Tuesday, September 15, 2026
Home Blog Page 17

NATIONAL : राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने को कहा

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिला स्तर के पार्टी नेताओं से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने और लोगों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा।

महाराष्ट्र में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए नासिक के पास आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए गांधी ने प्रतिभागियों के सामने कराटे और जुजुत्सु का प्रदर्शन भी किया। जुजुत्सु जापान का पारंपरिक मार्शल आर्ट है।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य आरिफ नसीम खान ने कहा कि गांधी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘गांधी ने उन्हें संदेश दिया कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना चाहिए।’’गांधी सुबह नासिक पहुंचे, महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और प्रशिक्षण शिविर में जाने से पहले आदिवासी छात्रों के साथ बातचीत की।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि गांधी ने जिला इकाई अध्यक्षों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। उन्होंने उन्हें जुजुत्सु और कराटे का प्रदर्शन भी किया तथा इस बारे में भी बात की कि मानसिक और शारीरिक रूप से कैसे मजबूत बनाया जा सकता है।

राज्य में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को गांधी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।नासिक के एक दिवसीय दौरे के दौरान गांधी ने पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया, प्रदेश के शीर्ष नेताओं और आदिवासी प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ बातचीत की।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत मई में 69 नये जिला और शहर अध्यक्ष नियुक्त किए थे।

यह 22 अगस्त के बाद गांधी का दूसरा राज्य दौरा था। 22 अगस्त को उन्होंने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बढ़ती फीस के खिलाफ पुणे में ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश इकाई के नेताओं ने गांधी के साथ महाराष्ट्र के ‘‘वर्तमान महत्वपूर्ण मुद्दों’’ पर चर्चा की।

चव्हाण ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद महाराष्ट्र में मसौदा मतदाता सूची से 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से शुरू होने वाले नासिक कुंभ मेले के लिए बजटीय आवंटन और महंगाई पर भी चर्चा हुई।

चव्हाण ने कहा, ‘‘हमने महाराष्ट्र में किसान आत्महत्याओं और एक लाख करोड़ रुपये की शक्तिपीठ राजमार्ग परियोजना का किसानों द्वारा विरोध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने बुधवार को नासिक में गांधी के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का विरोध कर रही है।

नासिक महापौर हिमगौरी आहेर-अडके और भाजपा की अन्य महिला नेताओं तथा समर्थकों ने गांधी के दौरे के विरोध में मार्च निकाला।

NATIONAL : एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर; 20 से ज्यादा लोग घायल

0

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोगों ेके मौत हुई है। वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से संजय गांधी अस्पताल रीवा भर्ती कराया गया। पहले रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया था कि बस में 43 लोग सवार थे। जिनमें सात गंभीर घायल हैं और पांच लोगों को सामान्य चोट आई है। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मृतकों का आंकड़ा बढ़ाकर पांच किया और कहा 20 लोग अभी भी घायल है।


बचाव और राहत कार्य
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद की स्थिति
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।

मृतकों के परिवार को दो-दो लाख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैंं।

WORLD : विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे

0

हाल ही में रूस की यात्रा पूरी करने वाले विदेश मंत्री एस. जयशंकर अब यूक्रेन जा रहे हैं। जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिन पहले ही बिश्केक में एससीओ सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर ‘अनंत युद्ध’ से ‘युद्ध के अंत’EfO की ओर बढ़ने की बात कही थी। इसके कुछ दिन बाद जयशंकर की कीव यात्रा इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि भारत मास्को से संपर्क बनाए रखते हुए कीव और यूरोप से भी संवाद बढ़ा रहा है।जयशंकर इससे पहले 23-24 अगस्त को रूस की यात्रा पर गए थे। वहां उन्होंने पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की तथा भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

मास्को में ऊर्जा, उर्वरक, व्यापार और परमाणु सहयोग प्रमुख मुद्दे रहे। भारत ने व्यापार घाटे को भी उठाया था। जबकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी अगले हफ्ते भारत आने वाले हैं।

जयशंकर की यूक्रेन यात्रा से ठीक पहले वहां युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है। इसकी सूचना राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देते हुए कहा था कि रूस के ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों में 12 लोगों की जान गई, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है।स्थानीय तौर पर जो सूचना आई है उसके मुताबिक मृतक गुजरात के 40 वर्षीय सुदर्शन भाभीलाला हैं जबकि एक अन्य भारतीय गणेश कल्लेडा घायल हुए और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई। मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।

