Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 17

MP : अपनी ही बहन से एकतरफा प्यार में पड़ा भाई, शादी तुड़वाने के लिए 8 साल तक भेजता रहा अश्लील खत

0

इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो 8 वर्षों से अपनी मामा की बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. आरोपी बुआ का बेटा है जो एकतरफा प्रेम में था.मध्य प्रदेश इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी बीते 8 वर्षों से एक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रहा था और वो महिला और कोई नहीं बल्कि उसकी मामा की बेटी थी. आरोपी लगातार महिला के मायके और ससुराल में अश्लील और आपत्तिजनक पत्र भेजकर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा था.

दरअसल इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने खजराना थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जब पत्रों की जांच, लिखावट और पारिवारिक रिश्तों की कड़ियों को खंगाला, तो हैरान करने वाला सच सामने आया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़िता की बुआ का बेटा है. यह खुलासा पूरे परिवार के लिए सदमे से कम नहीं था, क्योंकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि परिवार का ही कोई सदस्य इतना नीचे गिर सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी मामा की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था. जब उसकी शादी कहीं और तय हो गई और बाद में हो भी गई, तो आरोपी ने बदले की भावना से उसकी शादी तुड़वाने और वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने की साजिश रच डाली. आरोपी यह बर्दाश्त नहीं कर सका कि जिस महिला से वह प्रेम करता है, उसकी शादी किसी और से हो गई.

आरोपी ने महिला की बदनामी करने के उद्देश्य से अश्लील भाषा में खत लिखकर कभी उसके मायके तो कभी ससुराल भेजे, ताकि रिश्तों में शक और तनाव पैदा हो. इन पत्रों में महिला के चरित्र पर सवाल उठाए गए और झूठे आरोप लगाए गए. इससे न केवल महिला की सामाजिक छवि प्रभावित हुई, बल्कि उसके वैवाहिक जीवन में भी गंभीर समस्याएं आईं.

यह सिलसिला लगातार आठ सालों तक चलता रहा, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव में रहा. महिला को हर समय यह डर बना रहता था कि कब कौन सा पत्र आ जाए और उसके जीवन में नई मुसीबत खड़ी हो जाए. इस लंबी अवधि के दौरान महिला और उसका परिवार गहरे मानसिक आघात से गुजरा.

पुलिस ने सभी पत्रों की लिखावट का विश्लेषण किया और पारिवारिक संबंधों की गहराई से छानबीन की. जब पत्रों की लिखावट का मिलान किया गया, तो यह आरोपी की लिखावट से मेल खा गई. पुलिस की वैज्ञानिक जांच और पारिवारिक पृष्ठभूमि की छानबीन ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

फिलहाल खजराना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मानसिक उत्पीड़न, अश्लील सामग्री भेजना और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. चूंकि आरोपी ने अश्लील सामग्री भेजी थी, इसलिए उस पर IT Act की संबंधित धाराएं भी लागू हो सकती हैं. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इन पत्रों को भेजने में किसी डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया गया था.इस खुलासे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार का ही एक सदस्य इतने वर्षों तक इस तरह की हरकत करता रहा. परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि यह काम किसी अपने का हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि 8 साल तक लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. पीड़िता को इस दौरान अवसाद, चिंता और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा. उसे मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता हो सकती है.यह मामला यह भी दर्शाता है कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न केवल अजनबियों से ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों से भी हो सकता है. समाज को ऐसे मामलों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और पीड़ितों को बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

NATIONAL : हमारी अधूरी कहानी…इंस्टाग्राम पर ‘रील’ डाली और कपल्स ने शिप्रा के ब्रिज से लगा दी छलांग

