Thursday, April 2, 2026
Home Blog Page 133

PUNJAB : पापा ने नहीं दिलाया पतंग का मांझा, 11 साल के मासूम ने फांसी लगाकर दे दी जान

0

फगवाड़ा के पंचहट गांव में बुधवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां 11 वर्षीय बच्चे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, पतंग उड़ाने के लिए मांझा खरीदने की मांग पिता द्वारा ठुकराए जाने से बच्चा नाराज हो गया था.पंजाब में फगवाड़ा जिले के पंचहट गांव में बुधवार को एक मासूम की मौत की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. 11 साल के बच्चे ने अपने ही घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब परिवार घर में बड़े बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था.

पंचहट गांव पुलिस पोस्ट के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक,जर्नैल सिंह का छोटा बेटा था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे ने अपने पिता से पतंग उड़ाने के लिए मांझा खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. पिता ने मना कर दिया उसे फिलहाल पढ़ाई पर ध्यान देने और कमरे में जाकर पढ़ने के लिए कहा. इस बात से बच्चा नाराज हो गया और कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सदस्य तुरंत बच्चे को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

UP : भांजे से पत्नी के अवैध संबंध… पति को भनक लगी तो किया विरोध, महिला ने चारपाई पर रेत दिया गला

0

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला का अफेयर उसके भांजे के साथ चल रहा था. पति को जब इस बारे में पता चल गया तो उसने विरोध किया. इसी के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. आरोप है कि महिला के उसके भांजे के साथ अवैध संबंध थे. पति को इस बारे में भनक लग गई थी. वह विरोध कर रहा था. इसी के चलते महिला ने पति की हत्या की साजिश रच डाली.

यह घटना पुवाया क्षेत्र के भटपुरा चंटू गांव की है. यहां रहने वाले 30 साल के बलराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बलराम की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी आदेश पर लगा है. मृतक के भाई राजू ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बलराम की पत्नी पूजा के उसके भांजे के साथ अवैध संबंध थे. बलराम इसका विरोध कर रहा था.इसी से नाराज पूजा ने अपने भांजे और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को चारपाई पर दबोच लिया और गला रेत दिया. सुबह खून से लथपथ लाश बिस्तर पर मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के भाई राजू ने कहा कि हम सुबह घर पहुंचे तो अपने भाई से कहा कि काम पर नहीं चलोगे, लेकिन वह नहीं उठा. मैंने आवाज देकर कि पूछा क्या हो गया, जब पास जाकर देखा तो पता चला. इन लोगों ने मिलकर मेरे भाई को मार दिया.

एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने कहा कि सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी बैठी हुई थी. मृतक बलराम के परिवार के लोगों से जानकारी की गई. पत्नी से पूछताछ की गई, तब पता चला कि मृतक का भांजा आदेश उसने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है, वे फरार हैं. तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

ENTERTAINMENT : ‘कछुआ छाप अगरबत्ती है’ अक्षय संग पंगे पर बोले परेश रावल, बताया क्यों हेरा फेरी में हो रही देरी

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर कानूनी मुकदमा किया था. इसके बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उनसे बात कर उन्हें वापस आने को कहा. अब परेश ने पिक्चर के लेट होने पर बात की है. एक्टर ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसको लेकर अफवाहें चल रही थीं कि ये फिल्म बंद पड़ गई है. पिक्चर के शुरू होने से पहले बाबूराव का किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने पिक्चर को छोड़ दिया था. अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उनपर कानूनी मुकदमा किया. इसके बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उनसे बात कर उन्हें वापस आने को कहा था. अब परेश ने पिक्चर के लेट होने पर बात की है. एक्टर ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.

द लावारी शो के साथ हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने फिल्म के रुके होने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. एक्टर ने कन्फर्म किया कि इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘निश्चित रूप से’ बनेगा. लेकिन साथ ही साफ किया कि देरी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है. रावल ने दावा किया कि रुकावट, अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच एक ‘तकनीकी मुद्दे’ की वजह से है.

फिल्म पर कानूनी परेशानियों की खबरों को खारिज करते हुए एक्टर ने कहा कि अक्षय के उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने की रिपोर्ट्स बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं. परेश ने कहा, ‘जो बीच में ये सब फैला था कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ का मुकदमा किया है, वो सब ठीक है यार, ये तो कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है.’ रावल ने आगे कहा कि प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार के बीच तकनीकी मामला सुलझते ही वे फिल्म करने को तैयार हैं.

