Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 18

MP : चिता की राख में मिली ‘सर्जिकल कैंची’, नसबंदी के बाद हुई थी महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

0

मध्य प्रदेश के सीहोर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई. अंतिम संस्कार के बाद उसकी राख में सर्जिकल कैंची मिलने से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की राख में सर्जिकल कैंची मिली है. परिजनों का आरोप है कि नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट के अंदर ही कैंची छोड़ दी थी.जिले के भेरुंदा इलाके के सिंहपुर गांव की एक महिला का 12 जनवरी को सरकारी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद उसे घर भेज दिया गया. अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे सीहोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया.

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कैंची छोड़ दी, जिससे संक्रमण फैला और उसकी मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है.मामले को बढ़ता देख घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर का तबादला कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.मामले में BMO डॉ. प्रफुल्ल कुमार ने मीडिया को बताया, ”नसबंदी ऑपरेशन में आमतौर पर कैंची का उपयोग नहीं होता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगा. उन्होंने कहा कि राख में मिली कैंची कहां से आई, यह जांच का विषय है.”

ENTERTAINMENT : ‘वन नाइट स्टैंड’ से शुरू हुई इस कपल की लव स्टोरी, चार साल तक छुपाया रिश्ता, फिर घर से भागकर की शादी

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है.दोनों ने अपनी लव लाइफ के बारे में बता करते हुए बताया कि पहले दोनों रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थे.अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक दूसरे से 1988 में मिले थे. अब इस कपल की शादी को 38 साल पूरे हो चुके हैं. इस कपल के दो बेटे हैं. हाल ही में दोनों डेट पर गए थे और नए व्लॉग में कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में मजेदार खुलासा किया. इस व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह और परमीत ने वन नाइट स्टैंड के बारे में बात की.

इस दौरान परमीत ने एक और मजेदार बात भी बताई जब वो अपनी फैमिली के संग वेकेशन पर गए थे, लेकिन कैसे वहां से जल्दी वापस आ गए थे ताकी अर्चना के संग टाइम स्पेंड कर सकें.अर्चना और परमीत की पहली मुलाकात 1988 में एक दोस्त के घर पर हुई थी.एक तरह से वो एक वन नाइट स्टैंड था, जिसे बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उम्र भर का रिश्ता बन जाएगा. अर्चना और परमीत ने बताया कि वो कॉमन दोस्तों के संग जब उसी रात क्लब गए तो एक-दूसरे से बातें करने लगे. अर्चना अगले दिन वेट कर रही थीं कि परमीत उन्हें फोन करेंगे.

परमीत ने उन्हें फोन किया और तबसे दोनेों बातें करने लग गए.परमीत ने बताया,’वो बस एक रात का रिश्ता था,वन नाइट स्टैंड.’अर्चना ने इस पर हामी भरते हुए कहा कि उनका और परमीत का रिश्ता काफी ज्यादा कैजुअल होना था.उन्होंने कहा,’मेरा अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप हो गया था और परमीत का भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड से हो चुका था.उन्होंने कहा कि हम दोनों ही ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते के तलाश में थे.’

अर्चना ने कहा,’लोग कहते हैं कि ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन नहीं टिकते, लेकिन हम इस बात का सबूत हैं कि ये रिश्ते कामयाब हो सकते हैं. जो रिश्ता एक रात का, बस एक छोटी-मोटी बात का, एक कैजुअल अफेयर जैसा लग रहा था, पर ऐसा नहीं हुआ. एक-दूसरे को हमने साफ-साफ कह दिया था कि ये रिश्ता सीरियस नहीं होगा.’

अर्चना और परमीत का जिस वक्त रिलेशनशिप शुरू हुआ, उससे पहले एक्ट्रेस जलवा फिल्म में देखा जा चुका था. हर तरफ अर्चना सुर्खियों में छाई हुई थीं. जबकि,परमीत सेठी उस दौरान स्ट्रगल कर रहे थे. परमीत ने कहा कि अर्चना उस दौरान लीग से बाहर थीं.

वो एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक ते थे और अर्चना एकदम पॉपुलर थीं. परमीत ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि अर्चना उन्हें हां कहेंगी.बता दें कुछ सालों तक लिव-इन में रहने के बाद अर्चना और परमीत ने घरवालों के शादी की बात की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. परमीत के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि अर्चना एक एक्ट्रेस थीं और उम्र में भी अपने पति से बड़ी थीं.