0

उज्जैन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर भावुक गीत के साथ स्टेटस डालने के बाद प्रेमी युगल ने शिप्रा नदी के पुल से छलांग लगा दी. करीब 50 फीट नीचे सूखी नदी में गिरने से अर्जुन बोड़ाना (21) और नाबालिग डॉली चंद्रवंशी (16) की मौत हो गई. दोनों सोमवार से लापता थे. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर भावुक गीत के साथ स्टेटस डालने के बाद एक प्रेमी युगल ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. सूखी शिप्रा नदी में करीब 50 फीट नीचे गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह घटना तपोभूमि चौराहे से चंदेसरी के बीच बने शिप्रा नदी ब्रिज की है. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में खड़ा देखा. शक होने पर लोगों ने पुल के नीचे झांका, जहां नदी तल में पत्थरों पर एक युवक और एक युवती अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नागझिरी और नानाखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों की मौत हो चुकी थी. मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान अर्जुन बोड़ाना (21 वर्ष) और डॉली चंद्रवंशी (16 वर्ष) के रूप में हुई. दोनों खाचरौद तहसील के पास स्थित चापाखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार अर्जुन और डॉली सोमवार शाम से ही लापता थे. युवती के नाबालिग होने के कारण उसके परिजन खाचरौद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे. इसी बीच मंगलवार सुबह यह दुखद खबर सामने आई.मौत से पहले अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटस भी पोस्ट किया था. इस वीडियो में अर्जुन और डॉली शिप्रा नदी के उसी पुल पर खड़े नजर आ रहे हैं, जहां से दोनों ने छलांग लगाई. स्टेटस में रोने वाला इमोजी, “मिस यू” लिखा हुआ था और बैकग्राउंड में “हमारी अधूरी कहानी” गीत चल रहा था. जिस स्थान पर यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया, वहीं से दोनों के शव बरामद हुए.

घटना को लेकर श्वेता गुप्ता, सीएसपी उज्जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल नानाखेड़ा थाने में मर्ग कायम कर जांच जारी है.

NATIONAL : कुकी पत्नी के पास छुट्टी बिताने आया था मैतेई पति, हथियारबंद गुंडों ने अपहरण के बाद की हत्या

0

मणिपुर में एक मेतेई युवक की कथित अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आने से राज्य में तनाव बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को गोली मारते हुए दिखाने का दावा किया जा रहा है.मणिपुर में जारी अशांति के बीच एक और बेहद डरावनी और दुखद घटना सामने आई है. चुराचांदपुर जिले में एक मैतेई युवक का अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस नृशंस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे राज्य में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है.

वीडियो से मिली हत्या की जानकारी चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने आजतक को बताया कि पुलिस को इस जघन्य घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से मिली. यह वीडियो विचलित कर देने वाला है.वीडियो में सशस्त्र हमलावर युवक की बेरहमी से हत्या करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पूरी घटना का घटनाक्रम मृतक की पहचान मयंगलांबम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काकचिंग खुनौ का रहने वाला था. मैतई समूह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मयंगलांबम नेपाल में काम करता था और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था. उसकी पत्नी चिनू हाओकिप (कुकी समुदाय से) ने अपने पति को कुछ दिनों के लिए अपने साथ रहने हेतु स्थानीय अधिकारियों और KNO से पूर्व अनुमति ली थी.21 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे, हथियारबंद बदमाशों ने मयंगलांबम का अपहरण कर लिया.

अपहरणकर्ता पति-पत्नी दोनों को चुराचांदपुर जिले के नाटजांग (Natjang) की ओर ले गए, जहां मयंगलांबम को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया. मैतेई संगठनों ने इस ‘कोल्ड ब्लडेड मर्डर’ पर कड़ा विरोध जताते हुए न्याय की मांग की है.

ENTERTAINMENT : ‘ओ रोमियो’ में फरीदा जलाल-शाहिद कपूर ने दीं गालियां, विशाल भारद्वाज ने किया बचाव, बोले- फिल्मों में बीप नहीं…

बीते दिन फिल्म O’Romeo का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फिल्मों में गालियों के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार शेयर किए.

फिल्मों में हिंसा और गालियों के इस्तेमाल पर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं, लेकिन फेमस डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इस पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं और उनमें दिखाई जाने वाली भाषा या हिंसा असल जिंदगी से ही प्रेरित होती है.

भारद्वाज का मानना है कि सिनेमा को लेकर समाज का दोहरा रवैया ठीक नहीं है, क्योंकि जो चीजें हम असल जिंदगी में अनदेखी कर देते हैं, पर्दे पर देखते ही उन पर आपत्ति जताने लगते हैं. उन्होंने गालियों को सेंसर करने के बजाय उन्हें कहानी की जरूरत के हिसाब से पेश करने का सपोर्ट किया.फिल्म O’Romeo के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशाल भारद्वाज ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमें फिल्मों में गालियों पर ‘बीप-बीप-बीप’ लगाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए. एक समाज के तौर पर हम बहुत पाखंडी हैं. जब सड़क पर कोई गाली देता है तो हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वही चीज पर्दे पर दिखते ही बवाल शुरू हो जाता है.’

उन्होंने जोर देकर कहा कि सिनेमा केवल वही दिखाता है जो हमारे आस-पास घट रहा है. अगर आज फिल्मों में हिंसा है, तो वह इसलिए है क्योंकि समाज में भी हिंसा बढ़ रही है. इसके अलावा फिल्ममेकर ने गालियों पर दिलचस्प नजरिया पेश करते हुए कहा, ‘अगर स्लैंग और गालियों का इस्तेमाल सही संदर्भ में किया जाए, तो उनमें भी एक तरह की कलात्मकता होती है. कविता की तरह ही.’