NATIONAL : केरल एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त, 8 महीने के बच्चे के डायपर में भी छिपा रखा था आधा किलो गोल्ड

0

केरल के कारीपुर एयरपोर्ट पर एक महिला के पास से एक करोड़ रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। महिला द्वारा सोने की तस्करी को लेकर जो तरीका अपनाया गया वह बेहद ही चौंकाने वाला था। महिला ने लाखों का सोना छुपाने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे का इस्तेमाल किया था। जांच अधिकारियों ने सोना ऐसी जगह से जब्त किया, जिसकी शायद ही कोई उम्मीद करे।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कारीपुर एयरपोर्ट पर तस्करी की एक संदिग्ध कोशिश में सोना छिपाने के लिए कथित तौर पर आठ महीने के बच्चे का इस्तेमाल किया गया था। डीआरआई ने उससे करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का सोना जब्त किया। कोझिकोड की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) टीम की जांच के दौरान बच्चे के डायपर में छिपाकर रखा गया लगभग आधा किलोग्राम गोल्ड कंपाउंड (सोने का मिश्रण) मिला, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
बच्चा मंगलवार रात अपने पिता और दो अन्य बच्चों के साथ रास अल खैमाह से एयरपोर्ट पहुंचा था। यह परिवार मलप्पुरम जिले के पोन्नानी का रहने वाला है। डीआरआई टीम को सोने की तस्करी की संभावित कोशिश के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने जांच के लिए परिवार को रोका।

पिता की और जांच करने पर उसके शरीर से भी सोना बरामद हुआ। ज़ब्त किए गए सोने की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि सोना कहां से आया था, इस काम के पीछे कौन था और क्या इसमें कोई और भी शामिल था। डीआरआई इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उस व्यक्ति ने पहले भी बच्चे का इस्तेमाल करके सोना छिपाया था।

NATIONAL : जीडीपी के आंकड़े पर संग्राम: कांग्रेस ने बीयर मग से की तुलना, रिजिजू बोले- भारत की तरक्की से इतनी नफरत क्यों?

0

भारत की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही, जिसे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की मजबूती और बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं कांग्रेस ने आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की टिप्पणियों का हवाला दिया। इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए पूछा कि क्या पार्टी ‘गहरे नशे’ में है या भारत की तरक्की से इतनी नफरत करती है कि जमीनी हकीकत से उसका नाता टूट गया है।

केरल कांग्रेस की पोस्ट पर रिजिजू का पलटवार
रिजिजू ने एक्स पर केरल कांग्रेस की एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘अब कोई भी इस झूठी कहानी पर यकीन नहीं करता। दुनिया इस धोखे को समझती है।’


बहुत ज्यादा बीयर पीने से गहरे नशे में है कांग्रेस?’
केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट के साथ बीयर मग की एक तस्वीर भी साझा की थी। तस्वीर में भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘असली लिक्विड’ और आधिकारिक GDP आंकड़ों को बीयर के झाग के रूप में दिखाया गया था। इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। रिजिजू ने कहा, ‘क्या कांग्रेस बहुत ज्यादा बीयर पीने की वजह से गहरे नशे में है या कांग्रेस के लोग भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत करते हैं कि वे जमीनी हकीकत से दूर हो गए हैं?’अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी बढ़ी अर्थव्यवस्था
अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण आर्थिक मंदी की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद जीडीपी के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत दे रहे हैं।

पिछली तिमाही के 8.6 फीसदी के मुकाबले वृद्धि दर कम
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर पिछली तिमाही के 8.6 प्रतिशत के मजबूत आंकड़े से कम रही। हालांकि, संघर्ष शुरू होने और ऊर्जा बाजार में आए व्यवधानों के बावजूद 7.8 प्रतिशत की वृद्धि बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर रही।

पीएम मोदी ने बताया ‘बहुत बड़ी उपलब्धि’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को ‘हुत बड़ी उपलब्धि’ बताया है। सरकार की ओर से इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और विकास की रफ्तार के तौर पर पेश किया गया है।

कांग्रेस ने पूर्व वित्त सचिव की टिप्पणियों का दिया हवाला
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की टिप्पणियों का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि PR (जनसंपर्क) से GDP की तस्वीर तो चमकाई जा सकती है, लेकिन खुद अर्थव्यवस्था को नहीं।


गर्ग ने दावा किया कि पिछले साल के GDP आंकड़ों में 6 लाख करोड़ रुपये तक के संशोधन से चालू वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि लगभग 10.3 प्रतिशत हो गई है।

