NATIONAL : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा, गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय त्रिपुरा दौरा

0
128

आज 4 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज से गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री का त्रिपुरा दौरा
शुरुआत गृह मंत्री से। गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री 4 जून को शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के 73वें पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता करने के बाद शाम को अगरतला पहुंचेंगे। त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसी कारण यह क्षेत्र अवैध घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार अपराधों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। करीब 21 किलोमीटर के दुर्गम क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश सीमा पर बाड़ लगाई जा चुकी है। इसका उद्देश्य अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य सीमा पार गतिविधियों को रोकना है।

मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक जारी है। आज इसका दूसरा दिन है। वहीं, 5 जून को रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के प्रमुख प्रावधान की घोषणा करेगा। समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, जिसका कारण भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न अनिश्चितताएं और मुद्रास्फीति एवं विकास संभावनाओं पर उनके संभावित प्रभाव थे।

केरल पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मानसून केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम गतिविधियां तेज होने की संभावना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह का बैठक
आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक आयोजित होगी। यह कार्यक्रम दो दिन तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण’ है। भारत ने ब्रिक्स के भीतर सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। संस्कृति मंत्रालय ने भारत की अध्यक्षता के तहत 2016 में गोवा और 2021 में नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठकों की मेजबानी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here