Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 1344

चीन में चलती कार से गिरकर पति की मौत पर, पत्नी ने सौतन पर ठोका 70 लाख का हर्जाना

0

चीन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की नशे में कार से गिरकर मौत हो गई और उसकी पत्नी ने पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद मृतक की प्रेमिका से मुआवजा की मांग की। मामला इतना विवादास्पद हो गया कि यह कोर्ट तक पहुंच गया, जहां अदालत ने पत्नी की मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया, लेकिन प्रेमिका को कुछ राशि देने का आदेश दिया।

यह घटना साल 2022 की है जब वांग नामक व्यक्ति और लियू नाम की महिला के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए थे। वांग, जो शादीशुदा था, अपनी पत्नी से अलग होकर लियू के साथ समय बिता रहा था। जुलाई 2023 में दोनों के बीच तकरार हुई, जिसके बाद वे एक होटल में खाना खाने के बाद कार से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वांग नशे में था और सीट बेल्ट लगाए बिना गाड़ी में बैठा था। लियू गाड़ी चला रही थी, और अचानक वांग चलती कार से गिर पड़ा।

हादसे के बाद क्या हुआ?

गिरने के बाद लियू घबराई और उसने वांग को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई। लेकिन 24 घंटे बाद वांग की मौत मस्तिष्क की चोट के कारण हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि वांग के द्वारा सीट बेल्ट न पहनने के कारण यह हादसा हुआ। इसके बावजूद लियू को दोषी नहीं ठहराया गया, क्योंकि यह पूरी घटना वांग की लापरवाही का परिणाम थी।

पत्नी का मुआवजा मांगने का कदम:

वांग की पत्नी ने इस घटना के बाद अपनी पति की प्रेमिका लियू से 6 लाख युआन (लगभग 70.36 लाख रुपये) का मुआवजा मांगने का फैसला लिया। लेकिन यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। पत्नी ने लियू को पति की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भारी मुआवजा देने की मांग की।

कोर्ट का फैसला 

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पत्नी की पूरी मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि वांग की मौत उसकी अपनी लापरवाही के कारण हुई थी और लियू को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, कोर्ट ने लियू को 65,000 युआन (करीब 8 लाख रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया, जिससे इस मामले में एक हल्की राहत मिली।

कनाडा सरकार को बड़ा झटका, निज्जर मर्डर केस के 4 आरोपियों को मिली जमानत

0

कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपी चार भारतीयों को जमानत दे दी है। इन चारों पर निज्जर की हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप था। जिन चार आरोपियों को जमानत मिली है, उनका नाम करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी 2024 को ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में होगी। खबरों के अनुसार, जमानत सबूतों की कमी के कारण दी गई है।

18 जून 2023 को, निज्जर की हत्या सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर उस समय कर दी गई जब वह वहां मौजूद थे। उनके बारे में माना जाता था कि वह खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख थे। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने मई 2024 में करणप्रीत, कमलप्रीत और करण बराड़ को गिरफ्तार किया था। अदालत के दस्तावेज़ों के अनुसार, सभी चार आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया गया है और वे जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।

कनाडा ने दावा किया है कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ था, जबकि भारत ने आरोप लगाया कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को शरण देता है। इस मामले ने भारत और कनाडा के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, लेकिन कनाडा अब तक यह साबित नहीं कर सका है कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का कोई संबंध था।

कुंभनगरी में मुसलमानों की एंट्री पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रखी शर्तें, जानिए क्या करना होगा

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है। सरकार ने इसके लिए तैयारियां तकरीबन पूरी कर दी हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इसका जायज़ा ले रहे हैं। इसी बीच सीएम ने कुंभ के दौरान यहां मुसलमानों की एंट्री के मुद्दे को लेकर बातचीत की है।

PunjabKesari

एक मीडिया कंपनी को दिए एक इंटरव्यू में योगी ने कहा कि जिस किसी को भी भारत की सनातन परंपरा में आस्था है वह यहां आएं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग गलत सोच के साथ यहां आएं, उन्हें नहीं आने दिया जाएगा। अगर कोई गलत काम करते हुए पकड़ा गया, तो उसके साथ अलग तरीके से पेश किया जा सकता है।

