Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 158

Gujarat : ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 साल पूरे : बालिकाओं के सशक्तिकरण में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ निभा रही अहम् भूमिका

0

भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने 22 जनवरी को 11 साल पूरे कर लिए। गौरतलब है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी। इसका उद्देश्य लिंग के आधार पर चयन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह केंद्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तपोषित योजना है, जिसे देश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना भी लागू की गई है।

उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ अहम् भूमिका निभा रही हैं। इसके तहत मात्र ₹250 से 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें 8.2 % ब्याज है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। इसमें एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये तक जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से मात्र 15 वर्ष तक धन जमा कराना होगा। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि खाता खोलने से 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के डाकघरों में 4.90 लाख बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 21 अरब रूपये से अधिक की कुल राशि जमा है। वहीं पूरे गुजरात परिमंडल में लगभग 16.35 लाख बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 66 अरब रूपये से अधिक की कुल राशि जमा है। गाँवों में डाक चौपाल से लेकर विभिन्न स्कूलों में अभियान चलाकर इससे सभी योग्य बालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। उत्तर गुजरात में 1015 गाँवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बना दिया गया है। इन गाँवों में दस साल तक की सभी योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते डाकघर में खोले जा चुके हैं। यही नहीं, इन गाँवों में यदि किसी घर में बेटी के जन्म की किलकारी गूँजती है तो डाकिया तुरंत उसका सुकन्या खाता खुलवाने हेतु पहुँच जाता है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बेटियों के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुडा हुआ है। इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा देगी।

सहायक निदेशक डाक सेवाएं श्री रितुल गाँधी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बालिका के जन्म प्रमाण पत्र व आधार की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड एवं पैन की प्रति तथा दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में है।

NATIONAL : काशी पहुंचने पर सनातन सम्राट परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का भव्य स्वागत-अभिनंदन

0

सनातन धर्म की शाश्वत चेतना, तप, त्याग और साधना की राजधानी पावन काशी नगरी में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आगमन पर आज अभूतपूर्व श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। काशी पहुंचते ही स्वामी जी का पारंपरिक सनातन पद्धति से भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर श्री काशी सत्संग मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पाठक तथा अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पांडेय के नेतृत्व में स्वामी जी का भावपूर्ण स्वागत किया गया।
काशी आगमन के पश्चात सर्वप्रथम स्वामी जी देवेंद्र पाठक जी के आवास पहुंचे, जहां श्री काशी सत्संग मंडल एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सनातन परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन, चरण-पखार कर सम्मान एवं वैदिक विधि से स्वामी जी का स्वागत संपन्न हुआ।
इसके उपरांत स्वामी जी ने पावन विष्णुपाद क्षेत्र में विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा वहीं प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सम्पूर्ण वातावरण मंत्रोच्चार, श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत रहा।
बाद में स्वामी जी ने पावन मां गंगा में नौका-विहार किया। नौका-विहार के समय उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने “सनातन धर्म की जय” एवं “स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की जय” जैसे गगनभेदी नारों से काशी की पावन धरा को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति-भजनों का सस्वर गायन हुआ, जिसे स्वामी जी ने श्रद्धापूर्वक सुना।
इस अवसर पर स्वामी जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ध्यान कराया और सभी को धर्म, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि काशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की जीवंत आत्मा है। काशी वह भूमि है जहां शिव स्वयं विश्वनाथ के रूप में विराजमान हैं और जहां से संपूर्ण विश्व को धर्म, ज्ञान और मोक्ष का संदेश मिलता है।


स्वामी जी ने कहा कि काशी की महिमा अनंत है—यह कर्म, भक्ति और ज्ञान की त्रिवेणी है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा हर सनातनी को अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक सनातनी को संगठित होकर राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के छात्र नेता अनुपम पांडेय, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NATIONAL : सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

0

राजनांदगांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

जिला पंचायत सीईओ ने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अन्तर्गत विगत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्थित मुक्तिधाम में पेयजल, साफ-सफाई, रंग-रोगन, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से अधिरोपित करों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक माह ग्राम पंचायत को प्राप्त करों एवं व्ययों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों को आय का स्रोत बढ़ाने के लिए व्यावसायिक परिसरों को आबंटित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को अभियान चलाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, युक्तधारा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत सेक्टर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

NATIONAL : विहिप बजरंग दल की तत्परता ने कराई घर वापसी हिंदू संस्कृति से हुआ अंतिम संस्कार दशगात्र संस्कार कार्यक्रम में पश्चात शांति भोज बैठकर साथ किया

0

राजनांदगाँव l वर्षों से मामंत्रित होकर दूसरे पंथ को मानने लग रहे यादव परिवार के जब एक सदस्य का आकस्मिक निधन हुआ, उसके उपरांत अंतिम संस्कार को लेकर समाज और स्थानीय निवासियो के साथ उत्पन्न विवाद जिसमे मतांतरित लोगो का किस प्रक्रिया से अंतिम संस्कार हो यह स्पष्ट नहीं था,


