Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 1341

Lohri पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाएं, सेहत के साथ स्वाद भी

0

अगर आप भी लोहड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस मौके पर क्या बनाएं इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रेडिशनल पंजाबी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस मौके पर आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इस दिन खासतौर पर तिल और गुड़ से बने पकवानों को खाया जाता है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये न सिर्फ उस दिन को और ज्यादा खास बना देगा, बल्कि आपको रिश्तेदारों की काफी तारीफ बटोरने में भी मदद करेगा। तो आज हम तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की आसान विधि बताएंगे।

 

PunjabKesari

सामग्री

तिल (सुरम) – 1 कप
गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी – 1 चम्मच
पानी – 2-3 टेबल स्पून
इलायची पाउडर (वैकल्पिक) – 1/4 चम्मच

तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले तिल को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब एक कढ़ाई में तिल डालकर मध्यम आंच पर हल्का सा सेंक लें। तिल हल्के से चटकने लगे तो समझिए कि वह अच्छे से भुन गए हैं।

2. अब कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे धीमी आंच पर गरम करें, ताकि गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए। आपको गुड़ का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाना है। आप एक पानी की कटोरी में थोड़ा सा गुड़ का मिश्रण डालकर देखें, अगर वह थोड़ा ठंडा होकर टूटने लगे तो समझ जाइए कि वह तैयार है।

3. जब गुड़ का मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसमें भुने हुए तिल डालकर अच्छे से मिला लें। आप इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं, जो लड्डू को और टेस्टी बनाएगा।

PunjabKesari

4. जब तिल और गुड़ का मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो अपनी हथेलियों को घी से ग्रीस करें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन लड्डुओं को अच्छे से आकार दें और पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

5. आपके तिल और गुड़ के लड्डू तैयार हैं। इनका स्वाद बहुत ही मीठा और स्वादिष्ट होता है। इन लड्डुओं का सेवन लोहड़ी के दिन विशेष रूप से किया जाता है, क्योंकि यह सर्दियों में शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

PunjabKesari

इस टेस्टी रेसिपी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और परिवार के साथ लोहड़ी के इस खास दिन का आनंद ले सकते हैं।

सर्दी में खाएं अलसी के बीज, हड्डियों में भरे एक नई जान!

0

ठंड के मौसम में शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इस मौसम में शरीर को बीमारियां बहुत जल्दी हो जाती हैं। सर्दियों में सही खान-पान शरीर को गर्म और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। इस मौसम में अलसी के बीज (Flaxseeds) को डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और लिग्नान की भरपूर मात्रा पाई जाती है।ये बीज न केवल शरीर को ठंड से बचाने में मदद करते हैं, बल्कि हार्ट, त्वचा, बालों और पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होते हैं।तो आइए जानते हैं सर्दियों में अलसी के बीज के फायदे।

अलसी के बीज के फायदे

इम्यूनिटी सिस्टम और हड्डियों को मजबूत बनाता है
अलसी के बीज कैल्शियम, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये चीजें हड्डियों की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। रोजाना अलसी के बीज खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और उनमें सूजन कम होती है।सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। अलसी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और लिग्निन इम्यून डिसीस को बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य संक्रमण को होने से रोकते हैं।

जोड़ों का दर्द कम करता है

अलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन शरीर को ठंड के मौसम में एनर्जी देता हैं।

PunjabKesari

दिल की सेहत के लिए

अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में स्किन रूखी और बाल बेजान हो जाते हैं। अलसी के बीज ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

पाचन सुधारते हैं

सर्दियों में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है. अलसी के बीज में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने और पेट साफ करने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं अलसी के बीज?

अलसी के बीज को कच्चा खाया जा सकता है, या फिर इनका पाउडर बनाकर दही, स्मूदी, सलाद या जूस में मिलाया जा सकता है। आप इन्हें ताजे फलों के साथ भी खा सकते हैं। इन बीजों को भूनकर भी खाया जा सकता है, जो स्वाद में भी अच्छा लगता है या फिर आप अलसी के लड्डू बना कर भी खा सकते हैं, खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद।

PunjabKesari

नोट

अलसी के बीजों को ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो शरीर में हार्मोनल बदलाव ला सकते हैं।हमेशा ताजे और अच्छी क्वालिटी के अलसी के बीज खरीदें।

अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, खासकर हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए। सादियों में इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं

