NATIONAL : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

0
14

Greater Noida Sleeper Bus Fire Accident: गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात स्लीपर बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस ग्रेटर नोएडा से महोबा की ओर जा रही थी. इस दौरान अचानक से बस में आग लग गई. आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई.

ग्रेटर नोएडाः दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 9 लोगों की अबतक मौत की जानकारी सामने आई है. बुधवार-गुरुवार की देर रात को स्लीपर बस ग्रेटर नोएडा से महोबा जा रही थी. इस दौरान अचानक से बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में अफरातफरी मच गई. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे पर रोक दिया. लेकिन तब तक आग इतनी भीषण हो गई कि कई लोगों की जानें चली गईं. आग को कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने बुझाया. अभी बस के कूल होने का इंतजार किया जा रहा है ताकि अगर कोई बस के अंदर फंसा हो तो निकाला जा सके.

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान
ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया है.

सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए को आर्थिक मदद का सीएम ने किया ऐलान. बस हादसे में 30 लोगों को पुलिस व बचाव दल ने सुरक्षित बचाया.

साथ ही सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई, जो जेवर थाना क्षेत्र में आता है. ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया.

आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया. चिंता की बात यह है कि कुछ लोगों के अभी भी बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फायर विभाग के मुताबिक जब तक कूलडाउन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तबतक बस के अंदर तलाशी नहीं ली जा सकेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here