Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 1340

36.79 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई जीप मेरिडियन लिमिटेड (O) AT 4×4

जीप इंडिया ने मेरिडियन लिमिटेड (O) AT 4×4 वेरिएंट को 36.79 लाख रुपये में फिर से पेश किया है। बीते साल कंपनी ने इसे अपने लाइन- अप  से हटा दिया है। अब इसे रीलॉन्च किया गया है। देशभर की डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरु कर दी गई है।

PunjabKesari

2025 जीप मेरिडियन एक्सेसरी पैक-

मेरिडियन के बदलावों में एक एक्सेसरी पैक भी पेश किया है, जो इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव लाता है। नए एसेसरी पैकेज में बोनट और साइड पर डेकल्स, हेडलाइट्स के लिए क्रोम सराउंड और अंदर कस्टमाइज़ेबल एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।

इंजन और गियरबाक्स-

मैकेनिकली तौर पर  इसमें कोई बदलाव नहीं है। पहले की तरह ही 4×4 वर्जन में 170hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। वहीं इसके 4×2 फॉर्म में, लिमिटेड (O) में 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट के साथ 6-स्पीड मैनुअल ऑप्शन मिलता है। जीप मेरिडियन लिमिटेड के हायर-स्पेक लिमिटेड (O) ट्रिम में अब 4×4 टेक्नीक दी गई। टॉप वेरिएंट के समान इस वेरिएंट में टेरेन मोड और हिल-डिसेंट असिस्ट मोड्स भी दिए गए हैं।

प्राइज़ और राइवल्स-

जीप मेरिडियन रेंज की कीमत वर्तमान में 24.99 लाख रुपये (बेस 5-सीट लॉन्गिट्यूड वैरिएंट के लिए) और टॉप-स्पेक ओवरलैंड 4×4 के लिए 38.49 लाख रुपये के बीच है। मेरिडियन लिमिटेड (O) AT 4×4 का प्राइज़ 4×2 AT  के कंपेरिज़न में (34.49 लाख रुपये) से 2.3 लाख रुपये ज़्यादा है। वहीं इसके टॉप-स्पेक ओवरलैंड 4×4 वैरिएंट (38.49 लाख रुपये) से 1.7 लाख रुपये कम है। राइवल्स के मामले में इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, वोक्सवैगन टिगुआन और हुंडई टक्सन जैसी कारों से है।

Kangana Ranaut ने Karan Johar को दिया फिल्म में एकअच्छा रोल देने का ऑफर

0

बॉलीवुड की बेबाक और निडर एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपने स्पष्ट बयानों और विचारों के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार कंगना रनौत ने एक खास इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह करण को अपनी फिल्म में एक अच्छा रोल देंगी। इसके साथ ही कंगना ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म में वह सास-बहू की चुगली या केवल पब्लिक रिलेशन (PR) पर आधारित कहानी नहीं होगी, बल्कि यह एक पूरी तरह से बेहतरीन फिल्म होगी।

कंगना रनौत और करण जौहर के बीच की कोल्ड वॉर
कंगना और करण जौहर के बीच का विवाद कई सालों से मीडिया और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह विवाद 2017 में *कॉफी विद करण* शो के दौरान शुरू हुआ था। कंगना ने करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, और कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी के कारण आउटसाइडर (बाहरी कलाकारों) के लिए रास्ते बंद होते हैं। उन्होंने करण को भी ‘नेपोटिज़्म का किंग’ कहकर संबोधित किया था। इसके बाद, करण जौहर और कंगना के बीच सार्वजनिक रूप से विवाद सामने आया, और दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए।

मैं उन्हें एक अच्छा रोल दूंगी
हाल ही में कंगना ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर पहुंची थीं, जहां उनसे पूछा गया कि क्या वह अब करण जौहर के साथ काम करना चाहेंगी, खासकर जब उनके बीच पहले से ही एक लंबा विवाद चला आ रहा है। इस सवाल के जवाब में कंगना हंसते हुए बोलीं, “सॉरी, पर करण सर को मेरे साथ फिल्म करनी चाहिए। मैं उन्हें एक अच्छा रोल दूंगी और एक बेहतरीन फिल्म बनाऊंगी। इसमें सास-बहू की चुगली नहीं होगी, न ही सिर्फ पब्लिक रिलेशन पर फोकस किया जाएगा। यह एक असल और शानदार फिल्म होगी, जिसमें उन्हें एक अच्छा रोल मिलेगा।” कंगना के इस बयान से यह साफ हो गया कि वह अब करण जौहर को एक नया मौका देने के लिए तैयार हैं और अगर वह उनके साथ काम करती हैं, तो एक नई दिशा में काम करना चाहेंगी। यह कंगना का सकारात्मक कदम है, जो उनके और करण के रिश्ते में एक बदलाव का संकेत हो सकता है।

