Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 113

ENTERTAINMENT : टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल टेडी बियर के दीवाने हैं. वहीं एक बार वो शो कॉफी विद करण में बॉबी के साथ पहुंचे थे. इस दौरान बॉबी ने उनके टेडी बियर के कलेक्शन पर बात की.वैलेंटाइन डे पास आते ही प्यार भरा हफ्ता शुरू हो जाता है. इस हफ्ते में रोज डे, चॉकलेट डे जैसे कई खास दिन आते हैं. ऐसे में टेडी डे पर सनी देओल का टेडी से प्यार याद आना तो बनता है. एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे. शो के दौरान सनी देओल की टेडी बियर को लेकर दीवानगी का खुलासा हुआ, जिसे जानकर सभी हैरान रह गए.

शो में बॉबी और सनी देओल के बच्चों और उनके पिता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी सामने आए. करण जौहर ने सनी देओल को ‘शॉपहॉलिक’ बताते हुए कहा कि गदर स्टार को टेडी बियर का भी खूब शौक है और उनके पास टेडी बियर का अच्छा-खासा कलेक्शन है.

इस दौरान बॉबी देओल ने एक किस्सा याद किया. उन्होंने बताया कि एक बार उनके घर आए मेहमान ने टेडी बियर का कलेक्शन देखकर पूछा कि ये किसका है. पहले लगा कि शायद करण का होगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. फिर पूछा गया कि क्या ये उनकी मां का है, इस पर भी जवाब ‘नहीं’ मिला. आखिर में करण ने कहा, ‘ये मेरे पापा का है.’ यह सुनकर मेहमान काफी हैरान रह गया. इस खुलासे के बाद करण जौहर ने सनी देओल से मजाकिया अंदाज में उनके टेडी बियर के शौक पर सवाल किया और कहा, ‘कौन सोच सकता है कि जो आदमी हैंडपंप से पूरा देश हिला सकता है, उसे टेडी बियर इतने पसंद होंगे.’

हंसते-हंसते सनी देओल ने मान लिया कि उन्हें टेडी बियर बहुत पसंद हैं. उन्होंने कहा कि टेडी उन्हें बहुत प्यारे लगते हैं. सनी ने ये भी बताया कि कई बार वह टेडी को अपनी जेब में रख लेते हैं या फिर कार में रखते हैं. इतना ही नहीं, जब भी उन्हें कहीं टेडी दिखता है, तो वह उसे खरीद ही लेते हैं.

वहीं एक बार सनी देओल ने क्रिसमस के मौके पर अपने एक टेडी बियर को इंस्टाग्राम फैमिली से भी मिलवाया था. इस दौरान वह अपने भाई बॉबी देओल के मशहूर ‘जमाल कूडू’ स्टेप को रीक्रिएट करते नजर आए. जहां फिल्म एनिमल में बॉबी सिर पर गिलास रखकर डांस करते दिखे थे, वहीं सनी देओल ने अपने टेडी बियर के साथ डांस किया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार बॉर्डर 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दीं. अब वह जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 में दिखाई देंगे, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

SPORTS : गुलबदीन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी; अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन

0

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 182 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. गुलबदीन नायब ने 35 गेंदों में 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया. न्यूजीलैंड की हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि उन्हें अपने 7 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवानी पड़ी. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुलबदीन ने 63 रनों की शानदार पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत, दोनों ने संभलकर की शुरुआत की. इब्राहिम (10) पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने पहले विकेट के लिए गुरबाज के साथ 35 रनों की साझेदारी की. इसी ओवर में गुरबाज (27) भी पवेलियन लौट गए, फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड किया.

\अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी, पॉवरप्ले में 2 विकेट गिर चुके थे तब गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. गुलबदीन ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में जैकब डफी ने अटल को आउट किया, जिन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

18वें ओवर में गुलबदीन नायब की शानदार पारी का अंत हुआ, वह रचिन रविंद्र की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. अंत में अब्दुल रसूली ने 13 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 7 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर स्कोर को 182 तक पहुंचाया.

कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 मुख्य गेंदबाजों के एक-एक ओवर अतिरिक्त गेंदबाजों से डलवाएं. जैकब डफी और जेम्स नीशम ने 3-3 ओवर डाले. उनके ओवर कप्तान ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र से डलवाए. रचिन ने गुलबदीन नायब के रूप में महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट उन्होंने पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लिए थे. मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन ने एक-एक विकेट लिया.

UP : एक महिला के लिए भिड़े दो पति, लात-घूंसों से एक दूसरे को पीटा

0

बिजनौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान मौजूद भीड़ ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यूपी में बिजनौर शहर के नगर पालिका चौक के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक एक दूसरे से मारपीट करते हुए और बेल्ट से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो शनिवार शाम का है. बताया जा रहा है कि एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर आई थी. तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ आए महिला के पति ने उसे पहचान लिया. जिसके बाद उसने महिला के साथ घूम रहे युवक से पूछताछ की और घूमने को लेकर नाराजगी जताई.

इस बात पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई. हालांकि, महिला का कहना था कि वह जिस युवक के साथ घूम रही है वह भी उसका पति है. इसी विरोध के चलते गाली-गलौज के बाद दोनों युवकों में मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. इस दौरान साथ मौजूद युवक ने भी महिला और उसके साथ घूम रहे युवक की पिटाई की.

इस मारपीट के दौरान सड़क पर भीड़ भी लग गई. इसी बीच किसी ने मारपीट का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. जिसके बाद भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया. तब जाकर सभी घर गए.

वहीं पूरे मामले में मारपीट करने वाले युवकों और महिला का बयान नहीं आया है. न ही मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में सूचना दी गई है.

ENTERTAINMENT : माधुरी दीक्षित ने शेयर किया ‘देवदास’ के सेट का एक्सपीरियंस, संजय लीला भंसाली की तारीफ में कहा ये

माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास और संजय लीला भंसाली को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था.माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में चंद्रमुखी का रोल प्ले किया. अब एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. ये फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे विजुअली रिच और क्लासिक्स में गिनी जाती है. अपनी ग्रैंड सिनेमैटिक विज़न के लिए अक्सर गुरु दत्त और राज कपूर जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स से तुलना किए जाने वाले भंसाली के बारे में माधुरी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग की पूरी प्रक्रिया में भी कविता घोल दी थी.

चंद्रमुखी के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए माधुरी ने इसे बेहद लेयर्ड और इमोशनली रिच बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे भंसाली जी के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. चंद्रमुखी फिल्म का एक बेहद अहम किरदार था. सिर्फ डांस मूव्स ही नहीं, बल्कि फिल्म का हर सीन कविता जैसा लगता है.’

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि चंद्रमुखी की जर्नी उन्हें मीरा बाई की याद दिलाती है. माधुरी ने साझा किया, ‘उसके भीतर एक जन्मजात मासूमियत है. वो बिल्कुल मीरा जैसी है, क्योंकि वो ऐसे इंसान से प्यार करती है जिसे वो जानती है कि वो उसे कभी वापस प्यार नहीं कर पाएगा. इसलिए हम उस पैशन को, उन छोटे-छोटे एक्सप्रेशंस को कैप्चर करना चाहते थे, जो भाषा और भावनाओं के ज़रिए सामने आते हैं. संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बेहद खूबसूरत रहा.’

एक्ट्रेस ने आकॉनिक गाने काहे छेड़ छेड़ मुझे के दौरान के किस्से को शेयर किया. उस भारी-भरकम कॉस्ट्यूम को याद करते हुए माधुरी ने बताया कि उन्होंने जो घाघरा पहना था, वो बेहद वज़नदार था. उन्होंने बताया, ‘वो असली वेलवेट से बना था और उस पर असली एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था. असली मोतियों के इस्तेमाल ने उसे और भी भारी बना दिया था.’ उन्होंने आगे बताया कि कॉस्ट्यूम का वजन इतना ज़्यादा था कि जब वो घूमना बंद भी कर देती थीं, तब भी घाघरा अपने आप उनके चारों ओर घूमता रहता था.

