Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 111

ENTERTAINMENT : पिता सुनील से तुलना होने पर ‘बॉर्डर 2’ एक्टर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहां- ‘मुझे पहले से ही पता था’

‘बॉर्डर-2’ के रिलीज होते ही अहान शेट्टी की तुलना उनके पिता सुनील शेट्टी से होने लगी जिसे लेकर एक्टर पहले थोड़ा नर्वस थे. उन्हें पता था कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं होगा.मल्टी-स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म में चार जांबाज सैनिकों की कहानी दिखाई गई है जिनमें से एक किरदार अहान शेट्टी ने निभाया है. देशभक्ति और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

अहान शेट्टी ने फिल्म में एक नौसेना अधिकारी का रोल निभाया है लेकिन उनके लिए ये फिल्म सिर्फ एक किरदार नहीं थी. शूटिंग उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि उनके पिता सुनील शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर’ के पहले पार्ट का अहम हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में अहान के सामने सिर्फ एक्टिंग की नहीं बल्कि अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी थी.

आईएएनएस से बातचीत में अहान शेट्टी ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो अपने पिता के साथ फिल्म में शूट नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि फिल्म का आखिरी सीन ऐसा था जिसे वो अपने पिता के साथ करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. अहान ने बताया कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म के रिलीज होते ही उनकी तुलना सुनील शेट्टी से की जाएगी खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें वही खास सीन निभाना था जो उनके पिता ने पहले पार्ट में किया था.

अहान ने माना कि शुरुआत में वो ये सोचकर घबरा गए थे कि क्या वो इस रोल के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं. उन्हें ये भी महसूस हो रहा था कि तुलना होना तय है. लेकिन इसके साथ ही उन्हें ये एहसास भी था कि अब उनके कंधों पर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि डरने से कुछ हासिल नहीं होता इसलिए उन्होंने खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनने दिया और पूरे फोकस के साथ किरदार को ईमानदारी से निभाने की कोशिश की.

अहान शेट्टी ने आगे कहा कि फिल्म को मिल रहा रिस्पॉन्स उनके लिए बहुत मायने रखता है. लोगों ने न सिर्फ फिल्म को पसंद किया बल्कि उनके काम की भी तारीफ की जो उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. ट्रेलर रिलीज के समय से ही अहान और सुनील शेट्टी की तुलना शुरू हो गई थी लेकिन अपने पिता के सपोर्ट और अपनी मेहनत से अहान ने साबित कर दिया कि उनके अंदर भी टैलेंट की कोई कमी नहीं है.

ENTERTAINMENT : 68 साल की हुईं अमृता सिंह, ‘मॉमी जान’ के लिए सारा की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- दुनिया में…

अमृता सिंह के बर्थडे पर उन्हें फैंस और सेलेब्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं. मगर सबसे स्पेशल विश उन्हें बेटी सारा अली खान से मिली है. सारा ने मां पर खूब प्यार लुटाया है. तो देखना नहीं चाहेंगे अमृता सिंह के लिए सारा की पोस्ट?

एक्ट्रेस अमृता सिंह आज ( 9 फरवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अमृता 68 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी लाडली बेटी सारा अली खान ने अपनी ‘मॉमी जान’ के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. अमृता के लिए सारा की लविंग पोस्ट ने फैंस का भी दिल जीत लिया है.सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां अमृता सिंह संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है. सारा और अमृता किसी तस्वीर में एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं, तो कभी वेकेशन पर चिल करती दिखीं. उनके साथ कुछ फोटोज में इब्राहिम अली खान भी दिखाई दिए.

मां संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने अमृता सिंह को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पिएस्ट बर्थडे मॉमी जान. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मैं आपसे करती हूं. मां आप हमारी सबसे बड़ी प्लेसिंग हो.

सारा ने पोस्ट में मां को अपना बेस्ट ट्रैवल बडी भी बताया है. सारा की पोस्ट से साफ जाहिर है कि अमृता सिंह सिर्फ उनकी मां नहीं हैं, बल्कि दोस्त भी हैं. सारा की पोस्ट पर फैंस भी अमृता सिंह को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.

अमृता सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने बेताब, मर्द, खुदगर्ज, तूफान जैसी फिल्मों में काम किया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमृता ने करियर के पीक पर सैफ अली खान संग शादी रचाई थी. शादी से उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. मगर शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं और फिर दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. मगर तलाक के बाद भी अमृता ने दूसरी शादी नहीं रचाई. वो अपने दोनों बच्चों संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.