कंगना का करण जौहर पर पहले का हमला
यह पहला मौका नहीं है, जब कंगना ने करण जौहर को सार्वजनिक रूप से आलोचना का सामना कराया है। 2017 में *कॉफी विद करण* में कंगना ने करण जौहर को नेपोटिज़्म का प्रमुख पैरोकार कहकर आलोचना की थी। उस समय कंगना ने करण से पूछा था कि वह अपने बॉयोपिक में किसे विलन के तौर पर देखती हैं, तो कंगना ने सीधा जवाब देते हुए करण को ही इसका जिम्मेदार ठहराया। कंगना ने कहा था कि करण उन लोगों में से हैं, जिनके कारण बॉलीवुड में नेपोटिज्म का माहौल बना हुआ है, जिससे वह काफी परेशान रहती थीं। इसके बाद करण जौहर ने कंगना के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा था कि वह कंगना के साथ काम करना नहीं चाहते थे, न कि सिर्फ इसलिए कि वह बाहरी (आउटसाइडर) हैं, बल्कि इसलिए कि उन्हें कंगना के साथ काम करना पसंद नहीं था।

‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज
इन विवादों के बावजूद, कंगना रनौत की फिल्म *इमरजेंसी* इस समय सुर्खियों में है। यह फिल्म 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर आधारित है, जिसमें कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना की यह फिल्म राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें उस समय के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को दिखाया गया है। कंगना के अलावा, फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, अशोक छाबड़ा, सतीश कौशिक और विशाक नायर भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद किया है और यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना के फैंस और दर्शकों के बीच इस फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह एक ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फिल्म होगी। कंगना की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि वह भारतीय सिनेमा में एक नया मोड़ लाएंगी।

करण जौहर का नया प्रोजेक्ट
वहीं, करण जौहर भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और उनकी अगली बड़ी परियोजना एक वेब सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज का बजट काफी बड़ा है और करण जौहर के प्रशंसकों के लिए यह एक नया अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, करण जौहर ने अब तक कई हिट फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कंगना रनौत का करण जौहर को फिल्म में एक अच्छा रोल देने का ऑफर, दोनों के बीच के विवाद के बावजूद एक नई दिशा में परिवर्तन का संकेत हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंगना और करण वास्तव में एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। फिलहाल, कंगना की फिल्म *इमरजेंसी* की रिलीज और करण जौहर की नई वेब सीरीज दर्शकों के लिए बड़ी उम्मीदें और रुचि का कारण बनी हुई हैं।

अमेरिकी इतिहास में एक नया मोड़, ट्रंप को चुप रहने के पैसे देने के आरोप में सज़ा

0

अमेरिकी राजनीति में एक नया और विवादास्पद मोड़ आया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक अदालत द्वारा सज़ा सुनाई जाएगी, जिसमें उन्हें एक पोर्न अभिनेता स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के पैसे देने के मामले में दोषी ठहराया गया है। यह मामला ट्रंप  के चार आपराधिक मामलों में से एक है, और अब तक का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण साबित हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?
इस मामले में ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेनियल्स को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था, ताकि वह उनके साथ हुए कथित यौन संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से न बोलें। ट्रंप  के वकील दावा करते हैं कि यह कदम उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उठाया था, न कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए। लेकिन अभियोजक का कहना है कि ट्रंप  ने चुनावी प्रक्रिया को धोखा देने के लिए यह कदम उठाया और इस प्रकार यह एक गंभीर अपराध है।

