Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 124

Bihar News : बिहार में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, सराकार ने 384 परियोजनाओं को दी 1117 करोड़ की मंजूरी

0

बिहार सरकार ने मॉनसून से पहले बाढ़ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 1117 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है. जिसमें दरभंगा एम्स को भी बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए 92.66 करोड़ मिले हैं. बिहार में मॉनसून से पहले बाढ़ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने 1117 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है, जिसे 384 परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा. जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.

मंत्री विजय चौधरी ने तटबंधों की सख्त निगरानी के आदेश देते हुए अभियंताओं को मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा. साथ ही कटाव निरोधक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल इसकी जानकारी दी जाए.

दरभंगा एम्स परिसर को बाढ़ और भारी बारिश से सुरक्षित रखने के लिए 92.66 करोड़ रुपये की एक विशेष योजना को भी स्वीकृति मिली है, जिसके तहत एम्स के चारों ओर मजबूत रिंग बांध का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही जल निकासी के लिए ड्रेनेज चैनल, पंप हाउस और सम्प का निर्माण भी किया जाएगा. बैठक में 30 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली पांच परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह बैठक बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की 66वीं बैठक थी, जो गुरुवार (2 अप्रैल) देर शाम पटना में आयोजित हुई, जिसमें मंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान परिषद को पिछले साल 5 मई को हुई 65वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति से भी अवगत कराया गया.

Entertainment : जुड़वा बच्चों की ‘मां’ बनने वाली हैं टीवी की ये ‘नागिन’, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

टीवी की पॉपुलर नागिन यानी सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. क्योंकि, वो प्रेग्नेंट हैं और लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन वो तस्वीरें और वीडियो को शेयर कर खुद के बारे में अपडेट देती रह रही हैं. सुरभि इन दिनों जमकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं.

इसी बीच एक और ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. मालूम हो सुरभि ने प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में ये खुशखबरी फैंस के संग शेयर की थी.

उसके बाद से ही उनके बेबी बंप के साइज को देख फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे.फैंस को लगने लगा था कि एक्ट्रेस का बेबी बंप महीने के अनुसार नॉर्मल से ज्यादा बड़ा दिख रह है.अब जब सुरभि ने पोस्ट शेयर कर क्लियर कर दिया है कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं.

ऐसे में फैंस का शक यकीन में बदल चुका है. अब फैंस को सुरभि की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्कैन की तस्वीर शेयर की थी.आपको बता दें सुरभि ही पहली टीवी एक्ट्रेस नहीं हैं जो जुड़वा बच्चों को जन्म देने जा रही हैं.

इससे पहले श्रद्धा आर्या और रुबीना दिलैक भी जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं. ऐसे में सुरभि भी अब उसी लिस्ट में शामिल होने वाली हैं.प्रेग्नेंसी में सुरभि अपना काफी ख्याल रख रही हैं. साथ ही वो जो भी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं, उसमें उनके चारों तरफ ग्रीनरी देखने को मिल रही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त नेचर के संग स्पेंड कर रही हैं.सुरभि ने 2024 में 27 अक्तूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमीत सुरी के संग शादी की थी.शादी के लगभग दो साल बाद एक्ट्रेस मां बनेंगी.

Sports : अभिषेक शर्मा पर BCCI का एक्शन, मैच फीस भी कटी; क्यों मिली SRH ओपनर को ये सजा?

0

अभिषेक शर्मा के ऊपर KKR vs SRH मैच के दौरान IPL आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 21 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके जड़े. हालांकि मैच के बाद उन पर BCCI का एक्शन हुआ. उन पर मैच के दौरान IPL आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाते हुए बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.”

अभिषेक ने अपनी गलती मान ली. स्टेटमेंट में बताया गया, “उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के दंड को मान लिया. आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.”

