Friday, April 17, 2026
Home Blog Page 214

NATIONAL : बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की 25 लाख की कार… 5 करोड़ की चोरी मामले में फंसी आरटीओ की भतीजी की कहानी

0

छत्तीसगढ़ के जशपुर में करोड़ों की हाई-प्रोफाइल चोरी की कहानी हैरान कर देने वाली है. एक आईफोन खरीदने के लिए की गई पहली चोरी ने आरटीओ अधिकारी की सगी भतीजी को अपराध के रास्ते पर डाल दिया. युवती ने अफसर के घर से चोरी कर बॉयफ्रेंड को 25 लाख की कार गिफ्ट की. उसके साथ जमकर लग्जरी पार्टियां कीं.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सामने आई करोड़ों की हाई-प्रोफाइल चोरी की कहानी एक आईफोन की चाहत से शुरू हुई थी. आरटीओ अफसर की सगी भतीजी ने पहले आईफोन के लिए घर में चोरी की, तो किसी को कुछ पता नहीं चला. उसका हौसला बढ़ गया तो फिर चोरी की. चोरी के पैसों से उसने बॉयफ्रेंड को 25 लाख की लग्जरी कार गिफ्ट की. आलीशान पार्टियां कीं, फिर जब कहानी से पर्दा उठा तो पुलिस ने इस केस में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया.

यह कहानी जशपुर के जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज के घर की है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरटीओ की सगी भतीजी मीनल निकुंज ने पहली बार चोरी एक आईफोन खरीदने के लिए की थी. उसने घर की अलमारी से करीब दो लाख रुपये निकाले. जब कई दिनों तक किसी को पैसे गायब होने का एहसास नहीं हुआ, तो मीनल को लगा कि यह काम आसान है… और यहीं से उसका हौसला बढ़ गया.

तीसरी बार मीनल ने अपनी दादी के कमरे की चाबी चुराई और वहां रखा पूरा सूटकेस ही गायब कर दिया. इस सूटकेस में करीब 15 लाख रुपये कैश के अलावा सोने के बिस्किट और कीमती जेवरात रखे थे. पुलिस के मुताबिक, इस सोने और नकदी की कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई. मीनल अकेली नहीं थी. इस क्राइम में उसका बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान भी साझेदार था. दोनों ने चोरी की रकम को खुलकर उड़ाया.

चोरी के पैसों से मीनल ने अपने बॉयफ्रेंड को करीब 25 लाख रुपये की कार गिफ्ट कर दी. यही नहीं, दोनों ने रायपुर में एक लग्जरी विला बुक कर बर्थडे मनाया, जहां सिर्फ तीन दिनों में करीब 5 लाख रुपये खर्च कर दिए.रायपुर और दुर्ग के रिसॉर्ट, पिकनिक, पार्टी और मौज-मस्ती… सब कुछ मानो किसी फिल्मी कहानी जैसा चल रहा था. उन्हें लग रहा था कि यह ऐशो-आराम चलता रहेगा.

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जशपुर से लगे रानीदाह वॉटरफॉल में पार्टी के दौरान उनके किराए के कमरे से कोई अज्ञात व्यक्ति वही सूटकेस चुरा ले गया, जिसमें सोने के बिस्किट और जेवरात थे. यानी जिन लोगों ने खुद चोरी की थी, उन्होंने ही खुद को भी चोरी का शिकार बताया. पुलिस इस दावे की सच्चाई की जांच कर रही है.

जब आरटीओ अधिकारी विजय निकुंज को घर से सोना और नकदी गायब होने का एहसास हुआ, तो मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, तो कुछ सुराग मिलने लगे. जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मीनल और उसके साथियों को रांची के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने अब तक 51.82 लाख रुपये का सामान बरामद किया है, जिसमें कार, तीन सोने के बिस्किट, 86 हजार रुपये नकद, तीन मंगलसूत्र और एक आईफोन शामिल है. बाकी सोने और नकदी की तलाश जारी है. फिलहाल मीनल, उसका बॉयफ्रेंड और अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. करोड़ों की चोरी की यह कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है.