मुसलमानों के लिए रखी ये शर्तें-

योगी आदित्यनाथ ने कुंभनगरी में मुसलमानों का स्वागत करते हुए कई शर्तें भी रखी हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में ऐसे लोगों का स्वागत है जो सनातन धर्म में श्रद्धा रखते हैं। उनके पूर्वजों ने योगी ने कहा कि भूतकाल में कुछ लोग दबाव में आकर इस्लाम अपनाने लगे थे, लेकिन असल में वे सनातनी हैं, इसलिए उनका कुंभ में स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ में ऐसे लोगों का स्वागत है जो अपने गोत्र को भारत के ऋषियों से जोड़कर देखते हैं।

वक्फ बोर्ड के दावों का दिया जवाब-

वक्फ बोर्ड के दावों का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ की यह भूमि हमारी है और हम लोग इस पर कब्जा करेंगे तो मुझे लगता है कि उनको ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ का सामना करना पड़ सकता है। बीती रात उन्होंने अखाड़ों के संतों के साथ रात का खाना खाया और तोहफे दिए।

Meerut Murder Case: एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या

मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सोहेल गार्डन में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर उनके शव बोरे में बंद कर बेड में छिपा दिए गए थे। पूरा परिवार बुधवार से लापता था, और गुरुवार रात साढ़े नौ बजे उनके शव एक कमरे में मिले। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया, ‘‘मृतक महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो नामजद संदिग्धों और कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।”

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात को तब सामने आई जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले सुहैल गार्डन मोहल्ले में एक घर में पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे हुए मिले, जबकि उनके तीन बच्चों के शव पलंग के सामान रखने वाले बक्से में पाए गए। ताडा ने बताया कि एक नामजद संदिग्ध फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही मामले के सुलझ जाने की उम्मीद है।”

गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान
मृतकों की पहचान मोइन उर्फ ​​मोइनुद्दीन (52), उसकी पत्नी आसमां (45) और उनकी बेटियों अफ्शां (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शव बोरियों में भरकर पलंग में, सामान रखने वाले बक्से में छिपाए गए थे। सभी पीड़ितों के सिर पर गहरी चोटें थीं और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। लिसाड़ी गेट पुलिस के मुताबिक, आसमां के भाई शमीम ने देर रात औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उसने आसमां की छोटी देवरानी नजराना और उसके दो भाइयों पर संदिग्ध हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया।

घटना की वजह पुरानी दुश्मनी हो सकती है- एसएसपी
एसएसपी ने बृहस्पतिवार रात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने शाम को घर को देखा तो वह बाहर से बंद था। ताडा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘छत के रास्ते घर में घुसने के बाद, उन्हें शव मिले। जिस तरह से घर को बंद किया गया था, उससे लगता है कि अपराध में शामिल व्यक्ति परिवार का कोई परिचित हो सकता है।” एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि घटना की वजह पुरानी दुश्मनी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत जाँच चल रही है।”

फोरेंसिक टीम एविडेंस एकत्र कर रहे
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक के पैर चादर से बंधे हुए पाए गए। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। परिवार हाल ही में इस क्षेत्र में आया था और पुलिस अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी पृष्ठभूमि की जाँच कर रही है। ताडा ने कहा कि पेशे से मैकेनिक मोइन और आसमां बुधवार से लापता थे। पुलिस के अनुसार, मोइन के भाई सलीम ने सबसे पहले इस भयावह दृश्य को देखा, जब वह अपने भाई के बारे में चिंतित हो कर परिवार को देखने गया था। सलीम अपनी पत्नी के साथ मोइन के घर पहुंचा। कई बार दरवाजा खोलने की असफल कोशिशों के बाद वे लोग पड़ोसियों की मदद से जबरन अंदर घुसे, जहां उन्हें शव मिले।

दिल्लीवालों का ‘धरती के स्वर्ग’ जाने का सपना टूटा, श्रीनगर के लिए नहीं मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

