Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 114

NATIONAL : साइबर ठग का ठिकाना और छत से छलांग… पुलिस को देखते ही कूद पड़ा आरोपी, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

0

हरियाणा के नूंह में साइबर ठगी मामले में पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी छत से कूद गया. छलांग लगाने से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया. उसे नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में आरोपी का नाम फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करने और कमीशन पर कैश निकालने वाले नेटवर्क से जुड़ा मिला है.

हरियाणा के नूंह में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस अब पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी से जुड़े केस में आरोपी परवेज अहमद निवासी झारपूरी गांव की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस टीम पहुंची थी. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने घर की छत से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ा और नलहड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई.

जांच में सामने आया है कि परवेज अहमद साइबर ठगी के इस नेटवर्क में मनी ट्रांजेक्शन की कड़ी के रूप में काम कर रहा था. उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी हुसैन से एक फर्जी बैंक खाता हासिल किया था. साइबर ठगी के पैसे इसी खाते में ट्रांसफर करवाए जाते थे. इसके बदले परवेज कमीशन लेता था और रकम को कैश निकालकर आगे पहुंचाता था. पुलिस के मुताबिक, इस तरीके का इस्तेमाल ठगी की रकम को घुमाकर व्हाइट करने, यानी मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा था.

यह मामला पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था, जब पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले फखरुद्दीन को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी गिरफ्तारी के बाद से पुलिस लगातार नेटवर्क की परतें खोल रही है और जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है. अब तक इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

झारखंड के जामताड़ा के बाद हरियाणा का नूंह जिला भी साइबर अपराध के बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, जहां से संचालित गिरोह देशभर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

NATIONAL : भीलवाड़ा में युवती से बात करने पर भाई बना हैवान, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

0

भीलवाड़ा के मंडोलबांध गांव में युवती से बातचीत के शक में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. इस घटना में युवक काफी झुलस गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आई यह सनसनीखेज वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बिजौलिया उपखंड के मंडोलबांध गांव में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई. घटना उस समय हुई जब युवक गांव में पारिवारिक मुलाकात के लिए आया हुआ था और अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दिलीप बंजारा निवासी फतेहपुरा डाबी जिला बूंदी अपनी बुआ से मिलने मंडोलबांध गांव पहुंचा था. इसी दौरान वह गांव की एक युवती से बातचीत कर रहा था। यह बात किसी व्यक्ति ने युवती के भाई राजेश बंजारा को बता दी, जिससे वह गुस्से में आगबबूला हो गया और मौके पर पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि राजेश बंजारा ने मौके पर पहुंचते ही दिलीप से मारपीट शुरू कर दी. शक और गुस्से में उसने हालात को समझने के बजाय हिंसक रास्ता अपनाया. विवाद कुछ ही पलों में इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दिलीप की बाइक पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई.आग लगते ही बाइक धू-धू कर जलने लगी और दिलीप भी उसकी चपेट में आ गया. आग की तेज लपटों के कारण दिलीप करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए.

घटना के बाद घायल दिलीप को तत्काल बिजौलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.पीड़ित के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश बंजारा को डिटेन कर लिया है. पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

ENTERTAINMENT : आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था धुरंधर का ‘शरारत’ सॉन्ग, बोलीं- मैं रोने लगी थी

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने करोड़ों कमाकर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. फिल्म का गाना शरारत काफी छाया रहा था.
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स थे. इस फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर गाने तक सभी कुछ छा गए थे. फिल्म का गाना ‘शरारत’ भी चर्चा में रहा.

इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने डांस किया. वहीं गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था. गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर रहा था. अब आयशा खान ने इस गाने को लेकर बात की है.

आयशा ने पिंकविला से बातचीत में कहा, ‘ये दो दिन का शूट था. ये बहुत हेक्टिक था. मेरे पीरियड्स आए हुए थे. और उस वक्त आप अपना बेस्ट नहीं लग रहे होते हो. क्योंकि आपको ब्लोटिंग हो रही होती है. आप अपने बेस्ट में नहीं होते हो. काश मैं अपने बेस्ट में होती. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था. किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था लेकिन हमें पता ही नहीं था कि हो क्या रहा है. सेट पर कौन कौन था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘तभी गौरव सर ने कहा कि वो भी सेट पर थे और मैं ऐसे थी कि आप भी थे? क्योंकि मेरे और क्रिस्टल के पास बिल्कुल भी समय नहीं था. उन दो दिनों में वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था. हमें बहुत कुछ करना था. बिल्कुल समय नहीं था. हम बहुत थके थे और इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दर्द कर रही थीं. मैं बहुत इमोशनल भी थी क्योंकि मेरे पीरियड्स भी चल रहे थे. मैं कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी. ये खुशी के आंसू थे.’

