ENTERTAINMENT : R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?

0
24

करन जौहर ने आज अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. वो अब भारत के ‘सुपर स्पाई’ की असली कहानी लेकर आ रहे हैं.

इन दिनों बॉलीवुड में स्पाई और एक्शन थ्रिलर फिल्मों का जबरदस्त चलन है. ऐसी फिल्में ऑडियंस भी पसंद कर रही हैं. चाहें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हो या फिर सलमान खान की ‘टाइगर’, या शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तो ऐसी ही स्पाई और थ्रिलर फिल्मों का दबदबा है. बॉलीवुड के इस ‘स्पाई यूनिवर्स’ में अब तक काल्पनिक कैरेक्टर्स ही दिखे हैं और ऐसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. लेकिन अब दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने बड़ी स्पाई फिल्म का ऐलान कर दिया है. वो सीधे उस शख्स की कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने असल जिंदगी में भारत के खुफिया तंत्र की नींव रखी थी.

करण जौहर ने आज सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पहले प्रमुख और संस्थापक रामेश्वर नाथ काव (आर. एन. काव) के जीवन पर फिल्म बनाएंगे.

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या पर्दे पर उतरने वाली देश के असली ‘मास्टर स्पाई’ की कहानी बॉलीवुड के ‘धुरंधरोंट को पटखनी देकर बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी? ये तो रिलीज के वक्त पता चल पाएगा लेकिन फिलहाल आपको बताते हैं कि जिस फिल्म का ऐलान करन जौहर ने किया है वो किस बारे में है और कब रिलीज होने वाली है.

करन जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज R&AW के 58 साल पूरे हो रहे हैं. हमें आर. एन. काव की कहानी पर अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह कहानी उस शख्स की है, जिसने साए में रहकर काम किया. उन्होंने उस संस्था की नींव रखी, जिसे आज हम R&AW के नाम से जानते हैं. फिल्म में उनके पहले मिशन को भी दिखाया जाएगा.’

साथ ही करन जौहर ने ये भी बता दिया कि यह फिल्म नितिन गोखले की किताब ‘जेंटलमैन स्पाईमास्टर’ पर आधारित है. जो वीडियो करन जौहर ने पोस्ट किया है उसमें बताया गया है कि फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव मिलकर कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी में आर. एन. काव के शुरुआती दिनों को दिखाया जाएगा. साथ ही, 1968 में उनके सबसे पहले बड़े सीक्रेट मिशन को दिखाया जाएगा.

आर. एन. काव वो शख्स थे जिन्होंने देश में खुफिया तंत्र की नींव रखी थी. उन्हें जासूसी की दुनिया का सबसे बड़ा दिमाग माना जाता है. 21 सितंबर 1968 को जब R&AW बनी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें इसका पहला प्रमुख नियुक्त किया था.

आर. एन. काव का जन्म 10 मई 1918 को बनारस में हुआ था. 1940 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और इंडियन इंपीरियल पुलिस में शामिल हुए.
वर्ष 1968 में भारत की बाहरी खुफिया जरूरतों को पूरा करने के लिए R&AW का गठन किया.
R&AW गठन के महज 3 साल के भीतर काव ने ऐसा खुफिया नेटवर्क खड़ा किया कि 1971 के युद्ध में भारत को ऐतिहासिक सफलता मिली.

उन्होंने ‘मुक्ति वाहिनी’ को हथियार देने, ट्रेनिंग देने और पूर्वी पाकिस्तान में सैन्य रणनीति तैयार करने में सैम मानेकशॉ के साथ मिलकर निर्णायक भूमिका निभाई.
सिक्किम को 1975 में भारत का 22वां राज्य बनाने की गुप्त कूटनीतिक और खुफिया रणनीति तैयार करने का मुख्य श्रेय आर. एन. काव को जाता है.
वो जवाहरलाल नेहरू सहित कई प्रधानमंत्रियों के करीबी सुरक्षा प्रमुख और सलाहकार रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here