BUSINESS : Amul के बाद Mother Dairy ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपके शहर के नए रेट

0
12

Amul और Mother Dairy ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं. जिससे आम लोगों के किचन बजट पर असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं, आपके शहर का ताजा भाव.

Milk Price Increased: देशभर में आम लोगों पर महंगाई का असर एक बार फिर बढ़ गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में अब दूध खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बड़ी डेयरी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया हैं.

Amul के बाद अब Mother Dairy ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. दोनों कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज, यानी 14 मई से लागू हो रही है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के ऐलान के बाद मदर डेयरी ने भी अपने नए रेट जारी किए है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में दूध के ताजा रेट.

दिल्ली और नोएडा में ताजा कीमतें

दिल्ली में अमूल फुल क्रीम दूध 72 रुपए (प्रति लीटर) और मदर डेयरी भी 72 रुपये की दर पर बिक रहा है.
अमूल और मदर टोंड दूध की कीमत 60 रुपए (प्रति लीटर) है.
काऊ मिल्क की कीमत की बात करें तो 62 रुपये (प्रति लीटर) की दर पर बिक रहा है.
डबल टोंड की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. नई कीमतों के अनुसार अमूल और मदर डेयरी की की डबल टोंड मिल्क 54 रुपये के रेट पर बिक रहे हैं.

मुंबई में दूध के ताजा भाव

मुंबई में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Amul Gold का दाम 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि Amul Taaza अब 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. वहीं Mother Dairy का FCM दूध 72 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

कोलकाता के रेट

कोलकाता में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 71 रुपये से 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि Amul Taaza अब 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. वहीं Mother Dairy का टोंड दूध भी 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

चेन्नई में भी कीमतों में बढ़ोतरी

Amul Gold दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. वहीं Amul Cow Milk और Taaza दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अमूल के साथ-साथ मदर डेयरी के दूध के दाम भी बढ़ाए गए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here