सज़ा का निर्णय हुआ
मैनहट्टन की अदालत में शुक्रवार को ट्रंप  को सजा सुनाई जाएगी। हालांकि, न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने संकेत दिया है कि वह ट्रंप  को बिना शर्त रिहाई देने का प्रस्ताव करेंगे, जिसका मतलब होगा कि ट्रंप  को जेल में नहीं रहना पड़ेगा, न ही कोई जुर्माना या परिवीक्षा होगी। यह निर्णय ट्रंप  के लिए राहत का कारण हो सकता है, क्योंकि इससे उनके राजनीतिक भविष्य पर कम प्रभाव पड़ेगा।

ट्रंप  का बचाव
ट्रंप ने बार-बार इन आरोपों को नकारा है। उन्होंने इन्हें “झूठा” और “मनगढ़ंत” बताया है और कहा है कि यह सब उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा किया गया एक साजिश है। ट्रंप के वकील इस केस को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
यह मामला इसलिए भी जटिल है क्योंकि इसमें संवैधानिक मुद्दे और राष्ट्रपति पद से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। ट्रंप के वकील यह तर्क देते हैं कि चूंकि ट्रंप  उस समय राष्ट्रपति उम्मीदवार थे और बाद में राष्ट्रपति बने, उन्हें संविधान के तहत प्रतिरक्षा प्राप्त थी। हालांकि, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कोई विशेष हस्तक्षेप नहीं किया है।

अर्थव्यवस्था और राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ेगा प्रभाव
यह मामला अमेरिकी राजनीति के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकता है। ट्रम्प, जो अब तक राजनीति में अपनी अद्वितीय शैली के लिए जाने जाते हैं, अब कानूनी तौर पर भी अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। आगामी फैसले का अमेरिका के वित्तीय और राजनीतिक परिदृश्य पर बड़ा असर पड़ सकता है।

घने कोहरे के कारण दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, कई वाहन आपस में टकराए

0

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली हाईवे पर करीब सात वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हापुड़ के बाबूगढ़ इलाके में मुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक कार ने अपने आगे चल रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी, जिससे कार चालक इमरान और उसकी पत्नी हिना घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान फहीम के रूप में हुई है, जो अन्य लोगों के साथ एक दूसरे वाहन में यात्रा कर रहा था। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाबूगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया और यातायात चालू कर दिया गया।

UK Goverment ने Illegal migrants के खिलाफ सख्त कदम उठाए, 16,400 लोगों को देश से निकाला

0

यू.के. सरकार ने अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। गृह कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 के आखिरी 12 महीनों में 16,400 प्रवासियों को निर्वासित ( किसी जगह से निकालना) किया गया, जो साल 2018 के बाद से उच्चतम स्तर है। इस संख्या में 2,580 विदेशी अपराधी भी शामिल हैं, जिन्हें अपराधों के लिए दोषी पाया गया था।

विशेष चार्टर उड़ानों तुरंत निकाला
सरकार ने बताया कि विशेष चार्टर उड़ानों के माध्यम से अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजा गया, जिसमें यू.के. के इतिहास की चार सबसे बड़ी उड़ानें भी शामिल हैं, जिनमें 800 से ज्यादा लोग एक साथ वापस भेजे गए। इन उड़ानों ने न केवल अवैध प्रवासियों को उनके घरों में लौटाया, बल्कि अपराधियों की वापसी में भी तेजी लाई है। गृह कार्यालय ने बताया कि शरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और बैकलॉग को समाप्त करने के लिए 1,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि पिछले साल की तुलना में प्रवासियों की वापसी में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गृह सचिव यवेट कूपर ने कहा कि यह सरकार तेज़ी से कार्रवाई कर रही है ताकि उन लोगों को बाहर किया जा सके, जिन्हें यू.के. में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

अवैध कार्यों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाही
यू.के. सरकार ने अवैध रूप से काम करने वाले प्रवासियों और शोषणकारी नियोक्ताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक दौरे किए गए और 29 प्रतिशत अधिक गिरफ्तारियाँ हुईं। यह कार्रवाई मुख्य रूप से धोखेबाज़ कार वॉश, नेल बार और निर्माण स्थलों पर की गई।

