India Rich List 2026: मुकेश अंबानी नहीं… गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर भारतीय, ₹59,400 करोड़ का फासला

0
20

देश के दिग्गजों की संपत्ति को दर्शाती ‘M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026’ के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस नई रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के…

नई दिल्ली: देश के दिग्गजों की संपत्ति को दर्शाती ‘M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026’ के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस नई रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

गौतम अडानी की संपत्ति 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ ($96 बिलियन) हो गई, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 10% घटकर ₹8.63 लाख करोड़ ($90 बिलियन) रह गई। अब गौतम अडानी, मुकेश अंबानी से ₹59,400 करोड़ आगे हैं।

हुरुन लिस्ट के इस नए एडिशन में 1,810 लोग शामिल हैं जिनकी नेट वर्थ कम से कम ₹1,000 करोड़ है। उनकी कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 12.8% बढ़कर ₹187.5 लाख करोड़ ($1.96 ट्रिलियन) हो गई है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है। भारत में अब रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति हैं, जबकि पांच साल पहले यह संख्या 237 थी। पिछले साल देश में 27 और डॉलर अरबपति जुड़े।

टॉप 10 में स्टील और मेटल सेक्टर के बड़े नाम
LN मित्तल (आर्सेलर-मित्तल): यूरोप में स्टील ट्रेड प्रोटेक्शन नीतियों और मजबूत कीमतों के चलते LN मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे बड़ा उछाल देखा गया। उनकी नेट वर्थ 93% की भारी बढ़ोतरी के साथ ₹3.39 लाख करोड़ हो गई। ₹1.64 लाख करोड़ का इजाफा दर्ज करते हुए वे आठ पायदान छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

अनिल अग्रवाल (वेदांता रिसोर्सेज): वेदांता ग्रुप में मेटल, पावर और एनर्जी बिजनेसेज के पुनर्गठन (Reorganization) से पोर्टफोलियो वैल्यू में सुधार हुआ। अनिल अग्रवाल और उनका परिवार सात पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर आ गया, जिनकी संपत्ति 87% बढ़कर ₹2.08 लाख करोड़ दर्ज की गई।

समीर मेहता (टोरेंट फार्मा): JB केमिकल्स के साथ सफल मर्जर के बाद टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के समीर मेहता की संपत्ति 52% बढ़कर ₹1.89 लाख करोड़ हो गई और उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया।

टॉप पर 131 महिलाएं
इस लिस्ट में 131 महिलाएं शामिल हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 100 थी। इनमें से 33 महिलाएं डॉलर अरबपति हैं।

कुल महिलाएं: लिस्ट में 131 महिलाएं शामिल हैं (पिछले साल 100 थीं), जिनमें से 33 महिलाएं डॉलर अरबपति हैं।

सबसे अमीर महिला: HCL की रोशनी नाडर मल्होत्रा ₹2.79 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला और ओवरऑल लिस्ट में पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।

सेल्फ-मेड और प्रोफेशनल लीडर्स: एरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उलाल ₹77,400 करोड़ की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर ‘सेल्फ-मेड’ महिला और सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर के रूप में उभरी हैं।

नई एंट्री: दुबई स्थित लैंडमार्क ग्रुप की रेणुका जगतियानी ₹70,500 करोड़ की संपत्ति के साथ 36वें स्थान पर नई एंट्री लेने वाली सबसे अमीर महिला बनीं।

क्वांटम कंप्यूटिंग की एंट्री: बेंगलुरु की कंपनी QpiAi के संस्थापक नागेंद्र नागराजा क्वांटम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से लिस्ट में शामिल होने वाले देश के पहले एंटरप्रेन्योर बने हैं। उनकी शुरुआती नेट वर्थ ₹1,700 करोड़ आंकी गई है।

Artificial Intelligence (AI): हुरुन लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी एक अलग सेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है, जिसमें 19 लोग हैं और उनकी कुल संपत्ति ₹3.07 लाख करोड़ (लगभग $1.5 बिलियन) है। इनमें से 15 लोग नए हैं।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर से 23 लोग लिस्ट में शामिल हुए, जिनकी कुल संपत्ति ₹85,200 करोड़ है। 28 साल के तनाय कोठारी और सहज गर्ग अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘व्हिस्पर फ्लो’ (Whisper Flow) के साथ लिस्ट में शामिल हुए। उनकी कुल संपत्ति ₹4,200 करोड़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here