0

देशभर में दिल्ली और श्रीनगर के बीच एक नई ट्रेन सेवा के शुरू होने की उम्मीदें बहुत थीं। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है, जो उन सभी यात्रियों के लिए बुरी खबर है, जो बिना रुके दिल्ली से श्रीनगर या जम्मू तक यात्रा करने का सपना देख रहे थे। भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि श्रीनगर जाने वाली ट्रेनों को जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ेगा, और वहां सुरक्षा कारणों से यात्रियों को दूसरी ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रांसफर होना होगा। इसका मतलब यह है कि अब दिल्ली और श्रीनगर के बीच डायरेक्ट ट्रेन सेवा का सपना फिलहाल अधूरा रहेगा।

26 जनवरी को PM Modi करेंगे उद्घाटन
इस नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर करेंगे। यह उद्घाटन एक बहुत बड़े रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहा है, जो लगभग तीन दशकों से लंबित था। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली और श्रीनगर के बीच एक रेल कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह था।

कटरा स्टेशन पर होगा अनिवार्य ट्रांसशिपमेंट
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि श्रीनगर और कटरा के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकना होगा। यहां पर यात्रियों को ट्रेन बदलने के लिए उतरना होगा। कटरा स्टेशन पर स्थित प्लेटफॉर्म-1 को कश्मीर जाने वाली ट्रेनों के लिए समर्पित किया जाएगा। यह सुरक्षा कारणों से किया गया है, ताकि यात्रियों का ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा प्रक्रिया सही तरीके से की जा सके। कटरा स्टेशन पर यात्रियों को अपने सामान को फिर से स्कैन कराना होगा और फिर दूसरी ट्रेन में चढ़ने के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। इस ट्रांसफर प्रक्रिया के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। कटरा स्टेशन पर रुकने से यात्रा में समय का इजाफा होगा, लेकिन यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक है।

वंदे भारत और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें
उत्तर रेलवे ने पहले ही इस ट्रेन सेवा का टाइम टेबल 31 दिसंबर 2024 को जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि कटरा और श्रीनगर के बीच हर रोज़ एक वंदे भारत और दो मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों की शुरुआत 2024 के अंत से होने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेन, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। दूसरी तरफ, मेल एक्सप्रेस ट्रेनें कटरा से सुबह 9:50 बजे और दोपहर 3 बजे रवाना होंगी, जो क्रमशः 1:10 बजे और 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेंगी। श्रीनगर से कटरा के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेनें सुबह 8:45 बजे और दोपहर 3:05 बजे रवाना होंगी। इस प्रकार, रेलवे ने दोपहर और शाम के समय भी ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है।

क्या होगा कटरा स्टेशन पर?
कटरा स्टेशन पर हर ट्रेन के आने के बाद, सभी यात्रियों को उतरकर स्टेशन के बाहर जाना होगा। यहां पर उन्हें फिर से अपनी सामान की जांच करवानी होगी और फिर आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार करना होगा। कटरा का प्लेटफॉर्म-1 पूरी तरह से कश्मीर जाने वाली ट्रेनों के लिए समर्पित रहेगा। इस प्रक्रिया से यात्रियों को अपने सामान की दोबारा जांच करनी होगी, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा जारी रखें।

यात्री यात्रा में अतिरिक्त समय का सामना करेंगे
कटरा स्टेशन पर ट्रांसशिपमेंट प्रक्रिया के कारण यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त समय का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, यह कदम सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है, और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। यात्रियों को कटरा में अपने सामान की फिर से जांच करवानी होगी और फिर अपनी यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन में बैठना होगा। कश्मीर जाने का सपना देखने वाले दिल्लीवासियों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें सीधे श्रीनगर पहुंचने के लिए कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलनी पड़ेगी। हालांकि, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान अधिक समय देना होगा, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरे यात्रा अनुभव को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

भारत में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar RS200 बाइक, 1.84 लाख रुपए है कीमत

Bajaj Auto ने अपनी नई Pulsar RS200 बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह बाइक खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। नई पल्सर RS200 को स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका नया डिजाइन यंग राइडर्स को काफी पसंद आएगा। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में ग्लॉसी रेसिंग रेड, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और एक्टिव सैटिन ब्लैक उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,84,115 रुपए रखी गई है।