अभिषेक 9वें ओवर की चौथ गेंद पर बॉउंड्री पर कैच आउट हुए थे. हालांकि ये थर्ड अंपायर तक पहुंचा था, क्योंकि साफ नहीं था कि वरुण चक्रवर्ती ने कैच पूरा किया है या नहीं. सोशल मीडिया पर भी कई फैंस मान रहे थे कि ये कैच नहीं था. अभिषेक भी इससे खुश नहीं थे. सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने गुरुवार को IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 161 रनों पर ढेर हो गई. नितीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 24 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और 2 ओवरों में 2 विकेट भी चटकाए.

Bollywood : दूसरी बार ‘मां’ बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस 29 मार्च को दोबारा मां बनी हैं, इस बार भी उन्होंने बेटे को ही जन्म दिया है.अब मां बनने के बाद सोनम ने अस्पताल से पहली तस्वीरें शेयर की हैं.इन तस्वीरों में सोनम का ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि एक मां की सादगी दिखाई दे रही है.

सोनम की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस से लेकर सेलेब्स तक कॉमेंट्स की बौछार कर रहे हैं. हर कोई एक्ट्रेस को मां बनने के लिए बधाई दे रहा है. सोनम ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पहली फोटो में अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं अपने नन्हें राजकुमार को सीने से लगाए दिख रही हैं.

इस तस्वीर में सोनम के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अपने बेटे के संग सुकून के पल बीता रही हैं और बेहद खुश हैं.हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के हाथों में ड्रिप लगी हुई है.

लेकिन, वो इस पल को पूरी तरह से एंजॉय करना चाहती हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में सोनम ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक देखने को मिल रहा है.साथ ही किसी साधारण लेडी की तरह उन्होंने भी अपने बालों की चोटी बना रखी है और अपने ब्रेकफस्ट को एंजॉय कर रही हैं. सोनम की इन दोनों तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वो ये दिखना चाहती हैं कि अभी वो कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्कि सिर्फ एक मां हैं, जिसका पूरा फोकस महरहूड एंजॉय करने में है.

इससे पहले सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को अपने बड़े बेटे को जन्म दिया था. एक्ट्रेस ने अपने बड़े बेटे का वायु नाम रखा है. ऐसे में फैंस को उनके छोटे बेटे के नामकरण का बेसब्री से इंतजार है.

Panjab News : चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले ‘अत्याधुनिक’ अस्पताल का उद्घाटन

0

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में 11.70 करोड़ रुपये लागत वाला 30 बिस्तरों वाला संत अतर सिंह महाराज अस्पताल खोला, जिससे 85-90 हजार लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव चीमा में संत अतर सिंह महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया. उल्लेखनीय है कि 11.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और 30 बिस्तरों वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा, “यह अस्पताल न केवल 15 गांवों के लगभग 50 हजार निवासियों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की लगभग 35 से 40 हजार आबादी को भी किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगा.” अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया, मरीजों का हालचाल पूछा और उनके परिवारों से भी बातचीत की.

अस्पतालों की बदलती तस्वीर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पहले सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को अधिकतर संगरूर, पटियाला और लुधियाना रेफर किया जाता था, लेकिन अब मरीज स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक मशीनों और समर्पित इमरजेंसी तथा जच्चा-बच्चा वार्डों से सुसज्जित इस अस्पताल में इलाज करवा सकेंगे.”

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “संत बाबा अतर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा और राज्य सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना और लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है. इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.” इस नए अस्पताल के महत्व पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज संत अतर सिंह महाराज के जन्म स्थान गांव चीमा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया है. संत अतर सिंह महाराज ने शिक्षा और समाज सेवा में अमूल्य योगदान दिया और उनके सम्मान में इस केंद्र का नाम रखा जाना गर्व की बात है.” गौरतलब है कि 11.75 करोड़ रुपये की लागत वाला यह केंद्र 30 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा.