BHAKTI : 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें क्या है इसकी सही डेट और शुभ मुहूर्त

0

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. यह त्योहार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे देवी सरस्वती की पूजा के रूप में भी मनाया जाता है. तो आइए जानते हैं बसंत पंचमी सही डेट व तिथि.

बसंत पंचमी हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. यह दिन माता सरस्वती को समर्पित होता है. मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विद्या, संगीत और कला की देवी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से मन शांत होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है. पढ़ाई, संगीत, कला या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास माना जाता है.

माता सरस्वती को शारदा देवी भी कहा जाता है. बसंत पंचमी को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती का प्राकट्य माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था, इसलिए इस दिन को उनका जन्मदिन भी माना जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की तिथि 23 जनवरी को अर्धरात्रि 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 24 जनवरी 2026 को अर्धरात्रि में 1 बजकर 46 मिनट पर होगा. इस दिन सरस्वती पूजा का सबसे शुभ समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. मान्यता है कि इस समय पूजा करने से अच्छे फल मिलते हैं.

बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें और स्नान करते समय हर हर गंगे, हर हर यमुने, हर हर सरस्वती का नाम लें. इसके बाद घर के मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करें. फिर, एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस पर मां सरस्वती की फोटो या मूर्ति स्थापित करें. मां के सामने घी का दीपक जलाएं और पीले फूल अर्पित करें. हल्दी या पीले रंग का तिलक लगाएं और पीली मिठाई का भोग लगाएं. अगर आपको मां सरस्वती का कोई मंत्र आता है तो उसका जाप करें, नहीं तो सरलता से उनकी आरती कर लें. अंत में मां को प्रणाम करके अपनी मनोकामना उनके चरणों में निवेदन करें.

बसंत पंचमी से वसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है. यह त्योहार प्रेम और उल्लास से जुड़े मदनोत्सव से भी जुड़ा हुआ है. कुछ परंपराओं में इसी दिन से रतिकाम महोत्सव की शुरुआत होती है. बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है, यानी इस दिन बिना मुहूर्त देखे शुभ काम किए जा सकते हैं. इस दिन बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत, नया काम या व्यवसाय शुरू करना, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और गृह प्रवेश, जैसे शुभ कार्य करना बहुत अच्छा माना जाता है.

ENTERTAINMENT : धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने बढ़ाई फीस, छोड़ी दृश्यम 3, मनोज देसाई बोले- गलत किया

धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय ने फिल्म दृश्यम 3 के लिए अपनी फीस में बढ़ोतरी की मांग की, जो लगभग 21 करोड़ बताई जा रही है. फिल्म एग्जिबिटर मनोज देसाई ने इस फीस बढ़ोतरी को गलत बताया और कहा कि स्टार्स को सफलता मिलने पर संयम रखना चाहिए.

फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता ने अक्षय खन्ना के स्टारडम को बढ़ा दिया है. रहमान डकैत के रोल में उन्होंने जो उम्दा काम किया, उसकी हर किसी ने तारीफ की. अक्षय के स्वैग ने हर किसी को अपना मुरीद बनाया. फिल्म की सक्सेस का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा था. इस बीच खबर आई कि एक्टर ने फिल्म दृश्यम 3 के लिए अपनी फीस में बढ़ोतरी की है. जानकारी के मुताबिक, वो फिल्म के लिए 21 करोड़ मांग रहे थे. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई.

नतीजा ये हुआ कि फीस और क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से एक्टर ने फिल्म छोड़ दी. धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना के यूं फीस बढ़ाने को फिल्म एग्जिबिटर मनोज देसाई ने गलत फैसला कहा है. बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में मनोज देसाई ने कहा- जानकारी मिली कि धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना जी ने अपनी फीस बढ़ाई. जिसकी वजह से वो फिल्म दृश्यम 3 से बाहर हुए. जो कि मुझे पर्सनली लगता है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था. जब भी किसी स्टार को सक्सेस मिलती है- भले ही वो 3-4 मिनट के गाने के जरिए हो- उन्हें थोड़ा शांत रहने और ठहरने की जरूरत है. ये मेरी सोच है. यकीनन ही अक्षय खुद में मास्टर हैं, जो वो चाहे कर सकते हैं.