NATIONAL : शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट

0

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बारामती में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे उपचार के लिए लाया गया. बेटी सुप्रिया सुले उनके साथ मौजूद हैं. हाल में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रियता के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था, लेकिन तबीयत पूरी तरह ठीक न होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं. हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे, जिससे उनकी तबीयत पर असर पड़ा माना जा रहा है. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

LIFESTYLE : क्या पार्टनर को दे देते हैं किसी भी रंग का टैडी, ‘टैडी डे’ पर जानें किस रंग का क्या होता है मतलब?

टैडी बियर सिर्फ एक क्यूट खिलौना नहीं, बल्कि इमोशन का प्रतीक भी माना जाता है. खास बात यह है कि टैडी बियर का हर कलर अलग-अलग इमोशन और रिश्तों का मैसेज देता है.

वेलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टैडी डे प्यार, अपनापन और भावनाओं को जाहिर करने का खास मौका होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को टैडी बियर गिफ्ट कर अपने दिल की बात कहते हैं. टैडी बियर सिर्फ एक क्यूट खिलौना नहीं, बल्कि इमोशन का प्रतीक भी माना जाता है. खास बात यह है कि टैडी बियर का हर कलर अलग-अलग इमोशन और रिश्तों का मैसेज देता है. ऐसे में टैडी डे पर अगर आप किसी को टैडी देना चाहते हैं तो उसके रंग का मतलब जानना बहुत जरूरी है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि किस टैडी के रंग का क्या मतलब होता है.

टैडी बियर का इतिहास और क्यों है यह खास?

टैडी बियर का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ा हुआ है. इसका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टैडी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया है. कहा जाता है कि एक शिकार यात्रा के दौरान उन्होंने एक भालू को मारने से इनकार कर दिया था. इस घटना पर बने कार्टून से प्रेरित होकर टैडी बेयर अस्तित्व में आया. वहीं धीरे-धीरे यह प्यार, केयर और स्नेह का प्रतीक बन गया. इसके बाद आज यह न सिर्फ बच्चों का पसंदीदा खिलौना है, बल्कि कपल्स के बीच इमोशन जताने का एक खूबसूरत जरिया भी बन चुका है.

टैडी बियर के रंग और उनके मायने

लाल टैडी बियर

लाल रंग प्यार, जुनून और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. अगर आप किसी को लाल टैडी बियर गिफ्ट करते हैं तो इसका मतलब है कि आप उनसे दिल से प्यार करते हैं. बिना शब्दों के आई लव यू करने के लिए यह सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है. वहीं अक्सर कपल्स प्रपोज करने के लिए लाल टैडी चुनते हैं.

गुलाबी टैडी बियर

गुलाबी रंग कोमलता, केयर और रोमांटिक फिलिंग्स को दर्शाता है. यह रंग बताता है कि आप किसी को पसंद करते हैं और उनके लिए आपके मन में सॉफ्ट और प्यारी भावनाएं हैं. नए रिश्तो या क्रश के लिए पिंक टैडी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

पीला टैडी बियर

पीला रंग खुशी, दोस्ती और पॉजिटिविटी का संकेत देता है. ऐसे में अगर कोई आपको पिला टैडी देता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको अच्छा दोस्त मानता है या रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है. दोस्तों के लिए यह रंग सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है.

नीला टैडी बियर

नीला रंग भरोसे, सच्चे प्यार और स्थिर रिश्ते का प्रतीक है. ब्लू रंग दर्शाता है कि सामने वाला आपको अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानता है और आपके साथ एक भरोसेमंद रिश्ता चाहता है.

सफेद टैडी बियर

सफेद रंग मासूमियत, प्योरिटी और ईमानदारी को दर्शाता है. अगर कोई आपको सफेद टैडी गिफ्ट करता है तो इसका मतलब है कि उसकी भावनाएं सच्ची और साफ है. यह भरोसे और ईमानदारी पर टिके रिश्ते के लिए सही माना जाता है.

ब्राउन टैडी बियर

भूरे रंग का टैडी केयर, मजबूती और सपोर्ट का प्रतीक होता है. यह दर्शाता है कि रिश्ता मजबूत है और मुश्किल वक्त में भी साथ निभाने का भरोसा है.