नए कानूनों और कार्यवाहियों का ऐलान
सरकार ने गिरोहों द्वारा प्रवासी यात्राओं को सक्षम करने वाले वित्तीय नेटवर्क को बाधित करने के लिए नए कानूनों का भी ऐलान किया है। इसके तहत, खतरनाक प्रवासी यात्रा को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बायोमेट्रिक किट और बॉडी वॉर्न कैमरे फ्रंटलाइन इमिग्रेशन प्रवर्तन टीमों को दिए जाएंगे, जिससे गिरफ्तारी और अभियोजन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस पहल को सफल बताते हुए कहा कि इस सरकार ने सिर्फ छह महीने के भीतर बदलाव की योजना को प्रभावी रूप से लागू किया है। उनका कहना था, “हम अपनी शरण प्रणाली को सुव्यवस्थित कर रहे हैं, ताकि केवल वे लोग रह सकें, जिन्हें यहां रहने का अधिकार है।”

PMAY-U 2.0: मोदी सरकार घर खरीदने पर दे रही 4% की सब्सिडी, जानिए क्या है शर्तें

0

प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को किफायती दरों पर घर खरीदने, बनाने या सुधारने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। यदि आपने 1 सितंबर 2024 के बाद कोई प्रॉपर्टी खरीदने, बनाने या फिर उसे फिर से बेचने के लिए होम लोन लिया है, तो आप इस योजना के तहत 4% ब्याज पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए है जो किफायती आवास चाहते हैं और इसकी शर्तें और लाभ का विस्तार से जानना जरूरी है।

योजना की मुख्य विशेषताएँ:

1. ब्याज सब्सिडी:
– इस योजना के तहत, यदि आप 35 लाख रुपये तक की कीमत वाले घर खरीदने के लिए ऋण लेते हैं, तो आपको 8 लाख रुपये तक के ऋण पर 4% ब्याज की सब्सिडी मिल सकती है।
– यह सब्सिडी अगले 5 वर्षों तक दी जाएगी, और आपको केवल 4% की दर से ब्याज चुकाना होगा, जबकि बाकी का ब्याज सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

2. सहायता की अवधि:
– इस सब्सिडी का लाभ 12 साल तक के लिए मिलेगा। इसका मतलब है कि यदि आपने 12 साल तक का होम लोन लिया है, तो पहले 5 साल तक आपको 4% ब्याज की सब्सिडी प्राप्त होगी। इसके बाद भी लोन की अवधि पूरी होने तक आपको कम ब्याज दर पर लाभ मिलेगा।

3. वित्तीय सहायता:
– इस योजना के तहत, लाभार्थियों को 5 वर्षों में ₹1.80 लाख तक की वित्तीय सहायता मिलती है, जो उन्हें घर खरीदने, बनाने या सुधारने में मदद करती है।

पात्रता

1. आय सीमा:
– इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आपके परिवार की वार्षिक आय योजना द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए:
– EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): ₹3 लाख तक
– LIG (निम्न आय वर्ग): ₹6 लाख तक
– MIG (मध्यम आय वर्ग): ₹9 लाख तक

2. पूर्व में सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए:
– केवल वे लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में किसी सरकारी आवास योजना के तहत घर प्राप्त नहीं किया है।

3. भूमि पर निर्माण की स्थिति:
– ईडब्ल्यूएस परिवारों को अपनी मौजूदा ज़मीन पर घर बनाने के लिए ₹2.5 लाख तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है।

योजना के घटक
PMAY-U 2.0 में चार प्रमुख घटक शामिल हैं, जो विभिन्न प्रकार के लाभार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं:

1. BLC (Beneficiary-led Construction):
– इस घटक के तहत, वे लोग जो अपने खुद के घर का निर्माण करना चाहते हैं, उन्हें वित्तीय सहायता दी जाती है। यह खासकर उन परिवारों के लिए है जिनके पास खुद का ज़मीन है, और वे अपने घर का निर्माण करना चाहते हैं।

2. AHP (Affordable Housing Partnership):
– यह योजना सार्वजनिक और निजी एजेंसियों द्वारा निर्मित 30-45 वर्ग मीटर के घरों को खरीदने के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के लाभार्थियों को प्रदान की जाती है। यहां, लाभार्थी सरकारी या निजी एजेंसी के साथ साझेदारी करके किफायती घर प्राप्त कर सकते हैं।

3. ARHC (Affordable Rental Housing Complex):
– यह योजना प्रवासियों और श्रमिकों के लिए किफायती किराए के आवास की सुविधा प्रदान करती है। इसका उद्देश्य उन लोगों को घर देना है जो शहरी क्षेत्रों में रोजगार के लिए आते हैं और उनके पास घर नहीं है।