इस परियोजना के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, “यह केंद्र 1975 में 10 बिस्तरों के साथ स्थापित किया गया था, जिसे बाद में 20 बिस्तरों तक बढ़ाया गया. अब क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इसे 30 बिस्तरों तक विस्तारित किया गया है. लगभग 50 हजार लोगों को आपातकालीन और विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाला यह केंद्र क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. सड़क दुर्घटना के पीड़ितों और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को यहां आपातकालीन देखभाल मिलेगी और सर्जिकल प्रक्रियाओं की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.” अस्पताल में उपलब्ध डाक्टरी सेवाओं का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा, “ईएनटी और दंत सेवाओं के साथ-साथ बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध होंगे. मुफ्त जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं, एक्स-रे और रक्त जांच की सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके अलावा नशा मुक्ति के लिए भी यहां उपचार उपलब्ध होगा.”

नशे के दुष्प्रभावों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने नशों को कानूनी मान्यता देने के विचार को खारिज करते हुए कहा, “यह तर्कहीन है क्योंकि एक नशा दूसरे की जगह नहीं ले सकता. इसके बजाय युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए. राज्य सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पहले ही कई पहल शुरू की हैं.” राज्य में चल रही नशा विरोधी मुहिम के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा, “युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान ने राज्य में नशे के कारोबार की कमर तोड़ दी है. नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी संपत्तियां जब्त की गई हैं और सप्लाई चेन को तोड़ा गया है. ‘आप’ सरकार जल्द ही उन बहादुर लोगों को सम्मानित करेगी जिन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ अहम जानकारी दी.”

प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “‘आप’ सरकार ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे बड़े बदलाव आए हैं. जनता के टैक्स का पैसा जनता के हित में खर्च किया जा रहा है. विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से यह पैसा लोगों तक वापस पहुंच रहा है. सरकार ने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, 65 हजार से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के रोजगार, बेहतर सड़कें और बंद किए गए टोल प्लाजा से रोजाना 70 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की है और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहे हैं.”

Sports : 2027 से बढ़ जाएगी IPL मैचों की संख्या? कम हो सकती है द्विपक्षीय सीरीज, चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

0

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिया कि 2027 से मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने माना कि कुछ द्विपक्षीय सीरीज में फैंस की रूचि घट रही है. इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, 6 मैच खेले जा चुके हैं और आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच 7वां मैच है. इस सीजन 10 टीमें खेल रही हैं, जिनके बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे. लेकिन 2027 के बाद से मैचों की संख्या बढ़ सकती है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि आईपीएल विंडो बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

आईपीएल में जब 8 टीमें खेलती थी तब प्रत्येक टीम हर टीम से 2-2 मैच खेलती थी. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2022 से खेल रही है, कुल टीमों की संख्या 10 हो गई हैं और अब लीग स्टेज में हर टीम सभी टीमों के साथ 2-2 मैच नहीं खेल पाती. अरुण धूमल का मानना है कि बिजी क्रिकेट कैलेंडर के कारण जगह इतनी नहीं है कि मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 की जाए. डबल हेडर की संख्या बढ़ाना उन्हें व्यावहारिक नहीं लगता. हालांकि उन्होंने माना कि भविष्य में आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है. इसके पीछे का कारण उन्होंने लोगों की कुछ सीरीज में कम रूचि बताया.

अरुण धूमल ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि द्विपक्षीय सीरीज में लोगों की रूचि घटी है. इसी वजह से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े देश अपनी खुद की टी20 लीग लेकर आए. उनके अनुसार अगर ऐसा ही रहा तो हर देश सिर्फ उन्हीं द्विपक्षीय सीरीज पर ध्यान देगा जो आर्थिक रूप से उन्हें फायदा पहुंचाए. इस स्थिति में ही आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है.

आईपीएल चेयरमैन ने उम्मीद जताई कि अन्य देशों के साथ पॉजिटिव बातचीत होगी और 2027 के बाद 74 मैचों से अधिक मैच के लिए बड़ा विंडो निकला जाएगा. उन्होंने कहा कि (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) BCCI का ध्यान सिर्फ भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की बेहतरी पर भी है.

