Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 112

UP : देवर की शादी तय होने से नाराज थी भाभी, बारात जाने से पहले दे दी जान

0

इटावा में एक महिला अपने देवर की शादी तय होने से नाराज थी. जिसके चलते उसने शादी से दो दिन पहले फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि महिला के देवर की बारात 10 फरवरी को जानी थी.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के अहिबरनपुरा गांव में रविवार को एक महिला पुष्पा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुष्पा देवी के देवर की दो दिन बाद बारात जानी थी. उसके इस कदम से घर में खुशियों की जगह मातम का माहौल हो गया. मृतक महिला के पति शेर सिंह ने बताया कि वह मेरे भाई की शादी तय होने से नाराज थी. जिसकी बारात 10 फरवरी को जानी थी.शेर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी के छोटे भाई से संबंध हो गए थे और लगातार नजदीकियां बनी हुई थी. यही वजह थी कि हम लोगों ने छोटे भाई को बाहर भी भेज दिया था. मेरी पत्नी अलग घर में रहती थी. मेरे दो बच्चे भी हैं. एक बच्चा 10 वर्ष का था. जबकि दूसरा 7 वर्ष का है. इसके बावजूद भी वह उससे मिलती रहती थी.

शेर सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बताया कि मेरा छोटा भाई शादी तय हो जाने पर गांव आया था. उसके आने पर मेरी पत्नी उसके घर मिलने गई. जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. इस दौरान दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था. घर आने के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली. जब मेरे बच्चों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो रोने लगे.

जिसके बाद हम और अन्य परिजन भी पहुंच गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी नामक एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों से बात करने पर पता चला है कि वह देवर की शादी तय होने से नाराज थी. महिला की शादी 2011 में शेर सिंह से हुई थी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. महिला का पति शेर सिंह बाहर नौकरी करता है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।
[21:06, 8/2/2026] Pawan Bhai:

ENTERTAINMENT : मिस्ट्री मैन की बांहों में समाई ‘वड़ा पाव गर्ल’, पति को दिया धोखा! चिढ़े यूजर्स- बंद करो ड्रामा

वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में हैं. पति के आरोपों, मिस्ट्री मैन के साथ वायरल ‘आई लव यू’ वीडियो और पब्लिसिटी स्टंट के दावों के बीच जानिए पूरा मामला और सोशल मीडिया का रिएक्शन.सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पहचान बनाने वाली ‘वड़ापाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उनके कैरेक्टर पर पति युगम गेरा ने सवाल उठाए हैं. कहा जा रहा है कि उनका उनके रील पार्टनर उर्फ मिस्ट्री मैन संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है.

हालांकि चंद्रिका ने इस सभी आरोपों को गलत बताया है और उल्टा अपने पति के ही कैरेक्टर उंगली उठाई है. चंद्रिका का कहना है कि युगम बाहर लड़कियों संग आवारगर्दी करता है. कभी अपनी सादगी और मेहनत के लिए तारीफें बटोरने वाली चंद्रिका अब आरोपों और सवालों के घेरे में हैं.इस बीच चंद्रिका का एक नया वीडियो सामने आया जहां वो अपने मिस्ट्री मैन को ‘आई लव यू’ कहती दिख रही हैं. इस नए रील ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

दरअसल, चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर की थी, जहां वो 8 तारीख को बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे थे. इसके बाद आज यानी 8 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो शेयर की जहां दोनों अपने प्यार का इजहार करते दिखे. वीडियो में चंद्रिका कहती हैं- तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता. मिस्ट्री मैन के पूछने पर कि- तुझे किससे प्यार हो गया. चंद्रिका कहती हैं- तुमसे. आई लव यू. इसके बाद दोनों गले लगते हैं और एक दूसरे की बांहों में समा जाते हैं. इस रील को पोस्ट कर चंद्रिका ने कैप्शन दिया कि मेरे मिस्ट्री मैन के साथ प्यार.

