NATIONAL : ‘उद्धव ठाकरे को बेहतर कहने का वक्त, शिंदे गद्दार’, मनोज जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा हर सीट पर हराऊंगा

0
784

महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा मुद्दे पर राजनीति गरमा सकती है। राज्य में मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल कर चुके मनोज जरांगे पाटिल ने मराठवाड़ा में कुनबी सर्टिफिकेट रद्द होने पर नाराजगी व्यक्त की है। जरांगे पाटिल ने एकनाथ शिंदे, सीएम फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखकर बावनकुले को निशाने पर लिया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन में बड़ा चेहरा बनकर उभरे मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है। सरकार द्वारा जारी कुणबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर जरांगे पाटिल शिंदे पर गद्दारी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं अब उन्हें हर सीट पर हराऊंगा। जरंगे का यह गुस्सा मराठवाड़ा में मराठा जन प्रतिनिधियों के कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर फूटा है। इसे नगरसेवक पद समाप्त किए गए हैं। अंतरवाली सराटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जरांगे ने राज्य सरकार पर मराठों को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। जरांगे ने उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर सीधा हमला बोला। जरांगे ने उद्धव की तारीफ की।

मनोज जरांगे पाटिल का आरोप है कि बावनकुले के। कहने पर अधिकारियों ने वैध कुणबी प्रमाणपत्रों को रद्द किया है। जरांगे ने गुस्से में कहा कि शिंदे ने मराठों के साथ गद्दारी की है और आगामी चुनावों में मराठा शिंदे के उम्मीदवारों को हर सीट पर हराएंगे। मनोज जरांगे पाटिल ने आरोप लगाया कि मराठा जनप्रतिनिधियों के पास ठोस सबूत है। इसके बाद भी प्रमाणपत्र खारिज किए गए हैं। फडणवीस को बावनकुले के कारण भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मनोज जरांगे के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोई प्रमाणपत्र जान-बूझ कर रद्द नहीं किया गया है। फडणवीस ने कहा है कि जाति वैधता समितियां सुप्रीम कोर्ट के आधीन काम करती हैं। इसमें सरकार की भूमिका नहीं है।

अगर मोदी होते तो देश आजाद ही नहीं होता, अधीर रंजन चौधरी का बड़ा अटैक

यह पहला मौका है जब मनोज जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेपर सीधा निशाना साधा। जरांगे का आरोप है कि एकनाथ शिंदे डबल गेम खेल रहे हैं। शिंदे के लिए मराठों ने मेहनत की थी, लेकिन उन्होंने मराठों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उद्धव ठाकरे की बेहतर कहने का समय आ गया है। जरांगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने खंडन किया है और कहा है सरकार या कोई भी मत्री इसके काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। सीएम फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रमाणपत्र भी जाति वैधता समितियों द्वारा रद्द किए गए हैं। इसलिए राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप सही नहीं है। जरांगे मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here