कश्मीर तक सीधी रेल लाइन का भारत का सपना हकीकत के करीब

भारतीय रेलवे ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लाइन (USBRL) के कटरा-बनिहाल सेक्शन के 179 डिग्री ढलान पर सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया। यह परीक्षण कश्मीर को रेल द्वारा शेष भारत से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली यह ट्रायल ट्रेन संगलदान और रियासी के बीच चल रहे परीक्षणों का हिस्सा थी। उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने इस उपलब्धि को “रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय” बताया।

बनिहाल स्टेशन पर बोलते हुए उन्होंने क्षेत्र की अनूठी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए इंजीनियरों की सराहना की। समाचार आउटलेट ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, “ऐसी चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति में ट्रायल रन सुचारू रहा और इसने हमें संतुष्टि की भावना से भर दिया। इसका श्रेय हमारे इंजीनियरों को जाता है जिन्होंने इतना बढ़िया काम किया है।”

सूत्रों के अनुसार, परीक्षण सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ जब ट्रेन कटरा स्टेशन से रवाना हुई और 1.5 घंटे में बनिहाल पहुंच गई। कुछ देर रुकने के बाद, यह दोपहर 3:30 बजे कटरा लौट आई। देशवाल ने कहा कि अब एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण करके कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की व्यवहार्यता निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हूं सेवाओं की शुरुआत।,” उन्होंने कहा कि अनिवार्य वैधानिक निरीक्षण शाम तक समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा बुनियादी ढांचा उत्कृष्ट है, और बहुत जल्द हमारी रिपोर्ट के आधार पर एक उचित निर्णय लिया जाएगा।”

दो दशकों से अधिक समय से बन रही परियोजना कश्मीर को रेल से जोड़ने का सपना दो दशकों से अधिक समय से बन रहा है। यूएसबीआरएल परियोजना 1997 में शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण भूविज्ञान, स्थलाकृति और मौसम की स्थिति के कारण इसमें कई देरी हुई। बाधाओं के बावजूद, परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, अगले महीने 17 किलोमीटर लंबे रियासी-कटरा खंड के पूरा होने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण खंड का उद्घाटन कर सकते हैं, जिससे जनवरी तक कश्मीर से दिल्ली के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू हो जाएगी। 800 किलोमीटर की यह यात्रा 13 घंटे से कम समय में पूरी होने की उम्मीद है, जो इस क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी में एक बड़ा सुधार है।

महाकुंभ मेले में भागलपुर के बुनकरों की हुई चांदी, कारोबारियों को मिले करोड़ों के ऑर्डर

0

13 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के चलते भागलपुर के बुनकरों की चांदी हो गई है। भागलपुर के बुनकरों को महाकुंभ मेले के लिए भगवा गमछे, साड़ी, और अन्य कपड़े के जबरदस्त ऑर्डर मिल रहे है। बुनकर सुबह-शाम कठिन मेहनत करके इन ऑर्डरस को पूरा करने में लगे हुए है।

200 बुनकरों को मिला रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार, महाकुंभ से संबंधित पोशाकों के लिए अब तक भागलपुर के कारोबारियों को 50 से 60 लाख का ऑर्डर मिल चुका है। 10 हजार पीस गमछे, 15 हजार पीस साड़ी, एक हजार मीटर मटका सिल्क के बंडी और एक हजार मीटर लिनन शर्ट इन ऑर्डरों में शामिल हैं। दरअसल प्रयागराज के स्थानीय लोग महाकुंभ मेले में आने वाले सभी अतिथियों और साधु-संतों को भगवा रंग के कपड़े भेंट देने के लिए भागलपुर के बुनकरों से कपड़े तैयार करवा रहे हैं। इस बार महाकुंभ मेले में यहां के कपड़ों से लोगों का स्वागत किया जाएगा। वहीं संभावना जताई जा रही है कि कुंभ के दौरान भागलपुर के सिलक कारोबारियों का 5 करोड़ तक का कारोबार हो सकता है। वहीं कारोबारी बता रहे है कि लोग पैसों की परवाह किए बिना गुणवत्ता पर फोकस कर रहे हैं। अभी ऑर्डर मिलने से करीब 200 बुनकरों को रोजगार मिल गया है।

बता दें कि भागलपुर सिल्क नगरी के नाम से मशहूर है। यहां के सिल्क की विदेशों में भी काफी मांग है। भागलपुर में तैयार सिलक के कपड़ों को विदेशों में भी भेजा जाता है। वहीं महाकुंभ से पहले इतने बड़े ऑर्डर मिलने से बुनकरों में खुशी की लहर दौड़ आई है।

जम्मू कश्मीर में ACB की Raid, हो सकता है बड़ा खुलासा !

