Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 173

BUSINESS : त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, एक साल पहले इसी तिमाही में आरआरवीएल का शुद्ध लाभ 3,458 करोड़ रुपये और कुल आय 90,333 करोड़ रुपये थी.

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल राजस्व 8.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97,605 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, एक साल पहले इसी तिमाही में आरआरवीएल का शुद्ध लाभ 3,458 करोड़ रुपये और कुल आय 90,333 करोड़ रुपये थी.

दिसंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर 86,951 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 79,595 करोड़ रुपये था. वहीं, कर-पूर्व लाभ (EBITDA) में मामूली बढ़त दर्ज हुई और यह 1.3 प्रतिशत बढ़कर 6,915 करोड़ रुपये रहा.देश की सबसे बड़ी खुदरा विक्रेता कंपनी ने विस्तार की रणनीति को जारी रखते हुए तिमाही के दौरान 431 नए स्टोर खोले. इसके साथ ही कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 19,979 हो गई.

आरआरवीएल का कुल पंजीकृत ग्राहक आधार 37.8 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 52.4 करोड़ से अधिक हो गई.

इस तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने एफएमसीजी कारोबार रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के विभाजन की प्रक्रिया पूरी की. अब यह आरआईएल की सीधी अनुषंगी कंपनी बन गई है, जिससे इस कारोबार को स्वतंत्र और केंद्रित ढांचे के तहत आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स में तेज ग्रोथ

कंपनी के अनुसार, त्योहारी सीजन का फायदा किराना और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को मिला.
लैपटॉप की बिक्री में 46%
मोबाइल की बिक्री में 38%
टीवी की बिक्री में 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो और शिन ने भी इस तिमाही में निरंतर ग्रोथ दिखाई.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि यह तिमाही खुदरा कारोबार के लिए काफी अहम रही और नए ब्रांड व उत्पादों के जुड़ने से पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है.

वहीं, आरआरवीएल की कार्यकारी निदेशक ईशा एम अंबानी ने कहा कि कंपनी नवाचार और उत्कृष्टता के जरिए भारतीय खुदरा बाजार के स्वरूप को बदलने के अपने विजन पर लगातार आगे बढ़ रही है.

NATIONAL : झील में फिसले साथी को बचाने उतरे केरल के दो पर्यटक डूबे, एक का शव बरामद

0

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसे में केरल के दो पर्यटकों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटक अपने एक साथी दो बचाने के लिए झील में उतरे थे जो सेला झील की जमी हुई सतह पर फिसल गया था. प्रशासन ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

अरुणाचल के तवांग स्थित सेला झील में फिसलने से केरल के दो पर्यटक के डूबने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे पर्यटक की तलाश अभी जारी है.घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि केरल के सात सदस्यों का एक दल गुवाहाटी के रास्ते तवांग घूमने पहुंचा था. इसी दौरान शुक्रवार दोपहर को एक समूह का एक सदस्य झील में फिसल गया और डूबने लगा. अपनी साथी को बचाने के लिए 26 वर्षीय दीनू और 24 वर्षीय महादेव झील में उतर गए. तीसरा पर्यटक तो झील से सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन दीनू और महादेव बर्फीले पानी के नीचे बह गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और दीनू का शव बरामद कर लिया, जबकि महादेव अभी भी लापता है.पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू थोंगोन ने बताया कि जिला प्रशासन को दोपहर करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद जिला पुलिस, केंद्रीय बलों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त बचाव मुहिम शुरू की गई. खराब मौसम और कम दृश्यता के बावजूद, बचाव दल ने एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया. अंधेरा और खराब मौसम के कारण लापता व्यक्ति की तलाश रोक दी गई थी और शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि बरामद हुआ पर्यटक के शव को जांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा
एसपी ने बताया कि प्रशासन ने सेला झील और अन्य पर्यटन स्थलों पर चेतावनी वाले बोर्ड लगा दिए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से पर्यटकों को जमी हुई झीलों पर न चलने की सलाह दी गई है. फिर भी कई पर्यटक रोमांच के चक्कर में इन निर्देशों की अनदेखी कर देते हैं.

उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन ने दिसंबर में ही पर्यटकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें पर्यटकों को चेतावनी दी गई थी कि जमी हुई झीलें असुरक्षित हैं, क्योंकि बर्फ अस्थिर हो सकती है और बर्फ इंसानों का वजन नहीं झेल सकती.

आपको बता दें कि सेला झील 13,700 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है. ये पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन बर्फ की पतली परत अक्सर इंसानी वजन नहीं सह पाती और टूट जाती है. यहां ठंड इतनी तेज होती है कि पानी में गिरना लगभग मौत को दावत देना है.

ENTERTAINMENT : दिशा पाटनी के ‘BF’ तलविंदर संग रिश्ते में थी हसीना? तोड़ी चुप्पी, बोली- 15 साल…

दिशा पाटनी संग पंजाबी सिंगर तलविंदर का नाम जुड़ने के बाद से फेमस मॉडल सोनी कौर भी चर्चा में आ गईं. कई लोगों ने दावा किया कि सोनी तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं. अब इन अफवाहों पर सोनी ने चुप्पी तोड़ी है.

फेमस पंबाजी सिंगर तलविंदर इन दिनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. तलविंदर और दिशा को जब से नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में साथ देखा गया है तब से उनकी डेटिंग की चर्चा जोरों-शोरों पर हो रही है. मगर दिशा संग डेटिंग की सुर्खियों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया गया कि सिंगर दिशा से पहले मॉडल सोनी कौर संग रिश्ते में थे. अब इन खबरों पर सोनी ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

सिंगर तलविंदर संग नाम जुड़ने पर सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनका नाम दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ न जोड़ें.

सोनी कौर ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने अपनी पोस्ट में किसी की तरफ निशाना नहीं साधा था. मैंने सिर्फ आज के दौर के कल्चर पर अपनी राय रखी थी, जहां रिश्तों की गरिमा को नजरअंदाज किया जा रहा है. मैं इन लोगों को पर्सनली नहीं जानती हूं. बस एक बार किसी सोशल इवेंट में नॉर्मल बात हुई थी. इसे पब्लिक करना गलत है. इसकी वजह से मुझे जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है, जो मुझे पसंद नहीं है.

‘मैं पिछले 15 सालों से ज्यादा वक्स से एक मॉडल के रूप में काम कर रही हूं. मैं अपनी प्रोफेशनल रेप्युटेशन को महत्व देती हूं. मैं नहीं चाहती कि मेरा नाम किसी के भी पास्ट या प्रेजेंट रिलेशनशिप्स के साथ जोड़ा जाए. मैं कंट्रोवर्सी करके पब्लिसिटी नहीं चाहती. कृपया मेरा नाम तलविंदर के साथ जोड़ना बंद करें. उनके साथ हुई एक छोटी सी बातचीत के अलावा मैं उन्हें नहीं जानती.

दरअसल, कुछ समय पहले नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दिशा पाटनी सिंगर तलविंदर के हाथों में हाथ डाले दिखी थीं. दोनों के कई वीडियोज वायरल हुए, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें हर तरफ फैल गईं. हालांकि, दिशा या तलविंदर ने अब तक अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.मगर दिशा और तलविंदर के अफेयर की खबरें वायरल होने पर मॉडल सोनी कौर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद कई लोगों ने दावा किया कि सोनी ने पोस्ट के जरिए तलविंदर पर निशाना साधा है. हालांकि, अब सोनी ने इस चीज को पूरी तरह नकार दिया है.

