दिल्ली जज सुसाइड केस में पत्नी पर गंभीर आरोपजज के रिश्तेदार ने पिता के पुलिस में दिए बयान के अनुसार बताया किया जज अमन कह रहा था कि घर में पत्नी का बहुत हस्तक्षेप है. सुसाइड की घटना से कुछ देर पहले तक पति-पत्नी झगड़ रहे थे. पत्नी बहुत तेज-तेज चिल्ला रही थी. अमन फूट-फूट कर रो रहा था.
उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव पद पर कार्यरत जज अमन शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला.जज अमन कुमार शर्मा का पत्नी के साथ दो महीने से विवाद चल रहा था और वे अक्सर झगड़ा करते थे.जज ने बीती रात पिता को फोन कर अपनी मुश्किलों और जीने में परेशानी की बात कही थी.
शनिवार को दिल्ली में एक जज का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. जज की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई. अमन मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे. दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पत्नी के साथ रहा करते थे. अब इस सुसाइड केस में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है. जज के रिश्तेदारों ने बताया- अमन का पत्नी से विवाद चल रहा था.

जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया कि अमन ने बीती रात करीब 10 बजे पिता को फोन कर कहा था, बहुत परेशान हूं, जीना मुश्किल हो गया है. बेटे के इस फोन के बाद पिता अलवर से दिल्ली पहुंचे. जहां देखा कि बेटा-बहू में झगड़ा हो रहा था. इस दौरान बहू ने कहा-वो यहां से चले जाए नहीं तो पुलिस बुला लेगी. सुबह फिर दोनों में झगड़ा हुआ. फिर जज ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया. बाद में उनका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला.
रिश्तेदार ने बताया कि जज का अपनी पत्नी के साथ 2 महीने से विवाद चल रहा है. रिश्तेदार ने पिता के पुलिस में दिए बयान के अनुसार बताया किया जज अमन कह रहा था कि घर में उसका बहुत हस्तक्षेप है. सुसाइड की घटना से कुछ देर पहले तक पति-पत्नी झगड़ रहे थे. पत्नी बहुत तेज-तेज चिल्ला रही थी. अमन फूट-फूट कर रो रहा था.