O’Romeo के टीजर में दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल को गाली देते हुए सुना जा सकता है. इस पर बात करते हुए डायरेक्टर विशाल ने किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वे फरीदा जलाल के पास फिल्म का ऑफर लेकर गए, तो उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी. फिल्म में फरीदा के किरदार को अपने ऑन-स्क्रीन पोते (शाहिद कपूर) को गालियां देनी थीं.

भारद्वाज ने जब उन्हें बताया कि भाषा थोड़ी ‘कड़क’ होगी, तो फरीदा जलाल ने बड़ी सहजता से इसे स्वीकार कर लिया. उन्होंने पूरी शिद्दत से वह सीन किया और आज वह डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुद फरीदा जलाल ने भी कहा कि एक कलाकार के तौर पर वे खुद को सीमित नहीं रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने यह रोल दिल से किया.

वहीं फिल्म की बात करें तो ‘ओ रोमियो’, हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पटानी नजर आएंगे. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

NATIONAL : काम दिलाने के बहाने कमरे में ले गया, शराब पिलाई, फिर… जीजा समेत 3 युवकों ने किया गैंगरेप

0

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि काम दिलाने के नाम पर उसका जीजा उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ उसके ही जीजा ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और तीनों आरोपी एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं और आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं. मुख्य आरोपी रवि चंद परासिया महिला का जीजा है. अन्य दो आरोपी तेजमारी गौतम और दीपक विश्वनाथ हैं, जो वाड्रफनगर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. बताया जा रहा है कि तेजमारी गौतम, रवि चंद का रिश्ते में भांजा लगता है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह काम की तलाश में थी और इसी सिलसिले में उसने अपने जीजा रवि चंद से संपर्क किया था. आरोपी ने महिला को मजदूरी का काम दिलाने का झांसा दिया और उसे वाड्रफनगर बुलाया. 18 जनवरी की सुबह महिला अंबिकापुर से बस के जरिए वाड्रफनगर पहुंची, जहां रवि चंद पहले से था.

आरोप है कि रवि चंद महिला को बाइक पर बैठाकर अपने भांजे के कमरे में ले गया. कमरे में पहले से ही दो युवक मौजूद थे. पीड़िता के अनुसार, वहां तीनों ने उसे जबरन शराब पिलाई, जिससे वह नशे की हालत में चली गई. इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

जब महिला को होश आया तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी. आरोपियों ने उसे केवल 200 रुपए दिए और जबरन बस में बैठाकर अंबिकापुर भेज दिया. इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए. अंबिकापुर पहुंचने पर महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी. फिलहाल पीड़िता का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.

पीड़िता के द्वारा अंबिकापुर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी घटना बलरामपुर जिले की है . पीड़िता ने बताया कि काम दिलवाने के लिए बलरामपुर बुलाया गया और उसके साथ परिवार के ही युवकों ने पहले शराब पिलाई फिर बलात्कार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Basant Panchami 2026 Date : कल या परसों, कब है बसंत पंचमी? दूर किया इस पंडित ने कंफ्यूजन, नोट करें सही तारीख

0

बसंत पंचमी की तिथि को लेकर इस साल लोग असमंजस में हैं. कोई 23 जनवरी तो कोई 24 जनवरी को बसंत पंचमी मनाने की बात कर रहा है. तो आइए जानते हैं पंडित प्रवीण मिश्र द्वारा जानते हैं कि बसंत पंचमी की सही तिथि क्या है.

बसंत पंचमी का पर्व आने वाला है. हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को विद्या, विवेक और नई शुरुआत का पर्व माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान बताया गया है. इस दिन देवी को उनके प्रिय भोग, फल और पीले वस्त्र अर्पित करने से विशेष फल मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी पर पूजा करने से पुराने दोष कम होते हैं और ज्ञान का मार्ग खुलता है. इस बार लोगों में बसंत पंचमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा और 24 जनवरी को मनाया जाएगा. तो आइए ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि इस त्योहार की सही तिथि क्या है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाती है. साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस पर्व की तिथि की शुरुआत 23 जनवरी यानी शुक्रवार रात में 2 बजकर 33 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 24 जनवरी यानी शनिवार रात में 1 बजकर 46 मिनट पर होगा.