‘संशोधन नहीं होता तो वृद्धि दर 2.6 फीसदी होती’
गर्ग ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘अगर आपने पिछले साल की GDP में संशोधन नहीं किया होता, तो मौजूदा कीमतों पर वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत होती।’

‘मनगढ़ंत GDP ग्रोथ की असलियत सामने आएगी’
एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार चाहे अपनी ‘मनगढ़ंत जीडीपी ग्रोथ’ का कितना भी ढिंढोरा पीटे, जिसे उन्होंने सरकार की टीम और मीडिया द्वारा ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ से तैयार बताया, लेकिन इसकी असलियत सामने आ ही जाएगी। रमेश ने दावा किया कि सरकार जो तस्वीर पेश कर रही है, वह जमीनी हकीकत के बिल्कुल उलट है।

NATIONAL : जयपुर- CJP की मांग के बाद सरकारी-स्कूल पर चला बुलडोजर, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

0

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में लंबे समय से जर्जर पड़े सरकारी प्राथमिक स्कूल भवन को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी निरीक्षण में इमारत को बच्चों के लिए असुरक्षित पाए जाने के बाद प्रशासन ने अब इसे बुलडोजर से गिराने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार पुराने भवन को पूरी तरह हटाने के बाद उसी स्थान पर नया और सुरक्षित स्कूल भवन तैयार किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को पहले ही अस्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। ऐसे में जर्जर इमारत में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही थी। अब भवन को हटाने के साथ नए निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

18 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया भवन रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए कुल 18 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें 12 लाख रुपये जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से और छह लाख रुपये विधायक निधि से उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्माण कार्य एक सितंबर से शुरू किए जाने की घोषणा पहले ही की गई थी। नया भवन बनने के बाद विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर भी उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद स्कूल में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और बच्चों को स्थायी परिसर मिल सकेगा।

21 अगस्त को निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद रामपुरा-कंवरपुरा का यही स्कूल 21 अगस्त को उस समय चर्चा में आया था, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम यहां भवन की स्थिति का जायजा लेने पहुंची थी। इस दौरान टीम और कुछ ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम को गांव में प्रवेश करने से रोका और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका सहित टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान टीम के वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप भी सामने आए थे। विवाद के बाद स्कूल की जर्जर स्थिति और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सवालों ने भी जोर पकड़ा।

विवाद के बाद प्रशासनिक कार्रवाई हुई तेज घटना के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुरा (कंवरपुरा) के पुराने भवन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुईं। तकनीकी सर्वे के आधार पर भवन को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। इसके बाद बच्चों को अस्थायी परिसर में भेज दिया गया था। अब प्रशासन ने पुराने ढांचे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों की योजना है कि भवन पूरी तरह साफ होने के बाद उसी स्थान पर नया स्कूल बनाया जाए। इससे एक ओर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर गांव को नया शैक्षणिक परिसर भी मिलेगा।

NATIONAL : परिवार में 200 साल बाद बेटी जन्मी, रथ में लाए, ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया, महाराष्ट्र के बीड़ का मामला

0

महाराष्ट्र के बीड जिले से बेहद खूबसूरत तस्‍वीरें सामने आई हैं. ये तस्‍वीरों खासतौर पर उन लोगों के लिए हैं, जो आज भी बेटियों के जन्‍म पर खुशियां से ज्‍यादा मातम मनाते हैं. दरअसल, ये तस्‍वीरें बीड के दहीफले परिवार की हैं. इस परिवार ने बेटी के पैदा होने पर ऐसा जश्‍न मनाया है, जिसे देखकर पूरा इलाका देखता रह गया है. बताया जा रहा है कि दहीफले परिवार में करीब 200 साल बाद बेटी ने जन्म लिया है. परिवार का कहना है कि चार पीढ़ियों से उनके घर में किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ था. ऐसे में जब नवजात बच्ची ने जन्म लिया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सभी ने बच्ची का नाम प्यार से गार्गी रखा है.

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गार्गी और उसकी मां को घर लाने के लिए परिवार ने खास इंतजाम किए गए थे. नवजात बच्ची को साधारण तरीके से घर नहीं लाया गया, बल्कि पूरे सम्मान और शाही अंदाज में रथ सजाया गया. ढोल-नगाड़ों की धुन, झांझ की आवाज और लोगों के नाचते-गाते कदमों के बीच गार्गी की घर में अगुवानी हुई. गार्गी के दादा लिंबाजी दहीफले अपनी पोती के जन्म से बेहद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि बेटी का घर में होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है. इतने वर्षों से परिवार में बेटी न होने का जो मलाल था, वह अब खत्म हो गया है.