परमीत ने अर्चना संग शादी का मन बनाया और आधी रात को पंडित ढूंढने निकल पड़े. कपिल शर्मा के शो में परमीत ने बताया कि जब पंडित मिले तो उन्होंने पूछा कि क्या आप भागकर शादी कर रहे हैं,क्या लड़की बालिग है. शादी हो गई और फिर अर्चना और परमीत ने अपनी शादी को चार साल छुपाकर रखा.

NATIONAL : स्लिम होने के चक्कर में कॉलेज छात्रा की मौत… यूट्यूब देखा और किराना दुकान से खरीदकर खा लिया था ये पदार्थ

0



स्लिम और फिट दिखने की चाहत के चक्कर में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत हो गई. बताया जाता है कि छात्रा ने यूट्यूब पर पतला होने का एक वीडियो देखा था. जिसके बाद उसने किराना दुकान से बोरेक्स (एक तरह का कीटनाशक) खरीद कर खा लिया था.तमिलनाडु के मदुरै में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर एक कॉलेज छात्रा ने स्थानीय दुकान से ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) नाम का पदार्थ खरीदकर खा लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. बताया जाता है कि छात्रा ग्रेजुएशन में पहले वर्ष में थी.क अधिकारी ने बताया कि कलाईयारसी (19), जो दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की बेटी थी. वह कामराज क्रॉस स्ट्रीट मीनांबलपुरम, सेल्लूर की रहने वाली थी. वह लड़कियों की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रही थी.



थोड़ी मोटी होने के कारण वह अक्सर वजन कम करने के टिप्स ढूंढती रहती थी. पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते उसने ‘वेंकारम से चर्बी पिघलाएं और शरीर को पतला करें’ नाम के YouTube चैनल पर एक वीडियो देखा. इसके बाद 16 जनवरी को उसने थर्मुट्टी, कीझमासी स्ट्रीट के पास एक देसी दवा की दुकान से वह पदार्थ खरीद लिया.17 जनवरी को उसने वीडियो के अनुसार उसे खाया, जिसके तुरंत बाद उसे उल्टी और दस्त होने लगे. उसकी मां उसे मुनिसलाई के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज हुआ और वह घर लौट आई. उसी शाम लक्षण फिर से दिखने लगे. जिसके बाद पास के एक अस्पताल में इलाज के बाद वह पेट में तेज दर्द और मल में खून आने की शिकायत करते हुए घर आई व अपने पिता से लिपटकर रोने लगी.

रात करीब 11 बजे फिर तेज उल्टी और दस्त बढ़ गए. जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे सरकारी राजाजी अस्पताल पहुंचाने में मदद की. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिवार को सौंप दिया गया. फिलहाल सेल्लूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

thunderstorms

PUNJAB : पंजाब में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 24 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी

0

पंजाब और चंडीगढ़ में 21-24 जनवरी तक मौसम में बड़ा बदलाव संभव है. कई जिलों में घना कोहरा, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिर सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब के 7 जिलों और चंडीगढ़ में आज यानी कि 21 जनवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण लोगों को ठुर-ठुर करने वाली ठंड से कुछ राहत मिली है. वहीं वीरवार से 23 जनवरी तक मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य में सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. राज्य में सबसे अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भाखड़ा बांध में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में दर्ज हुआ.

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. हालांकि अमृतसर में 50 मीटर और बठिंडा में 100 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है.

आज रात एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा

उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों ‘में बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर पड़ गया है. हालांकि ऊपरी वातावरण में हवाओं की एक ट्रफ लाइन अभी भी बनी हुई है. इस कारण माना जा रहा है कि 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और ज्यादा ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा, जिसका असर मौसम पर पड़ेगा.

उत्तरी भारत के ऊपर काफी ऊंचाई पर तेज हवाएं चल रही हैं. इस समय दक्षिणी और पूर्वी हवाएं बह रही हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. 22, 23 और 24 जनवरी को उत्तरी पंजाब में बारिश की संभावना नजर आ रही है. पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर में बारिश हो सकती है, जबकि पटियाला और नवांशहर में भी बारिश के आसार बन रहे हैं.

