‘ये जवानी है दीवानी’ फेम एवलिन शर्मा शादी के 5 साल बाद अपने पति तुषान भिंडी से अलग हो रही हैं. उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है.
‘साहो’ और ‘यारियां’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने साल 2019 में इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी. इसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी रचाई. अब शादी के 5 साल बाद एवलिन शर्मा अपने पति तुषान भिंडी से अलग हो रही हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है.
एवलिन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद तुषान भिंडी से तलाक लेने का फैसला लिया है. हालांकि, दोनों साथ में अपने बच्चों की परवरिश करने वाले हैं.
इंटरव्यू में एवलिन ने कहा, ‘हां, हमने अपने रिश्ते को खत्म करके अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हम अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करने पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा.’

‘ये जवानी है दीवानी’ फेम एवलिन शर्मा ने आगे कहा, ‘हम आपको यकीन दिलाते हैं कि ये अलगाव जितना हो सकता है, उतना शांति और आपसी सहमति से हो रहा है. हम अपने जीवन के इस नए पड़ाव को अपनी पुरानी दोस्ती और मिलकर बच्चों की परवरिश करने के आधार पर आगे बढ़ा रहे हैं.’ एवलिन शर्मा के इस फैसले ने यकीनन उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है.
बता दें कि एवलिन शर्मा ने साल 2019 में इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी. इसके बाद दोनों 2021 में शादी के बंधन में बंधे. इस कपल के दो बच्चे हैं. अब शादी के 5 साल बाद दोनों की राह अलग हो गई है. बता दें कि एवलिन शर्मा को आखिरी 2019 में फिल्म ‘साहो’ में देखा गया था. इसके अलावा वो वरुण धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में नजर आ चुकी हैं.