NATIONAL : फिसलकर आर्मी ट्रक के नीचे घुसी स्कूटी, 6 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मां की हालत गंभीर

0

सिकंदराबाद में आरके पुरम फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई. स्कूटी फिसलने से एक मां-बेटा सेना के वाहन के नीचे आ गए. हादसे में कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. नेरेडमेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आरके पुरम फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे में एक छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

पुलिस के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी. फ्लाईओवर के पास अचानक स्कूटी फिसल गई, जिससे मां और बेटा सड़क पर गिर पड़े. दुर्भाग्यवश, उसी समय पास से गुजर रहे सेना के वाहन के नीचे दोनों आ गए. इस दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बच्चा सेना के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को सड़क से उठाया और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. वहीं, बच्चे को बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही नेरेडमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि स्कूटी के फिसलने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूटी असंतुलित होकर फिसलती है और मां-बेटा सड़क पर गिर जाते हैं. इसी दौरान पीछे से आ रहा सेना का वाहन उन्हें संभलने का मौका नहीं दे पाता. पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के पास अक्सर सड़क फिसलन भरी रहती है और यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से इस इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सेना के वाहन चालक सहित सभी संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

SPORTS : 3 साल बाद मिला मौका, फ‍िर भी बदक‍िस्मत, श्रेयस का टी20 मैच खेलने का इंतजार और बढ़ा, ईशान किशन ने छीनी जगह!

0

श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड संग आज (21 जनवरी) से शुरू हो रही टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम ने ईशान क‍िशन को तरजीह दी है. सूर्या ने टी20 मुकाबले से एक द‍िन पहले मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईशान क‍िशन नंबर 3 पर खेलेंगे.

क‍िसी प्लेयर को किसी फॉर्मेट में 3 साल बाद मौका म‍िले और फ‍िर उसे यह पता चले ज‍िस सीरीज के लिए उसे चुना गया है, उसमें वह नहीं खेलेगा. ऐसा सुनकर क‍िसी को भी खराब लग सकता है. लेकिन अब यह साफ हो चुका है ज‍िन श्रेयस अय्यर को त‍िलक वर्मा की जगह टीम इंड‍िया में चुना गया, वह अब न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ बुधवार (21 जनवरी) से नागपुर में शुरू हो रही टी20 सीरीज में खेलने के लिए नहीं उतरेंगे, वह कुल म‍िलाकर बेंच पर बैठेंगे. त‍िलक वर्मा की नंबर 3 पोजीशन पर ईशान किशन का खेलना तय है.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में ईशान किशन को श्रेयस अय्यर से पहले मौका मिलेगा. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साफ साफ कर दिया है कि तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.तिलक वर्मा आमतौर पर नंबर-3 पर खेलते हैं, पेट की सर्जरी के कारण शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए थे. इसी वजह से श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन कप्तान ने स्पष्ट किया कि अय्यर को नंबर-5 के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

2017 में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ टी20 इंटरनेशल डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने अपना आख‍िरी इस फॉर्मेट का मुकाबला 2023 में खेला था. वो 3 साल बाद द‍िसंबर 2023 में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ बेंगलुरु में इस फॉर्मेट का मुकाबला खेले थे, उन्होंने कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1104 रन 30.66 के एवरेज से बनाए हैं. ऐसे में टीम में वापसी करने के बावजूद उनको मौका नहीं म‍िलेगा, इससे उनको उदासी जरूर होगी.

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा- ईशान नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि वह हमारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और उन्हें पहले चुना गया था. इसलिए उन्हें मौका देना हमारी जिम्मेदारी है.ईशान पिछले डेढ़ साल से भारत के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

सूर्यकुमार ने यह भी साफ किया कि अगर बल्लेबाजी नंबर-4 या नंबर-5 की बात होती, तो फैसला अलग हो सकता था, लेकिन तिलक की गैरमौजूदगी में ईशान सबसे बेहतर विकल्प हैं. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होगा.जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वह खुद नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा- मैं भारत के लिए नंबर-3 और नंबर-4 दोनों पर खेल चुका हूं. नंबर-4 पर मेरे आंकड़े थोड़े बेहतर हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से हम बदलाव कर सकते हैं.

वहीं अपने खराब फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी की पहचान नहीं बदलेंगे.सूर्या ने साफ क‍िया कि मैं रन नहीं बना पा रहा हूं, लेकिन अपनी शैली नहीं बदलूंगा. पिछले तीन-चार सालों से जिस तरह खेल रहा हूं, उसी तरह खेलता रहूंगा. उन्होंने टीम के महत्व पर जोर देते हुए कहा- यह टीम गेम है. अगर टीम जीतती है, तो मैं खुश हूं. व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता मायने रखती है.

