प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दे दिया है. उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे दिया है. यह प्रोग्राम देश के 47 शहरों में आयोजित किया गया है. बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी युवाओं को संबोधित किया और तौहफा सौंपा. इस दौरान रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी. सरकार का दावा है कि अब तक 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं.
देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके लिए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी 5 दिनों की यात्रा का भी जिक्र किया है.यह आयोजन केवल नौकरी बांटने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं के लिए बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.
खास बात ये है कि इस प्रोग्राम का आयोजन देश के अगल-अगल जगहों पर किया जा रहा है. इसके पहले सरकार ने दावा किया है कि रोजगार मेले के जरिए भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और मिशन मोड में बदला गया है. यही वजह है कि रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं. कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो भारत की युवा ताकत की चर्चा करता हूं. मैं एक नए संकल्प की बात करता हूं. 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत देश अलग-अलग सेक्टर में निवेश कर रहा है. इससे युवाओं के रोजगार के लिए लाखों अवसर बन रहे हैं. भविष्य में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट दुनिया में अपना परचम लहराएगी. इसमें बड़ी संख्या में भारत के नौजवानों की भागीदारी होगी.
स्वाभाविक है कि इससे युवाओं को रोजगार के बड़े एवसर मिलेंगे. भारत आज शिप बिल्डिंग से लेकर शिप रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग का इको सिस्टम को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. भारत आज एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरर है. ऐसे कई अभियानों पर भारत का पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर बहुत बड़ा निवेश कर रहा है. ये निवेश देश के युवाओं को देश के भीतर ही नौकरी मिल रही है और वह अपना सपना पूरा कर रहे हैं.
सरकार लगातार इस बात पर फोकस कर रही है कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं, बल्कि स्किल, स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर में भी युवाओं के लिए नए मौके पैदा किए जा रहे हैं. जनवरी में आयोजित हुए 18वें रोजगार मेले के दौरान पीएम ने इस बात पर जोर दिया था कि रोजगार मेला सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में लाने के लिए शुरू किया गया था और पिछले कुछ वर्षों में यह एक संस्था बन गया है. उन्होंने आगे कहा था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है.

