Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1023

हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर , इस रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी

0

गणतंत्र दिवस और प्रयागराज कुम्भ को लेकर जिला पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम लगातार एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर के जरिए रेलवे स्टेशन पर चप्पे चप्पे पर चैकिंग की जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी‌ , इसलिए हर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाता है।

इस दौरान टीम ने वेटिंग हॉल, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री की चैकिंग की। इसके साथ ही ट्रेनों के अंदर जाकर यात्रियों को कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से कुछ लेकर ना खाएं। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना आरपीएफ या डायल 112 को‌ दे। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला RPF पोस्ट इंचार्ज जावेद खान ने बताया कि गणतंत्र दिवस और प्रयागराज कुम्भ ये दोनों स्पेशल पर्व है।

इस समय प्रशासन द्वारा विशेष सावधानियां बरती जाती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलग से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था करते हैं और ट्रेनों में लगातार चैकिंग करते हैं। एक सप्ताह से लगातार यह अभियान जारी है। यात्रियों से अपील करते हैं कि ट्रेन के समय से पहले स्टेशन पर आए।

Haryana Weather : जल्द मिलेगी ठंड से राहत, जानिए अगले 5 दिन के मौसम का हाल

0

इस समय हरियाणा वालों की खिलती हुई धूप से राहत मिल रही है।  पिछले एक दो दिनों से हरियाणा में धूप खिलने के कारण ठुण्डी हवाओं का कहर कम है। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। वहीँ 28 जनवरी तक मौसम का हाल यूँ ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही इस दौरान सुबह और देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कहा जा रहा है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया है। जिसके कारण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, दिल्ली-NCR के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अब आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश से सम्पूर्ण इलाके में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज धरातलीय हवाएं चलने से हरियाणा और दिल्ली-NCR में हल्के स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह और देर रात्रि कहीं कहीं धुंध छाने की भी संभावना है।

हरियाणा से महाकुंभ जाने वालों ध्‍यान दो, कुछ ट्रेनें का रूट बदला, जानें शेड्यूल

0

अगर आप हरियाणा से महाकुंभ स्‍नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों का टाइमटेबल बदला है और कई के स्‍टेशन में परिवर्तन किया गया है। या‍त्री परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले शेड्यूल जरूर देखें।

भारतीय रेलवे के अनुसार प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। वहीं कुछ का स्‍टेशन और समय भी बदला गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए किया जा रहा है। भिवानी-प्रयारागज एक्सप्रेस रेलसेवा के स्टेशन में बदलाव किया है। इसके कारण यात्रियों को महाकुंभ जाने में परेशानी हो सकती है।

इन ट्रेनों का स्‍टेशन बदला

  • ट्रेन नंबर 14118, भिवानी-प्रयारागज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27 जनवरी से 03 फरवरी तक भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल तक ही चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 14117, प्रयारागज- भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28 जनवरी से 04 फरवरी तक प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल से भिवानी के लिए चलेगी।

Bilaspur: आईटीआई छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

0

पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत आने वाली पंचायत दाड़ी भाड़ी के गांव रच्छेहडा में आईटीआई छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभि शर्मा (18) पुत्र सुशील निवासी दुलैहडी राजपूतां, डाकघर मंदली, तहसील बंगाणा व जिला ऊना के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपनी मां व बहन के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि युवक घुमारवीं में एक निजी आईटीआई में वैल्डर का कोर्स कर रहा था। बीते बुधवार को वह घुमारवीं से घर लौटा और परिजनों से कहा कि उसे वैल्डर का कोर्स नहीं करना है, उसे हेयर कटिंग का काम करना है। वीरवार को वह घर पर ही था तथा दोपहर बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया।

सूचना मिलते ही झंडूता पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी झंडूता जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal: शिमला यूनिवर्सिटी में एमए संगीत की गोल्ड मैडलिस्ट बनीं कुल्लू की खुशबू

0

प्रतिभा, कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के समर्थन से बेटियां किसी भी सफलता को पा सकती हैं। कुल्लू की खुशबू भारद्वाज ने इस बात को सच कर दिखाया है। शिमला यूनिवर्सिटी में संगीत में एमए की पढ़ाई करते हुए खुशबू ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया है। बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि रखने वाली खुशबू आज इस मुकाम तक पहुंची हैं।