मनोज देसाई का मानना है कि धुरंधर की सफलता ने रणवीर को टॉप स्टार्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया है. वो कहते हैं- ऐसी फिल्म में काम कर आप नंबर 1 बनते हैं, आप किंग बनते हैं. अगर जब सब ठीक चल रहा है तो आपको आगे भी सही फैसले लेने होंगे. अगली फिल्म काफी सोच समझकर चुननी होगी. अपने रोल को देखो, कहानी को देखो, डॉयलॉग देखो. ये हर एक्टर पर अप्लाई होता है. अभी धुरंधर आउटस्टैंडिंग है. इसलिए मैं इस पर बात कर रहा हूं.

मनोज देसाई के मुताबिक, धुरंधर की सफलता के पीछे एग्रेसिव प्रमोशन और म्यूजिक ने अहम भूमिका निभाई है. वो कहते हैं- ये एडवरटाइजिंग की ताकत है. जो ऐसे प्रमोशन में खुद को इंवेस्ट करता है, उसे रिजल्ट मिलता है. धुरंधर की टीम ने काफी मेहनत की. खासतौर पर यूट्यूब पर अक्षय खन्ना का गाना बड़ा हिट हुआ. मनोज देसाई ने बताया कि उन्होंने अभी तक धुरंधर नहीं देखी है.

मालूम हो, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर गरजी है. इसने वर्ल्डवाइड मार्केट में 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की सक्सेस से पूरी स्टारकास्ट और डायरेक्टर आदित्य धर खुश हैं.

NATIONAL : दिल्ली के साकेत कोर्ट में कोर्ट कर्मी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में काम का दबाव बताया कारण

0

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में कार्यरत एक कर्मी ने कोर्ट की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक परेशानी और कार्य दबाव को मुख्य कारण बताया.

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक दुखद घटना हुई जब कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी हरिश सिंह ने आत्महत्या कर ली. हरिश सिंह साकेत कोर्ट में कार्यरत थे. उन्होंने कोर्ट भवन की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए. वहां उन्हें हरिश सिंह का शव मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें हरिश सिंह ने अपनी मानसिक परेशानी और काम के दबाव को अपनी आत्महत्या का मुख्य कारण बताया है. परिजनों और सहकर्मियों ने बताया कि हरिश सिंह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे. इसके अलावा वह शारीरिक रूप से भी विकलांग थे, जिससे उनका जीवन और भी कठिन हो गया था. वे लगातार कार्य दबाव और मानसिक तनाव के कारण परेशान थे.

इस घटना के बाद कोर्ट प्रशासन और कर्मचारियों में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों तथा सहकर्मियों से बातचीत कर रही है, ताकि स्थिति की गहराई से समझ हासिल की जा सके. फिलहाल जांच में किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.

Lohri 2026: लोहड़ी पर अग्नि का महत्व और दुल्ला भट्टी की कहानी!

जनवरी में तिल से त्योहार बहुत खास माने जाते हैं. हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी उत्तर भारत में धूमधाम से मनाई जाती है. लोहड़ी के दिन सिख समुदाय के लोग आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं. आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं. लोहड़ी का महत्व इसलिए बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि यह नई फसल के तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है.

लोहड़ी के दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 44 मिनट का रहेगा. ऐसे में सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि के पूजन के लिए सबसे शुभ रहेगा.