बजरंग दल की विभाग सयोजक सुनील सेन ने स्पष्ट किया कि भोले भाले लोगो को अनेक प्रलोभनों से रीझा कर सनातन के पथ से भटकाते हैं और इनके नाम गिना कर पैसा कमाते हैं।यहाँ यादव परिवार के साथ भी यही हुआ जिस विवाद के समाधान हेतु बजरंगदल द्वारा संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए सार्थक हस्तक्षेप किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यादव परिवार ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार शुद्धिकरण एवं विधिवत घर वापसी कर प्रभु श्री कृष्ण जी को प्रणाम कर प्रक्रिया पूर्ण की।
घर वापसी संपन्न होने के पश्चात दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूर्णतः हिंदू धर्म की परंपराओं एवं रीति–रिवाजों के अनुसार श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के धर्मप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आयोजित दशगात्र संस्कार एवं पश्चात शांति भोज कार्यक्रम में यादव परिवार के साथ बजरंगदल के सुनील सेन एवं नगर संयोजक मोहित यादव ने सहभागिता की। साथ बैठकर उनके साथ हर परिस्थिति में रहने एव भाईचारे का परिचय दिया।
नगर सयोजक मोहित यादव ने कहा कि लोग सनातन धर्म की स्वतंत्रता एव उनके मूल्यों को भूलते जा रहे हैं लेकिन जब धोखेबाजी से उनका धर्मपरिवर्तन कर दिया जाता है तो उन्हें मिशनरियों द्वारा ऐसी ऐसी बड़ी बड़ी समस्याओ में डाल कर छोड़ दिया जाता है जिसे वो समाज में व्यक्त ना कर के अंदर ही अंदर घुटते हैं और किसी को व्यक्त ना कर के अपने आप को कोसते रहते हैं,बजरंग दल गर पीड़ित हिंदू के साथ खड़ा है किसी प्रलोभन या मिसनरियो से स्वयं की सुरक्षा करे और उनकी जानकारी संगठन को जरूर दें,
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति दृढ़ विश्वास का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश भी देने वाला सिद्ध हुआ। बजरंगदल द्वारा किया गया यह प्रयास समाज को जोड़ने, परंपराओं की रक्षा करने और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : जल जीवन मिशन से ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीण जीवन में आयी खुशहाली

0

राजनांदगांव डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में 6 हैण्डपम्पों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती थी। ग्रीष्म ऋतु में इनमें से अधिकांश हैण्डपम्पों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन ने ग्राम भालूकोन्हा में ऐतिहासिक बदलाव ला दिया है। जिस पेयजल के लिए ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, वह अब नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में हैण्डपंप सूख जाते थे और अशुद्ध पानी के कारण बीमारियां होती थी, जिसके कारण ग्रामीणों के समय, मेहनत एवं स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए सम्मान, स्वास्थ्य और विकास की एक नई शुरूआत है।


शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में पाइप लाईन बिछाई गई। जल स्रोतों का संरक्षण किया गया और हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीणों की भागीदारी से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जल जीवन मिशन ने ग्राम की तस्वीर बदल दी है। अब हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं के समय की बचत हो रही है। महिलाएं बचे हुए समय को आजीविका एवं बच्चों की शिक्षा में लगा रही हैं। जलजनित बीमारियों में कमी आयी है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। ग्राम में स्वच्छता एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता से ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ग्राम को आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ भी किया है। जल जीवन मिशन आने वाली पीढिय़ों के लिए एक मजबूत नींव है एवं ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक सफलता है।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RASHIFAL : 23-01-2026 आज का राशिफल

0

मेष
आज नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।


वृषभ
परिवार में सामंजस्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
मिथुन
संवाद कौशल आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कर्क
घर-परिवार में शांति रहेगी। भावुक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
कन्या
कामकाज में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी सलाहकार की मदद से लाभ होगा।
तुला
मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।


वृश्चिक
आज गोपनीय कार्यों में सावधानी रखें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज चिंताएँ कम होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

NATIONAL : कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

0

राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पेयजल, साऊंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण के लिए क्रमानुसार व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

BIHAR : ‘भगवान ऐसी जिंदगी न दे! पत्नी और सास का टॉर्चर, 25 लाख की डिमांड…’, वीडियो बनाकर युवक ने दे दी जान

0

बिहार के समस्तीपुर में पत्नी और सास की कथित प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई और 25 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और झूठे मुकदमों का आरोप लगाया है.

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स ने पत्नी और सास के प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी. मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर सीएम नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति माता-पिता को दे देने की बात कही है. वीडियो में 5 साल से ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मृतक विश्वजीत ने कहा कि मुझसे 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है, मैं इतनी बड़ी रकम कहां से लाऊंगा, इसलिए मरने जा रहा हूं. सोशल मीडिया पर अब शख्स का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस विश्वजीत के शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच में जुट गई है.