4. CLSS (Credit Linked Subsidy Scheme):
– यह घटक गृह ऋण पर ब्याज सब्सिडी प्रदान करता है, जिससे निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोग सस्ती दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।

अस्वीकृत लाभार्थी
कुछ व्यक्तियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा:

1. पिछले 20 वर्षों में सरकारी आवास योजना से लाभ प्राप्त करने वाले: जो लोग पहले ही किसी सरकारी योजना के तहत घर प्राप्त कर चुके हैं, वे PMAY-U 2.0 के तहत सब्सिडी का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

2. 31 दिसंबर 2023 के बाद रद्द किए गए स्वीकृत घर: 31 दिसंबर 2023 के बाद जिन घरों की स्वीकृति रद्द की गई है, उन्हें PMAY-U 2.0 में शामिल नहीं किया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य
PMAY-U 2.0 योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास की उपलब्धता को बढ़ाना है, ताकि सभी वर्गों के लोग अपने सपनों का घर हासिल कर सकें। सरकार का यह प्रयास है कि कम आय वाले वर्गों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराए जाएं और वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। PMAY-U 2.0 एक महत्वपूर्ण योजना है जो शहरी भारत में किफायती आवास की कमी को पूरा करने के लिए बनाई गई है। इससे लाखों लोग किफायती ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को घर बनाने, खरीदने और सुधारने में मदद मिल रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पात्र हैं और सही तरीके से आवेदन करें।

पीएम मोदी ने जीरोधा के निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार एक को एक पॉडकास्ट में अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की। ज़ीरोधा के संस्थापक निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का एक अहम मंत्र है, “कभी भी बुरे इरादे से कुछ भी गलत न करें।” उन्होंने यह भी बताया कि हर व्यक्ति से गलतियाँ होती हैं, लेकिन किसी भी काम को गलत इरादों से करना किसी भी हालत में ठीक नहीं होता।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने खुद से वादा किया था कि वे कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और अपने लिए कुछ नहीं करेंगे। उनका यह संकल्प था कि वे कभी भी बुरे इरादे से किसी भी गलत काम को अंजाम नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “मैं इंसान हूँ, कोई भगवान नहीं, और गलती करना इंसान की फितरत है, लेकिन किसी भी काम में बुरे इरादे से कमी नहीं आनी चाहिए।”

पीएम नेआदर्शवाद और विचारधारा का महत्व बताया

प्रधानमंत्री ने इस दौरान आदर्शवाद और विचारधारा की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विचारधारा के बिना राजनीति संभव नहीं है, लेकिन आदर्शवाद उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। उनका उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जी और सावरकर के रास्ते अलग थे, लेकिन उनकी विचारधारा एक थी – ‘स्वतंत्रता’।

प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी अपनी विचारधारा हमेशा से ‘राष्ट्र पहले’ रही है। उन्होंने कहा, “मैं कभी भी अपनी विचारधारा को बदलने वाला नहीं हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि राष्ट्र पहले आना चाहिए।” मोदी ने यह भी कहा कि कोई भी नीति या योजना अगर राष्ट्र के भले के लिए है, तो उसे अपनाना चाहिए, भले ही वह पुरानी हो या नई।

मुसीबतों से मिली शिक्षा पर खुलकर बोले

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन परिस्थितियों ने बनाया है और उनकी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी ‘मुसीबतों की यूनिवर्सिटी’ रही है। बचपन में, उन्होंने अपने राज्य में माताओं और बहनों को सिर पर घड़ा लेकर 2-3 किलोमीटर पैदल चलते देखा है। मोदी ने कहा कि यही जीवन की सच्चाई है और इन अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

लोगों के सपनों को साकार करने की कोशिश करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनकी योजनाएं और नीतियाँ लोगों के सपनों को साकार करने के लिए हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत की और हमेशा यह सुनिश्चित किया कि उनकी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ मिले।

6,000 से कम प्राइज़ और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ itel Zeno 10

0

itel Zeno 10 को भारत में ब्रांड के नए एंट्री-लेवल फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह Zeno सीरीज का पहला मॉडल है। एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। वहीं इसके अन्य वेरिएंट्स ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं। डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और अन्य विशेषताओं के बारे में-