खुशबू का शिक्षा सफर कुल्लू के सूलतानपुर स्कूल से शुरू हुआ और बाद में महाविद्यालय कुल्लू कॉलेज से जारी रहा। संगीत कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी रही, जिसके चलते उसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अलावा खुशबू ने एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। खुशबू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजन और मित्रों को दिया है। खुशबू ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई हमेशा उसके साथ खड़े रहे।

खुशबू के परिवार का मानना है कि बेटियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और उन्हें किसी भी परिस्थिति में दबाव महसूस नहीं करना चाहिए। खुशबू की माता रविंद्रा और पिता खेम राज भारद्वाज का कहना है कि यदि बेटियों को अवसर दिया जाए तो वे कोई भी ऊंचाई हासिल कर सकती हैं।

HPU Shimla : मुख्य लाइब्रेरी में नहीं सैंट्रल हीटिंग सिस्टम, ठंड में ठिठुरने को मजबूर विद्यार्थी

0

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की मुख्य लाइब्रेरी में सैंट्रल हीटिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। वर्षों से हीटिंग सिस्टम लगाने की मांग उठ रही है, लेकिन यह सिस्टम अब तक नहीं लग पाया है। इस कारण हर वर्ष सर्दियों में मुख्य लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को असुविधा होती है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाइब्रेरी में हीटरों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन पर्याप्त संख्या में हीटर न होने की वजह से विद्यार्थी ठंड में ठिठुरते हुए पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

एबीवीपी-एसएफआई उठा रहे मांग
विश्वविद्यालय में इन दिनों शीतकालीन अवकाश चल रहा है, बावजूद इसके काफी संख्या में विद्यार्थी व शोधार्थी लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां भी कर रहे हैं, लेकिन अधिक ठंड होने पर विद्यार्थियों व शोधार्थियों को यहां बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है। इस कारण विद्यार्थी व छात्र संगठन लगातार यहां पर सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने की मांग कर रहे हैं। मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व एसएफआई समय-समय पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठा रहे हैं और यहां पर सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने की मांग कर रहे हैं।

बिल्डिंग पुरानी, सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाना हो रहा मुश्किल
विश्वविद्यालय की मुख्य लाइब्रेरी की बिल्डिंग कई वर्ष पुरानी है और लकड़ी का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए यहां सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाना मुश्किल हो रहा है। यह मामला कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठ चुका है और कई बार योजना सिरे चढ़ाने को लेकर आगे भी बढ़ी। यहां तक कि कुछ वर्ष पूर्व विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। वर्ष 2019 में इस मामले को गंभीरता से भी लिया गया था और टैंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2020 के शुरूआत में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। सूत्रों के अनुसार बजट के अभाव के चलते भी सैंट्रल हीटिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना सिरे नहीं चढ़ी है।

सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए कमेटी की है गठित : कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल का कहना है कि एचपीयू की मुख्य लाइब्रेरी में सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने को लेकर कमेटी गठित की है। यह कमेटी इसे लेकर कार्य कर रही है। लाइब्रेरी की बिल्डिंग काफी पुरानी है, इस कारण यहां पर सैंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाना मुश्किल हो रहा है।

Himachal: मार्च महीने में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं, HPPSC ने जारी किया टैंटेटिव शैड्यूल

0

हिमाचल प्रदेश सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसिज की मुख्य परीक्षा 7 से 9 मार्च तक होगी। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च को होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं का टैंटेटिव शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट व सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट (एसएटी) टैंटेटिव तौर पर 16 मार्च को होगा।

डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए 61 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
आयुष विभाग में आयुर्वैदिक फार्मेसी ऑफिसर के 5 पदों को भरने के लिए डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन का शैड्यूल जारी कर दिया है। डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन 18 व 19 फरवरी को होगी। इसके लिए 61 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देश आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।

Himachal: गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का लाल उड़ाएगा दुनिया का सबसे तेज फाइटर जैट राफेल

0

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अमोल गर्ग अब दुनिया के सबसे तेज फाइटर जैट राफेल को उड़ाएंगे। यह न केवल ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। अमोल गर्ग 26 जनवरी को दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान इस फ्रांसीसी फाइटर प्लेन को उड़ाएंगे, जो इस समय वायु सेना की ताकत का प्रतीक माना जाता है। ऊना जिला की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले अमोल के पिता जगदीप शर्मा एक पूर्व नेवी अधिकारी और वर्तमान में ओएनजीसी में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी माता स्नेहा शर्मा गृहिणी हैं। अमोल का छोटा भाई टाटा मैमोरियल अस्पताल में एमडी की पढ़ाई कर रहा है।