World : ईरान ने जारी की खाड़ी देशों के 8 बड़े पुलों की ‘हिट लिस्ट’, तबाही मचाने का बनाया प्लान

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक स्तर पहुंच गया है. ईरान ने खाड़ी देशों 8 बड़े पुलों हिट लिस्ट जारी की है. ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के दौरान उसके साथ-साथ इजरायल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. जंग का खाड़ी देशों पर भी असर पड़ा है. अहम बात यह है कि एक महीना बीत जाने के बावजूद युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा. इस बीच जंग को लेकर अहम खबर सामने आई है. ईरान ने अमेरिका और उसके साथी देशों से बदला लेने का मास्टर प्लान बनाया है. तेहरान ने खाड़ी देशों के आठ बड़े पुलों की हिट लिस्ट जारी की है. अमेरिका ने हाल ही में ईरान एक बड़े पुल को तोड़ दिया. तेहरान ने इसी के बाद लिस्ट जारी की.

दरअसल अमेरिका ने गुरुवार (2 अप्रैल) को अटैक करके ईरान के सबसे ऊंचे पुल को तोड़ दिया था, जिसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों की हिट लिस्ट बनाई है. तेहरान ने करारा जवाब देने की तैयारी की है. ‘फारस’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक खाड़ी देशों और जॉर्डन के कई मशहूर पुल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के संभावित निशाने हो सकते हैं.

ईरान के सबसे ऊंचे B1 पुल पर हुए दो हमलों के बाद उसने सबक सिखाने की योजना बनाई है. ईरान की इस लिस्ट में कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाह सी ब्रिज, UAE का शेख जायेद ब्रिज, अल मक़्ता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज, सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, जॉर्डन के किंग हुसैन ब्रिज, दामिया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज शामिल हैं.

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के B-1 ब्रिज पर दो बार हमला किया है. अहम बात यह है कि पुल पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी उसे तोड़ दिया गया. B-1 मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल बनने जा रहा था. यह तेहरान को करज से जोड़ता है. करज पुल पर हमले में दो लोगों की मौत भी हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Business : आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

ईरान में तेज होती अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एनर्जी की सप्लाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के साथ शुक्रवार को तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ईरान पर अमेरिका ने अपने हमले और तेज कर दिए. अमेरिका ने ईरान के ‘करज में B1 ब्रिज’ पर भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 95 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई के साथ होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रास्ते एनर्जी की सप्लाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा (Futures) आज 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, तत्काल डिलीवरी वाले तेल (Spot Price) की कीमत 141 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो साल 2008 के बाद से अब तक का सबसे हाई लेवल है. मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का आज का ताजा भाव 109 डॉलर प्रति बैरल है. पिछले 24 घंटों में कीमतों में 7-11 परसेंट तक का उछाल आया है. अकेले मार्च में कीमतों में 40 परसेंट से अधिक की तेजी आई है, जो पिछले कई सालों का हाई लेवल है.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर लंबे समय तक कीमतें 110-111 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी रहती है, तो इससे देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावना है.

मिडिल ईस्ट में पनप रहे संकट के बीच भारत, रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीद रहा है. भले ही ईरान ने भारत को अपना ‘सच्चा मित्र’ कहते हुए भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी है, लेकिन भारत बिना कोई रिस्क लिए दूसरे विकल्पों का भी सहारा ले रहा है. इसी क्रम में मार्च के महीने में रूस से भारत का तेल आयात फरवरी के मुकाबले 90 परसेंट बढ़ गया. भले ही पहले भारत को रूसी तेल 3-5 डॉलर प्रति बैरल डिस्काउंट पर मिल रहा था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है. फिर भी, होर्मुज बंद होने की स्थिति में रूस से तेल मंगाना भारत के लिए अधिक सुरक्षित और किफायती है.

General Knowledge : दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?

0

ग्लोबल डाटा के अनुसार ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बना हुआ है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील करीब 3.8 मिलियन टन बीफ का निर्यात करता है.