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के मुताबिक राज्य में 22 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं 24 और 26 तारीख को कुछ गिने-चुने स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है.अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, और फिर उसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

22 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

वहीं फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

23 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं, जहां हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

24 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

BUSINESS : सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी बरकरार, जानें 21 जनवरी को किस रेट पर बिक रहा है सोना

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 21 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,51,575 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ..

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 21 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,51,575 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,50,565 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

21 जनवरी की सुबह 9:45 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,55,886 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 5320 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,55,946 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,25,903 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2200 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,26,487 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर बिक रहा है…..

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,950 रुपए
22 कैरेट – 1,42,050 रुपए
18 कैरेट – 1,16,260 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,800 रुपए
22 कैरेट – 1,41,900 रुपए
18 कैरेट – 1,16,110 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,460 रुपए
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
18 कैरेट – 1,18,900 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,800 रुपए
22 कैरेट – 1,41,900 रुपए
18 कैरेट – 1,16,110 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,850 रुपए
22 कैरेट – 1,41,950 रुपए
18 कैरेट – 1,16,160 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,950 रुपए
22 कैरेट – 1,42,050 रुपए
18 कैरेट – 1,16,260 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,850 रुपए
22 कैरेट – 1,41,950 रुपए
18 कैरेट – 1,16,160 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,800 रुपए
22 कैरेट – 1,41,900 रुपए
18 कैरेट – 1,16,110 रुपए

अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा भाव जरूर पता करना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो. साथ ही आपको अपनी खरीदारी पर बेस्ट डील मिल सके.

NATIONAL : अयोध्या को मिली अनमोल विरासत… राम कथा म्यूजियम को भेंट की गई रामायण की 233 साल पुरानी पांडुलिपि

0

वाल्मीकि की रामायण की एक दुर्लभ 233 साल पुरानी संस्कृत मैन्युस्क्रिप्ट अयोध्या के राम कथा म्यूजियम को सौंपी गई है. सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्रीनिवास वरखेड़ी ने वाल्मीकि रामायणम (तत्त्वदीपिका के साथ) की मैन्युस्क्रिप्ट प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा सौंपी है.

राम नगरी अयोध्या को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की एक ऐतिहासिक सौगात मिली है. वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि को राम कथा म्यूजियम को भेंट किया गया है. 1792 ई. की यह अमूल्य धरोहर अब शोधार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगी.

एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह महत्वपूर्ण पांडुलिपि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को सौंपी. इसे एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक हस्तांतरण बताया जा रहा है, जो रामायण परंपरा के संरक्षण और वैश्विक अध्ययन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, यह पांडुलिपि विक्रम संवत 1849 (1792 ई.) की है. इसे संस्कृत भाषा में देवनागरी लिपि में लिखा गया है. यह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित है, जिसमें महेश्वर तीर्थ द्वारा रचित प्रसिद्ध टीका ‘तत्त्वदीपिका’ भी शामिल है. यह पांडुलिपि रामायण की दुर्लभ और संरक्षित पाठ परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है.

इस ऐतिहासिक संग्रह में रामायण के पांच प्रमुख कांड हैं. इनमें बालकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड और युद्धकांड शामिल हैं. ये न केवल भगवान राम के जीवन की कथा प्रस्तुत करते हैं, बल्कि भारतीय दर्शन, नैतिक मूल्यों और धर्म की गहन व्याख्या भी करते हैं.यह पांडुलिपि इससे पहले राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली को सौंपी गई थी. अब इसे स्थायी रूप से अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को सौंप दिया गया है, जिससे आम जनता, शोधार्थियों और श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके. यह पांडुलिपि न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि भारतीय सभ्यता, मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की जीवित धरोहर मानी जाती है.

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राम कथा संग्रहालय को रामायण विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगी. इससे न केवल सांस्कृतिक संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी.कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह उपहार वाल्मीकि रामायण के शाश्वत ज्ञान को अमर बनाता है और इसे अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में विद्वानों, भक्तों और आगंतुकों के लिए सुलभ करता है. वहीं नृपेंद्र मिश्रा ने इसे राम भक्तों और अयोध्या के राम मंदिर परिसर के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताया.