रील ने यूजर्स को हैरान कर दिया है. देखते-देखते ही पोस्ट करने के महज 4 घंटों में ही इसे लगभग 13 हजार लोगों ने लाइक किया. यूजर्स ने कहा कि- चंद्रिका भूल गई हैं शायद की वो शादीशुदा हैं. वहीं कई यूजर्स ने इसे उनका ड्रामा बताया और लिखा कि- मैडम बिग बॉस आप कर चुकी हैं. और द 50 शो भी शुरू हो चुका है. तो अब ये सब ड्रामा किसलिए है. वहीं कई और लोगों ने कहा कि- वड़ा पाव बेचो प्लीज, क्या पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं लोग.

मालूम हो कि चंद्रिका के पति युगम गेरा भी लगातार वीडियो जारी कर उनपर आरोप लगा रहे हैं. वहीं चंद्रिका भी चुप नहीं हैं, पति की पोलखोल के साथ वो अपने मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियोज भी पोस्ट कर रही हैं. ये मिस्ट्री मैन कौन है- इसकी पहचान भी अभी तक छुपा कर रखी गई है. ये सारी बातें देखते हुए यूजर्स शादी में दरार की इस बात को सिरे से खारिज करते हुए महज पब्लिसिटी के लिए किया गया हथकंडा बता रहे हैं.

ENTERTAINMENT : 37 की उम्र में दुल्हन बनेंगी कृतिका कामरा, 7 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग लेंगी सात फेरे! हो रही चर्चा

एक्टर कृतिका कामरा और गौरव कपूर अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल 2026 में शादी करने की योजना बना रहा है.शोबिज के नए लव बर्ड्स कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबर हैं कि, वो अपने रिश्ते को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं. कहा जा रहा है कि कपल दिसंबर में अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद, अब सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है. कृतिका और गौरव 2026 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं.

कपल के करीबी एक सूत्र ने बताया कि – कृतिका और गौरव साथ में बहुत खुश हैं और अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं. दोनों मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

हालांकि शादी के फंक्शन्स की पूरी डिटेल्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं, लेकिन इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन तय माना जा रहा है. सूत्र के मुताबिक- फिलहाल फंक्शन्स की प्लानिंग चल रही है, लेकिन मुंबई में इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन जरूर होगा.

कृतिका और गौरव ने दिसंबर में अपने रिश्ते की पुष्टि तब की थी, जब कृतिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. ये तस्वीरें एक क्यूट ब्रेकफास्ट डेट की लग रही थीं. कैप्शन था- “ब्रेकफास्ट विद”, और बस इसी से फैंस समझ गए कि कुछ खास है. इस पोस्ट पर पूजा गौर, अनुप सोनी, अंगद बेदी, नकुल मेहता और दृष्टि धामी जैसे सितारों ने बधाइयों की बारिश कर दी थी.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कपल जैसलमेर घूमने गया था, जिससे शादी की चर्चाएं और तेज हो गईं. कृतिका ने ट्रिप की झलकियां शेयर करते हुए लिखा- 2026 में अच्छे से एंटर किया, जो आने वाले नए चैप्टर की ओर इशारा माना जा रहा है. अगर रिपोर्ट्स सही हैं, तो 2026 कृतिका कामरा और गौरव कपूर के लिए प्यार, खुशियों और शादी की शहनाई से भरा साल होने वाला है.

मालूम हो कि गौरव की पहली शादी कीरत भट्टल से हुई थी. हालांकि 7 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. वहीं कृतिका पहले करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में थीं. गौरव और कृतिका की उम्र मे 7 साल का फासला है. कृतिका 37 साल की हैं तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव 44 साल के हैं.

