नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत सोकोटो में क्षमता से अधिक भरी (ओवरलोडेड) एक नाव के पलटने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर 10 से 15 साल के बच्चे हैं।
जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यजारी है। अब तक लगभग 40 बच्चों के शव मिल चुके हैं।
एक स्थानीय नागरकि ने बताया कि नाव में खेत के मालिक और चावल की कटाई करने जा रहे श्रमिक सवार थे। जब हादस हुआ तो नाव पर 70 से अधिक लोग सवार थे।

नाइजीरिया में इस तरह की घातक दुर्घटनाएं वैसे आम बात है। अत्यधिक भीड़, खराब रखरखाव और कड़े सुरक्षा नियम न होने की वजह से इस तरह के हादसे होते रहते हैं। जनवरी में योबे प्रांत में जर्जर नाव में पानी भरने से वह डूब गई थी और इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की जान गई थी।