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया है कि चोटिल तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर नहीं, बल्कि ईशान किशन लेंगे_ इससे यह सवाल उठता है कि बैटिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे और बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा में से नंबर 8 पर कौन आएगा, अगर नागपुर के व‍िदर्भ क्रिकेट एसोस‍िएशन स्टेड‍ियम में सूखी और पिच मिलती है, जैसी इन दोनों टीमों ने 2016 में T20 वर्ल्ड कप मैच में खेली थी, तो भारत अपने दोनों रिस्ट स्पिनर को खिलाने के बारे में सोच सकता है.

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल के नागपुर टी20 में खेलने की संभावना बेहद कम है. रविवार को हुए तीसरे वनडे में पिंडली की चोट (काफ स्ट्रेन) के कारण वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे और अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.वहीं ग्रोइन इंजरी से उबर चुके ग्लेन फिलिप्स की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. फिलिप्स पिछले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. फिलिप्स की वापसी से जिमी नीशम की जगह खतरे में है. हालांकि, ब्रेसवेल टीम से बाहर रहते हैं, तो नीशम को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI :टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर),रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, ज‍िमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ीन्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंड‍िया की संभाव‍ित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान क‍िशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

भारत का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा

न्यूजीलैंड का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिनसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जेम‍िसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क

NATIONAL : ‘सीना ठोंक के कहते हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं’, लखनऊ में युवकों की बदसलूकी पर बोला कश्मीरी ड्राईफ्रूट सेलर

0

लखनऊ की पुरानी जेल रोड पर कश्मीरी मेवा विक्रेताओं को परेशान करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग विक्रेताओं पर जबरन ‘हिंदुस्तानी’ होने का बयान देने का दबाव बनाते और उन्हें वहां से हटने की धमकी देते नजर आ रहे हैं.

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित पुरानी जेल रोड पर मेवा (ड्राईफ्रूट) बेच रहे कश्मीरी विक्रेताओं के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में तीन से चार व्यक्ति विक्रेताओं से बहस करते और उन्हें जगह खाली करने के लिए धमकाते दिख रहे हैं. वहीं, विक्रेता कैमरे पर कह रहा है कि ‘सीना ठोंक के कहते हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं.’

हमलावर पुरुषों ने कश्मीरी विक्रेताओं पर कैमरा के सामने अपनी राष्ट्रीयता साबित करने का दबाव बनाया. घटना का संज्ञान लेते हुए आलमबाग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुट गई है.वायरल वीडियो में एक व्यक्ति विक्रेताओं से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हम सीना ठोक कर कहते हैं हिंदुस्तानी हैं, तुम भी बोलो.” इस पर एक कश्मीरी विक्रेता ने संयम से जवाब देते हुए कहा, “हां, हम हैं और सीना ठोक कर कहते हैं कि हिंदुस्तानी हैं. हम इसे वैसे भी कह सकते हैं, वीडियो में ही क्यों कहें?” विक्रेता के इस तर्क के बावजूद आरोपी लगातार उन पर दबाव बनाते और बहस करते नजर आए.

बदसलूकी यहीं नहीं रुकी, वीडियो में एक आरोपी विक्रेताओं को वहां से चले जाने की चेतावनी देते हुए सुनाई दे रहा है. उसने धमकी भरे लहजे में कहा, “ले जाओ वरना गाड़ी से उठवा लेंगे.” इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो कब का है और इसमें शामिल लोग कौन हैं.

MP : चिता की राख में मिली ‘सर्जिकल कैंची’, नसबंदी के बाद हुई थी महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

0

मध्य प्रदेश के सीहोर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई. अंतिम संस्कार के बाद उसकी राख में सर्जिकल कैंची मिलने से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की राख में सर्जिकल कैंची मिली है. परिजनों का आरोप है कि नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट के अंदर ही कैंची छोड़ दी थी.जिले के भेरुंदा इलाके के सिंहपुर गांव की एक महिला का 12 जनवरी को सरकारी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद उसे घर भेज दिया गया. अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे सीहोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया.

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कैंची छोड़ दी, जिससे संक्रमण फैला और उसकी मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है.मामले को बढ़ता देख घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर का तबादला कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.मामले में BMO डॉ. प्रफुल्ल कुमार ने मीडिया को बताया, ”नसबंदी ऑपरेशन में आमतौर पर कैंची का उपयोग नहीं होता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगा. उन्होंने कहा कि राख में मिली कैंची कहां से आई, यह जांच का विषय है.”

- Advertisement -