अपने आइकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे के बारे में परेश रावल ने बात की. उन्होंने साफ किया कि बाबू राव के बिना हेरा फेरी 3 नहीं चलेगी. एक्टर ने कहा कि बिना बाबू राव के फिल्म बनाने की कोशिश ‘विनाश’ होगी. परेश बोले, ‘लेकिन विनम्रता की कीमत पर भी मैं कह रहा हूं कि अगर वे बाबू राव के बिना हेरा फेरी करने का आइडिया लेकर चल रहे हैं, तो ये एक डिजास्टर होगा.’

रावल ने अंत में दोहराया कि मामला उनसे सीधे तौर पर जुड़ा नहीं है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि फिल्म जरूर बनेगी. एक्टर ने कहा, ‘अगर दोनों के बीच ये सुलझ गया, तो मैं कागज पर साइन कर दूंगा. ये 100% होगी.’

जानकारी के लिए बता दें कि पहली ‘हेरा फेरी’ फिल्म, मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ (1989) पर आधारित थी. ये हिट साबित हुई और भारत की सबसे ज्यादा कोट की जाने वाली कॉमेडी फिल्मों में से एक बनी. इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) में आया था, जिसे दिवंगत डायरेक्टर नीरज वोरा ने बनाया था. फिलहाल ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं पता हैं. लेकिन फैंस ओजी ट्रियो, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को फिर से एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं.

NATIONAL :’हिम्मतवाले दादा, जिगरवाले दादा…’, शिव सेना के ‘सामना’ में अजित पवार के लिए श्रद्धांजलि लेख

0

बारामती प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद ‘सामना’ ने उन्हें साहसी, जिगरवाला नेता बताया. छह बार उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की राजनीति, संघर्ष और प्रभावशाली नेतृत्व को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया. आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कई सीनियर नेता शामिल हुए है. अजित पवार के निधन के बाद आज यानी 29 फरवरी के ‘सामना’ के अंक में एक एडिटोरियल लिखा गया है, जिसका टाइटल है- हिम्मतवाले दादा! …जिगरवाले दादा!

एडिटोरियल में लिखा गया, “कुछ लोग जन्मजात नेतृत्व गुणों से संपन्न होते हैं. अजित पवार उनमें से एक थे. उन्होंने शरद पवार की छत्रछाया में भी अपने नेतृत्व को साबित किया. लेकिन मृत्यु निर्दयी हो गई और महाराष्ट्र के इस महान और दिलदार नेतृत्व को हमसे छीन लिया.”

“अजित पवार का विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मृत्यु की खबर से महाराष्ट्र स्तब्ध रह गया. शोक का पहाड़ न केवल पवार के प्रशंसकों पर, बल्कि पूरे राज्य पर टूट पड़ा. अजित दादा के पैरों में चकरी थी और वे लगातार यात्रा करते रहते थे. अब वे ऐसी यात्रा पर चले गए हैं, जहां से वे कभी वापस नहीं लौटेंगे.”

“अजित पवार का अचानक चले जाना महाराष्ट्र के सामाजिक मामलों, राजनीति और लाखों लोगों के निजी जीवन में एक खालीपन पैदा होने जैसा है. वे शरद पवार के भतीजे के रूप में महाराष्ट्र की राजनीति में आए. उन्होंने पवार जैसे सह्याद्रि की छत्रछाया में रहकर अपना स्थान बनाया और अपनी उपलब्धियों से अपना अनूठा मार्ग प्रशस्त किया. उनकी मौजूदा यात्रा शरद पवार की यात्रा से अलग थी. शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अजीत दादा ने अपने ‘काका’ की आंखों के सामने चालीस विधायकों के साथ अपने हाथ में लिया और बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो गए. लेकिन शरद पवार और उनके परिवार से उनका नाल जुड़ा रहा, रिश्ते बरकरार रहे.”

“शरद पवार और अजित पवार की पार्टियों ने हाल के नगरपालिका चुनावों में एक साथ चुनाव लड़ा. वे जिला परिषद चुनाव भी एक साथ लड़ने वाले थे. दादा जिला परिषद चुनावों के लिए प्रचार करने बारामती गए थे. लेकिन विमान हादसे में दादा अपने प्रिय बारामती की ही गोद में हमेशा के लिए विलीन हो गए. अजित पवार को शरद पवार कीविरासत मिली. शरद पवार अजित दादा के पीछे खड़े रहे. लेकिन अजीत पवार खुद मेहनती स्वभाव के थे. वे छह बार उप मुख्यमंत्री बने. उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत काटेवाड़ी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की थी.”

