Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1031

शुभ योग बनने से इन चार राशि वालों को अचानक लाभ के संकेत, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे काम बनेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनके कामों की प्रशंसा मिलेगी। कुछ लोगों के रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होता है। काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं। ऐसे में आज सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई को कुचला

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली थी, जिसके बाद कई लोग डर के मारे ट्रेन से कूद पड़े। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस विपरीत दिशा से आ रही थी, और इस हादसे में कई यात्री उसकी चपेट में आ गए।

घर पर झटपट बनाएं लाजवाब Mutton Korma

0

अगर आप मटन के शौकीन हैं और घर पर स्वादिष्ट मटन कोरमा बनाने की सोच रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं! मटन कोरमा एक खास और लाजवाब डिश है, जो किसी भी खास मौके पर खाने का मजा बढ़ देती है और अगर आपको लगता है कि इसे बनाने में बहुत मेहनत लगेगी, तो आपको जानकर खुशी होगी कि यह रेसिपी बहुत ही आसान है। कुछ साधारण मसालों और मटन के टुकड़ों के साथ, आप भी इस रेसिपी को घर पर बना सकते हैं और खुद को शेफ जैसा महसूस कर सकते हैं। तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं इस शानदार मटन कोरमा की रेसिपी।

PunjabKesari

सामग्री

मटन – 500 ग्राम (धोकर कटे हुए)
प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 2 (प्यूरी किया हुआ)
दही – 3 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
ताजा हरा धनिया (सजाने के लिए)
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार

मटन बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले मटन के टुकड़ों को अच्छे से धोकर काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालें। फिर बारीक कटी प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

2. प्याज भुन जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।अब उसमें मटन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें और 5-7 मिनट तक भूनने दें।

PunjabKesari

3. मटन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और मसालों को मटन में अच्छी तरह से समाने दें। फिर प्यूरी किया हुआ टमाटर और दही डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को ढककर मटन को 15-20 मिनट तक पकने दें, ताकि मटन अच्छे से गल जाए और मसाले अच्छे से समा जाएं।

4. यदि मटन में ज्यादा ग्रेवी चाहिए तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। नमक भी स्वाद अनुसार डालें और कढ़ाई को ढककर मटन को और 10-15 मिनट तक पकने दें। आखिरी में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

PunjabKesari

मटन कोरमा तैयार है। इसे ताजे हरे धनिये से सजा कर गरमा गरम परोसें। मटन कोरमा को रोटियां, नान या दाल-चावल के साथ खाएं और मजा ले।

महाकुंभ मेले में पहुंचे अनुष्का-विराट और श्रद्धा कपूर-मोहम्मद, गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

0

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान प्रमुख कलाकारों के आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शर्मा और विराट कोहली की महाकुंभ से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

Preview

सबसे पहले आपको बता दें स्टार्स की ये फोटोज AI द्वारा बनाई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट-अनुष्का पारंपरिक लुक में नजर आ रहे हैं।

दोनों एक साथ पोज देते काफी खुश दिख रहे हैं। विरुष्का के अलावा श्रद्धा कपूर और मोहम्मद सिराज भी डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

दोनों के गले में फूलों की माला भी दिखाई दे रही हैं।

Preview

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब किसी कपल की AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इससे पहले सैफ अली खान की हॉस्पिटल से एआई तस्वीरों ने खलबली मचाई थी।

J&K : पशुओं के बाड़े में लगी भीषण आग, तड़प-तड़प कर गई सैंकड़ों जानें

0

सांबा जिले की तहसील विजयपुर के रख बरोटियां बस्ती क्षेत्र में आगजनी की भयानक घटना सामने आई है। बता दें कि इस घटना में सैंकड़ों भेड़ों की जल कर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3:30 बजे स्थानीय निवासी शापियां पुत्र जमाल दीन के कुल्लों (भेड़ों के बाड़े) में अचानक आग लग गई। इस हादसे में लगभग 100-120 भेड़ें जलकर खाक हो गईं, इस घटना में सात के करीब भेड़ें घायल भी हुई हैं जिनका इलाज किया जा रहा है, इसके अलावा, उनका सारा सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।

PunjabKesari

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी इंसान की जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार विजयपुर सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित शापियां पुत्र जमाल दीन को इस आग से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए, ताकि वे इस आपदा से उबर सके।

अर्फोडेबल प्राइज़ पर लॉन्च हुआ 16GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, लाइव हुई सेल शुरु

0

Tecno मार्केट में अपना स्मार्टफोन लेकर आई है। कंपनी ने इस फोन को अफोर्डेबल रेंज में पेश किया है। वहीं इसमें शानदार स्पेसिफिकेशन मिलने वाली हैं। कंपनी ने इसके लिए लाइव सेल स्टार्ट कर दी है। डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में-

PunjabKesari

Tecno Spark 30C 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम है, जिससे कुल मिलाकर 16GB रैम होती है।

