NATIONAL : गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सनातन अपना लें फिर…’

0
36

जयपुर में हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने डांडिया और गरबा में गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहले सनातन धर्म अपना लेना चाहिए.

राजस्थान के जयपुर में हवा महल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नवरात्र में डांडिया और गरबा में शामिल होने वाले गैर धर्म के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, “अगर किसी को इतनी दिलचस्पी है तो उसे सनातार्ण धर्म अपना लेना चाहिए.”

बालमुकुंद आचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “नवरात्र पर डांडिया और गरबा के आयोजन देवी मां की आराधना का हिस्सा होते हैं. देवी मां के आगमन और उनके स्वागत के लिए भक्ति भाव में डांडिया और गरबा के आयोजन किए जाते हैं. जिन लोगों को देवी मां का नाम लेने में दिक्कत होती है, ऐसे आयोजनों में कतई नहीं आना चाहिए. सनातनी परंपरा के उत्सव में अगर किसी को इतनी ही दिलचस्पी है तो उसे सनातन धर्म अपना लेना चाहिए.”

गलत मंशा से आने वालों को एंट्री नहीं
बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा, “सनातन धर्म अपना कर उसके उत्सव में शामिल हो तो कोई दिक्कत नहीं है. ऐसे में कोई उनकी मंशा पर सवाल भी नहीं खड़े करेगा. सनातन से नफरत कर उससे दूरी बनाए रखना और उसके धार्मिक उत्सव में गलत मंशा से शामिल होना कतई उचित नहीं हैं. यह सभी को पता है कि दूसरे धर्मों के लोग किस नियत से डांडिया और गरबा के आयोजन में शामिल होना चाहते हैं.ऐसे में उन्हें एंट्री नहीं देना ही बेहतर होगा.”

एंट्री गेट पर देवी मां का जयकारा लगवाया जाए
उन्होंने आगे कहा, “अगर सनातन धर्म अपनाए बिना कोई डांडिया या गरबा में शामिल होना चाहता है, तो एंट्री गेट पर ही उस देवी मां का जयकारा लगवाना चाहिए. उसके हाथ में कलावा बांधना चाहिए. माथे पर तिलक लगाना चाहिए. इसके बाद ही किसी को एंट्री देनी चाहिए .अगर सनातन में आस्था है तो ठीक, नहीं तो धार्मिक उत्सव में शामिल कराना उचित नहीं है.”

गलत मकसद से शामिल होने का आरोप
बालमुकुंद ने दूसरे धर्मों के लोगों के शामिल होने के रोक के फैसले को सही ठहराया और कहा, “ऐसे में साफ है कि दूसरे धर्म के लोग सिर्फ गलत मकसद से ही ऐसे आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री पर रोक के फैसले पूरी तरह सही हैं.”

बीजेपी विधायक के इस बयान से नवरात्र पर होने वाले आयोजनों में दूसरे धर्म के लोगों के शामिल होने पर छिड़ा विवाद और बढ़ गया है. वो इससे पहले भी कई बार विवादीय बयान दे चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here