“काटेवाड़ी की सहकारी सोसाइटियों से लेकर राज्य सहकारी बैंक, सांसद, विधायक, मंत्री, उप मुख्यमंत्री तक उनका सफर लंबा चला. पृथ्वीराज चव्हाण, विलासराव देशमुख, उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस, अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री के तौर पर आते-जाते रहे, लेकिन अजीत दादा इन सभी के मंत्रिमंडलों में उप मुख्यमंत्री बने रहे. वे एक चतुर राजनीतिज्ञ थे. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद उन पर 70 हजार करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया था, लेकिन अजित दादा की चतुराई ऐसी थी कि एक महीने के अंदर ही वे उसी मोदी पार्टी की महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए. एक बार सुबह-सुबह उन्होंने फडणवीस के साथ शपथ ली. वे 35 घंटे के लिए उप मुख्यमंत्री रहे और अपने खिलाफ सभी जांच बंद करने का आदेश जारी करने के बाद स्वगृह लौट आए और उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए.”

“अजित पवार राजनीति में बहुत बड़े नाम बन गए. फिर भी लोग उन्हें शरद पवार के भतीजे और पवार के खरे वारिस के रूप में जानते थे. अजित पवार ने सत्ता और संपत्ति का भरपूर फायदा उठाया. जब उनके पास मंत्री पद नहीं था, तब भी विपक्ष में बैठकर उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा. उन्हें प्रशासन से काम करवाने की कला आती थी. भाषण देते समय वे अक्सर तालियों के लिए बह जाते थे. उन्हें इसके परिणाम भी भुगतने पड़े. लेकिन हाल के वर्षों में उनके व्यवहार और भाषण में संयम देखने को मिला. उनमें एक मंत्री के रूप में फैसला लेने की क्षमता थी. वे फैसला लेकर आजाद हो जाते और उन्हें सफलतापूर्वक लागू भी करते थे.”

पवार राजनीति में एक स्पष्टवादी और कुशल नेता के रूप में प्रसिद्ध थे. उन्हें समय की पाबंदता स्वच्छता और टिप टॉप रहना पसंद था. खोखले वादे करना उनकी कार्यशैली के अनुरूप नहीं था. वे ‘देखते हैं आप वैâसे चुने जाते हैं’ वाली भाषा का प्रयोग करते थे और उसे सच भी कर देते थे. बीजेपी के चक्कर में उन्होंने अपनी पत्नी को अपनी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतारा. बारामती की जनता ने उनकी इस योजना को विफल कर दिया. लेकिन बारामती की उसी जनता ने अजित पवार को रिकॉर्ड वोटों से विधानसभा के लिए चुना. अजित पवार वर्तमान राजनीति में एक छत्र की तरह थे.”

“हजारों लोग उस छत्र के नीचे खड़े थे. जब यह छत्र टूटा, तो अजित पवार पर निर्भर लोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया. अजित पवार एक ‘दादा’ ही थे. यह दादा युग समय से पहले ही खत्म हो गया. प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे, विलासराव देशमुख, आर. आर. पाटील जैसे प्रतिभाशाली और युवा मंडली महाराष्ट्र और देश की राजनीति से विदा हो गए हैं. ऐसा लगता है मानो महाराष्ट्र की मराठी राजनीति पर किसी की नजर लग गई है.”

“महाराष्ट्र ने एक बार फिर एक सक्षम और सशक्त नेता को खो दिया है. राजनीति में अजित पवार जैसे नेता की अनुपस्थिति से मानो महाराष्ट्र की राजनीति कमजोर, सुस्त और दिशाहीन हो गई है. अजित पवार के नाम और जीवन पर राजनीति करने वाले लोगों का एक बड़ा वर्ग इस समय अनाथ हो गया है. महाराष्ट्र की राजनीति का एक दृढ़ और हिम्मती, जिगरबाज व्यक्तित्व काल के पर्दे के पार चला गया है. अजित पवार की अनगिनत यादें पीछे रह गई हैं.”

NATIONAL : चेन्नई में ट्रिपल मर्डर से सनसनी… यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद पति-पत्नी और मासूम बेटे की हत्या

0

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बिहार से आए प्रवासी मजदूर, उनकी पत्नी और दो साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जांच में सामने आया है कि शराब पार्टी के दौरान महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई. विरोध करने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया. तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बिहार के एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी गई. इस ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि पहले महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई. विरोध करने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया.