यह केवल 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है।

120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की LCD IPS डिस्प्ले है।

डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

फोन 10 5G बैंड को सपोर्ट करता है।

डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग है।

कंपनी 4 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस का दावा करती है।

कैमरा और बैटरीपैक-

इसमें 48MP का Sony IMX 82 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का सेंसर भी दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी है।

कीमत और ऑफर्स-

Tecno Spark 30C 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट का प्राइज़ 12,999 रुपये है। कंपनी ने इसके लिए लाइव सेल आज यानि 21 जनवरी से शुरु कर दी है। ग्राहक इसे रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ये फोन मिडनाइट शेडो, Azure sky और Aurora Cloud जैसे तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल होगा। पहली सेल में फोन को खरीदने वालों को बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5% का कैशबैक भी मिलेगा।

EPFO से जुड़ी बड़ी खबर! नवंबर में कुल 14.63 लाख मेंबर्स जोड़े, महिला कर्मचारी भी बढ़ीं

0

EPFO से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नवंबर 2024 में शुद्ध रूप से 14.63 लाख नए सदस्य जोड़े हैं, जो सालाना आधार पर 4.88 प्रतिशत अधिक हैं। यह जानकारी निश्चित वेतनमान पर रखे गए कर्मचारियों के आंकड़ों से प्राप्त हुई है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुद्ध सदस्यता में वृद्धि रोजगार के अवसरों के बढ़ने और कर्मचारी लाभों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है, जिसे ईपीएफओ की प्रभावी पहुंच पहलों से बल मिला है।

मंत्रालय के अनुसार, मासिक आधार पर अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर 2024 में शुद्ध सदस्यता में 9.07 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में लगभग 8.74 लाख नए सदस्य पंजीकृत किए, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 18.80 प्रतिशत अधिक हैं। अक्टूबर 2024 की तुलना में यह वृद्धि 16.58 प्रतिशत रही।

मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का एक महत्वपूर्ण पहलू 18-25 आयु वर्ग का दबदबा है, जिसमें इस आयु वर्ग से 4.81 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो कुल नए सदस्यों का 54.97 प्रतिशत है। यह आंकड़ा अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत अधिक है, जो यह दर्शाता है कि अधिकतर युवा पहले बार नौकरी के लिए संगठित कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।

नवंबर 2024 में 18-25 आयु वर्ग में शुद्ध रूप से 5.86 लाख सदस्य जुड़े, जो अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने इसे पहले की प्रवृत्तियों के अनुरूप बताया, जो यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, विशेष रूप से वे जो पहली बार नौकरी तलाश रहे हैं।

नवंबर के पेरोल आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ से लगभग 14.39 लाख सदस्य बाहर गए और फिर दोबारा संगठन से जुड़ गए। यह आंकड़ा अक्टूबर 2024 की तुलना में 11.47 प्रतिशत और नवंबर 2023 के मुकाबले 34.75 प्रतिशत अधिक है। इन सदस्यों ने अपनी नौकरियों को बदलते हुए ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में पुनः शामिल हो गए और अपने संचित निधि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

महिलाओं की सदस्यता में वृद्धि

महिलाओं की संख्या में वृद्धि का संकेत देते हुए मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2024 में शुद्ध रूप से जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख महिलाएं थीं, जो अक्टूबर 2024 से 14.94 प्रतिशत और नवंबर 2023 से 23.62 प्रतिशत अधिक हैं। महिला सदस्यता की संख्या में वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर बढ़ते कदमों को दर्शाती है।

राज्यवार आंकड़ों से पता चला है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शुद्ध सदस्यता में लगभग 59.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे माह के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8.69 लाख शुद्ध सदस्य जुड़े। सभी राज्यों में, महाराष्ट्र ने नवंबर के दौरान शुद्ध रूप से 20.86 प्रतिशत सदस्य जोड़कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

Jammu में हुए हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, पंजाब से जुड़ रहे तार

0

जम्मू के मशहूर ज्यूल चौक में सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की उसके विरोधी गैंग खौफ गैंग द्वारा हत्या कर दी गई। बता दें कि सुमित खुद गटारू गैंग का सरगना था। इस केस की जांच में जम्मू पुलिस जुट गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में लग गई है। वहीं पुलिस को इस केस के तार पंजाब से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस केस की जांच करते हुए जम्मू पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। ये सुराग इस हत्याकांड को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जोड़ते हैं। वहीं पुलिस को यह भी पता चला है कि सांबा और जम्मू जिले में कई गैंगस्टर आजकल लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में हैं। शायद यह लॉरेंस का ही असर है कि जम्मू के गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम किसी को भी मौत के घाट उतार रहे हैं।

मूसेवाला की तरह सुमित को भी हमले की थी आशंका

सूत्र बताते हैं कि सुमित को भी सिद्धू मूसेवाला की तरह ही हमले की आशंका हो गई थी। इसी के चलते वह विजयपुर छोड़कर जम्मू में शांति से अपने परिवार के साथ छिपकर रह रहा था। बता दें कि जिस तरह पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी ठीक उसी तरह सुमित को भी बीच सड़क गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा गया था।