NATIONAL : करनाल में कोहरे का कहर… नेशनल हाइवे पर एक के बाद एक टकराए 15 वाहन वाहन, लगा लंबा जाम

0

हरियाणा के करनाल में घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. मधुबन से बसताडा टोल प्लाजा के बीच 15–16 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे पर घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया. मधुबन से लेकर बसताडा टोल प्लाजा के बीच अलग-अलग स्थानों पर कई बड़े और छोटे वाहन आपस में भिड़ गए. इस हादसे में करीब 15 से 16 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से हाईवे से हटाया गया. दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया.के मुताबिक, हादसा सुबह के वक्त हुआ जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी बेहद कम थी. इसी कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ नजर नहीं आया और एक के बाद एक कई वाहन टकराते चले गए.

थाना मधुबन के इंचार्ज गौरव पूनिया ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर तीन-चार अलग-अलग जगहों पर वाहन आपस में टकराए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी हादसे कोहरे के कारण हुए हैं.उन्होंने कहा, हादसे में जो लोग घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया है. करीब 15–16 वाहन आपस में टकराए थे, हालांकि अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है.

हादसे में फंसे वाहन चालकों ने भी कोहरे को हादसे की वजह बताया. एक वाहन चालक बिलाल ने कहा कि जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर चढ़े, कोहरा इतना घना था कि कुछ भी नजर नहीं आ रहा था. उन्होंने बताया, अचानक एक बस ने ब्रेक लगा दिए और उसके पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए. विजिबिलिटी लगभग शून्य थी. छोटे-बड़े वाहन मिलाकर करीब एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं.

बिलाल ने बताया कि वह यमुनानगर से दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी उनके सामने यह हादसा हुआ. निजी बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित कर लिया है.

WORLD : एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

0

एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चार दिनों में दूसरी बार डाउन हुआ है. वेबसाइट में दिक्कतों की खबर डाउन डिटेक्टर ने रात 8 बजे के करीब रिपोर्ट की. यह किसी भी प्लेटफॉर्म के आउटेज को मॉनिटर करता है.

एलन मस्क के X नाम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अचानक से दुनियाभर में ठप पड़ गया. इससे लाखों-करोड़ो यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स साइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. इनमें यूके, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और इंडोनेशिया शामिल हैं.एक्स चार दिनों में दूसरी बार डाउन हुआ है. वेबसाइट में दिक्कतों की खबर डाउन डिटेक्टर ने रात 8 बजे के करीब रिपोर्ट की. यह किसी भी प्लेटफॉर्म के आउटेज को मॉनिटर करता है. ये दिक्कतें रात 8.50 बजे के आसपास 4,500 से ज्यादा दर्ज की गईं.

इससे पहले रविवार को एक्स के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने पारदर्शिता बढ़ाने के मकसद से साइट के न्यूज फीड और एडवरटाइजिंग सिस्टम के एल्गोरिदम कोड को पब्लिश करने की योजनाओं का ऐलान किया था. मस्क ने कहा था कि कोड को ओपन सोर्स बनाया जाएगा. रेगुलर अपडेट किया जाएगा. ताकि यूजर्स को समझाया जा सके, कि पोस्ट कैसे रिकमेंड किए जाते हैं.

उन्होंने कहा था कि हमने नया एक्स एल्गोरिदम शामिल किया है. यूजर्स को कौन से ऑर्गेनिक और एडवराटाइजिंग पोस्ट रिकमेंड किए जाते हैं, उसे 7 दिनों में ओपन सोर्स कर देंगे. यह 4 हफ्ते में दोहराया जाएगा. इसमें पूरी डेवलपर नोट्स भी शामिल होंगे. ताकि समझा जा सके, कि क्या बदला है. फिलहाल वैश्विक आउटेज पर एक्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

पिछले साल भी एक्स को कई आउटेज का सामना करना पड़ा है. इसमें इस हफ्ते की शुरुआत में एक आउटेज भी शामिल है. करीबन 28 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस समस्या को रिपोर्ट किया था. मस्क ने पिछले साल कई बड़े ऑपरेशन सुधारों की बात कही थी. मस्क इससे पहले दावा कर चुके हैं कि एक्स को एक बड़े कोऑर्डिनेट ग्रुप ने बड़े साइबर अटैक का निशाना बनाया था.