एजेंसी के मुताबिक, मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. 24 साल का युवक श्रीपेरंबदूर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक अपने परिवार के साथ चेन्नई के तारामणि इलाके में परिचितों के यहां रह रहा था.25 जनवरी की रात कुछ लोग, जो खुद बिहार के ही प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं, युवक के साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने युवक की पत्नी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की. जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ENTERTAINMENT : दो बेटियों के बाद तीसरी बार मां बनेंगी रुबीना दिलैक, वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो जुड़वा बेटियों की मां हैं. रुबीना ने अब एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं. इस वीडियो में रुबीना दिलैक ने पहले लंबी सांस ली. फिर कहा, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं.’ वीडियो में रुबीना दिलैक ने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा.

इस वीडियो के बाद उन्होंने एक पोस्ट और की. इस पोस्ट में लिखा था- अगर कुछ वैसे नहीं हुआ जिस तरीके से आप चाहते थे, तो ये उससे भी बेहतर तरीके से होगा जैसा आपने सोचा था. भगवान के प्लान की ये ही खूबसूरती है. वीडियो में रुबीना को मैरून साड़ी में देखा गया. उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ था. साथ ही नेकलेस भी वियर किया था. वीडियो में रुबीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

बता दें कि रुबीना दिलैक ने एक्टर अभिनव शुक्ला संग जून 2018 में शादी की थी. दोनों ने शाद के 5 साल बाद जुड़वा बेटियों ईधा और जीवा का वेलकम किया. रुबीना और अभिनव अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. उन्होंने साथ में शो पति पत्नी और पंगा किया था. वो इस शो के विनर बने थे. वहीं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी फर्स्ट रनरअप रहे थे.

रुबीना दिलैक को शो छोटी बहू से नेम-फेम मिला था. इस शो ने रुबीना को घर-घर में फेमस कर दिया था. रुबीना का सादगीभरा अंदाज छा गया था. इसके अलावा उन्होंने शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की किया. वो जिनी और जूजू में भी नजर आईं. रुबीना दिलैक के शोज को फैंस बहुत पंसद करते हैं.

रुबीना दिलैक ने रियलिटी शो बिग बॉस भी किया था. इस शो में वो अपने पति अभिनव के साथ पहुंची थीं. शो में उन्होंने बताया था कि वो और अभिनव तलाक लेने वाले थे और इस रिश्ते को 6 महीने का समय दिया था. बिग बॉस के घर में वो साथ रहे और उनका रिश्ता मजबूत हुआ. बिग बॉस ने उनके रिश्ते को जोड़ दिया था.

SPORTS : टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, टॉप पर होकर भी अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान

0

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को बड़ा फायदा पहुंचा हैं. वहीं अभिषेक शर्मा को टॉप पर रहकर भी नुकसान झेलना पड़ा.टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बहुत बड़ी छलांग लगाई है. वहीं युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रैंकिंग में टॉप पर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नुकसान हुआ है. रैंकिंग में टॉप-5 के अंदर दो भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. इसके अलावा दो बल्लेबाज इंग्लैंड से और एक पाकिस्तान से है.

बता दें कि सूर्यकुमार 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 12वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. सूर्या की रेटिंग 717 हो गई है. इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान का बल्ला जमकर गरजता हुआ दिख रहा है. सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 82* रनों की पारी खेली थी. इसके बाद तीसरे टी20 में सूर्यकुमार के बल्ले से 57* रनों की धुआंधार पारी निकली थी.

वहीं अभिषेक टॉप पर ही मौजूद हैं. ताजा रैंकिंग में अभिषेक की रेटिंग 929 हो गई है, जो उनकी अब तक करियर बेस्ट रैंकिंग (931) से कम है. इस तरह टॉप पर रहने के बावजूद अभिषेक को नुकसान हो रहा है.भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. इसके बाद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 849 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं. फिर भारत के तिलक वर्मा 781 रेटिंग के साथ तीसरे, इंग्लैंड ने जोस बटलर 770 रेटिंग के साथ चौथे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 763 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

जैसे बैटिंग की रैंकिंग में भारत का खिलाड़ी टॉप पर है, वैसे ही टी20 की बॉलिंग रैंकिंग में टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 787 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं. इसके आगे टॉप-10 तक कोई भी दूसरा भारतीय गेंदबाज रैंकिंग लिस्ट का हिस्सा नहीं है.