इन तमाम चुनौतियों के बावजूद माधुरी मानती हैं कि सारी मेहनत पूरी तरह वाजिब थी. उन्होंने कहा, ‘जब आप उसे पर्दे पर देखते हैं डिटेल पर उनकी नज़र, हर सीन को शूट करने का तरीका तो लगता है कि यह सब कुछ करना पूरी तरह सार्थक था.’

संजय लीला भंसाली की परफेक्शनिस्ट इमेज और अक्सर ‘टास्कमास्टर’ कहे जाने पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक अलग ही तस्वीर पेश की. उन्होंने कहा, ‘लोग उन्हें टास्कमास्टर कहते हैं, लेकिन जब हम साथ काम कर रहे थे तो वह सेट पर बहुत स्वीट थे. वो बस एक ही बात कहते थे, मुझे थोड़ा सा मैजिक दे दो.’
वहीं संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

NATIONAL : जनकपुरी सड़क हादसे में पुलिस की कार्रवाई, DJB प्रोजेक्ट का मजदूर डिटेन

0

जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से हुई युवक की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े इस प्रोजेक्ट में मजदूर के रूप में काम कर रहे योगेश नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. योगेश उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है और वह उसी गड्ढे के पास लगे टेंट में रह रहा था. जिसमें कमल नाम का युवक गिरा था.

पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले सागरपुर निवासी विपिन सिंह ने यह हादसा देखा. वे रात करीब 12:05 बजे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी उन्होंने एक बाइक को गड्ढे में गिरते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने पास की कॉलोनी में गाड़ी खड़ी कर वहां के सिक्योरिटी गार्ड को घटना की जानकारी दी. सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत योगेश को बताया, जो गड्ढे से करीब 10 फीट की दूरी पर टेंट में मौजूद था.

SURAT : सूट-बूट, गले में टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें… सूरत में ‘स्पेशल 26’ स्टाइल में फर्जी IT रेड

0

सूरत में फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित एक शख्स इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में अवैध वसूली करने पहुंचा. सूट-बूट और फाइलों के दम पर उसने व्यापारियों से 30 लाख रुपये की मांग की, जो बाद में 4 लाख पर आई. ओवर-एक्टिंग और आईडी न दिखा पाने पर शक हुआ, सूचना पर वराछा पुलिस ने आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

गुजरात के सूरत शहर में फिल्म ‘स्पेशल 26’ जैसी कहानी हकीकत में सामने आई है. यहां एक शख्स इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर कपड़ा व्यापारियों से अवैध वसूली करने पहुंच गया. सूट-बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें लेकर जब वह ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में दाखिल हुआ तो पहली नजर में किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन उसकी जरूरत से ज्यादा ओवर-एक्टिंग ने उसका भंडाफोड़ कर दिया और आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

दरअसल, यह मामला सूरत के वराछा थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट का है. यहां आरोपी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खुद को इनकम टैक्स विभाग का क्लास-वन ऑफिसर बताकर व्यापारियों पर रौब झाड़ने लगा. उसने टैक्स चोरी और गड़बड़ी का डर दिखाकर पहले 30 लाख रुपये की मांग की, जो बाद में 4 लाख रुपये में सेटल करने की बात पर आ गई.

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पहली नजर में बिल्कुल सरकारी अफसर जैसा दिख रहा था. आंखों पर ब्रांडेड एविएटर चश्मा, कड़क प्रेस किया हुआ कोट-पैंट, गले में टाई और हाथ में इनकम टैक्स की फाइलें. उसका लुक इतना ऑफिशियल था कि कई व्यापारी धोखा खा गए. वह दुकान में घुसते ही फाइलें मेज पर पटक देता और ऊंची आवाज में टैक्स की गड़बड़ी की बात करने लगता, ताकि सामने वाला डर जाए.

आरोपी ने खुद को इतना आत्मविश्वासी दिखाया कि किसी को तुरंत शक नहीं हुआ. लेकिन बातचीत आगे बढ़ने पर उसकी भाषा और व्यवहार में गड़बड़ी नजर आने लगी. उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद व्यापारियों का शक और गहरा हो गया.पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान 51 वर्षीय विजय सिंह रावत सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है. वह गिरफ्तारी से महज 24 घंटे पहले ही सूरत आया था और कतारगाम इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर रुका हुआ था, जो चाय की रेहड़ी चलाता है.