PunjabKesari

इंजन 

नई Pulsar RS200 में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.5 PS का पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स है।
कंपनी का दावा है कि यह इंजन हर मौसम में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। दमदार पावर और स्मूद राइडिंग अनुभव के कारण यह बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।

डिजाइन 

डिजाइन के मामले में नई पल्सर RS200 का लुक बेहद शार्प और अग्रेसिव है। इसमें स्कल्प्टेड फेयरिंग, बोल्ड फ्रंट प्रोफाइल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और नए एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। बाइक में फ्लोटिंग पैनल और एयरोडायनामिक फुल-फेयर्ड बॉडी है, जो इसे और आकर्षक बनाती है। इसके अलावा बाइक में चौड़े टायर (140/70-17 रियर और 110/70-17 फ्रंट) दिए गए हैं, जो हर तरह के रास्तों पर बेहतर ग्रिप देते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

फीचर्स

PunjabKesari

बजाज पल्सर RS200 में ब्लूटूथ-इनेबल LCD डिस्प्ले है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, गियर इंडिकेशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। इसके अलावा बाइक में एडवांस्ड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग LED, इंटीग्रेटेड रियर टेल लैंप, असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया है।

कंपनी का बयान

बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग ने कहा- “पल्सर हमेशा से युवाओं की पसंद रही है। नई पल्सर RS200 एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन के साथ अब और बेहतर हो गई है। यह बाइक यंग राइडर्स के लिए रोमांच और स्टाइल का नया अनुभव लेकर आएगी।”

रद्द होने जा रहा 10 साल से पुराना Aadhaar Card! सरकार ने जारी की बड़ी सूचना

0

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी हो गया है, क्योंकि पुराने आधार कार्ड को रद्द किया जा सकता है।

सरकार ने फ्री आधार अपडेट की समयसीमा को फिर से बढ़ाते हुए अब अंतिम तारीख 14 जून 2025 कर दी है। इससे पहले डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करने की सलाह दी जा रही है ताकि उनकी पहचान प्रमाणित और अद्यतन बनी रहे। यह सुविधा केवल ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। हालांकि, ऑफलाइन मोड के जरिए अपडेट कराने पर शुल्क देना होगा।

क्यों जरूरी है आधार कार्ड अपडेट?
आधार कार्ड, जिसे देश में पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, हर व्यक्ति की बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा होता है। समय के साथ, पते या अन्य जानकारी में बदलाव हो सकता है, जिसे अपडेट कराना आवश्यक है। इसके अलावा, फेक आधार कार्ड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने 10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों को जानकारी अपडेट कराने की सिफारिश की है।

कैसे करें आधार कार्ड अपडेट?
आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को ऑनलाइन करना बेहद आसान है। UIDAI ने इसे सरल और सुलभ बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इसके लिए, https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन करें और अपनी जानकारी को सत्यापित कर अपडेट करें।

सरकार के इस कदम से लाखों आधार कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा, खासकर वे लोग जिनकी जानकारी अब तक अपडेट नहीं हुई है। डेडलाइन खत्म होने के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि 14 जून 2025 से पहले अपनी जानकारी को अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई से अनामिका ने लहराया महाकुंभ का झंडा, दुनिया को दिया निमंत्रण

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले ऐतिहासिक महाकुंभ का संदेश अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत की सबसे कम उम्र की महिला स्काई ड्राइवर, अनामिका शर्मा ने 8 जनवरी को बैंकॉक के आसमान में 13,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए महाकुंभ का झंडा लहराया। इस शानदार प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने दुनिया को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।

अनामिका का अद्वितीय योगदान

अनामिका शर्मा, जो कि प्रयागराज की रहने वाली हैं, देश की सबसे कम उम्र की सी लाइसेंस प्राप्त स्काई ड्राइवर हैं। अपने पिता, अजय कुमार शर्मा, जो एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी हैं, से प्रेरित होकर अनामिका ने स्काई डाइविंग की दुनिया में कदम रखा। महाकुंभ 2025 के लिए यह उनका विशेष योगदान था, जहां उन्होंने दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का संदेश देने वाले झंडे को आसमान में लहराया।

