क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज का खुलासा किया है. तानिया ने बताया कि चहल ने उन्हें कई बार मैसेज किए और उनकी पीआर टीम ने वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव डाला है.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘गंदी बात’ फेम तानिया चटर्जी ने चहल को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर क्यूट कहा. उन्होंने क्रिकेटर के मैसेज पैपराजी को भी दिखाए. इंटरनेट पर तानिया का ये वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया. अब उन्होंने दावा किया है कि चहल की पीआर टीम ने उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा है.
इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या चहल ने उनसे बात की. इस पर उन्होंने कहा कि क्या बात करेंगे? ऐसा नहीं कि व्हाट्सएप पर नंबर एक्सचेंज किए. मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो उनकी (चहल की) पीआर टीम का मैसेज आया कि वीडियो डिलीट कर दो. मैं सोचने लगी कि क्यों, ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों? तानिया ने कहा कि अगर चहल को मुझसे डायरेक्ट बात करनी है, तो कर सकते हैं.

तनिया ने आगे कहा कि चहल ने खुद अप्रोच किया और एक बार नहीं, कई बार मैसेज किए. लेकिन शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पता ही नहीं था कौन सा क्रिकेटर है. मैं काम में व्यस्त थी. बाद में प्रोफाइल चेक किया, तो पता चला कि ये पॉपुलर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है.
एक्ट्रेस से पूछा गया क्या उन्हें फेक कह जाने का डर नहीं लगता. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तो बढ़ा-चढ़ा कर बताई जा सकती हैं. पर मैसेज या उनके जवाब इतनी आसानी से फेक नहीं बनते हैं. एआई वीडियो में भी रियल और फेक साफ दिखता है. इसलिए मैं जमाने की परवाह नहीं करती हैं. कुछ छिपाने को है ही नहीं. तनिया ने कहा कि कई लोग फेक कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें जरूरत नहीं. जब टॉपिक आया तो प्रूफ था, दिखा दिया.
ये पहली बार नहीं जब किसी क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने ऐसा दावा किया है. इससे पहले खुशी मुखर्जी दावा कर चुकी हैं कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे.