क्रिस्टल के बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा, ‘मैंने और क्रिस्टल ने साथ में अच्छा समय बिताया. वो सीनियर हैं मेरी और उन्होंने बहुत काम किया है. जब मुझे पता चला कि हम दोनों साथ में हैं एक गाने में तो मुझे लगा कि सीनियर के नखरे होंगे. लेकिन क्रिस्टल स्वीटहार्ट हैं.’

BUSINESS : फोन पर Unknown नंबर से आए मैसेज पर न करें बेधड़क रिप्लाई, बेंगलुरु में 70 लाख की ठगी

0

टेलीग्राम पर आए मैसेज को इग्नोर करने की जगह शख्स ने उस पर रिप्लाई कर दिया है. इसके बाद स्कैमर ने बातों ही बातों में उसे अपनी जाल में फंसा लिया.
आजकल स्कैमर्स लोगों के ठगने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. इन्हीं में से एक है बिटकॉइन स्कैम. इसमें इंसान को मोटी कमाई का लालच दिखाकर उसे ठगा जाता है. ऐसे में हम-आप जैसे आम लोगों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है.

हाल ही में बेंगलुरु में प्राइवेट इक्विटी फर्म में काम करने वाले एक 50 साल के शख्स को बिटकॉइन स्कैम के ही जरिए 50 लाख रुपये का चूना लगा. उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने टेलीग्राम पर आए एक महिला के मैसेज का जवाब दे दिया था. इसके बाद स्कैमर ने उसे धोखे से अपनी जाल में फंसा लिया.

बेंगलुरु के कोडिहल्ली के रहने वाले शख्स की पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, पिछले साल 30 नवंबर को उसे टेलीग्राम पर प्रिया अग्रवाल नाम की एक महिला का मैसेज आया, जो राहुल नाम के किसी आदमी से कॉन्टैक्ट करना चाह रही थी. गलती से मैसेज उसके फोन पर आ गया. मैसेज को इग्नोर करने की जगह पीड़ित महिला से बातें करने लगा. इसके बाद दोनों में रोज बातें होने लगीं. टेलीग्राम से मामला WhatsApp पर आ गया.

+447490569470 नंबर से बात करते हुए प्रिया ने शख्स को बताया कि वह UK के लिवरपूल में रहती है और एक फैमिली बिजनेस चलाती है. समय के साथ शख्स का प्रिया पर भरोसा बढ़ता गया. प्रिया अकसर इस दावे के साथ ऑनलाइन बिटकॉइन ट्रेडिंग की बातें करती थी कि उसे इसके जरिए बीते चार-पांच सालों में खूब प्रॉफिट हुआ है.

प्रिया ने जैसे-तैसे शख्स को भी इन्वेस्ट करने के लिए मना लिया. उसने बेहतर मुनाफे और ट्रेडिंग को लेकर गाइड करने का भी भरोसा दिलाया. इसके बाद एक लिंक पर क्लिक करने के साथ एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पीड़ित का अकाउंट बन गया. 9 दिसंबर, 2025 को उसने अपना पहला इन्वेस्टमेंट 50,000 रुपये का किया. यह रकम प्लेटफॉर्म की तथाकथित कस्टमर सपोर्ट टीम द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई. डैशबोर्ड पर दिख रहे मुनाफे से उसका भरोसा बढ़ता गया और उसने निवेश करना जारी रखा.

दिसंबर, 2025-14 जनवरी, 2026 के बीच उसने आठ अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए टोटल 70 लाख रुपये ट्रांसफर किए. उसे ट्रेडिंग की इतनी लत लगी कि उसने फंड का इंतजाम करने के लिए एक बैंक और एक फाइनेंस फर्म से लोन भी लिया, अपनी सारी सेविंग्स लगा दी. ये सब प्रिया के कहने पर किया. ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उसके अकाउंट में 2.6 करोड़ रुपये तक का मुनाफा होते दिखने लगा, जिससे उसका यह विश्वास और मजबूत हो गया कि निवेश असली है.

