आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, चेक करें नई कीमतें

0
23

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका जताई गई थी लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव घट गया है। इसका असर सोने-चांदी के भाव में देखने को मिल रहा है। तनाव घटने के बीच कमजोर वैश्विक रुख होने के कारण इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरम रही।

घरेलू बाजार में दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,500 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 79,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव गिरे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 72 रुपए की गिरावट के साथ 71,125 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 701 रुपए की गिरावट के साथ 70,496 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,125 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,463 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,342.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,346.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 26.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here