NATIONAL : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज, SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा से पूछे ये सवाल

0
66

अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित चोरी को लेकर एसआईटी ने महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा से दान राशि की गिनती को लेकर कई सवाल पूछे हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित चोरी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है. जहां, एसआईटी ने मंदिर से संलिप्त ट्रस्ट पदाधिकारियों से दान राशि को लेकर कई सवाल पूछे हैं. बताया जा रहा है कि दान राशि की गड़बड़ी का यह मामला 7 जून को सामने आया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया था. जिसमें कल (18 जून) टीम राम मंदिर पहुंची और लगातार जांच जारी रखी.

वहीं इस मामले में एसआईटी ने मामले पर श्री राम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय और तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से दान राशि की गिनती और इस प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं .

राम मंदिर निर्माण में चंदे के कथित घोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री राजभर ने कहा कि जांच में सरकार ने SIT का गठन किया है. रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी. अगर SIT की जांच से पहले सपा के पास कोई कानून हो तो वो बताए? मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका भी चर्चा में है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हर विवाद में सपा से जुड़े नाम क्यों सामने आते हैं?

अजय राय की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने कि की मांग
श्री राम मंदिर में भक्तों के चढ़ाए चढ़ावे की डकैती एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त ट्रस्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई हेतु कथावाचक, कौशल किशोर ठाकुर ने जांच समिति के गठन से लेकर रघुवंशी सूर्यवंशी समाज के प्रतिनिधित्व तक पांच मांगो का पत्र मुख्यमंत्री योगी को लिखा है. पत्र में कथावाचक द्वारा मांग की गई है कि ट्रस्ट की गतिविधियों में पारदर्शिता लाने हेतु रघुवंशी सूर्यवंशी समाज को सम्मिलित किया जाए. वहीं यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले पर कहा कि ‘हमारी मांग है कि हाई कोर्ट के सिटिंग जज से तुरंत जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here