यूपीएससी एनडीए की परीक्षा में पूरे देश में हासिल किया था तीसरा स्थान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना से 12वीं के बाद अमोल ने एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन देश की रक्षा सेवा में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने उसे छोड़कर पुणे स्थित नैशनल डिफैंस एकैडमी को ज्वाइन किया। यहां उन्होंने यूपीएससी एनडीए की परीक्षा में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। यहीं नहीं, वह वायु सेना में भी पहले रैंक के कैडेट बने। वर्तमान समय वह भारतीय वायु सेना के अम्बाला बेस में तैनात हैं।

Himachal: धर्मशाला में आज होगी सुक्खू कैबिनेट की मीटिंग, कांगड़ा को मिल सकते हैं नए तोहफे

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के बीच शुक्रवार को धर्मशाला में मंत्रिमंडल बैठक होगी। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सचिव स्तर के अधिकारी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस कारण शिमला के स्थान पर धर्मशाला प्रशासनिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन गया है। शिमला स्थित प्रदेश सचिवालय सूना पड़ा है। मंत्रिमंडल बैठक के दौरान सरकार की तरफ से कांगड़ा जिला को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री की हाल की घोषणाओं पर भी स्वीकृति की मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल बैठक में होम स्टे पॉलिसी पर मुहर लगने के अलावा सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की जा सकती है।

कर्मचारी, पैंशनरों और आम आदमी को बड़ी उम्मीदें
मंत्रिमंडल बैठक के बाद 25 जनवरी को मुख्यमंत्री बैजनाथ में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के कर्मचारी, पैंशनरों और आम आदमी के अलावा कांगड़ा जिला के लोग इस आयोजन से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। यानी कर्मचारी और पैंशनर सरकार से लगातार लंबित एरियर का भुगतान करने एवं डीए की मांग कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसे लेकर घोषणा होने की पूरी संभावना है। इससे पहले धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बीते दिसम्बर माह में सरकार प्रवास पर गई थी। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस के बाद शिमला में 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसमें मौजूद रहेंगे।

आज प्रसारित होगा सीएम का संदेश 
पूर्ण राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी शिमला पर शुक्रवार सायं 8.15 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संदेश प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी शिमला का प्राइमरी चैनल, इसके सभी रिले केंद्रों और एफएम शिमला, हमीरपुर तथा धर्मशाला पर मुख्यमंत्री का यह संदेश एक साथ प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री का संदेश दूरदर्शन केंद्र शिमला पर सायं 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

बरेली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की सख्त, 11,477 नशीली गोलियां व इंजेक्शन किए नष्ट

बरेली पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए 467 मामलों में जब्त 3717 किलो मादक पदार्थ और 11,477 नशीली गोलियां व इंजेक्शन नष्ट कर दिए।एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने यह कार्रवाई की।

PunjabKesari

467 मामलों से संबंधित मादक पदार्थ जब्त
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में कुल 467 मामलों से जब्त मादक पदार्थ शामिल थे। इनमें चरस, गांजा, स्मैक, हेरोइन, ब्राउन शुगर, नशीला पाउडर, डोडा, नशीली गोलियां और इंजेक्शन जैसे कई प्रकार के मादक पदार्थ शामिल थे। इन मामलों में तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी, और जब्त किए गए पदार्थों को सदर मालखाना और थाना भमोरा में सुरक्षित रखा गया था।

ड्रग डिस्पोजल कमेटी की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई। जिसके बाद न्यायालय और संबंधित विभागों से अनुमति लेने के बाद सभी मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इंसिनरेटर का उपयोग करके मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।ड्रग डिस्पोजल कमेटी की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई। जिसके बाद न्यायालय और संबंधित विभागों से अनुमति लेने के बाद सभी मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इंसिनरेटर का उपयोग करके मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

यह एक अत्याधुनिक उपकरण है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना सामग्री को जलाने में सक्षम है। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य, जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपराध शाखा के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये नष्ट किए गए मादक पदार्थ
18.592 किलोग्राम – चरस
1.5 किलोग्राम – गांजा
3.759 किलोग्राम – स्मैक
0.057 किलोग्राम – हेरोइन
0.005 किलोग्राम – ब्राउन शुगर
6.803 किलोग्राम – नशीला पाउडर
3686.5 किलोग्राम – डोडा
11257 अदद नशीली गोलियां
220 नशीले इंजेक्शन

- Advertisement -

News of the Day