इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं। उनके इंतजार में बेचैनी साफ झलक रही है। यह बेचैनी दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी देखी जा रही है।
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं। उनके इंतजार में बेचैनी साफ झलक रही है। यह बेचैनी दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी देखी जा रही है।
दिल्ली में अजय नाम के एक ग्राहक ने कहा कि मैं 18 प्रो मैक्स 1टीबी लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही बुक कर लिया है। बस यहां इंतजार कर रहा हूं। काफी भीड़ है। लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाना चाहता हूं। अभी मैं 17 प्रो इस्तेमाल कर रहा हूं। देखते हैं कि 18 प्रो में उन्होंने क्या नए फीचर्स दिए हैं।
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की बहुप्रतीक्षित बिक्री शुरू होने से पहले सुबह-सुबह ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित एपल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

सूरज चौहान ने कहा कि YouTube पर ‘सूरज चौहान’ के नाम से मेरा एक चैनल है। मैं टेक रिव्यू करता हूं और मुझे फोन में बहुत दिलचस्पी है। पिछली बार की तरह मैंने 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बहुत से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए मैं भी इंतजार कर रहा हूं। इसके कैमरे और क्वालिटी को बेहतर बनाने की जरूरत है।
मुंबई के एक ग्राहक हितेश पटेल ने कहा कि मैं नासिक से यहां आया हूं। हम कल रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद, हमें अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल इसे (मोबाइल) बदलता हूं। अभी मेरे पास 17 Pro Max है, और अब मैं 18 Pro Max लेने जा रहा हूं।