उन्होंने बताया कि वह अपनी दोनों बहुओं को हमेशा बेटियों की तरह मानते रहे हैं, लेकिन पोती के आने की खुशी कुछ अलग ही है. बच्ची की दादी सुरेखा दहीफले ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल में ही तय कर लिया गया था कि घर की नई सदस्य का स्वागत पूरे धूमधाम से किया जाएगा. उनके लिए गार्गी किसी लक्ष्मी के घर आने से कम नहीं है. गार्गी के पिता ने भी बेटी के जन्म पर गर्व जताया है. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर बेटे की चाहत रखते हैं, लेकिन बेटी के जन्म की खुशी बिल्कुल अलग होती है. बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं और वह अपनी बेटी को फूल की तरह प्यार से पालेंगे.

NATIONAL : प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी स्थानीय निकायों को जनसंख्या वृद्धि और जल आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनाने का आह्वान किया।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरी विकास से उत्पन्न चुनौतियों, जिनमें जनसंख्या वृद्धि और भविष्य की जल आवश्यकताएं शामिल हैं, के प्रति शहरी स्थानीय निकायों को जागरूक करने का आह्वान किया है और शहरी स्थानीय निकायों के लिए इसी प्रकार के चिंतन शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया है। श्री मोदी ने आज जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय जल शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने जल-बचत प्रौद्योगिकियों को अधिक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय निर्माताओं और हितधारकों को कुशल समाधान विकसित करने और उनका विस्तार करने में सक्षम बनाने के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत कराने सहित विशेष प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के आयोजन का भी सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने दो दिनों तक चली गहन चर्चाओं की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि शिखर सम्मेलन से निकले कार्रवाई योग्य और समयबद्ध बिंदुओं को निरंतर समीक्षा और सीखने की प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि शिखर सम्मेलन को एक बार का आयोजन मात्र नहीं रहना चाहिए और निरंतर समीक्षा और अनुवर्ती कार्रवाई की प्रक्रिया का आह्वान किया।

जन भागीदारी पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए “जल उत्सव” को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने बांधों से गाद निकालने को नियमित कार्यक्रम बनाने और इसके लिए स्पष्ट मानदंड और मानक परिचालन प्रक्रियाएं विकसित करने का आह्वान किया। बांधों की सुरक्षा के संबंध में, उन्होंने प्रत्येक मानसून से पहले कड़ी तैयारी, निर्धारित सावधानियों का पालन करने और स्कूली छात्रों में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया, जिसमें शैक्षिक पाठ्यक्रम में उचित समावेश भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जल प्रबंधन और शासन पर ज्ञान और क्षमता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यावहारिक शिक्षा और सफल उपायों को लागू करने के लिए जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों को शामिल करते हुए संरचित अंतर-राज्यीय अध्ययन यात्राओं का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने जल क्षेत्र से संबंधित डेटा को एकत्रित करने, व्यवस्थित रूप से प्रबंधित करने, विश्लेषण करने और प्रभावी ढंग से उपयोग करने हेतु सुदृढ़ जल डेटा प्रबंधन का आह्वान किया। उन्होंने एकसमान प्रारूप के माध्यम से डेटा संग्रह और विश्लेषण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की अनुशंसा की। उन्होंने कृषि और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपचारित जल के उपयुक्त उपयोग के माध्यम से जल संकट से निपटने के लिए पूर्वानुमानित और एकीकृत योजना पर भी बल दिया।

NATIONAL : कुछ बेरोजगार खुद को अर्थशास्त्री…’, विपक्ष-आलोचकों पर पीयूष गोयल का तंज

0

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने विपक्षी पार्टियों और पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी सुभाष गर्ग की आलोचना की है. उन्होंने बुधवार को बयान देते हुए 7.8 जीडीपी ग्रोथ पर गर्ग की टिप्पणियों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें सही तुलना करना नहीं आता. वे भारत के लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं.

भारत की संशोधित जीडीपी सीरिज के मुताबिक, साल 2026 और 27 की पहली तिमाही में भारत की इकोनॉमी में वास्विक रूप से 7.8 की वृद्धि दर्ज की गई है. गोयल ने कहा है कि उथल-पुथल भरी इस दुनिया में भारत रेगिस्तान में एक ओएसिसि की तरह है. देश दुनिया की बड़ी इकोनॉमी में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना हुआ है.

