झारखंड में कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

0
45

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपराह्न 4.40 बजे रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। इसके बाद अपराह्न 5.15 बजे कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे।

इस बीच जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कल रांची आयेंगे। मुंडा दिल्ली से दोपहर 12 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। फिर बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे कोकर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here