टी20 की ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या एक पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. हार्दिक की रेटिंग 248 हो गई है. वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 289 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं.

ENTERTAINMENT : जब सोनू निगम ने अरिजीत सिंह को बताया था खुद से भी बेहतर! Border 2 के गाने में दोनों ने दी आवाज

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड म्यूजिक फैन्स को चौंका दिया है. यही फैन्स अरिजीत सिंह को सोनू निगम से बेहतर सिंगर बताने के लिए जी-जान लगाए रहते थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार खुद सोनू ने अरिजीत को अपने से बेहतर सिंगर बताया था?

अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग छोड़ना बॉलीवुड म्यूजिक के फैन्स के लिए किसी शॉक जैसा है. मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर अरिजीत ने अनाउंस किया कि वो प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं, लेकिन इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाते रहेंगे. अरिजीत की इस अनाउंसमेंट ने उन फैन्स का दिल तोड़ दिया, जो हर फिल्म में अरिजीत के एक गाने की आस रखते थे.

मॉडर्न बॉलीवुड में अरिजीत को सबसे पॉपुलर और दमदार सिंगर माना जाता है. हर बड़ी फिल्म में अरिजीत का एक गाना तो मिल ही जाता था और उनकी इस पॉपुलैरिटी की वजह से ही अक्सर लोग उनकी तुलना सोनू निगम से भी करते हैं. बल्कि सोनू और अरिजीत की तुलना तो कई बार फैन-वॉर्स का भी मुद्दा बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनू ने असल में अरिजीत को खुद से भी बेहतर बताया था?

बॉलीवुड फैन्स में अक्सर ये सवाल सोशल मीडिया बहस की वजह बना रहता है कि हिंदी फिल्मों में कौन ज्यादा ग्रेट सिंगर है— सोनू निगम या अरिजीत सिंह? इस अरिजीत सिंह वर्सेज सोनू निगम की बहस में फैन्स अक्सर ये भूल जाते हैं कि दोनों अपने-अपने दौर के ग्रेट सिंगर्स हैं.

जहां सोनू निगम की गायकी में कड़ी ट्रेनिंग, तगड़ी रेंज और टेक्निकल ग्रेटनेस खूब देखने को मिलती है, वहीं अरिजीत को उनकी रॉ, इमोशनल गहराई वाली आवाज ने पॉपुलैरिटी दिलाई है, जो मॉडर्न बॉलीवुड के रोमांस की पहचान है. अरिजीत ने सोनू को हमेशा सबसे ग्रेट सिंगर्स में से एक बताया है और उनकी खूब तारीफ की है. उन्होंने अक्सर सोनू निगम की गायकी को एक ऐसी टेक्निकल स्किल बताया है, जो खोजने से भी नहीं मिलती. सोनू के बारे में अरिजीत की एक लाइन बहुत पॉपुलर है, जब उन्होंने कहा था कि “सोनू निगम गलती से भी बेसुरा नहीं गा सकते.”

लेकिन सोनू ने भी, एक पूरी जेनरेशन के लिए ‘गॉड लेवल’ सिंगर बन चुके अरिजीत की जमकर तारीफ की है. बॉलीवुड हंगामा के एक पुराने इंटरव्यू में सोनू से, 1 से 10 के स्केल पर अपने साथी सिंगर्स को रेटिंग देने के लिए कहा गया था. सोनू ने मीका सिंह को 1, ए. आर. रहमान को 2, आतिफ असलम और बेनी दयाल को 4, और अरमान मलिक को 5 रेटिंग दी थी.

अरिजीत सिंह को सबसे ऊपर रखते हुए सोनू ने उन्हें “10 में से 7” रेटिंग दी थी. जबकि इसी रेटिंग सिस्टम में सोनू ने खुद को अरिजीत से नीचे रखा था. उन्होंने कहा था, “जिस बेसिस पर मैंने रेटिंग दी है, उस पर मैं खुद को 10 में से 5 पॉइंट दूंगा.” इसी इंटरव्यू में सोनू ने कहा था कि “अरिजीत जहां हैं, वहां होना वो डिज़र्व करते हैं.”