MP : कौन दिशा में लेके चला रे… 10 बैलगाड़ियों पर निकली डॉक्टर दूल्हे की बारात, बिना DJ-आतिशबाजी हुई अनोखी शादी

0

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक डॉक्टर दूल्हे की बारात लग्जरी कारों या डीजे के शोर में नहीं, बल्कि 10 बैलगाड़ियों पर निकली. ढोल की थाप और ‘कौन दिशा में लेके चला रे’ गीत के बीच दुल्हन की विदाई भी फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई. इस अनोखी शादी ने लोगों को पुरानी ग्रामीण परंपराओं की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खूब चर्चा हो रही है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसने आधुनिक दिखावे और महंगी शादियों के ट्रेंड के बीच परंपरा की सादगी को जीवंत कर दिया. यहां एक डॉक्टर दूल्हे ने अपनी बारात 10 बैलगाड़ियों पर निकाली… न डीजे का शोर, न आतिशबाजी, न लग्जरी कारों का काफिला. बस ढोल की थाप, देसी अंदाज और फिल्म नदिया के पार का मशहूर गीत- ‘कौन दिशा में लेके चला रे बटुरिया…’ माहौल को और खास बना रहा था.

विदिशा के सिरोंज तहसील के नयापुरा क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर प्रशांत ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पुरानी ग्रामीण परंपराओं को चुना. उनकी दुल्हन मयूरी ग्रेजुएट हैं. इस जोड़े ने शादी में किसी तरह का दिखावा नहीं किया. शादी का मकसद सिर्फ एक रिश्ता जोड़ना नहीं, बल्कि समाज को एक संदेश देना भी था कि परंपराएं बोझ नहीं, पहचान होती हैं.

बारात के लिए कुल 10 बैलगाड़ियों की व्यवस्था की गई. इनमें से तीन बैलगाड़ियां स्थानीय पशुपालक रघु यादव की थीं, जबकि सात अन्य बैलगाड़ियां किराए पर मंगाई गईं. सभी बैलगाड़ियों को फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था. बाराती इन्हीं बैलगाड़ियों पर सवार होकर निकले. दूल्हा प्रशांत घोड़ी पर सवार थे.

जैसे ही यह अनोखी बारात सिरोंज के मुख्य मार्गों से गुजरी, लोग हैरान रह गए. सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसी बारात सिर्फ फिल्मों या बुजुर्गों की कहानियों में सुनी थी, असल में पहली बार देख रहे हैं. माहौल में उत्सुकता भी थी और खुशी भी.

शादी में न डीजे बुलाया गया, न तेज आवाज वाले बैंड-बाजे. ढोल-नगाड़ों की पारंपरिक थाप और लोकगीतों के बीच बारात आगे बढ़ती रही. पूरे आयोजन में शोर-शराबे और फिजूल खर्च से दूरी रखी गई. परिवार का कहना है कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया था, ताकि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके. शादी के बाद दुल्हन मयूरी फूलों से सजी बैलगाड़ी में बैठकर विदा हुईं.

दूल्हे डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि आजकल शादियां प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा का माध्यम बनती जा रही हैं. लोग कर्ज लेकर भी दिखावा करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश थी कि शादी सरल, सांस्कृतिक और यादगार बने. उनके अनुसार पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं, इसलिए परिवार ने तय किया कि शादी उसी अंदाज में की जाएगी, जैसा पहले गांवों में हुआ करती थी.

दूल्हे के परिवार के लोगों ने भी इस पहल को खास बताया. उनकी बहन ने कहा कि उन्होंने खुद कभी बैलगाड़ी की सवारी नहीं की थी, सिर्फ सुना था. इसलिए परिवार ने सोचा कि क्यों न शादी के मौके पर ही इस अनुभव को जिया जाए. परिजनों के मुताबिक, यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव बन गई.

विशेष बात यह भी रही कि पूरे आयोजन में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया. न पटाखे फोड़े गए, न ध्वनि प्रदूषण फैलाया गया. बैलगाड़ी और पारंपरिक साधनों के इस्तेमाल से शादी अपेक्षाकृत इको-फ्रेंडली भी रही.इस अनोखी शादी के विजुअल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग इसे देसी रॉयल वेडिंग और परंपरा की वापसी जैसे नाम दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी शादियां समाज को सही दिशा दिखाती हैं, जहां रिश्तों की अहमियत खर्च से ज्यादा होती है.

