हरियाणा में 2 माइनिंग कंपनियों पर Income Tax की रेड, 22 सदस्यों की टीम कर रही जांच

0
404

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह हरियाणा के चरखी दादरी स्थित एक माइनिंग जोन में छापेमारी की। यह कार्रवाई माइनिंग क्षेत्र के कार्यालय और संचालक के निवास स्थान पर की जा रही है।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस छापेमारी में शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संचालक के दादरी स्थित निवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है।

छापेमारी सुबह से जारी है, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने मीडिया को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और व्यापारिक जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच का हिस्सा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here