NATIONAL : चुन्नी से घोंटा पति का गला…, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, पत्नी ही निकली हत्यारिन

0

हैदराबाद के कुकटपल्ली में संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज एक मामला अब हत्या निकला है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 44 वर्षीय व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई थी. मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.तेलंगाना में हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच के बाद हत्या में तब्दील हो गया है. कुकटपल्ली पुलिस ने 44 वर्षीय जग्गावरापु सुधीर रेड्डी की मौत के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पत्नी ने पति का गला घोंटकर उसकी हत्या की थी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे कुकटपल्ली स्थित ईनाडु हाइट्स में सुधीर रेड्डी अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे. अगले दिन सुबह 6 बजे मृतक की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने शुरू में इसे संदिग्ध मौत मानते हुए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया था.जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा कराया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सुधीर रेड्डी की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया.

जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी 43 साल की जग्गावरापु ब्रह्मा ज्ञान प्रसन्ना को 19 जनवरी 2026 को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान प्रसन्ना ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने चुन्नी से अपने पति का गला घोंटकर हत्या की थी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने दावा किया कि उसका पति उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने प्रसन्ना को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और 19 जनवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कुकटपल्ली पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और अगर इस केस में कोई और तथ्य या साक्ष्य सामने आते हैं, तो उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : इंडियन आइडल में हुए रिजेक्ट, कैसे सिंगर बने विशाल मिश्रा? बॉर्डर 2 में गाने से मचाई धूम

फिल्म बॉर्डर 2 के गाने विशाल मिश्रा की आवाज में रिलीज होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. उन्नाव के इस सिंगर ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं और उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है.

बॉर्डर एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है. इसलिए 90s की जनरेशन बॉर्डर 2 को लेकर बेहद एक्साइटेड है. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही इसके गाने खूब वायरल हो रहे हैं. बॉर्डर 2 के गानों को सिंगर विशाल मिश्रा ने भी अपनी आवाज दी है. विशाल के गाए हुए गानों के लिरिक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं.

दर्शकों का प्यार देखकर विशाल गदगद हैं. विशाल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें बॉर्डर 2 के लिए गाने का मौका मिलेगा. कमाल की बात ये है जिन विशाल के सभी मुरीद हो रहे हैं, कभी उन्हें रियलिटी शो के मंच पर रिजेक्ट कर दिया गया था. विशाल मिश्रा आज सिगिंग की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. उन्होंने बॉर्डर 2 में जाते हुए लम्हे, प्यारी लगी और संदेशे आते हैं, जैसे गानों को अपनी आवाज दी है. बॉर्डर 2 में विशाल के गाए हुए गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उस पर कई रील्स बन रही हैं.

विशाल की आवाज में गाया हर सॉन्ग फैन्स को उनका दीवाना बना देता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी गायिकी से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाले विशाल ने करियर की शुरूआत में इंडियन आइडल के ऑडिशन दिए थे. लेकिन उस समय उन्हें शो में रिजेक्ट कर दिया गया था.रिजेक्शन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. विशाल लगातार अपनी आवाज पर काम करते गए. उन्हें संगीतकार ललित पंडित (जतिन-ललित) का मार्गदर्शन मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी. इसके बाद उन्होंने 2016 में तमिल फिल्म देवी के साथ म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना डेब्यू किया. 2017 में करीब करीब सिंगल के गाने जाने दे से उन्हें पहचान मिली. विशाल को असली लोकप्रियता 2019 में फिल्म कबीर सिंह के चार्टबस्टर गाने कैसे हुआ से मिली, जिससे वो बॉलीवुड में जगह बनाने में कामयाब रहे.

करियर की शुरुआत में विशाल के सामने कई परेशान आईं, लेकिन वो हालातों से घबराए नहीं. विशाल अपनी आवाज पर काम करते गए. उन्होंने अपनी हर गलती से सीखा. संगीत के प्रति अपने जुनून, लगातार सीखने की लगन और मुश्किलों से ना घबराते हुए उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली. यूपी के उन्नाव जैसे शहर से निकलकर मुंबई की चमक-धमक में अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने ये कर दिखाया. विशाल की गायिकी और मेहनत दोनों ही काबिले-ए-तारीफ है. विशाल मिश्रा का कहना है कि वो अपना आइडल आर डी बर्मन और जगजीत सिंह को मानते हैं. ये वो लोग हैं जिन्होंने उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित किया है.