लेजेंड फिल्ममेकर मृणाल सेन की बायोपिक के लिए डायरेक्टर सृजित मुखर्जी ने सोनू और अरिजीत दोनों से साथ में एक गाना रिकॉर्ड करवाया था. 2024 में इन दोनों आइकॉनिक सिंगर्स ने पहली बार साथ में शैलेंद्र के लिखे हिट ‘तू जिंदा है’ को रीक्रिएट किया था.हाल ही में इन दोनों की आवाज एक ही गाने पर थिएटर्स में फिर से सुनाई दे रही है. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘संदेशे आते हैं’ में सोनू और अरिजीत, दोनों की आवाज है. सोनू ने 30 साल पहले आई ‘बॉर्डर’ में इसी गाने का ओरिजिनल वर्जन गाया था.

अब जहां अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने जा रहे हैं, वहीं पिछले 2–3 सालों से सोनू निगम की आवाज फिर से बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के गानों में काफी सुनाई दे रही है. पिछले साल की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ से ‘ये इश्क इश्क’ और रोमांटिक ड्रामा ‘परम सुंदरी’ से सोनू का गाया ‘परदेसिया’ बहुत पॉपुलर हुए.

NATIONAL : घरों में उतरा करंट, इकलौते बेटे के शरीर की हड्डियां तक झुलसीं, शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत

0

कोटा के रामगंजमंडी में बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से घरों में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से 24 वर्षीय करणदान की मौत हो गई. अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी. बिजली विभाग मामले की जांच कर रहा है.

कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके में बारिश के दौरान बिजली करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया. कुम्भकोट कस्बे की चारण बस्ती में एलटी लाइन से फैला करंट घरों तक पहुंच गया, जिसकी चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में युवक का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया और चेहरे का एक हिस्सा भी जल गया. घटना के दौरान आसपास मौजूद कई अन्य लोगों को भी करंट के झटके लगे.

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बीच अचानक घरों में करंट फैल गया. करणदान उस वक्त घर के कमरे में मौजूद था, जबकि उसकी मां रसोई में काम कर रही थी. करंट की चपेट में आने से करण बुरी तरह झुलस गया. परिजन तुरंत उसे रामगंजमंडी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुम्भकोट के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस्ती में छोटी टी-डीपी लगी हुई है. अर्थ लूज होने के कारण करंट पूरे इलाके में फैल गया. सूचना मिलते ही बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद करवाई गई. उन्होंने बताया कि करण के पिता उस समय पावागढ़ (गुजरात) गए हुए थे. उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे तुरंत गांव के लिए रवाना हो गए.

परिजनों के मुताबिक करण को इतना तेज करंट लगा कि उसके एक हाथ की हड्डियां तक झुलस गईं और चेहरे का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह जल गया. परिजनों का कहना है कि उन्होंने ऐसा भयावह करंट पहले कभी नहीं देखा. हादसे के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.मृतक करणदान एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था. वह 25 जनवरी की शाम दो दिन की छुट्टी लेकर ही गांव आया था. करण अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं. इसी साल 17 अप्रैल 2026 को उसकी शादी होने वाली थी. शादी की तैयारियों से पहले ही घर में मातम पसर गया. फिलहाल शव को रामगंजमंडी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है. पिता के गांव पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इधर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के एईएन ज्वाला कुमार ने बताया कि चारण बस्ती में कई लोगों ने अवैध तरीके से डायरेक्ट तार डाल रखे हैं. जिन 3-4 घरों में करंट फैला, वहां विभाग का कोई अधिकृत कनेक्शन नहीं है और न ही मीटर लगे हुए हैं. प्रारंभिक आशंका है कि डीपी में फॉल्ट आने से 11 केवी लाइन का करंट सीधे एलटी लाइन में आ गया, जिससे हादसा हुआ.

AEN ने बताया कि युवक की मौत के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा था, जिस कारण मौके पर तुरंत किसी टेक्निकल स्टाफ को नहीं भेजा जा सका. पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि करंट फैलने की असली वजह क्या रही.

NATIONAL : अजित पवार का कल अंतिम संस्कार, याद में बारामती में बनेगा मेमोरियल

0

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से राज्य शोक में है. बारामती में अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. गुरुवार को अंतिम यात्रा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. राज्य सरकार ने शोक और अवकाश की घोषणा की है.पूरा महाराष्ट्र एक गहरे सदमे में है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती के पास एक विमान हादसे में निधन हो गया. इस खबर के सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई. बारामती में उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं.

बुधवार शाम पांच बजे से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके पारिवारिक निवास मोदी बाग में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे.नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देशभर के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. यह विमान हादसा एक लियरजेट 45 से जुड़ा बताया गया है, जो बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें कुल पांच लोगों की मौत की बात कही गई है.

- Advertisement -