NATIONAL : बिहार कांग्रेस में बड़ा घमासान! दिल्ली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने वाले 29 नेताओं को शो-कॉज नोटिस, 72 घंटे का अल्टीमेटम

0
60

बिहार प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी घमासान तेज हो गया है. पार्टी की अनुशासन समिति ने 29 नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई आठ सितंबर को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर बिहार कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन को लेकर की गई है. नोटिस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने जारी किया है.

बिहार कांग्रेस में शो कॉज नोटिस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी की अनुशासन समिति ने प्रदेश के 29 नेताओं को नोटिस भेजा है. यह कार्रवाई आठ सितंबर को दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर हुए धरना प्रदर्शन के मामले में की गई है. सभी नेताओं को 72 घंटे के भीतर जवाब देना होगा.

बिहार प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी की अनुशासन समिति ने 29 बड़े नेताओं को कारण बताओ नोटिस थमाया है. यह नोटिस प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की तरफ से जारी किया गया है. समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने खुद इस पर दस्तखत किए हैं.

मामला आठ सितंबर का है, जब दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय के बाहर कुछ नेताओं ने बिहार कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ धरना दिया था. इस धरने को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना और उन नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी जो इसमें शामिल थे. अब सभी 29 नेताओं से पूछा गया है कि आखिर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध क्यों जताया.

शराब के खिलाफ एक्शन के दौरान बवाल, टीम पर पथराव
नोटिस पाने वालों में कई जाने पहचाने चेहरे शामिल हैं. इनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह, कुमार विकल, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, पूनम देवी, विधूशेखर पांडेय, भारत भूषण दूबे, सत्येंद्र यादव और मृत्युंजय सिंह के नाम शामिल हैं. इन सभी को 72 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण अनुशासन समिति के सामने पेश करना होगा.

पार्टी का यह कदम साफ संकेत देता है कि बिहार कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में इन नेताओं के जवाब से यह साफ होगा कि पार्टी आगे क्या फैसला लेती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here