मामला तब फंसा, जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की. बार-बार कोशिश करने के बावजूद वह पैसे नहीं निकाल पाया. उसे पता चला कि उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है. जब उसने कस्टमर सपोर्ट से बात करने की कोशिश की, तो कथित तौर पर उससे टैक्स और प्रोसेसिंग फीस जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे निकालने के लिए और पैसे जमा करने को कहा गया. उसे एहसास हुआ कि वह एक बड़े घोटाले का शिकार हो गया है. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई.

ईस्ट साइबर क्राइम पुलिस ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और BNS की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा, “हमने लोगों को सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों के मैसेज का जवाब देने से सावधान किया है, खासकर उन मैसेज से जो जल्दी और ज्यादा इन्वेस्टमेंट रिटर्न का वादा करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ‘गलत मैसेज’ वाले बातचीत का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड करने के लिए जाल के तौर पर कर रहे हैं.

DELHI : मोमोज बनाने के बाद गैस हीटर बंद नहीं करने की गलती पड़ी भारी, दम घुटने से 2 युवकों की मौत

0

जहांगीरपुरी में बंद कमरे में गैस सिगड़ी पर मोमोज बनाना दो युवकों की मौत की वजह बन गया. इस हादसे में दम घुटने से दोनों की जान चली गई. कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 7 फरवरी की रात एक दर्दनाक हादसे में मोमोज बनाने के दौरान गैस से दम घुटने से 2 युवकों की मौत हो गई. मृतक एक बंद कमरे में गैस आधारित सिगड़ी पर मोमोज तैयार कर रहे थे और काम खत्म होने के बाद उसी कमरे में सो गए. सुबह दोनों युवक अचेत अवस्था में मिले और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुसाफिक आलम उम्र 18 साल और रुकसद आलम उम्र 30 साल के रूप में हुई है. दोनों बिहार के रहने वाले थे और रोजी-रोटी के लिए जहांगीरपुरी में किराए के कमरे में रहकर मोमोज बेचने का काम करते थे. रात के समय दोनों ने गैस आधारित मोमो स्टीमर या सिगड़ी पर मोमोज बनाए और बाद में गैस हीटर बंद किए बिना कमरे को अंदर से बंद कर सो गए. बंद कमरे में गैस के जहरीले धुएं का स्तर बढ़ता गया, जिससे दोनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई.

सुबह जब मुसाफिक के बड़े भाई ने कई बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे पर पहुंचा. कमरे के बाहर से धुआं निकलता देख वह घबरा गया. दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसने जोर लगाकर दरवाजा खोला. अंदर का नजारा बेहद डरावना था, कमरे में चारों ओर धुआं भरा हुआ था और दोनों युवक बिस्तर पर अचेत पड़े थे. तत्काल पुलिस और पीसीआर टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जांच के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर क्राइम टीम और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की. जांच के दौरान किसी भी तरह के संघर्ष, जबरन प्रवेश या आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला बंद कमरे में गैस के जहरीले धुएं के कारण हुई दुर्घटनात्मक मौत का प्रतीत होता है.

जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल कानून के तहत इनक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की राय आने के बाद की जाएगी. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं.

ENTERTAINMENT : कभी 3 हजार रुपये थी फीस, अब करोड़ों की मालकिन हैं ये एक्ट्रेस, खरीदा अलीशान घर, बोलीं- पैसा…

सुधा चंद्रन टीवी इंडस्ट्री की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं. अब उन्होंने अपनी जर्नी पर बात की है और बताया कि आज उन्होंने जो भी नाम और इज्जत कमाई है, वो उनकी सालों की मेहनत का फल है.

सुधा चंद्रन टीवी की सबसे दमदार और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. मगर उन्हें असली पहचान टीवी पर निगेटिव रोल प्ले करके मिली है. उन्होंने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं. इंडस्ट्री में आज वो खास पहचान बना चुकी हैं. मगर यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी संघर्षों का सामना किया है.

एक समय ऐसा था जब सुधा चंद्रन को पॉपुलर टीवी शो में काम करने के लिए हर दिन के सिर्फ 3,000 रुपये मिलते थे. उस दौर में टीवी इंडस्ट्री में फीस का स्ट्रक्चर आज जैसा नहीं था. सुधा ने उसी दौर की कमाई से धीरे-धीरे अपनी जिंदगी खड़ी की और आज वही सफर उन्हें उस मुकाम तक लेकर आया है, जहां एक एपिसोड के लिए उनकी फीस लगभग 3 लाख रुपये के आसपास है.

