BUSINESS : 1 सितंबर से 9 रुपए महंगा होगा दूध, इस शहर में डेयरी एसोसिएशन ने कर दिया ऐलान

0
70

चीनी, प्याज और अंडों के बाद अब दूध के दाम बढ़ने वाले हैं. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एक सितंबर से दूध के दाम में 9 रुपए का इजाफा करने का ऐलान कर दिया है.

आम जनता को एक सितंबर से महंगाई का बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है. यह ऐलान मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने किया है. कीमतें बढ़ने के साथ ही मुंबई में दूध का मौजूदा होलसेल दाम 93 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा.

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने यह फैसला डेयरी जानवरों की बढ़ती कीमतों और जानवरों के चारे की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए लिया है. एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ये नई कीमतें मुंबई में 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी. यह फैसला जोगेश्वरी के दीवान सेंटर हॉल में हुई एक मीटिंग में लिया गया.

जानवरों के चारे में 25 फीसदी की बढ़ोतरी- एसोसिएशन

इस मीटिंग में यह बताया गया कि डेयरी जानवरों की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ जानवरों के चारे जैसे अनाज, तुरचुनी, चना चुन्नी की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. यह भी कहा गया कि चारे, खली वगैरह की कीमतों में बढ़ोतरी से दूध प्रोड्यूसर्स पर फाइनेंशियल बोझ पड़ रहा है.

अब 102 रुपए बिकेगा दूध

बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट को देखते हुए दूध की कीमत 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 102 रुपए लीटर कर दी गई है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने साफ किया कि यह फैसला दूध प्रोड्यूसर्स को बढ़ती कॉस्ट से राहत देने के लिए लिया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में दूध के रेट क्या हैं?

बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी फुल क्रीम दूध 72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. वहीं लोकल दूधवाले 80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेच रहे हैं. गाय के दूध की कीमत 65 रुपए प्रति लीटर से 70 रुपए प्रति लीटर है. हालांकि स्थानीय डेयरी फार्म या खुला दूध विक्रेताओं के दाम इलाके के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.

दूध का प्रकार (आधा लीटर)
(एक लीटर)
फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk)(Amul Gold / Mother Dairy Full Cream) 36 रुपए 72 रुपए
टोंड दूध (Toned Milk)(Amul Taaza / Mother Dairy Toned) 29 – 30 रुपए 58 – 60 रुपए
गाय का दूध (Cow Milk)(Amul Cow Milk / Mother Dairy Cow Milk) 31 – 32 रुपए 62 – 64 रुपए
डबल टोंड / डाइट दूध (Double Toned)(Mother Dairy Live Lite / Amul Slim n Trim) 25 – 26 रुपए 50 – 52 रुपए
भैंस का दूध (Buffalo Milk – A2/Special) 38 – 40 रुपए 75 – 80 रुपए
टोकन मिल्क (Mother Dairy Token / Bulk Vended) — 54 रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here