MAHARASHTRA : बुर्का पहनकर महिला कोच में एंट्री और… घाटकोपर स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में फरार हुआ शख्स

0

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर घुसे एक संदिग्ध पुरुष की वजह से हड़कंप मच गया. CSMT जा रही लोकल में महिलाओं को शक हुआ और पूछताछ शुरू की गई. घाटकोपर स्टेशन पर ट्रेन धीमी होते ही संदिग्ध चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा की कर्जत फास्ट लोकल में चढ़कर फरार हो गया. RPF ने मामला दर्ज किया है.

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मध्य रेलवे की एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर घुसे एक संदिग्ध पुरुष के कारण महिला यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिलाओं में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिला.

घटना उस समय की है जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जाने वाली एक लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला कोच में मौजूद यात्रियों ने बुर्का पहने एक व्यक्ति को खड़ा देखा, जिसकी शारीरिक बनावट और हरकतें संदिग्ध लग रही थीं.महिला यात्रियों को शक होने पर उन्होंने उससे सवाल-जवाब शुरू किए. पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति घबरा गया और ठीक से जवाब नहीं दे पाया. उसकी हरकतों से महिलाओं का शक और गहरा हो गया. कुछ महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी बना लिया.

जैसे-जैसे ट्रेन घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफॉर्म के करीब पहुंच रही थी, संदिग्ध पर दबाव बढ़ता गया. महिलाओं ने उसे रोकने और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचाने के रास्ते तलाशने लगा.पकड़े जाने के डर से संदिग्ध ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. ट्रेन के धीमे होते ही वह महिला डिब्बे से कूद गया और प्लेटफॉर्म पार कर दूसरी दिशा में जाने वाली कर्जत फास्ट लोकल ट्रेन में चढ़ गया. कुछ ही पलों में वह भीड़ में ओझल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) हरकत में आ गई. मुलुंड और ठाणे स्टेशनों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका.घाटकोपर RPF ने संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं कुर्ला GRP के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी जाधव ने बताया कि पिछले महीने अम्बिवली स्टेशन पर भी बुर्का पहनकर चेन स्नैचिंग करने वाले एक शख्स की शिकायत दर्ज हुई थी. पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति हो सकता है.

इस घटना ने महिला यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बों में पुरुषों के अवैध प्रवेश और वेश बदलकर अपराध करने की बढ़ती घटनाओं को उजागर कर दिया है. महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.फिलहाल पुलिस स्टेशन और ट्रेनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.

NATIONAL : बस्ती में हैरान करने वाला मामला, 2 महीने में अपने ही घर में कैद 10वीं का छात्र, जिंदा जलाने की कोशिश

0

विपक्षियों ने छात्र हर्ष के घर के ठीक सामने ऊंची दीवार खड़ी कर गेट लगाकर ताला लगा दिया, जिससे बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता बंद हो गया. तब से हर्ष घर के अंदर ही कैद है.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के महुडर गांव में संपत्ति विवाद ने उस समय अमानवीय रूप ले लिया, जब एक 10वीं के छात्र को घर में कैद कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. पीड़ित छात्र हर्ष यादव पिछले दो महीने से अपने ही घर में ‘कैदी’ बनकर रहने को मजबूर है, क्योंकि उसके घर के मुख्य रास्ते पर दबंगों ने दीवार खड़ी कर दी है. घटना के बाद इलाके में तनाव के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुडर गांव निवासी उदयभान का अपने पिता और भाई जितेंद्र से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. उदयभान का आरोप है कि करीब 20 साल से वे इस घर में रह रहे हैं, लेकिन उनके पिता ने गुपचुप तरीके से घर को भाई की पत्नी के नाम कर दिया. मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है.आरोप है कि दो माह पूर्व स्थानीय पुलिस के कथित सहयोग से विपक्षियों ने छात्र हर्ष के घर के ठीक सामने ऊंची दीवार खड़ी कर गेट लगाकर ताला लगा दिया, जिससे बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता बंद हो गया. तब से हर्ष घर के अंदर ही कैद है, जबकि उसके माता-पिता घर के बाहर रहने को मजबूर हैं.