सुधा चंद्रन ने अब हिंदी रश संग इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया जब वो बालाजी टेलीफिल्म्स के ‘कहीं किसी रोज’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘के स्ट्रीट पाली हिल’ जैसे शोज में काम कर रही थीं. उन्होंने एकता कपूर के शोज में काम करने के एक्सपीरियंस को भी साझा किया. सुधा चंद्रन बोलीं- मैंने जब शो साइन किया था, उसी दौरान मेरी शादी हुई थी. तब लोगों को लगा था कि मेरा जल्दी डिवोर्स हो जाएगा, क्योंकि उन्हें लगता था कि मुझे घर जाने का टाइम ही नहीं मिलेगा. लेकिन मुझे मेरे पति से काफी सपोर्ट मिला. उन्होंने मुझे कहा कि मुझे इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और फिर करीब 8 सालों तक मैंने दिन-रात काम किया.

‘लेकिन ये मेरे लिए काफी फन था, क्योंकि नेम और फेम दोनों मिल रहे थे. मैं टीवी इंडस्ट्री से आज जितनी भी कमाई कर रही हूं, वो उन्हीं किरदारों की वजह से है, जो मैंने उस वक्त निभाए थे.’

सुधा चंद्रन ने आगे अपनी पेमेंट्स पर जानकारी देते हुए कहा- मैंने जब टीवी पर रमोला सिकंद का रोल प्ले किया था, उस वक्त मुझे हर दिन के 3 हजार रुपये मिलते थे. आज मैं 100 गुनाह ज्यादा फीस चार्ज करती हूं. बात पैसों की नहीं है, बल्कि बात इज्जत और शौहरत की है, जो उन पैसों की वजह से कमाई है. उन पैसों की वजह से ही सपने पूरे हो पाए. ये सबसे बड़ी चीज है. मैं उन पैसों से मुंबई में अपने लिए घर खरीद पाई.

रिपोर्ट की मानें तो सुधा चंद्रन अब टीवी शोज में एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये फीस चार्ज करती हैं. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने नंबर्स में फीस नहीं बताई है.

NATIONAL : दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ बोली- हम खुद करेंगे ‘इंसाफ’

0

दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर सजा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है.

दरभंगा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं, देर रात एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों के समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती रात बच्ची शाम से ही लापता थी, परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे और पुलिस को भी सूचना दे दी. जब बच्ची घर नहीं लौटी तो आस-पास के लोग भी खोजबीन में जुट गए. सुबह कुछ लोगों को तालाब किनारे कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचने पर बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में मिला. ग्रामीणों को शक है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया है और फिर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन बच्चियां गांव में तालाब किनारे खेल रही थीं, तभी आरोपी ने बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की और बच्ची को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी बच्ची को अंधेरे में लेकर जाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो बच्चियों मौके से भागने में सफल रहीं.

पुलिस का ये भी कहना है कि जब घटना के बारे में चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि वह उस व्यक्ति को पहचानती हैं और उसके बाद पुलिस ने बच्चियों को पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों के चेहरे दिखाए, जिसमें बच्चियों ने आरोपी को पहचान लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. इसके बाद गुस्से स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस से भीड़ के हवाले करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

देर रात मौके पर पहुंचे एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने कहा, 6 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है. हम लोग जांच कर रहे हैं, सभी जांच टीम को मौके पर बुलाया गया है.
वहीं, बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम से ही लापता थी, बहुत खोजने के बाद तालाब के पास उसका खून लथपथ शव मिला है.
उन्होंने दावा किया कि बच्ची के देखने से पता चल रहा था कि किसी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.

ENTERTAINMENT : जब इन सितारों ने देखी थी अपने बच्चों की दर्दनाक मौत, ज‍िंदगीभर रहेगा सदमा

किसी भी मां-बाप के लिए सबसे बड़ा दुख होता कि अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे को दुनिया से जाते देखना. पेरेंट्स के लिए शायद ही इससे बड़ा दर्द कुछ और होगा. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमाम सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ही संतानों की दर्दनाक मौत देखी. जिंदगी आगे बढ़ी, लेकिन वो इस गम को आज तक नहीं भूला पाए हैं.

