NATIONAL : आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

0
50

पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा।

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विभागों के माध्यम से पीआरआई और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के भी इसमें भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस मौके पर, मंत्रालय पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)-2.0 रिपोर्ट और मेरी पंचायत मेरी धरोहर पहल के तहत ग्रामीण विरासत पर केंद्रित तीन प्रकाशन जारी करेगा। इनमें त्रिपुरा और तिरुपति की ग्रामीण विरासत पर मोनोग्राफ और उत्तरकाशी: सौम्या काशी: हिमालयी विरासत की आत्मा नामक एक पुस्तक शामिल है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तरों पर मनाया जाएगा और जमीनी स्तर पर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि यह दिन विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन के देवनहल्ली स्थित कार्यालय में महिलाओं के शौचालय में भ्रूण मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फॉक्सकॉन हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।पुलिस के अनुसार, भ्रूण मंगलवार रात को विश्वनाथपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोड्डागोल्लाहल्ली गांव में फॉक्सकॉन सुविधा के भवन ए41 में मिला था।

कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 93 (बच्चे के शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाकर जन्म छुपाना) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। कंपनी के सुरक्षा विभाग में वरिष्ठ अभियंता वीएस कृष्णराज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मामला शुरू में एक सामान्य साफ-सफाई संबंधी समस्या प्रतीत हुआ।

21 अप्रैल को रात करीब 9.15 बजे, सफाई कर्मचारी ने महिला शौचालय में रुकावट देखी और इसकी सूचना सुपरवाइजर को दी, जिसने फिर एक तकनीशियन को सूचित किया। चूंकि तकनीशियन की शिफ्ट समाप्त हो चुकी थी, इसलिए रुकावट को अगली सुबह दूर करने का निर्णय लिया गया। शिकायत के अनुसार, इस मामले की जानकारी आंतरिक रूप से परियोजना प्रबंधक और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को भी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here