दुनिया भर में बीफ यानी गौमांस का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. यह ग्लोबल मीट इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा बन चुका है. कुल मांस खपत में बीफ की हिस्सेदारी करीब 24 प्रतिशत बताई जाती है. ऐसे में यह सवाल भी उठने लगता है की कौन सा देश सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट करता है और इस लिस्ट में भारत की क्या स्थिति है. इसके अलावा भारत में गौमांस को लेकर चल रही बहस और सुप्रीम कोर्ट में बेन की मांग ने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का कौन सा देश सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट करता है और इसमें भारत कौन से नंबर पर आता है?

ग्लोबल डाटा के अनुसार ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बना हुआ है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील करीब 3.8 मिलियन टन बीफ का निर्यात करता है. कम लागत में बड़े पैमाने पर उत्पादन इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी वजह से यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार आगे बना हुआ है.

ब्राजील के बाद बीफ एक्सपोर्टिंग में दूसरे और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और भारत का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया लगभग 1.96 मिलियन टन बीफ एक्सपोर्ट करता है और एशियाई बाजार में इसकी मजबूत पकड़ है. वहीं तीसरे स्थान पर भारत आता है, जो मुख्य रूप से काराबीफ का निर्यात करता है. भारत का निर्यात करीब 1.5 मिलियन टन के आसपास बताया जाता है और इसके बड़े बाजार मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. हालांकि अमेरिका न सिर्फ बड़ा निर्यातक है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में भी शामिल है. इसके अलावा अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, कनाडा और उरुग्वे जैसे देश भी ग्लोबल बीफ मार्केट में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं.

बीफ खपत के मामले में अर्जेंटीना सबसे आगे है, जहां प्रति व्यक्ति खपत काफी ज्यादा है. इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है. वहीं चीन दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश है जो ब्राजील और अर्जेंटीना से बड़ी मात्रा में बीफ खरीदता है. इसके अलावा भारत की खास बात यह है कि यहां बीफ को लेकर कानूनी स्थिति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में गौमांस पर प्रतिबंध है, लेकिन असम, केरल और गोवा जैसे कुछ राज्यों में इसकी बिक्री और खपत की अनुमति है. इस बीच समय-समय पर देश में बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग उठती रही है. वहीं ग्लोबल स्तर पर भी बीफ का व्यापार लगातार बढ़ रहा है.

Bollywood : बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार.’

साउथ के सुपरस्टार एक्टर में से एक माने जाने वाले अल्लू अर्जुन आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिलहाल अपने बेटे के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर सुर्खियां बटोर रहे हैं. साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन एक सुपरस्टार होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं. वो अपने इस अंदाज से अक्सर फैंस के दिलों को जीतते हुए नजर आते हैं. बात चाहे उनकी पत्नी की हो या फिर बच्चों की अल्लू अक्सर उन पर प्यार लूटते हुए दिखाई देते हैं.

अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अल्लू अयान के 12वें बर्थडे के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.पोस्ट में एक्टर ने अपने बेटे को अपनी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बताया है.अल्लू ने पोस्ट में बेटे को लव ऑफ माय लाइफ बताते हुए बर्थडे विश किया है.
साथ ही एक्टर ने पोस्ट में लिखा,’हैप्पी बर्थडे, माय चिन्नी बाबू’. अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

अल्लू अर्जुन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर के बेटे को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए हैं. अल्लू अपने बेटे पर प्यार लूटाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन को आखिरी बार पुष्पा 2 में देखा गया था. एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. वो एटली कुमार के साथ मेगा बटज फिल्म में काम कर रहे हैं. बता दें इस फिल्म का टाइटल बाद में बदला जा सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के संग दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा भी फिल्म में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा अल्लू अर्जुन एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो संदीप रेड्डी वंगा की लोकेश कनगराज है.

बीजी शेड्यूल के बाद भी अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के संग खास पलों को सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं.यही चीज उन्हें और बाकी एक्टर्स से अलग बनाता है.

- Advertisement -

News of the Day