बता दें कि हलइ थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय के पुत्र विश्वजीत की शादी बिथान थाना क्षेत्र में 2016 में हुई थी. इसके कुछ दिनों के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी. इस बीच दो बेटियों ने भी जन्म लिया लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते में सुधार नहीं हुआ.पिछ्ले पांच साल से विश्वजीत की पत्नी मायके में रह रही थी. परिजनों के अनुसार पत्नी के बुलाने पर 11 जनवरी को विश्वजीत ससुराल गया था. देर रात विश्वजीत घर लौट आया.उसके अगले ही दिन सुबह विश्वजीत सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला .परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो 19 जनवरी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुट गई हैं.

मालूम हुआ कि विश्वजीत ने ससुराल से लौटते हुए जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी सहित ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वीडियो में विश्वजीत ने कहा कि ‘मैं 5 साल से डिप्रेशन में हूं, जीना नहीं चाहता हूं. भगवान ऐसी जिंदगी किसी को न दे. ससुराल वालों के द्वारा 25 लाख मांगा जा रहा है, मैं कहां से दूं इसलिए मरने जा रहा हूं. मेरी पत्नी, उसके पिता, मां और भाई सबको पुलिस अरेस्ट करें, छोड़े नहीं. मैं जान देने जा रहा हूं सीएम नीतीश कुमार से यही कहना चाहूंगा कि ऐसा कानून न बनाएं कि लड़की के तरफ से ही सबकुछ रहें. मुझे मेरी पत्नी झूठे मुकदमे में फंसा दी है, ऊपर से मारना चाहती है. मेरी जितनी भी जमीन जायदाद होगी वह मेरे माता-पिता की होगी. कुछ भी उसको नहीं मिलना चाहिए, मैं मरने जा रहा हूं.’

लहेरियासराय थाना ने युवक के परिजनों का फर्द ब्यान लिया था. इस मामलें में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने मोबाइल पर बताया कि एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी. मृतक के परिजन से फर्द बयान लिया गया है. इसपर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई को लेकर संबंधित थाने को भेज दिया गया है. जांच के बाद आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ENTERTAINMENT : ‘कभी जिंदगी में मैंने..’ नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात

आकाशदीप सहगल पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर थे. अब हाल ही में उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन 7 से छोटे पर्दे पर कमबैक किया है. उन्हें फिर से टीवी पर देख फैंस काफी खुश हैं.आकाशदीप सहगल पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर थे. अब हाल ही में उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन 7 से छोटे पर्दे पर कमबैक किया है. उन्हें फिर से टीवी पर देख फैंस काफी खुश हैं.

आकाशदीप सहगल को क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अंश की भूमिका में देखा गया था. फैंस ने उन्हे इस शो में काफी पसंद किया था. इसके अलावा वो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं.अब हाल ही में आकाशदीप सहगल ने इंडिया फोरम को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्होंने सलमान खान पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वो एक भी ऑडिशन नहीं होने देते हैं.क्या से सब सच है.

आकाशदीप ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा,’ कभी जिंदगी में मैंने ऐसा बोला नहीं. कभी चीजें यहां से बाउंस होकर किधर और चली जाती है और रयूमर्स के तौर पर चीजें इसमें जुड़ जाती है.अगर मेरे साथ कुछ हुआ रहता तो मैं प्रेस कॉन्फेंस करके इस बारे में बोल रहा होता. किसी ने मेरे साथ गलत नहीं किया. सलमान खान ने तो बिल्किुल भी नहीं किया.

आकाशदीप ने कहा कि कोई किसी को कुछ नहीं करता. इंसान अपना नुकसान खुद करता है. मुझे कोई ऑडिशन नहीं मिला, क्योंकि मैं खुद ऑडिशन के लिए कहीं नहीं जाता था.अगर मुझे काम चाहिए होता तो मैं किसी प्रोडक्शन हाउस के पास जाता. क्योंकि, ये तो नॉर्मल है कि आपको काम चाहिए होगा तो आपको जाकर उसके लिए पूछना पड़ेगा. ना मैंने कई कोई डोर नॉक किया और ना कोई ऑडिशन हुआ.आकाशदीप ने कहा कि लोग जो कहते हैं वो कुछ वक्त बात मूमेंट पास हो जाता है. अगर कोई मेरे बारे में सोच रहा है सही हो या गलत हो वो मेरे लिए ब्लेसिंग ही है.

NATIONAL : छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कोयला भट्टे में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत

0

बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार को डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया. भट्ठे के आसपास सफाई कर रहे सात से अधिक मजदूरों की गर्म कोयले से झुलसकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई है.

बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट के दौरान सात से अधिक मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे. अचानक हुए विस्फोट के बाद मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कुछ अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है. हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है. न तो मृतकों की पहचान सार्वजनिक की गई है और न ही हादसे के कारणों पर कोई बयान दिया गया है.सूचना मिलने के बाद निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच में जुटी हुई है.

- Advertisement -

News of the Day