गोविंदा-सुनीता आहूजा

गोविंदा और सुनीता आहूजा भी अपनी 3 महीने की बेटी को खो चुके हैं. सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके फेफड़े डेवलेप नहीं हो पाए थे. जन्म के तीन महीने बाद उसकी मौत हो गई थी.

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने चार शादियां हैं, उन्हें पहली शादी से दो बच्चे – बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुआ था. एक्टर का बेटा सिद्धार्थ सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़िता था. बीमारी से लड़ते हुए उसने 1997 में सुसाइड कर लिया था, उस समय वो महज 25 साल का था.

शेखर सुमन

शेखर सुमन भी उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे को जाते हुए देखा है. एक्टर का बेटा आयुष 11 साल का था, जब एक गंभीर बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी. बेटे के निधन के बाद शेखर की भगवान पर से आस्था उठ गई थी, जिसके बाद उन्होंने घर पर रखी सारी मूर्तियां फेंक दी थीं.

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी की बेटी पायल डायबटीज से पीड़ित थीं. मौत से पहले दो साल तक वो कोमा में थीं. दो साल तक डायबटीज से जंग लड़ने के बाद पायल ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

प्रकाश राज

प्रकाश राज के बेटे सिद्धू के निधन की खबर ने हर किसी का दिल दहला दिया था. पतंग उड़ाते हुए ऊंचाई से गिरने की वजह से सिद्धू ने दम तोड़ दिया था. उस वक्त वो महज पांच साल का था.

दिव्या सेठ

टेलीविजन-बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ भी बेटी को खोने का दर्द झेल चुकी हैं. उनकी बेटी मिहिका शाह की 20 की उम्र में मौत हो गई थी. माहिका को हाई फीवर था, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक और उनका निधन हो गया. बेटी की मौत के बाद पल भर में दिव्या की दुनिया उजड़ गई थी.

आशा भोसले
हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले भी बेटे की मौत का दर्द झेल चुकी हैं. उनके बेटे म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत भोसले का निधन स्कॉटलैंड में हुआ था. बेटे के निधन के बाद वो काफी समय तक ट्रॉमा में रही थीं.

GUJARAT : 63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से किया रेप, पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई, तब खुला राज

0

गुजरात के अंकलेश्वर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से रेप किया. आरोपी टीचर एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रविवार को बुलाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई और फैमिली के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है.

गुजरात के भरूच से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इससे पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह मामला भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील इलाके का है. यहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा 63 साल के टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. बुज़ुर्ग ट्यूशन टीचर छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने हर रविवार को अकेले बुलाता था. इसी दौरान आरोपी टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया.से की गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी टीचर ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा था और धमकी भी दी थी. ट्यूशन टीचर की इस घिनौनी हरकत से डरी बच्ची ने शुरुआत में इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया.

कुछ समय बाद बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई. इस पर परिजनों ने पूछा, तब भी कुछ नहीं बताया. इसके बाद बच्ची को एक महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है. इस बारे में पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए. बच्ची डेढ महीने की प्रेग्नेंट थी. इसके बाद जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया.

इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी 4 साल से ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था. बी डिवीजन थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

NATIONAL : मां की गोद में बैठी थी ढाई साल की मासूम… हादसे ने सिर से उठा दिया माता-पिता का साया

0

मां की गोद में बैठी ढाई साल की मासूम को क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी बदल देगा. बैतूल के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह खुद घायल हो गई. एक पल में इस हादसे ने बच्ची के सिर से मां-बाप दोनों का साया छीन लिया.

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की बच्ची घायल हुई है. बच्ची के दोनों पैरों में चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर दिया. एक मासूम का बचपन माता-पिता के साए के बिना शुरू हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बारे में परिजनों को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

हादसा बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बांचा जोड़ के पास हुआ. भोपाल से बैतूल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विजय यादव और उनकी पत्नी आरती यादव की मौके पर ही मौत हो गई. ये लोग सोहागपुर के रहने वाले थे.

हादसे के समय आरती की गोद में उनकी ढाई साल की बेटी भी थी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसके दोनों पैरों में चोट आई है. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इसी के साथ सूचना पुलिस को दी गई.घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटना को लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी. हादसे के बारे में खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे में एक मासूम बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया.घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बच्ची को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. विजय यादव और उनकी पत्नी बैतूल में अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे. रात में बाइक से सोहागपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.

- Advertisement -

News of the Day