0

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा आज कई जहगों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार कई सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, आधिकारिक बयान का अभी इंतजार किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के लिए की गई है।

शराब ने बुझा दिया घर का चिराग, नशे में चाचा ने भतीजे को उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली अंतर्गत बराछ चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरी में 10 वीं के छात्र की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलेश वंशकार पिता मलखान वंशकार उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी ग्राम देवरी बराछ हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था, 9 जनवरी 2025 को अपने घर में पढ़ाई कर रहा था, तभी रिश्ते के चाचा मुकेश वंशकार पिता सुनवा बंशकार उम्र लगभग 20 वर्ष ने छत से घर के अंदर पहुंच कर धारदार कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।

लोगों ने जब मुकेश को रक्तरंजित कुल्हाड़ी के साथ घर से निकल कर भागते देखा, तो उन्हें शक हुआ, खिड़की से झांक कर देखा, तो अंदर नीलेश खून से लथपथ पड़ा था, सूचना मिलते ही बराछ चौकी प्रभारी शिशिर मंडल, थाना प्रभारी पन्ना कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, वारदात की वजह क्या है यह रहस्य अभी बरकरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है। छात्र की बेरहमी से हत्या की वजह से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

शहडोल में देर रात अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गया भालुओं का झुंड

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जंगली जानवरों का मूवमेंट, बाघ के बाद अब भालू का रिहायशी इलाके में मूवमेंट देखने को मिला है, गुरुवार की देर रात अस्पताल में भालुओं का झुंड घुस गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनसुकली शासकीय अस्पताल में भालुओं के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग भालुओं को अस्पताल इलाज कराने जाने जैसे सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।

PunjabKesari

रिहायशी इलाके में भालू के दस्तक की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे और भालुओं की निगरानी शुरू कर दी है। एक दिन पहले अमझोर वन परिक्षेत्र के अमृत विधा पीठ स्कूल के पास महुआ के पेड़ पर 12 घंटे तक भालू चढ़ा रहा था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

सिंगरौली में ढाबे के बंद कमरे में मिले दो शव, फैली सनसनी ,पुलिस ने कही ये बात

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में ढाबे के कमरे में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह ढाबा मान सिंह वैश्य नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। यह घटना बरगवा थाना क्षेत्र के सेमूआर गांव में स्थित KGF ढाबे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूदा लालमाटी गांव के रहने वाले बबुदर बैगा और मिथुन बैगा ढाबे पर काम करते थे।

PunjabKesari

सिंगरौली एसपी मनीष खत्री से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ठंड के कारण कोयला जलाकर सो गए थे, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस कमरे में जमा होने से मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक मिथुन बैगा के पिता रामरतन बैगा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बबुदर बैगा उन्हीं के गांव का है, उसके पिता की मौत के बाद घर की हालत ठीक नहीं थी, इसीलिए उसे अपने साथ यहां काम करने के लिए लाया था. मेरे घर की भी स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए मैं यहां पहले से काम कर रहा था और अपने बेटे को भी एक साल पहले यहां काम पर लगाया था,.जहां दोनों की सोते समय मौत हो गई।

कटनी में ATM ब्लास्ट से होटल में लगी भीषण आग, 15 जनवरी को होना था उद्घाटन

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आने वाले रंगनाथ थाना क्षेत्र में नवनिर्मित होटल में गुरुवार की देर रात को भीषण आग लग गई, आपको बता दें की होटल के नीचे एटीएम में ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद आग पूरे होटल में फैल गई, बताया जा रहा है कि होटल के साथ ओलिव रेस्टोरेंट का भी आधा हिस्सा जलकर राख हो गया है।

PunjabKesari

आग की सूचना पर तत्काल 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और 3 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। लेकिन आग किन कारण के चलते लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

Haryana: सोनिया अग्रवाल को महिला आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटाया

0

सोनिया अग्रवाल को महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। यह आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की ओर से जारी हो गए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि 15 दिसंबर को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके कार चालक कुलबीर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

News of the Day