UP : पीलीभीत में 11 घंटे जमीन पर पड़ी दर्द से कराहती रही प्रसूता, दूसरे दिन मिला बेड तो हुआ इलाज

0

बुधवार देर रात को गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था, लेकिन अस्पताल में बेड नहीं होने की वजह से रातभर वो ज़मीन पर पड़ी कराहती रही. अगले दिन सुबह उसे बेड मिला.उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. यहां के बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के पहुंची गर्भवती महिला 11 घंटे तक ज़मीन पर पड़ी कराहती रही लेकिन, उसे भर्ती नहीं किया गया. दूसरे दिन सुबह जाकर उसे बेड मिला. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बर के मुताबिक ये घटना बुधवार देर रात की है. बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अखाड़िया निवासी सोनू अपनी गर्भवती पत्नी पूनम को पीलीभीत के बरखेड़ा सीएचसी में प्रसव के लिए लाए थे. लेकिन, कई घंटे तक उसे बेड ना मिलने की वजह से जमीन पर ही दर्द से कराहती रही. महिला के साथ आए परिजन उसे ज़मीन पर लेकर बैठे रहे लेकिन अस्पताल ने उसे भर्ती तक नहीं किया.

इस दौरान अस्पताल में आए कई लोगों ने महिला की बेबसी और दर्द को देखकर जिम्मेदारों से उसकी मदद की अपील की लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. कड़ाके की सर्दी में महिला ज़मीन पर ही पड़ी रही. जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

परिजनों का आरोप हैं कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ़ ने अस्पताल के रजिस्टर में सिर्फ महिला का नाम दर्ज कर लिया लेकिन कोई इलाज नहीं किया, जिसके बाद मजबूरी में परिजनों को महिला को ज़मीन पर ही लिटाना पड़ा. उन्होंने जैसे-तैसे रात गुजारी, सुबह होने पर महिला को बेड मिला तब कहीं जाकर उसका उपचार शुरू हो पाया.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई तरह के क़यास लगाने शुरू कर दिए हैं. इस मामले पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश गंगवार ने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : निहारते रहे, फिर भावुक होकर सीने से लगाया… स्पेन के कपल ने अनाथ बच्ची को लिया गोद, बोले- बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद

0

बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर को मनोकामना लिंग कहा जाता है. मान्यता है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मुराद पूरी होती है. इसी देवभूमि से जुड़ा एक भावनात्मक मामला सामने आया है. स्पेन में रहने वाले कपल मिंग्रेल और मार्का ने एक बच्ची को गोद लेकर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है. कपल ने इस बच्ची को बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद बताया.

देवघर को लोग मनोकामनाओं की नगरी कहते हैं. यहां आने वाला हर श्रद्धालु किसी न किसी उम्मीद के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेकता है. देवघर में आस्था के साथ इंसानियत और ममता की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने दिल छू लिया. स्पेन में रहने वाले कपल मिंग्रेल और मार्का जब देवघर पहुंचे, तो कोई नहीं जानता था कि उनकी यह यात्रा किसी बच्चे की पूरी दुनिया बदल देगी. यह कपल धार्मिक परंपराओं से खुद को ज्यादा नहीं जोड़ता, लेकिन देवघर की पवित्र धरती पर कदम रखते ही उनके जीवन की सबसे बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली थी.

देवघर के शिशु गृह में एक नन्ही सी बच्ची थी… मासूम और अपनों के इंतजार में. जब मिंग्रेल और मार्का की नजर उस बच्ची पर पड़ी, तो मानो वक्त थम गया. बच्ची को गोद में लेते ही मार्का की आंखें भर आईं. वह पल उनके लिए सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं था, बल्कि एक अधूरी जिंदगी के पूरा होने का एहसास था. उन्होंने बच्ची को सीने से लगाया और देर तक निहारते रहे, जैसे बरसों से इसी पल का इंतजार कर रहे हों.