बीती देर रात जब हर्ष घर के अंदर सो रहा था, तब अज्ञात दबंगों ने घर में आग लगा दी. आग की लपटें देख छात्र ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों और माता-पिता की मदद से किसी तरह उसकी जान बचाई जा सके. हर्ष का कहना है कि वह पिछले दो महीनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है और पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिली. अब उसके बोर्ड के एक्जाम आ रहे है, और घर से बाहर निकल नहीं पाएगा तो उसका भविष्य खराब हो जाएगा. इसलिए प्रशासन के अधिकारी से पीड़ित छात्र हर्ष ने घर के सामने का रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है.

इस संवेदनशील मामले पर डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी का बयान हैरान करने वाला है. उन्होंने मीडिया से टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि मामला कोर्ट में होने के कारण पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, अगर बच्चा बाहर निकलना चाहे तो पुलिस उसकी मदद करेगी, लेकिन गेट का ताला खुलवाने का पावर पुलिस के पास नहीं है. प्रशासन यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि कोर्ट के आदेश के बिना सार्वजनिक या निजी रास्ता रोकने वाली दीवार कैसे खड़ी होने दी गई.

अब सवाल उठ रहे कि क्या न्यायालय के फैसले तक एक छात्र को बंधक बनाकर रखना न्यायसंगत है? एक नाबालिग की शिक्षा और सुरक्षा का अधिकार क्या संपत्ति विवाद से छोटा है? आगजनी जैसी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करने से क्यों बच रही है? पीड़ित परिवार ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल और वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की उम्मीद लगाई है.

ग्रामीणों में भी इस बात को लेकर भारी रोष है कि एक होनहार छात्र का भविष्य आपसी रंजिश और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है. किसी का रास्ता रोकना और उसे बंधक बनाना सीधे तौर पर मानवाधिकारों का हनन और आपराधिक कृत्य है. पुलिस का यह ढुलमुल रवैया अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है.

NATIONAL : सिंधु समझौता सस्पेंड होते ही एक्शन में मोदी सरकार, चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रो प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

0

सिंधु जल संधि को पाकिस्तान के साथ सस्पेंड करने के बाद मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा दिया है. एनएचपीसी ने सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिससे भारत की ऊर्जा क्षमता को बड़ा बल मिलेगा.पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद मोदी सरकार ने चिनाब नदी पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट की दिशा में अहम कदम उठाया है. सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है.

एनएचपीसी ने चिनाब नदी पर बनने वाले इस सावलकोट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 5129 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ा टेंडर खोला है. यह पूरा प्रोजेक्ट एक ही पैकेज के तहत तैयार किया जाएगा. टेंडर दस्तावेज के मुताबिक, इस पैकेज में डाइवर्जेंट टनल का निर्माण, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है.इसके अलावा मांडिया नाला डीटी, इससे जुड़े सड़क निर्माण कार्य, राइट बैंक स्पाइरल टनल, एक्सेस टनल और डैम से जुड़े सभी सहायक कार्य भी इसी पैकेज का हिस्सा होंगे. यह प्रोजेक्ट चिनाब नदी पर बिजली उत्पादन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

एनएचपीसी के टेंडर के अनुसार, इस परियोजना के लिए बोली 12 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी. बोली की वैधता अवधि 180 दिन रखी गई है. वहीं, निर्माण कार्य को पूरा करने की समयसीमा 3285 दिन तय की गई है.सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से कुल 1856 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश की पावर ग्रिड को भी मजबूत करेगा.

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस प्रोजेक्ट को भारत की रणनीतिक और आर्थिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. चिनाब नदी पर यह परियोजना भारत के जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

ENTERTAINMENT : टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल टेडी बियर के दीवाने हैं. वहीं एक बार वो शो कॉफी विद करण में बॉबी के साथ पहुंचे थे. इस दौरान बॉबी ने उनके टेडी बियर के कलेक्शन पर बात की.वैलेंटाइन डे पास आते ही प्यार भरा हफ्ता शुरू हो जाता है. इस हफ्ते में रोज डे, चॉकलेट डे जैसे कई खास दिन आते हैं. ऐसे में टेडी डे पर सनी देओल का टेडी से प्यार याद आना तो बनता है. एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे. शो के दौरान सनी देओल की टेडी बियर को लेकर दीवानगी का खुलासा हुआ, जिसे जानकर सभी हैरान रह गए.

