ENTERTAINMENT : 29वें दिन ‘हनुमान अंश’बनी बॉलीवुड की बिगेस्ट फिल्म, चटकाए ‘धुरधंर 2’ से ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड

0
20

जनमाष्टमी के त्योहार पर भी सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की गूंज रही. इस फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को भी डबल डिजिट में कमाई कर हैरान कर दिया.

आध्यात्मिक गुरू नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे बड़ी ‘स्लीपर हिट’ फ़िल्मों में से एक बन गई है. हालांकि इस फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में कमाई के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. लेकिन तीसरे हफ्ते में जैसे कोई चमत्कार हुआ और तबसे लेकर अब तक ये फिल्म तमाम बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त कमाई कर रही है.

दिलचस्प बात ये है कि 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रिलीज़ होने और सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ के रहने के बावजूद, ‘हनुमान अंश’ की गूंज जरा भी कम नहीं हुई. जानते हैं इस फिल्म ने 29वें दिन कितना कमाया?

‘हनुमान अंश’ की 29वें दिन की कमाई कितनी रही?
‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने पूरा हो गया है. लेकिन इस फिल्म के लिए दर्शकों का प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. नतीजतन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी दमदार कमाई कर रही है. बता दें कि लगभग 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन तक अपनी लागत का लगभग 50 गुना कमा लिया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 29वे दिन यानी 5वें फ्राइडे को 10 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का भारत में 29 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 82.88 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 97.7 करोड़ तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ से ‘GDN’ तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

‘हनुमान अंश’ बनी 29वे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन कमाल कर दिया. बिना किसी बड़े स्टार वाली और मामूली बजट वाली ये फिल्म 29वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात ये है कि इसने धुरंधर से लेकर धुरंधर 2, छावा, पुष्पा सभी के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

ये हैं 29वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में (सैकनिल्क से लिए गए हैं आंकड़े)

‘हनुमान अंश’- 10 करोड़
धुरंधर- 8.75 करोड़
छावा- 6.50 करोड़
पुष्पा 2- 3.75 करोड़
धुरंधर 2- 3.25 करोड़
‘हनुमान अंश’ अब ग्लोबली होगी रिलीज
गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया और घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।.इससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म को और भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here