काला टैडी बियर

काला रंग सीरियसनेस, रहस्य और प्रतिबद्धता को दिखाता है. भले ही यह रंग कम इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका मतलब होता है कि सामने वाला आपके रिश्ते को लेकर सीरियस है.

बैंगनी टैडी बियर

बैंगनी रंग खास होने, रॉयल फील और गहराई का संकेत देता है. यह बताता है कि आप सामने वाले के लिए बहुत खास है और आप लोगों का रिश्ता नॉर्मल नहीं है.

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

NATIONAL : 22 साल की उम्र और 300 के पार BP! ऑनलाइन गेम की लत ने ली कैफ की जान या छिपी थी कोई और वजह?

0

परिजनों के अनुसार, मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान लड़के के सिर में तेज दर्द हुआ और वह असंतुलित होकर दीवार से टकरा गया. एम्स में उसका बीपी का इलाज पहले से चल रहा था. परिजनों का कहना है कि उसे गोली चलाने वाले गेम और मोबाइल का बहुत शौक था. इकलौते बेटे की मौत से दुखी परिवार ने अब गेम पर बैन लगाने की मांग की है.

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के खेरनगर इलाके में ऑनलाइन गेम खेलते समय एक 22 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. युवक को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दिल्ली में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है. बताया गया कि वह घर पर दोनों कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया.

घटना 5 फरवरी की रात की बताई जा रही है जब एकाएक रात के समय गेम खेलते समय कैफ बेहोश होकर गिर पड़ा. उसको तुरंत ही मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान 8 फरवरी को उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कैफ की ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग की नस फट गई थी. उसका बीपी 300 से भी ऊपर था.

हालांकि, मृतक के पिता फारूक ने बताया कि कैफ लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित था. करीब दस साल पहले भी उसे बीपी बढ़ने की शिकायत हुई थी और उसका इलाज चल रहा था. डॉक्टर ने रोज गोली खाने की दे रखी थी लेकिन वह लापरवाही करता था और काफी समय से दवाई नहीं खा रहा था.परिवारवालों के मुताबिक, कैफ को सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का भी शौक था. घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है.

ENTERTAINMENT : सैफ ने Ex अृमता को धर्म बदलने पर किया था फोर्स? तलाक के बाद सताई थी सारा-इब्राहिम की चिंता

सैफ अली खान और अमृता सिंह कभी प्यार में थे. उनके बीच उम्र में 12 साल का फासला था. आनन-फानन में उन्होंने शादी की थी. मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चला. दो बच्चे होने के बाद उनका तलाक हुआ. सैफ ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी अमृता को धर्म बदलने को नहीं कहा था.

सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता एक वक्त गॉसिप गलियारों में छाया रहता था. उनकी इंटरफेथ मैरिज, ऐज गैप और धार्मिक पहचान ने कई सवाल खड़े किए थे. लेकिन सैफ ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में धर्म को लेकर स्टैंड क्लियर किया था. अमृता संग शादी पर बात की. सैफ ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी उन्हें अपने घर में किसी को धर्म के संदर्भ में फोर्स नहीं किया.

सैफ ने उन अफवाहों का खंडन किया कि जिसमें दावा था कि निकाह के बाद उन्होंने अमृता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला था. स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने इन बातों को गलत बताते हुए स्ट्रॉन्गली रिएक्ट किया था. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, “डिंगी (अमृता सिंह) को कभी मुस्लिम बनने के लिए फोर्स नहीं किया गया ना ही उन्हें इस्लाम धर्म की प्रैक्टिस को फॉलो करने के लिए कहा गया. हमारे केस में शुरू से ही ‘हर किसी का अपना धर्म’ वाली चीज थी. मेरे बच्चे सारा और इब्राहिम तब बड़े हो रहे थे, मैंने उनके साथ भी इसी प्रिंसिपल को फॉलो किया था.

इंटरफेथ मैरिज के बाद सैफ-अमृता अपने ही रिलीजन को फॉलो करते थे. इस पर सैफ ने कहा था- ”जब अमृता गुरुद्वारा जातीं, तब मैं घर पर बच्चों के साथ रहता था. उनका ध्यान रखता था. सारा-इब्राहिम दोनों धर्मों को करीब से देखकर बड़े हुए हैं.” मालूम हो, अमृता मुस्लिम मां रुखसाना सुल्ताना और सिख पिता शिविंदर सिंह विर्क के घर जन्मी थीं. वहीं सैफ पाटौदी परिवार से हैं. उनकी मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी के बाद इस्लाम कबूल किया था.