लोहड़ी पर शाम के समय लकड़ियां इकट्ठा कर के घर के आसपास चौराहे या खुली जगह पर अलाव जलाया जाता है. फिर उसके इर्दगिर्द नृत्य कर के नए फसल की खुशियां मनाते हैं. इस आग को अग्नि देव का स्वरूप माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार अग्नि को देवताओं का मुख माना जाता है. लोहड़ी की पवित्र अग्नि में नवीन फसलों को समर्पित करने का भी विधान है, जैसे तिल, मूंगफली, मिठाई के तौर पर रेवड़ी-गजक आदि आग्नि में अर्पित करने से यह देवताओं तक पहुंचती है, जो प्रार्थना, भोग और कृतज्ञता का प्रतीक है.

मान्यता है कि अग्नि देव और सूर्य को फसल समर्पित करने से उनके प्रति श्रद्धापूर्वक आभार प्रकट होता है ताकि उनकी कृपा से कृषि उन्नत और लहलहाता रहे. लोहड़ी एक तरह से प्रकृति की उपासना और आभार प्रकट करने का पर्व है. इस पर्व के दिन से रात छोटी होनी शुरू हो जाती है और दिन बड़े होते हैं.

लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है. दरअसल, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता है. कहते हैं कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था.

वहीं एक दिन दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वाया था और तभी से इसी तरह दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाने लगा और हर साल हर लोहड़ी पर ये कहानी सुनाई जाने लगी.

MEERUT : मेरठ में मां की हत्या और बेटी को उठाने की घटना पर सियासत तेज, सपा ने की बुलडोजर एक्शन की मांग

0

मेरठ में मां की हत्या के बाद दलित लड़की को उठाने की घटना पर सियासत तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी ने सरकार से एनएसए और बुलडोज़र एक्शन की माँग की.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में खेत पर जा रही दलित महिला की हत्या और बेटी को उठाकर ले जाने की घटना पर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इससे विभत्स कुछ नहीं हो सकता.

मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने दलित लड़की को उठाकर ले जाने और मां की हत्या करने की घटना पर कड़ी निंदा की और कहा कि “इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता, जरा सोचिए उन गुंडों की मानसिकता कैसी रही होगी कि एक मां अपनी बेटी के साथ खेतों में जा रही थी, और खेत जाते वक्त गुंडे बच्ची को उठा कर ले जाए और मां का कत्ल कर दे.”

सपा विधायक ने कहा कि मैंने जब अस्पताल में उनकी जैसी हालत वो कोई सोच भी नहीं सकता है. परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था. जिसका गया वहीं जान सकता हैं. सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही होगी. सबसे पहले लड़की की बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होनी चाहिए.सपा विधायक ने बुलडोजर का नाम लिए बिना कहा कि ये सरकार तो कुछ मामलों में माहिर है तो जिसमें वो माहिर है उस काम को करके दिखाए हैं. हमारा सीधा सरकार से कहना है कि लड़की को बरामद किया जाए और इस परिवार को न्याय मिले. इस परिवार को आर्थिक रूप से करनी चाहिए.

समाजवादी पार्टी के नेता योगेश वर्मा ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि “यह घटना बहुत दर्दनाक घटना है. सरकार को सोचना पड़ेगा. इस घटना को लेकर पूरा दलित समाज परेशान हैं कि इनको सबक सिखाना पड़ेगा और सरकार को एक्शन लेना होगा.”जिस तरह मां की दर्दनाक हत्या की और बेटी को उठाकर ले गए..ये जंगल राज है. इनको रोकना पड़ेगा. अब तक तो प्रशासन को बुलडोज़र लेकर भेज देना चाहिए. वैसे तो छोटी सी बात पर बुलडोज़र भेजते हैं और दलित समाज पर जब अत्याचार होता है तब इनका बुलडोजर नहीं निकल पाता. उन्होंने का कि मैं अपने समाज से कहना चाहता हूं कि हम सबको एक होना पड़ेगा.