विजय सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पाली में टैक्स से जुड़े छोटे-मोटे काम करता रहा है. इसी वजह से उसे इनकम टैक्स विभाग की प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई की अच्छी जानकारी थी. इसी जानकारी के सहारे उसने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर व्यापारियों को डराने की कोशिश की.

जब व्यापारियों ने उससे आईडी कार्ड दिखाने को कहा, तो वह कोई वैध पहचान पत्र पेश नहीं कर पाया. इसके बाद व्यापारियों ने तुरंत वराछा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को ब्लिस होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी खुद को अधिकारी साबित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस के सामने उसकी फिल्मी एक्टिंग ज्यादा देर नहीं चली. पुलिस ने उसके खिलाफ जबरन वसूली यानी एक्सटॉर्शन के तहत मामला दर्ज किया है.

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने व्यापारियों को धमकाकर 30 लाख रुपये की मांग की थी और बाद में 4 लाख रुपये में सेटलमेंट की बात की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी इस तरह सीधे कैश में पैसे नहीं ले सकता. टैक्स या किसी भी सरकारी कार्रवाई के लिए हमेशा कानूनी प्रक्रिया होती है, नोटिस दिया जाता है और उसी के आधार पर कार्रवाई होती है.

पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को इनकम टैक्स, जीएसटी या किसी अन्य सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर आए, तो सबसे पहले उसकी आईडी जरूर जांचें. जरा भी शक होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस, ACP या DCP को सूचना दें. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले किसी और को अपना शिकार बनाया है या नहीं.

ENTERTAINMENT : सुशांत के जाने से दर्द में थीं रिया चक्रवर्ती, मजबूरी में छोड़नी पड़ी एक्टिंग, बोलीं- जो कुछ हुआ…

रिया चक्रवर्ती ने उनके बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन के बाद अपनी जिंदगी में आई परेशानियों पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे वो इस दौरान दर्द में थीं और अपने काम से अचानक दूर हो गईं.बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ का दूसरा चैप्टर शुरू कर लिया है. वो सात साल के बाद फिल्ममेकर हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आने वाली हैं, जिसका कुछ ही दिनों पहले ऐलान हुआ. ये पल रिया और उनके चाहने वालों के लिए बेहद इमोशनल था.

रिया चक्रवर्ती के लिए पिछला कुछ समय काफी परेशानियों से भरा हुआ था. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, जो उनके बॉयफ्रेंड थे उनके जाने के बाद एक्ट्रेस ड्रग्स केस में फंसी. उनके परिवार को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े. रिया और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया, मगर फिर उन्हें कोर्ट से राहत मिली. कई सालों के बाद इस ड्रग्स केस को बंद किया गया.

हाल ही में रिया ने HT से बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने एक्टिंग कमबैक पर बात की. उन्होंने बताया कि वो ‘फैमिली बिजनेस’ सीरीज में पहले काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन डायरेक्टर हंसल मेहता ने उन्हें समझाया और प्रोजेक्ट के लिए मनाया. रिया ने कहा, ‘एक्टिंग का ये सपना छोड़ना, जिसके लिए मैंने 10 साल से ज्यादा मेहनत की थी, इसमें मुझे कई सारी थेरेपी सेशन्स लेने पड़े. मुझे इसके बारे में सोचना ही बंद करना पड़ा क्योंकि वो मुझसे होता नहीं था. मुझे एक्टिंग के मौके नहीं मिल रहे थे.’

‘हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है. मैंने कहा कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है. लेकिन उन्होंने कहा कि तभी तो तुम्हें ये करना चाहिए, क्योंकि अच्छा करो या ना करो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने हां कह दी. सेट पर आना अलग ही फील था. पिछले सात सालों में इतनी जिंदगी जी ली है. ये बिल्कुल साइकिल चलाने जैसा है, एक बार सीख लिया तो कभी नहीं भूलते.’