इंटरव्यू में सैफ ने बताया कैसे अमृता संग 13 साल की शादी टूटने के बाद उन्हें बच्चों की चिंता सताई थी. एक्टर ने कहा था- जब हम अलग हुए थे मैं सारा और इब्राहिम को लेकर ज्यादा चिंतित था. वो तब अमृता की कस्टडी में थे. लेकिन मुझे भरोसा था कि अमृता कभी उन्हें किसी तरह से इंफ्लुएंस करने की कोशिश नहीं करेगी, खासकर हमारे धर्म के मामले में तो बिल्कुल नहीं.

सालों बाद जब सैफ ने करीना कपूर से शादी की तब भी धर्म का मामला उठा था. इस पर सैफ ने कहा था- पहले की तरह मुझे इससे फर्क महीं पड़ता. इससे मेरी लाइफ और मुझपर कोई असर नहीं पड़ेगा. सैफ और करीना हैप्पिली मैरिड हैं. कपल के दो बेटे हैं, तैमूर और जेह.

NATIONAL : भूख लगी है तो अब ट्रेन की सीट छोड़कर नहीं जाना होगा… IRCTC ने शुरू की ये सर्विस

0

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ई-पैंट्री सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्रियों को ट्रेन की सीट पर ही साफ-सुथरा, तय कीमत वाला और गरमा-गरम खाना मिल सकेगा. एक तरफ जहां पहले प्रीमियम ट्रेनों में ही भोजन की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा थी, अब यही सुविधा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू की गई है.

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ‘ई-पैंट्री’ सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं. खाना सीधे उनकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा.

यह सर्विस उन ट्रेनों के लिए है, जहां टिकट में खाना शामिल नहीं होता. बता दें कि IRCTC भारतीय रेलवे का हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म विभाग है, यह कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम देखता है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ई-पैंट्री सेवा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और तकनीक से यात्रा को बेहतर बनाने का हिस्सा है.

कम खर्च में करें केरल की सैर, फ्लाइट से ट्रैवल, रहना-खाना फ्री!
ई-पैंट्री सर्विस कैसे काम करती है?

ई-पैंट्री सर्विस IRCTC की टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से जुड़ी हुई है. जिन यात्रियों का टिकट कन्फर्म, RAC या आंशिक कन्फर्म है, वे टिकट बुक करते समय या बाद में “बुक टिकट हिस्ट्री” सेक्शन में जाकर स्टैंडर्ड मील और रेल नीर (पैकेज्ड पानी) पहले से ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
ऑर्डर करने के बाद यात्री को SMS या ईमेल से कन्फर्मेशन मैसेज और मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) मिलता है. यात्रा के दिन ट्रेन में वेंडर को MVC दिखाना होता है, फिर खाना सीट पर डिलीवर कर दिया जाता है.

इन ट्रेनों में शुरू ई-पैंट्री सर्विस

ई-पैंट्री सर्विस विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/04) पर आजमाई गई थी, जो भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक है. अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब इसे 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू कर दिया गया है. आइए जानते हैं किन प्रमुख ट्रेनों में ई-पैंट्री सर्विस शुरू की गई है.

स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस
स्वर्णजयंती एक्सप्रेस
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
मंगला द्वीप एक्सप्रेस
कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस
पुष्पक एक्सप्रेस
पश्चिम एक्सप्रेस
नेत्रावती एक्सप्रेस
ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस
पूर्वा एक्सप्रेस
लिच्छवी एक्सप्रेस
आजाद हिंद एक्सप्रेस
मालवा एक्सप्रेस
अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और अन्य कई ट्रेनें.

BUSINESS : चांदी ने लगाई लंबी छलांग, 13000 रुपये हुई मंहंगी, सोना भी 3000 रुपये ऊपर चढ़ा, आगे क्या होगा?

0

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4.93 प्रतिशत यानी 12,320 रुपये की तेजी के साथ 2,62,212 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.50 प्रतिशत या 2,335 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. यह उछाल ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी डॉलर लगातार कमजोर हो रहा है और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही बाजार की नजरें अमेरिका के आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई हैं.

