NATIONAL : LPG का कमर्शियल सिलेंडर हुआ ₹9.50 तक महंगा, जानिए आपके शहर का दाम

0
289

नई दिल्‍ली: ऑयल मार्केटिंग करने वाली सरकारी कंपनियों IOC, HPCL, BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में इसके दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसका नया दाम 2747.50 रुपये हो गया है। इससे एक महीने पहले यानी एक अगस्त को इस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की कटौती की गई थी। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव की सूचना नहीं है।

महानगरों में अब क्या हो गया है दाम
सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक आज से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2747.50 रुपये हो गया है। इससे पहले इसका दाम 2738 रुपये था। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत अब 2701 रुपये हो गई है जबकि पहले यह 2691 रुपये थी। मतलब कि प्रति सिलेंडर कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। चेन्नई में इसका दाम 2916.50 रुपये हो गया है। इससे पहले वहां इसकी कीमत 2906 रुपये थी। मतलब वहां कीमतों में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि इस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग सर्विसेज आदि देने वाले कारोबारी करते हैं।

अगस्त में घटी थी कीमतें
इससे पहले एक अगस्त से इस सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये तक की कमी हुई थी। तब दिल्ली में इसका दाम 2930 रुपये से घट कर 2738 रुपये रह गया था। उससे भी एक महीने पहले मतलब कि एक जुलाई 2026 को भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। उस समय भी घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इस साल कीमतें हो गई करीब दूनी
इस साल जनवरी से ही लगातार 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पिछले साल 1 दिसंबर को इस सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये थी। इस साल एक जनवरी में यह बढ़कर 1691.50 रुपये हो गया। फिर फरवरी में इसे बढ़ाकर 1740.50 रुपये कर दिया गया। मार्च में अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। एक मार्च को इसकी कीमत बढ़ कर 1768.50 रुपये हुई और 7 मार्च को 1883 रुपये पहुंच गई। फिर 1 अप्रैल को यह 2078.50 रुपये का हो गया। मई में इसमें फिर इसकी कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई। तब दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये पर पहुंच गई थी। जून में इसकी कीमत में 42 रुपये का इजाफा किया गया था। हां, जुलाई और अगस्त में इसकी कीमतों में जरूर क्रमश: 183.50 रुपये और 192 की कटौती की गई थी।

रसोई गैस सिलेंडरों का क्या हाल
हम-आपके घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में 14.2 किलो गैस भरा होता है। इस सिलेंडर की कीमत में इस महीने भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार बदलाव 7 जून 2026 को हुआ था। इस समय दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here