अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है या फिर हत्या कर दी गई है।
मध्यप्रदेश में अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार में आयोजित प्रेसवार्ता में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। कुटुंब के लोगों ने उनसे कहा कि जब से एफआईआर कराई है। उसके बाद से वह दोनों भाई और उनके परिवार गायब हैं। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है ? या फिर हत्या कर दी गई है ? इस बात को सरकार स्पष्ट करें।

पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा
शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो। कुछ दिन में 1 लीटर पेंट से 233 लोगों ने पुताई की थी, अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए। मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा गए और पचा भी गए। पटवारी ने कहा कि फर्जी वोटर लिस्ट पर बोले कि चुनाव को कैसे खरीदना, बेचना सब करते हैं। एक एक वोटर लिस्ट का मध्यप्रदेश में सत्यापन होना चाहिए।