पहले भी फहराया है ध्वज

यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने आसमान में झंडा लहराया हो। इससे पहले, उन्होंने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुई प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी इतनी ही ऊंचाई से राम नाम के ध्वज को लहराया था। दोनों ही घटनाएं अनामिका के साहस और देशभक्ति को प्रदर्शित करती हैं।

महाकुंभ के प्रति समर्पण

अनामिका ने इस बारे में कहा, “हमारी परंपरा रही है कि जब भी विश्व कल्याण के लिए कोई आयोजन होता है, तो भारत के सभी प्राणी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं।” उनका यह बयान महाकुंभ के महत्व को दर्शाता है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें वायु सेना के दौरान प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया। अनामिका ने महज 10 वर्ष की उम्र में अपनी पहली स्काई डाइविंग छलांग लगाई थी, और तब से ही यह खेल उनके जीवन का हिस्सा बन गया। इस उपलब्धि ने अनामिका को और भी प्रेरित किया है और यह साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उनका यह कदम युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन सकता है कि वे अपने सपनों को ऊंचाई तक ले जा सकते हैं, भले ही वह आकाश की ऊंचाइयों में हो या किसी अन्य क्षेत्र में।

पाटलिपुत्र और बलिया के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

0

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार के पाटलिपुत्र से उत्तर प्रदेश के बलिया स्टेशन के बीच 10 जनवरी से प्रतिदिन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (Passenger Special Train) का परिचालन करेगा।

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पाटलिपुत्र और बलिया के बीच एक पैसेंजर स्पेशल 05297/05298 ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र और बलिया से 10 जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05297 पाटलिपुत्र-बलिया पैसेंजर स्पेशल पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 08.15 बजे खुलकर 10.40 बजे छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 12.45 बजे बलिया पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 05298 बलिया-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल बलिया से 13.00 बजे खुलकर 15.10 बजे छपरा रुकती हुई 17.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अप एवं डाउन दिशा में यह पैसेंजर स्पेशल दीघाब्रिज हाल्ट, पहलेजाघाट, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दीघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल, गोल्डिनगंज, छपरा कचहरी, छपरा, गौतमस्थान, मांझी, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दलछपरा, रेवती, सहतवार एवं बांसडीह रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

iPhone 16 के बाद इस देश में iPhone 17 भी हो सकता है बैन, इसके पीछे है ये वजह

0

इंडोनेशिया iPhone 16 के बाद अपकमिंग iPhone 17 भी बैन कर सकता है। ऐपल लोकल मैनुफैक्टरिंग पर जोर दे रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो  फोन को बैन कर दिया जाएगा। इससे पहले भी इस देश में iPhone 16 को बैन किया गया है। वहीं कंपनी ने इंडोनेशिया में AirTag प्लांट के लिए 1 अरब डॉलर निवेश करने का प्रपोजल भी दिया था। असल में, इंडोनेशिया में स्मार्टफोन बेचने के लिए स्मार्टफोन के पार्ट्स का 40 % हिस्सा देश में ही बनाना या मंगवाना जरूरी है।

इंडोनेशिया के इंडस्ट्री मिनिस्टर ने कहा, ‘अगर ऐपल iPhone 16 को बेचना चाहता है और अगर वो iPhone 17 को लॉन्च करना चाहते हैं, तो इसका फैसला पूरी तरह से उनके ऊपर है।’ उन्होंने iPhone 17 पर भी बैन लगाने का संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि नए नियम के मुताबिक, सिर्फ फोन के पार्ट्स का निर्माण ही जरूरी होगा। बता दें कि इंडोनेशिया ऐपल के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, क्योंकि यहां करोड़ों मोबाइल यूजर्स हैं। ऐपल ने इंडोनेशिया में निवेश के अपने प्लान को पहले 1 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 1 अरब डॉलर कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद इंडोनेशिया ने iPhone 16 पर लगा बैन अभी तक नहीं हटाया है। यह नियम पिछले साल अक्टूबर में लागू किया गया था, जिसका असर ऐपल के iPhone 16 और Google Pixel फोन पर पड़ा है। ऐपल इंडोनेशिया में चार डेवलपर्स एकेडमी चला रही है, लेकिन अभी तक यहां मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू नहीं हुई हैं।

- Advertisement -

News of the Day