आरोपियों ने हत्या से पहले की रेकी

सूत्रों के अनुसार हत्या की आशंका के चलते सुमित अपने परिवार के साथ जम्मू शिफ्ट हो गया था। ऐसे में आरोपियों ने कई दिनों तक उसकी रेकी की। फिर मौका मिलते ही उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाके उसे मौत की नींद सुला दिया।

समय-समय पर मिल रही थी Update

जानकारी के अनुसार जैसे ही सुमित अपने जम्मू स्थित घर से निकला तो उसके हर पल की अपडेट आरोपियों को दी जा रही थी। आरोपियों को सुमित की सारी सूचना थी कि वह किस समय कहां पहुंचा है। इस बात से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में 2 से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं।

जम्मू में गैंगवार बढ़ने की संभावना

जिस तरह सुमित की विरोधी खौफ गैंग द्वारा बीच सड़क हत्या की गई उसके बाद जम्मू में गैंगवार बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि गटारू गैंग के मैंबर सुमित की हत्या का बदला लेने के लिए खौफ गैंग के सदस्यों पर हमला कर सकते हैं।

मुस्तैद हुई जम्मू पुलिस

वहीं गैंगवार की संभावना को बढ़ता देख जम्मू पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। वह सुमित की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। बता दें कि खौफ गैंग के सरगना का नाम अबू जाट है जो कि कुछ समय से जेल में बंद है। पुलिस खौफ गैंग के सदस्यों को पकड़कर उनसे इस केस के बारे में पूछताछ कर सकती है।

रोजाना मखाने खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे!

0

मखाना, जिसे अंग्रेजी में फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है। इसे रोजाना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। डॉक्टर रूपाली जैन, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, बताती हैं कि मखाना खाने से शरीर को 7 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं

एनर्जी का नेचुरल सोर्स : मखाना न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

वेट लॉस में मददगार : मखाना लो कैलोरी होता है और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल : मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा नहीं बढ़ता है।

हड्डियों को मजबूती : मखाना में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों की बीमारियों से बचाता है।

हार्ट हेल्थ : मखाना पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सूजन कम करता है : मखाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन की समस्या को कम करते हैं।

पाचन में सुधार : मखाना हल्का और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारता है और पेट को आरामदायक बनाता है।

IDFC फर्स्ट बैंक और RuPay ने लॉन्च किया यूपीआई सक्षम क्रेडिट कार्ड, FIRST EA₹N का दिया गया नाम

0

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भारत के प्रमुख कार्ड नेटवर्क RuPay के साथ मिलकर एक नया UPI सक्षम क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है जिसे FIRST EA₹N नाम दिया गया है। यह कार्ड फिक्स्ड डिपॉजिट द्वारा समर्थित है और ग्राहकों को बिना किसी कठिनाई के ऑनलाइन लाभ प्राप्त करने का अवसर देता है।

क्या है खास?

इस कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट क्रिएशन को पूरी तरह से क्रेडिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया में एकीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि ग्राहक एक ही समय में UPI भुगतान करने, रिवॉर्ड अर्जित करने और फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दर प्राप्त करने का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक यूपीआई लेनदेन पर 1% तक कैशबैक भी दिया जाता है।

आसान और सुविधाजनक

पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया यह कार्ड ग्राहकों को भारत में 60 मिलियन से अधिक यूपीआई-सक्षम व्यापारियों से जुड़ने का मौका देता है। कार्डधारक प्रत्येक यूपीआई खर्च पर 1% तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesariकंपनी के बयान
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड प्रमुख श्री शिरीष भंडारी ने कहा, “यह कार्ड विशेष रूप से पहली बार क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य यूपीआई भुगतान को और अधिक फायदेमंद बनाना है।”

एनपीसीआई के श्री राजीथ पिल्लई ने कहा, “यह यूपीआई-सक्षम क्रेडिट कार्ड कार्डधारकों के लिए लेन-देन को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाएगा।”

स्पेशल फीचर्स और लाभ:

➤ UPI एकीकरण: यह कार्ड 60 मिलियन से अधिक यूपीआई क्यूआर कोड पर यूपीआई लेनदेन के लिए सक्षम है।
➤ तत्काल कार्ड जारी: फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ कार्ड तुरंत जारी किया जाता है।
➤ कैशबैक ऑफर: नए कार्डधारकों को पहले 15 दिनों के अंदर UPI लेन-देन पर 100% कैशबैक मिलेगा।

➤ रिवॉर्ड्स: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप के माध्यम से यूपीआई लेन-देन पर 1% कैशबैक।
➤ सुरक्षा: कार्ड के खो जाने पर ₹25,000 का कवर और व्यक्तिगत दुर्घटना कवर ₹2,00,000 तक का मिलेगा।

साथ ही बता दें कि यह क्रेडिट कार्ड भारतीय ग्राहकों को वित्तीय सेवाओं के नए अवसरों के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ कुशल धन प्रबंधन की सुविधा भी प्रदान करता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक अब बैंक की वेबसाइट के जरिए इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

News of the Day