NATIONAL : लेडी शराब तस्कर नेहा के ‘किलर लुक’ ने मचाई थी सनसनी, अब बेल पर टिकी नजर; जीजा ईशान संग कोर्ट में अर्जी

0
43

समस्तीपुर में 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हुई मॉडल लुक वाली नेहा झा और उसके जीजा ईशान की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल हो गई है. दोनों फिलहाल जेल में हैं. सोशल मीडिया पर नेहा के जेल से बाहर आने की कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, लेकिन अभी उसे बेल नहीं मिली है. दोनों की जमानत अर्जी पर 19 सितंबर को विशेष उत्पाद न्यायालय-2 में सुनवाई होगी.

मामला 4 सितंबर का है. 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान नेहा झा और उसके जीजा ईशान को 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में आरपीएफ की टीम ट्रेन में जांच करती दिखाई दे रही थी. इसी दौरान नेहा के व्यवहार और उसके चेहरे के हावभाव को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों ने उसके वीडियो और तस्वीरों पर मीम्स बनाए. इसके बाद नेहा से जुड़ी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगीं. इसी दौरान नेहा के जेल से बाहर आने को लेकर भी कई पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. हालांकि, नेहा अभी जेल से बाहर नहीं आई है.

गांव के गांव डूबे, लाखों लोग बेघर… बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात
नेहा के मामले में सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट भी शेयर की गईं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है. इनमें कुछ तस्वीरें और वीडियो AI की मदद से तैयार किए जाने की बात सामने आई है. वर्तमान स्थिति यह है कि नेहा और ईशान दोनों जेल में हैं और दोनों ने अपने अधिवक्ता के जरिए जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया है. नेहा और ईशान की बेल अर्जी पर 19 सितंबर को विशेष उत्पाद न्यायालय-2 में सुनवाई निर्धारित की गई है. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से भी अपना पक्ष रखा जाएगा. इसके बाद अदालत मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जमानत अर्जी पर फैसला करेगी.

SIT कर रही मामले की जांच

उधर, शराब तस्करी के इस मामले में जांच भी जारी है. एसआईटी टीम कथित शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और फिलहाल किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

नेहा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी उसकी जमानत नहीं हुई है. नेहा और ईशान ने बेल अर्जी दाखिल की है और 19 सितंबर को कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी. सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों को जमानत मिलती है या उन्हें जेल में ही रहना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here