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4.93 प्रतिशत यानी 12,320 रुपये की तेजी के साथ 2,62,212 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.50 प्रतिशत या 2,335 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

हाल के दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में पहले गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब इनमें दोबारा मजबूती लौटती नजर आ रही है. एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स फिलहाल 2,50,000 से 2,70,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में बना हुआ है, जबकि इससे पहले यह करीब 4,20,000 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर तक पहुंच चुका था. जानकारों का मानना है कि बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने खुद को संभाला है और आने वाले समय में इसकी कीमतें 3,00,000 से 3,25,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं.

निवेश के नजरिये से विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय संतुलित रणनीति अपनाना जरूरी है. जिन निवेशकों ने पहले ही सोने में निवेश कर रखा है, उनके लिए फिलहाल होल्ड करना बेहतर विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि लंबी अवधि में सोना स्थिर और सुरक्षित रिटर्न दे सकता है. वहीं जो नए निवेशक हैं और अभी खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उन्हें कीमतों में किसी भी संभावित गिरावट का इंतजार करना चाहिए, न कि तेजी के दौरान जल्दबाजी में निवेश करना चाहिए.

सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी की एक बड़ी वजह इसका हालिया उच्च स्तर से नीचे आना भी है, जिससे इसे खरीदने का आकर्षण बढ़ा है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी श्रम बाजार से जुड़े आंकड़ों का इंतजार भी निवेशकों को सोने-चांदी की ओर खींच रहा है, क्योंकि ये फैक्टर आगे चलकर ब्याज दरों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ENTERTAINMENT : मिस्ट्री मैन संग रिश्ते में हैं शादीशुदा ‘वड़ा पाव गर्ल’, पति पर साधा निशाना? बोलीं- कभी सामना…

शादीशुदा ‘वड़ा पाव गर्ल’ इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने मिस्ट्री मैन संग प्यार का इजहार किया. पति संग रिश्ते में आई दूरी के बीच उनकी क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हो रही है.’वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में हलचल मची हुई है. पति युगम गेरा संग चंद्रिका के रिश्ते में दरार आ गई है. शाटी में चल रही खटपट के बीच चंद्रिका लगातार सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर रही हैं. इसके अलावा वो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके पति पर भी निशाना साध रही हैं.

चंद्रिका ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने पति की ओर इशारा किया है. चंद्रिका ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- पहले खौफ था कहीं खो न दूं. अब दुआ है सामना ना हो.

ने दूसरी स्टोरी में लिखा- सबका समय सीमित है. अपनी आत्मा का संतुष्ट करें…समाज को नहीं. चंद्रिका की ये पोस्ट देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने मिस्ट्री मैन संग अपने रिश्ते की तरफ इशारा किया है.

ऐसी भी चर्चा है कि शादीशुदा चंद्रिका मिस्ट्री मैन संग प्यार में हैं. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मिस्ट्री मैन को प्रपोज करती हुई नजर आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें उसने प्यार हो गया है. चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन को I LOVE YOU भी कहा. चंद्रिका को उनके इस वीडियो पर ट्रोल भी किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि उन्होंने पति को धोखा दिया है. शादीशुदा और एक बच्चे की मां होकर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो शेयर करने पर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं.

चंद्रिका का ये भी दावा है कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. चंद्रिका ने वीडियो शेयर करके कहा था कि उनके पति का अफेयर चल रहा है. उन्होंने किसी महिला संग पति की फोटोज और उनकी चैट भी दिखाई थी.

दूसरी तरफ चंद्रिका का पति भी उनपर धोखा देने के आरोप लगा रहा है. युगम का कहना है कि चंद्रिका का खुद का अफेयर चल रहा है. युगम ने ये भी कहा कि उन्होंने ही चंद्रिका को बनाया है. वड़ा पाव की दुकान चलाने में भी वो उनकी मदद करते थे. लेकिन अब वो चंद्रिका को दुकान का एक्सेस नहीं देंगे.

दोनों पति-पत्नी हर दिन एक नया वीडियो शेयर करके एक दूसरे पर आरोपों की बरसात कर रहे हैं. दोनों की मैरिड लाइफ तमाशा बन चुकी है. सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की अनबन गॉसिप का टॉपिक बनी हुई है. अब कौन कितना सच बोल रहा है ये कहना मुश्किल है.

PUNJAB : तरनतारन लॉ कॉलेज में क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी, खुद को भी शूट कर सुसाइड किया……..

0

Punjab TarnTaran: तरन तारन के माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव उसमा के ‘माई भागो लॉ कॉलेज’ में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.

मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है.घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है. इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है. गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

- Advertisement -

News of the Day