रिया ने आगे सुशांत के जाने से झेला हुआ दर्द भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे रुकना पड़ा, क्योंकि बहुत तकलीफ और दर्द हो रहा था. शायद जो कुछ हुआ था, उसके तुरंत बाद मैं तैयार ही नहीं होती. ना इमोशनली, ना मेंटली और ना फिजिकली. जिन सालों में कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था, वो साल मेरे लिए बहुत-बहुत दर्द भरे थे. भगवान और ये दुनिया ने हमें सबको इतनी ताकत दी है कि हम मुश्किल से निकल सकें, बस हमें उस ताकत को जगाना होता है. अगर मेरे दोस्त और परिवार वाले ना होते, तो शायद मैं इस हालत से ऐसे नहीं निकल पाती जैसे निकली हूं.’

रिया चक्रवर्ती ने एक्टिंग छोड़ने के बाद नया बिजनेस भी शुरू किया था. इसके अलावा वो रोडीज जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं. फिर उन्होंने अपना खुद का पॉडकास्ट भी शुरू किया, जो काफी हिट हुआ. अब रिया दोबारा एक्टिंग की दुनिया में आ गई हैं. ‘फैमिली बिजनेस’ सीरीज में उनके साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी शामिल हैं.

NATIONAL : 25 साल, ब्रह्मचर्य का जीवन और अग्नि परीक्षा… साध्वी प्रेम बाईसा की ID से पोस्ट करने वाले ने खोले कई राज

0

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है. इसी बीच उस शख्स का बयान सामने आया है, जिसने उनकी इंस्टाग्राम आईडी से आखिरी पोस्ट शेयर की थी. भोमाराम ने उस रात की पूरी टाइमलाइन बताते हुए दावा किया कि 25 साल के ब्रह्मचर्य जीवन, अग्नि परीक्षा और न्याय की अपील वाले शब्द पिता वीरमनाथ के कहने पर लिखे गए थे.

राजस्थान के जोधपुर में चर्चित कथा वाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को दो हफ्ते होने को हैं, लेकिन सवाल अब भी हैं कि क्या यह स्वाभाविक मृत्यु थी या इसके पीछे कोई साजिश है? जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के हाथ में है, और हर दिन नए बयान, नए दावे और नई कड़ियां सामने आ रही हैं. इसी बीच एक अहम कड़ी बनकर सामने आए हैं भोमाराम… वह शख्स जिसने साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट से आखिरी पोस्ट किया था.

अस्पताल से आश्रम तक क्या-क्या हुआ, किसके कहने पर पोस्ट डाली गई और उसके बाद कैसे माहौल बदला… इस खुलासे ने जांच को नई दिशा दे दी है. भोमाराम ने उस रात की पूरी कहानी बताई…फोन कॉल से लेकर अस्पताल पहुंचने तक, इंस्टाग्राम पोस्ट से लेकर आश्रम में जुटती भीड़ और न्याय की मांग तक. उनका बयान जांच की दिशा को नई परत देता नजर आता है. भोमाराम के मुताबिक, 28 जनवरी की शाम 6 बजकर 52 मिनट पर उन्हें वीरमनाथ (साध्वी प्रेम बाईसा के पिता) का फोन आया. कॉल पर कहा गया था- बाईसा की तबीयत खराब है, तुरंत अस्पताल पहुंचो.

भोमाराम बताते हैं कि वे उस समय बाहर निकलने की तैयारी में थे. कॉल मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम छोड़ा और सीधे अस्पताल के लिए रवाना हुए. शाम 7 बजकर 31 मिनट पर वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उनके शब्दों में, जब मैं पहुंचा, तब तक बाईसा का देहांत हो चुका था. शरीर ढका हुआ था. माहौल गंभीर था. वीरमनाथ जी खुद कांप रहे थे और बोलने की हालत में नहीं थे.

भोमाराम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने गुरुजी और अन्य संतों को फोन करना शुरू किया. वीरमनाथ ने भी कई धार्मिक और सामाजिक हस्तियों को कॉल किए.