PunjabKesari

itel Zeno 10 स्पेसिफिकेशन-

  • itel Zeno 10 में 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले दिया है।
  • यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
  • फोन दो कॉन्फ़िगरेशन- 3GB + 64GB और 4GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है।
  • यह  हैंडसेट Android 14 (Go Edition) पर चलता है।
  • इसमें LED फ्लैश और AI लेंस के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5MP का का कैमरा दिया है।
  • इस हैंडसेट में 5000mh की बैटरी दी है।
  • यूजर्स को इसमें 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-C पोर्ट कनेक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैँ।

प्राइज़ और कलर ऑप्शन-

भारत में itel Zeno 10 की कीमत 3GB + 64GB मॉडल के लिए 5,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट 4GB + 64GB वैरिएंट में भी उपलब्ध है। Amazon पर ये फोन एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। इन फोन को खरीदने पर आप  इसे किसी भी बैंक कार्ड पर खरीदने पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकता है। इस हैंडसेट को फैंटम क्रिस्टल और ओपल पर्पल रंगों में खरीदा जा सकता है। कंपनी बॉक्स में एक मुफ़्त बैक कवर/केस भी दे रही है।

Ahmedabad : स्कूल में तीसरी कक्षा की एक 8 साल की बच्ची की अचानक मौत…देखें CCTV फुटेज

0

अहमदाबाद के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की एक 8 साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना स्कूल की लॉबी में हुई, जहां बच्ची सुबह स्कूल पहुंची और कुछ ही समय बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और अचानक कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्परता से सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को कॉल करके उसे नजदीकी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अहमदाबाद के जेबर स्कूल की है।

स्कूल की प्रिंसिपल ने दी जानकारी
स्कूल की प्रिंसिपल, शर्मिष्ठा सिंहा ने बताया कि बच्ची को स्कूल आते वक्त कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। वह सामान्य तरीके से अपनी क्लास की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक उसे सांस लेने में समस्या महसूस हुई। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और कुछ समय बाद वह कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को अस्पताल भेजने का आदेश दिया।

दादा-दादी के साथ रहती थी बच्ची
बच्ची अहमदाबाद में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। जैसे ही बच्ची की हालत बिगड़ी, उसके माता-पिता मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। शुरुआती जांच के अनुसार, उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने का फैसला लिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। स्कूल और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख है, और सभी बच्ची के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

इन कारों पर मिल रहा 2.15 लाख का डिस्काउंट, Maruti कर रही पुराना स्टॉक क्लियर

अगर आप जनवरी महीने में एक नई मारुति सुजुकी कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास हो सकता है। इस महीने, मारुति सुजुकी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जिससे आप बड़ी बचत कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति के पास 2024 मॉडल का पुराना स्टॉक बचा हुआ है, जिसे खत्म करने के लिए यह ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

PunjabKesari

1. Invicto पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी अपनी फैमिली कार Invicto पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसके 2024 मॉडल पर आपको 2.15 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, अगर आप 2025 मॉडल खरीदते हैं तो 1.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

2. Jimny SUV पर 1.90 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
अगर आप Jimny SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इस महीने आपको इस पर 1.90 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह डिस्काउंट 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है। हालांकि, 2025 मॉडल पर यह डिस्काउंट 25 हजार रुपये तक ही मिलेगा। इस कार की कीमत अधिक होने के कारण इसकी बिक्री धीमी रही है, जिसके कारण डीलरों के पास पुराना स्टॉक बचा हुआ है।

Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 16.94 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है और आकार में कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इसकी बॉडी काफी मजबूत है।

3. ग्रैंड विटारा माइल्ड हाइब्रिड पर 1.13 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा माइल्ड हाइब्रिड SUV पर भी इस महीने 1.13 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर भी पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिया जा रहा है।

PunjabKesari

4. अन्य कारों पर भी डिस्काउंट ऑफर
– Ignis पर 77,100 रुपये का डिस्काउंट
– Baleno पर 62,100 रुपये का डिस्काउंट
– Ciaz पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट
– Fronx Turbo पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट

डिस्काउंट का फायदा 31 जनवरी तक
यह सभी डिस्काउंट ऑफर 31 जनवरी तक ही लागू होंगे, इसलिए अगर आप इन कारों को खरीदने का सोच रहे हैं, तो जल्द से जल्द डीलर से संपर्क करें और इन ऑफर्स का फायदा उठाएं।

- Advertisement -

News of the Day