ENTERTAINMENT : गले में तुलसी माला और माथे पर बिंदी, एयरपोर्ट पर पति Virat Kohli संग स्पॉट हुईं Anushka Sharma, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

0
137

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्रिकेटर विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल लिजलैज की एक फोटो लाइन करने पर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया. अब इस बीच विराट कोहली को अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट बार-बार पलटकर अनुष्का को देख रहे हैं और उन्हें आगे आने के लिए कहते हैं. इस दौरान कपल ने पैप्स को इग्नोर किया और बिना फोटो दिए जल्दी से जाकर अपनी कार में बैठ गए.

सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन जा रहे हैं. वो दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जा सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पक्का प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं.’ एक लिखते हैं, ‘ये दिल्ली प्रेमानंद महाराज से ही मिलने आते हैं.’ एक ने लिखा, ‘मेरा फेवरेट कपल.’ बता दें कि अनुष्का और विराट इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच चुके हैं.

वीडियो में अनुष्का शर्मा को लाइट क्रीम कलर का सूट पहने देखा जा सकता है. उन्होंने गले में तुलसी की माला पहनी हुई है. माथे पर बिंदी लगाए अनुष्का का ये सादगी भरा लुक लोगों को पसंद आ रहा है. वहीं, विराट कोहली ब्लैट र्शट और जीन्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं.

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी रचाई. इस कपल ने 2021 में अपने बटी वामिका का वेलकम किया, वहीं 2024 में ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना. अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया. अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. उन्होंने अभी तक अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here