झगड़े में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या

0
9

मध्य प्रदेश की आरती राजधानी इंदौर में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है। जहां पति-पत्नी में हुआ विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति को हिरासत में लिया है।

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के के गणेश नगर की जहां पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति उमेश ने पत्नी शारदा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पति उमेश खुद घायल शारदा को अपने साथ जिला अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जैसे ही चंदन नगर पुलिस को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पति उमेश को हिरासत में लिया और एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि पति पत्नी के बीच में विवाद हुआ था उसके बाद पति ने पत्नी को पीठ पर चाकू मार कर घायल किया था। घर में उस समय तीन बच्चे मौजूद थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here