MAHARASHTRA : मां ने बाहर खेलने से किया मना… 9वीं के छात्र ने कर ली आत्महत्या

0

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक 15 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि लड़के को उसकी मां ने तेज धूम के कारण बाहर खेलने जाने से मना कर दिया था.

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक 15 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए बाहर जाने से मना कर दिया था. एक एजेंसी के मुताबिक यह घटना रविवार को कैज इलाके में हुई. लड़का क्लास 9 का स्टूडेंट था. रविवार को सुबह करीब 10 बजे उसका एक दोस्त उसके घर आया और उसे बाहर आकर खेलने के लिए कहा. लेकिन मां ने उसे बाहर जाने से मना कर दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर की मां ने बढ़ते तापमान के कारण उसे घर के अंदर रहने की सलाह दी और सुझाव दिया कि वह शाम 4 बजे के बाद बाहर जाए. अधिकारी ने बताया कि दोस्त के सामने बाहर खेलने की इजाज़त न मिलने से परेशान होकर लड़का अपने माता-पिता के बेडरूम में गया, अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया और छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

1:30 बजे बेडरूम का दरवाज़ा बंद देखकर उसने शोर मचाया. जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाज़ा तोड़ा गया. इस दौरान लड़का ज़मीन पर बेजान हालत में पड़ा था. और पास में एक टूटी हुई रस्सी पड़ी थी.

जिसके बाद उसे तुरंत कैज के सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत के कारण मेडिकल अधिकारियों ने उसे 40 किमी दूर अंबाजोगाई के एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है. कैज पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : पटना का शंभू गर्ल्स हॉस्टल सील, NEET छात्रा की मौत के बाद लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग

0

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है. जांच कर रही एसआईटी ने छात्रा के शंभू हॉस्टल को सील कर दिया है. परिवार ने यौन शोषण और पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद राजधानी में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, वहीं एक अन्य हॉस्टल में भी नाबालिग छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है.

बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. अब इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मंगलवार को उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल को सील कर दिया जहां बेहोश पाए जाने के बाद लड़की की संदिग्ध मौत हुई थी.अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी ने करीब आधे घंटे तक चित्रगुप्त नगर के हॉस्टल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद परिसर को सील किया.

हॉस्टल सील किए जाने से पहले आईजी जितेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में SIT की टीम, पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और पूरे परिसर की दोबारा सघन जांच की गई थी. जांच के दौरान टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब हॉस्टल के कई कमरों के दरवाजों पर आपत्तिजनक और गंदे शब्द लिखे मिले. इसके अलावा हॉस्टल परिसर में कई संदिग्ध सामान भी नजर आए. पांच मंजिला इस इमारत में लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुविधाएं देखकर अधिकारी भी चौंक गए.

घटना के बाद से हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और उनके परिजनों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया था. ऐसे में बीते सोमवार को ही बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और रातों रात अपनी-अपनी बेटियों का सामान समेटकर उन्हें वहां से ले गए. इसके बाद यह हॉस्टल लगभग पूरी तरह खाली हो गया है.

बता दें कि मृतक छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी. इसी महीने की शुरुआत में वह अपने हॉस्टल के कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई.

छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण किया गया है और मामले को दबाने की कोशिश की गई. इन आरोपों के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे. मामले ने तूल पकड़ लिया और पटना में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गया कि छात्रा की मौत अत्यधिक नींद की गोलियां खाने के कारण हुई और वह टाइफाइड से भी पीड़ित थी. हालांकि, परिवार इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की दोबारा जांच की मांग की.

प्रशांत किशोर की इस मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया. एसआईटी ने पहले जहानाबाद जाकर छात्रा के परिजनों से पूछताछ की और अब पटना स्थित हॉस्टल को सील कर अहम सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है.

इस बीच, राजधानी पटना में नीट अभ्यर्थियों से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रदर्शनी रोड स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. वह औरंगाबाद जिले की रहने वाली थी. गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, पीड़िता के परिवार की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिस पर हॉस्टल में घुसकर छात्रा से मारपीट करने का आरोप है.

- Advertisement -

News of the Day