मार्का और मिंग्रेल ने भावुक स्वर में कहा कि आज हमारी फैमिली पूरी हो गई है. यह बच्ची हमारे लिए बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद है. कपल का कहना है कि लंबे समय से उन्हें एक बच्चे की चाह थी. इस बच्ची के आने से उनकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. उनके अनुसार, अब उनकी फैमिली पूरी हो गई है और वे खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं.

उपायुक्त की अध्यक्षता में विशिष्ट दत्तक समिति की बैठक हुई, जिसमें हर दस्तावेज, हर नियम और हर पहलू की गहन जांच की गई. दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के तहत केंद्रीय बाल कल्याण समिति के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. इसके बाद अंतिम आदेश जारी हुआ और बच्ची को एक सुरक्षित, स्नेहिल परिवार मिल गया.

जिला प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ एक दत्तक ग्रहण नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत है. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई अनाथ या परित्यक्त बच्चे को गोद लेना चाहता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे आए. इससे न सिर्फ बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा. मिंग्रेल और मार्का के चेहरे पर सुकून था. उनकी गोद में एक बच्ची थी, और आंखों में एक नया सपना. जहां एक अनाथ बच्ची को परिवार मिला, तो वहीं एक कपल के लिए यह जीवन की सबसे बड़ी खुशी थी.

ENTERTAINMENT : सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे मनाया है. एक्टर का इस साल वाला बर्थडे खास रहा क्योंकि इस बार उनकी बेटी सरायाह भी उनके साथ थीं.बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. सिद्धार्थ के बर्थडे के मौके पर तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें विश कर रहे हैं. इसी के साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने भी अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने अपने पति के लिए गाना गाया, तो वहीं सोशल मीडिया पर बेटी की तरफ से उन्हें बर्थडे विश भी किया.

कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में अपने पति के बर्थडे पर उन्हें विश करना कैसे भूल सकती हैं. कियारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसकी पहली इमेज में सिद्धार्थ स्काय ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी फोटो में सिद्धार्थ का बर्थडे केक नजर आ रहा है. जिसमें लिखा है ‘सराया के पापा और डैडी कूल’.

इसके अलावा तीसरी स्लाइड में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कियारा आडवाणी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हैं और सिद्धार्थ के लिए माइक पर गाना गा रही हैं ‘बार बार दिन ये आए’. इस दौरान कियारा का साथ दे रहे हैं करण जौहर और मनीष मल्होत्रा. ये बर्थडे सेलिब्रेशन सिद्धार्थ के लिए काफी स्पेशल रहा क्योंकि इस साल उनकी बेटी भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई है.बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को हुआ था. इस साल उन्होंने अपना 41वां बर्थडे मनाया है. सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी की थी. जिसके बाद बीते साल 2025 में कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम सरायाह रखा गया है.

सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की तो कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया. आने वाले समय में सिद्धार्थ ‘मिट्टी’ और ‘रेस 4’ में नजर आने वाले हैं.

BUSINESS : सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

0

Gold Price Today: वैश्विक तनाव के माहौल में जहां एक ओर चांदी की चमक तेज होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार ऊपर चढ़ रहे सोने के दामों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक आर्थिक संकेतों ने कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान और मजबूत किया है.

जब भी दुनिया में अनिश्चितता और तनाव बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिमभरी संपत्तियों से निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में हाल ही में सामने आए कमजोर महंगाई के आंकड़ों के बाद यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर रेपो रेट में कटौती कर सकता है. इस संभावित नरमी ने सोने और चांदी दोनों के प्रति बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाए रखा है.