शो में बॉबी और सनी देओल के बच्चों और उनके पिता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी सामने आए. करण जौहर ने सनी देओल को ‘शॉपहॉलिक’ बताते हुए कहा कि गदर स्टार को टेडी बियर का भी खूब शौक है और उनके पास टेडी बियर का अच्छा-खासा कलेक्शन है.

इस दौरान बॉबी देओल ने एक किस्सा याद किया. उन्होंने बताया कि एक बार उनके घर आए मेहमान ने टेडी बियर का कलेक्शन देखकर पूछा कि ये किसका है. पहले लगा कि शायद करण का होगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. फिर पूछा गया कि क्या ये उनकी मां का है, इस पर भी जवाब ‘नहीं’ मिला. आखिर में करण ने कहा, ‘ये मेरे पापा का है.’ यह सुनकर मेहमान काफी हैरान रह गया. इस खुलासे के बाद करण जौहर ने सनी देओल से मजाकिया अंदाज में उनके टेडी बियर के शौक पर सवाल किया और कहा, ‘कौन सोच सकता है कि जो आदमी हैंडपंप से पूरा देश हिला सकता है, उसे टेडी बियर इतने पसंद होंगे.’

हंसते-हंसते सनी देओल ने मान लिया कि उन्हें टेडी बियर बहुत पसंद हैं. उन्होंने कहा कि टेडी उन्हें बहुत प्यारे लगते हैं. सनी ने ये भी बताया कि कई बार वह टेडी को अपनी जेब में रख लेते हैं या फिर कार में रखते हैं. इतना ही नहीं, जब भी उन्हें कहीं टेडी दिखता है, तो वह उसे खरीद ही लेते हैं.

वहीं एक बार सनी देओल ने क्रिसमस के मौके पर अपने एक टेडी बियर को इंस्टाग्राम फैमिली से भी मिलवाया था. इस दौरान वह अपने भाई बॉबी देओल के मशहूर ‘जमाल कूडू’ स्टेप को रीक्रिएट करते नजर आए. जहां फिल्म एनिमल में बॉबी सिर पर गिलास रखकर डांस करते दिखे थे, वहीं सनी देओल ने अपने टेडी बियर के साथ डांस किया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार बॉर्डर 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दीं. अब वह जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 में दिखाई देंगे, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

SPORTS : गुलबदीन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी; अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन

0

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 182 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. गुलबदीन नायब ने 35 गेंदों में 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया. न्यूजीलैंड की हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि उन्हें अपने 7 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवानी पड़ी. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुलबदीन ने 63 रनों की शानदार पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत, दोनों ने संभलकर की शुरुआत की. इब्राहिम (10) पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने पहले विकेट के लिए गुरबाज के साथ 35 रनों की साझेदारी की. इसी ओवर में गुरबाज (27) भी पवेलियन लौट गए, फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड किया.

\अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी, पॉवरप्ले में 2 विकेट गिर चुके थे तब गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. गुलबदीन ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में जैकब डफी ने अटल को आउट किया, जिन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

18वें ओवर में गुलबदीन नायब की शानदार पारी का अंत हुआ, वह रचिन रविंद्र की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. अंत में अब्दुल रसूली ने 13 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 7 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर स्कोर को 182 तक पहुंचाया.

कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 मुख्य गेंदबाजों के एक-एक ओवर अतिरिक्त गेंदबाजों से डलवाएं. जैकब डफी और जेम्स नीशम ने 3-3 ओवर डाले. उनके ओवर कप्तान ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र से डलवाए. रचिन ने गुलबदीन नायब के रूप में महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट उन्होंने पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लिए थे. मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन ने एक-एक विकेट लिया.

- Advertisement -

News of the Day