हिमाचल में कोरोना महामारी चरम पर फ‍िर भी मास्‍क पहनने से परहेज कर रहे लोग, पुलिस ने कसा शिकंजा

0
49

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अब भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इस पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 11 मई सुबह आठ बजे से 12 मई सुबह आठ बजे तक 498 लोगों के चालान किए और 3,27,500 रुपये जुर्माना वसूला है। ये चालान कांगड़ा, बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़, ऊना और मंडी में ज्यादा हुए हैं। इनमें कांगड़ा जिले में 102 सर्वाधिक चालान काटे गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है लेकिन अब भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इस पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 11 मई सुबह आठ बजे से 12 मई सुबह आठ बजे तक 498 लोगों के चालान किए

39 ने तोड़ा शारीरिक दूरी का नियम

बाजार में शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे पर पुलिस ने कुल 39 चालान किए हैं। चंबा में 22, कांगड़ा में एक, कुल्लू में एक, शिमला में दो, सिरमौर में पांच, सोलन में तीन, ऊना में चार, लाहुल स्पीति में एक चालान किया गया है। 57000 हजार जुर्माना भी लगाया गया।

मास्क न पहनने के चालान

  • पुलिस जिला, चालान, जुर्माना
  • बीबीएन, 70, 35000
  • बिलासपुर, 16, 13000
  • चंबा, 10, 5000
  • हमीरपुर, 31, 15500
  • कांगड़ा, 102, 78500
  • किन्नौर, 11, 5500
  • कुल्लू, 35, 35000
  • लाहुल स्पीति, 0, 0
  • मंडी, 76, 43000
  • शिमला, 37, 35500
  • सिरमौर, 29, 14500
  • सोलन, 21, 11000
  • ऊना, 60, 36000
  • कुल, 498, 327500

केवल दो जगह हुई शादियां

प्रदेश में शादियां केवल दो जगह हुई। कुल्लू में हुई दोनों शादियों की प्रशासन ने अनुमति दी थी। पुलिस ने इनकी चेकिंग की। इनमें कोई भी जुर्माना नहीं लगाया गया है।

28 वाहन चालकों के चालान

प्रदेश में कोरोना निर्देश न मानने पर 28 वाहन चालकों के चालान किए गए। दो में एफआइआर दर्ज की गई है। कुल 29 हजार जुर्माना वसूला गया।

पुलिस जान जोखिम में डालकर दे रही ड्यूटी जनता भी निभाए फर्ज

एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है पुलिस संकट के समय भी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना कर्फ्यू की ड्यूटी निभा रही है। लोगों को नियमों का पालना करना चाहिए। नियम पालन करने वालों को पुलिस कोई तंग नहीं कर रही है। नियम तोडऩे वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here