ENTERTAINMENT : कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की सूचना, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई; इलाका सील

0
15

देश के प्रख्यात कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित होली सिटी आवास के बाहर गोलियां चलने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं की गई है। कपिल के इस घर में उसकी बहन ओर बहनोई रहते हैं। उनके मुताबिक गोलियां चले की आवाज आई थी, मगर कहां चलीं हैं पता नहीं है।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। होली सिटी में मौजूद वीआईपी घरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसीपी वेस्ट कमल जीत सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फायरिंग हुई है या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है। किसी भी तरह की अफवाह में लोग न आएं। अगर किसी ने गोली चलाई है तो पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गौर हो कि इससे पहले भी दो बार कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आ चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here