रास्ते में कई संतों और परिचितों को सूचना दी गई. निर्णय यह हुआ कि आगे की प्रक्रिया संत समाज की मौजूदगी में ही तय होगी, जिसमें पोस्टमार्टम भी शामिल है या नहीं, यह भी उसी सलाह से होगा. अस्पताल से लगभग साढ़े आठ बजे वे लोग निकले और आरती नगर मोड़ पर करीब 15-20 मिनट रुके, जहां अन्य संत और कथा वाचक भी पहुंचने लगे.पूरे घटनाक्रम की सबसे चर्चित कड़ी रही साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई ‘न्याय’ वाली पोस्ट. यही पोस्ट बाद में विवाद और सवालों का केंद्र बन गई.

भोमाराम ने कहा- वह पोस्ट मैंने लिखी थी, लेकिन शब्द मेरे नहीं थे. जैसा वीरमनाथ जी ने बोला, वैसा ही मैंने टाइप करके पोस्ट किया. उनके अनुसार, रात करीब 9 बजकर 38 मिनट पर यह पोस्ट डाली गई.

NATIONAL : साइबर ठग का ठिकाना और छत से छलांग… पुलिस को देखते ही कूद पड़ा आरोपी, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

0

हरियाणा के नूंह में साइबर ठगी मामले में पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी छत से कूद गया. छलांग लगाने से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. उसे नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में आरोपी का नाम फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करने और कमीशन पर कैश निकालने वाले नेटवर्क से जुड़ा मिला है.

हरियाणा के नूंह में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस अब पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी से जुड़े केस में आरोपी परवेज अहमद निवासी झारपूरी गांव की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस टीम पहुंची थी. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने घर की छत से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ा और नलहड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई.

जांच में सामने आया है कि परवेज अहमद साइबर ठगी के इस नेटवर्क में मनी ट्रांजेक्शन की कड़ी के रूप में काम कर रहा था. उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी हुसैन से एक फर्जी बैंक खाता हासिल किया था. साइबर ठगी के पैसे इसी खाते में ट्रांसफर करवाए जाते थे. इसके बदले परवेज कमीशन लेता था और रकम को कैश निकालकर आगे पहुंचाता था. पुलिस के मुताबिक, इस तरीके का इस्तेमाल ठगी की रकम को घुमाकर व्हाइट करने, यानी मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा था.

यह मामला पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था, जब पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले फखरुद्दीन को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी गिरफ्तारी के बाद से पुलिस लगातार नेटवर्क की परतें खोल रही है और जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है. अब तक इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

झारखंड के जामताड़ा के बाद हरियाणा का नूंह जिला भी साइबर अपराध के बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, जहां से संचालित गिरोह देशभर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

NATIONAL : भीलवाड़ा में युवती से बात करने पर भाई बना हैवान, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

0

भीलवाड़ा के मंडोलबांध गांव में युवती से बातचीत के शक में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. इस घटना में युवक काफी झुलस गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आई यह सनसनीखेज वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बिजौलिया उपखंड के मंडोलबांध गांव में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई. घटना उस समय हुई जब युवक गांव में पारिवारिक मुलाकात के लिए आया हुआ था और अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दिलीप बंजारा निवासी फतेहपुरा डाबी जिला बूंदी अपनी बुआ से मिलने मंडोलबांध गांव पहुंचा था. इसी दौरान वह गांव की एक युवती से बातचीत कर रहा था। यह बात किसी व्यक्ति ने युवती के भाई राजेश बंजारा को बता दी, जिससे वह गुस्से में आगबबूला हो गया और मौके पर पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि राजेश बंजारा ने मौके पर पहुंचते ही दिलीप से मारपीट शुरू कर दी. शक और गुस्से में उसने हालात को समझने के बजाय हिंसक रास्ता अपनाया. विवाद कुछ ही पलों में इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दिलीप की बाइक पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई.आग लगते ही बाइक धू-धू कर जलने लगी और दिलीप भी उसकी चपेट में आ गया. आग की तेज लपटों के कारण दिलीप करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए.

घटना के बाद घायल दिलीप को तत्काल बिजौलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.पीड़ित के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश बंजारा को डिटेन कर लिया है. पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

- Advertisement -

News of the Day