निवेश और ज्वैलरी में सोने का उपयोग

24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल होता है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (16 जनवरी 2026)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज

24 कैरेट सोना: 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में

24 कैरेट सोना: 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी में जबरदस्त तेजी

जहां सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है, वहीं चांदी ने तेज छलांग लगाई है. आज शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 में अब तक इसके दाम करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुके हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिल रहा है. कुल मिलाकर, मौजूदा वैश्विक हालात में जहां सोना स्थिरता का संकेत दे रहा है, वहीं चांदी निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: क्यों चीन के साथ बढ़ रहा भारत का व्यापार घाटा? कहीं यह इकोनॉमी को खोखला तो नहीं कर देगा?

Gold price today in gold rate in your city on 16 Jan check 22 and 24 and 18 carat gold prices Delhi Mumbai सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

Gold Price Today: वैश्विक तनाव के माहौल में जहां एक ओर चांदी की चमक तेज होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार ऊपर चढ़ रहे सोने के दामों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक आर्थिक संकेतों ने कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान और मजबूत किया है.

जब भी दुनिया में अनिश्चितता और तनाव बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिमभरी संपत्तियों से निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में हाल ही में सामने आए कमजोर महंगाई के आंकड़ों के बाद यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर रेपो रेट में कटौती कर सकता है. इस संभावित नरमी ने सोने और चांदी दोनों के प्रति बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाए रखा है.

निवेश और ज्वैलरी में सोने का उपयोग

24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल होता है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (16 जनवरी 2026)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज

24 कैरेट सोना: 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में

24 कैरेट सोना: 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी में जबरदस्त तेजी

जहां सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है, वहीं चांदी ने तेज छलांग लगाई है. आज शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 में अब तक इसके दाम करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुके हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिल रहा है. कुल मिलाकर, मौजूदा वैश्विक हालात में जहां सोना स्थिरता का संकेत दे रहा है, वहीं चांदी निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

MUZAFFARNAGAR : प्रेमिका को नींद की गोली खिलाकर नाक मुंह पर चिपकाई टेप, दम घुटने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंग नहर से मिली महिला की लाश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं. महिला के चेहरे पर टेप चिपकी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में संदीप नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है. महिला उसके घर में खाना बनाने का काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी गईं. आरोपी को शक था कि वो किसी और से भी बात करती है, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी.

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र का है. मृतका की पहचान ममता शर्मा के रूप में हुई हैं. पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी को ममता संदीप के घर खाना बनाने आई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसकी चाय में नींद की दवा मिलाई, जिसे पीने के बाद ममता गहरी नींद में सो गई. इसी दौरान संदीप ने ममता के पूरे चेहरे पर टेप लगा दी ताकि उसकी सांस पूरी तरह बंद हो जाए.महिला की हत्या के बाद संदीप ने शव को ठेली पर रखकर गंग नहर के किनारे फेंकने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान उसकी ये करतूत मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर संदीप को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को खतौली क्षेत्र स्थित गंग नहर के किनारे एक महिला का शव मिला. महिला के मुंह पर टेप लगा हुआ था. महिला की पहचान लगभग ममता शर्मा के रूप में हुई, जिसकी उम्र 45 साल के आसपास है. ममता घरों में बर्तन और खाना बनाने का काम किया करती थी.

आरोपी संदीप ने ममता को अपने घर नौकरी पर रखा था. उसकी पत्नी की साल 2012 में मौत हो गई थी, जिसके बाद वो घर में अकेला रहता था. इस दौरान ममता और संदीप के बीच नजदीकियां बढ़ गईं लेकिन, संदीप को ममता पर शक होने लगा कि वह किसी और से बातचीत करती है और उसके पैसे का गलत इस्तेमाल करती है. इसके चलते संदीप ने हत्या की योजना बनाई.

आरोप ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अपना जुर्म क़बूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेडशीट, थैली, हैंडबैग, मृतका का पहचान पत्र और नींद की दवा को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में 103 बीएनएस के तहत जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

- Advertisement -