आलोचक जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन 7.8 प्रतिशत ग्रोथ एक सच्चाई है: पीयूष गोयल

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आलोचक जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ एक सच्चाई है. जब मैं टेलीविजन पर कुछ विपक्षी नेताओं को देखता हूं और शायद आप उनमें पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी या पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर को शामिल कर सकते हैं, जो दोनों ही भारत या सरकार में अपना नेताओं को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उन्हें तुलना करना नहीं आता है. बयान में उन्होंने पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी या पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर को भी शामिल किया है, जो भारत या सरकार में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए.’

तिरुपुर में एक लाख लोग भेजिए, हम उन्हें नौकरी देंगे: पीयूष गोयल

गोयल ने कहा कि तिरुपुर में एक लाख भेजिए, हम उन्हें नौकरी देंगे. उन्होंने कहा कि आलोचक किसी तरह यह पचा नहीं पा रहे हैं कि अब वे एकमात्र बेरोजगार लोग बचे हैं. उनके पास बची खुची एकमात्र नौकरी टेलीविजन पैनल पर जाकर कोई तर्क गढ़ना या मनगढ़ंत बातें करना है. गर्ग ने कहा कि अगर पिछले साल की जीडीपी को लगभग 86 लाख करोड़ रुपये से घटाकर 80 लाख करोड़ रुपये नहीं किया गया होता तो मौजूदा कीमतों पर जीडीपी ग्रोथ लगभग 2.6 प्रतिशत होती.

उन्होंने यह भी कहा कि सच को छिपाया नहीं जा सकता. हर महीने और हर तिमाही में होने वाली घटनाओं को रिकॉर्ड करने वाला सिस्टम बरसों से चल रहा है. हम राजनेता, मंत्री, सांसद इन आंकड़ों को नहीं बनाते. गोयल ने कहा कि जब आप इतनी नकारात्मक सोच के साथ सामने आते हैं, तो एक तरह से आप खुद को छोटा कर रहे होते हैं.

NATIONAL : ‘भारत कर सकता मदद…’, पीएम मोदी से बोले ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान

0

पीएम मोदी से मिलकर ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि युद्ध जारी रखने से न तो हमारे हितों को और न ही क्षेत्र या मानवता के हितों को कोई लाभ होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (31 अगस्त 2026) को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बैठक की. इस बैठक में पेजेशकियान ने पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका ने अपने वादे को पूरा नहीं किया इसके बावजूद ईरान एक अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. पेजेशकियान ने कहा कि इलाके में शांति और स्थिरता को मजबूत करने में भारत काफी मदद कर सकता है.

जंग के किसी को लाभ नहीं: पेजेशकियान

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियान ने कहा, ‘हम अब भी समझौते और आपसी समझ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि युद्ध जारी रखने से न तो हमारे हितों को और न ही क्षेत्र या मानवता के हितों को कोई लाभ होता है.’ फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा कि अमेरिका में ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि ये जंग जारी रहे.

पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े समुद्री सहयोग और चाबहार बंदरगाह में सहयोग पर चर्चा की.

उन्होंने कहा, ‘चाबहार पोर्ट दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित है, जिसके एक टर्मिनल को तैयार करने में भारत ने कम से कम 12 करोड़ डॉलर (120 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है. इस परियोजना पर लगाए गए प्रतिबंधों में अमेरिका की ओर से दी गई छूट रविवार (30 अगस्त 2026) को समाप्त हो गई.’

ईरान-भारत के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और दोनों देशों के लिए अहम क्षेत्रों में ईरान और भारत के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया.पश्चिम एशिया संकट के बीच दोनों शीर्ष लीडर्स में संवाद कायम रहा है. जून में, पीएम मोदी और पेजेश्कियन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम को पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं और आगे की राह के बारे में जानकारी दी थी.

बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने संघर्ष खत्म करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया था और स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशों की जरूरत को दोहराया. दोनों नेताओं ने इससे पहले 21 मार्च को भी बात की थी, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की थी. बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, ‘दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक, फार्मा, विज्ञान और तकनीक, संस्कृति और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात समेत क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.’

पीएम मोदी ने पुरानी दोस्ती का संकल्प दोहराया

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई. हमने ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलग-अलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया. हम आने वाले समय में अपने व्यापार के दायरे को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं. हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की. भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा.’

- Advertisement -