बैतूल में डंपर की टक्कर से पलट गई बस, 40 यात्री हुए घायल

0
124

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के खमालपुर के पास रविवार रात करीब 8 बजे बस को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में 18 यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया। वहीं बाकी घायलों को घोड़ाडोंगरी भेजा जा रहा है।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि खमालपुर के पास बस को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई।

हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में 18 यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया। बाकी घायलों को घोड़ाडोंगरी भेजा जा रहा है। बस बैतूल से सारणी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here