NATIONAL : दिल्ली के ITO में लगे राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, भाजपा ने बताया ‘लीडर ऑफ पर्यटन’

0
69

दिल्ली के आईटीओ इलाके में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘गुमशुदा’ पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल इस पोस्टर को किसने और क्यों लगाया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भाजपा लगातार राहुल गांधी पर विदेश यात्रा को लेकर हमला बोल रही है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी संसद, चुनाव या पार्टी की जरूरत पड़ने पर अनुपस्थित रहते हैं और बार-बार विदेश चले जाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोगों, संसद और देश को प्राथमिकता नहीं देते, बल्कि पर्यटन को प्राथमिकता देते हैं।शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी 9,000 दिनों से ज्यादा समय से लगातार काम कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी लगातार छुट्टी पर रहते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राएं कुछ संदिग्ध संगठनों द्वारा प्रायोजित होती हैं, जो भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देते हैं।इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

IAS अ​​धिकारी प्रदीप डागर रिटायरमेंट से 4 दिन पहले फरार, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ; HSPCB के खाते से उड़ाए 169 करोड़
आईएएस अधिकारी प्रदीप डागर अपनी सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले 169 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में फरार हो गए हैं। सीबीआई उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है, और इस मामले में कई अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।

CM के लिए छोड़ी थी सीट, अब सुलझाएंगे पार्टी की रार; कौन हैं हरियाणा के नए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त?
कांग्रेस ने संजय दत्त को हरियाणा का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जो बीके हरिप्रसाद की जगह लेंगे। महाराष्ट्र से आने वाले संजय दत्त एक अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं, जिन्हें पार्टी की आंतरिक गुटबाजी सुलझाने का अनुभव है, लेकिन हरियाणा में विभिन्न गुटों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
चढ़ावा चोरी के 8 आरोपितों को भेजा जेल, 80 लाख और 1000 डॉलर बरामद; ट्रस्ट ने चंपतराय के इस्तीफे की खबर को बताया गलत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिनसे करीब 80 लाख रुपये नकद और विदेशी मुद्राएं बरामद हुई हैं। इस बीच, चंपतराय और अनिल मिश्र के इस्तीफे की अफवाहों का ट्रस्ट ने खंडन किया है, जबकि पुलिस जांच का दायरा बढ़ा रही है।
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके का जल्द बदल जाएगा नाम, CM रेखा गुप्ता ने कर दिया एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here