MP : इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर धोखा… आकाश बनकर मिला था ‘सलमान’, बरेली की युवती से इंदौर में रेप

0

MP News: इंदौर के तिलक नगर में बरेली की युवती ने ‘आकाश’ बनकर शोषण करने वाले सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बजरंग दल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में जांच शुरू की है.इंदौर में ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है, जहां यूपी के बरेली निवासी एक युवती ने खुद को धोखे में रखकर जबरन शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए एक युवक पर मामला दर्ज करवाया है.

तिलक नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इंदौर में रहकर प्राइवेट जॉब करती है और उसका इंस्टाग्राम पर आकाश नाम के एक युवक से परिचय हुआ था. दोनों की बातचीत बढ़ी, मुलाकातें होने लगीं.पीड़िता के अनुसार, युवक ने कई बार दबाव बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सलमान है, जिसके बाद उसने खुद को ठगा महसूस करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं से संपर्क किया.बजरंग दल के संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया कि युवती की शिकायत पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. रघुवंशी ने कहा कि युवती के साथ छल कर उसकी भावनाओं और विश्वास का दुरुपयोग किया गया, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है.

वहीं, तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.लोधा के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

NATIONAL : Instagram पर आया ‘लड़की’ का मैसेज…, चैटिंग के बाद मिलने गया किशोर, फिर बर्बरता से हो गया कत्ल

0

पुणे में 17 साल के युवक अमन सिंह की इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल के जरिए दोस्ती कर हत्या कर दी गई. युवक को कात्रज घाट पर बुलाया गया, जहां चार आरोपियों ने हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव गुप्त स्थान पर दफन कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को बेलगाम से गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. हत्या पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है.

महाराष्ट्र में पुणे के विश्रांतवाड़ी क्षेत्र में 17 साल के एक युवक अमन सिंह की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार अमन सिंह, पेशे से पेंटर था. वह 29 दिसंबर 2025 की सुबह काम के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई.

पुलिस ने जांच के दौरान युवक का शव किसी सुनसान जगह से दफन हालत में बरामद किया. शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपी, युवक को इंस्टाग्राम पर एक लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर लुभा रहे थे. अमन सिंह को विश्वास था कि वह एक युवती से बात कर रहा है और उसने कात्रज घाट पर मिलने का तय किया.

सुबह 9 बजे जब अमन घाट पहुंचा, वहां चारों आरोपी पहले से मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक पर हमला किया और उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद उसे खेड़- शिवापुर इलाके के दूरदराज स्थान पर ले जाकर पत्थर और दरांती से बेरहमी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को दफन कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया.ने इस मामले में बेलगाम निवासी 19 साल के प्रथमेश चिन्डु अधिकारी और 19 साल के नागेश बलाजी धाबले को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिग 16 और 17 वर्ष के उम्र के आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि हत्या पुराने विवाद और प्रताड़ना के कारण की गई थी.

पुणे क्राइम डीसीपी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से मामले का खुलासा किया गया. पुलिस अब उस इंस्टाग्राम अकाउंट के स्रोत और मालिक की पहचान की जांच कर रही है. इस घटना ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रैप के खतरनाक पक्ष को उजागर किया है. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप, एपी ढिल्लों के साथ वायरल वीडियो है वजह

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. ये कपल पिछले एक साल से डेट कर रहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये अलग हो गए हैं.

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया लोगों के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है मगर अब रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अलग हो गया है. एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी और एक-दूसरे को पब्लिकली सपोर्ट दिखाने के कुछ दिनों बाद, ऐसा लगता है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तारा और वीर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. हालांकि ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है.दोनों में से किसी ने ऑफिशियली ब्रेकअप के बारे में जानकारी भी नहीं दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक ये ब्रेकअप एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ हफ्ते बाद हुआ है. जहां तारा स्टेज पर आई थीं और ढिल्लों के साथ उनकी केमिस्ट्री की बहुत तारीफ हुई थी. हालांकि, जल्द ही सोशल मीडिया पर कई क्लिप सामने आईं जिनमें वीर भीड़ में उदास खड़े नजर आ रहे थे. इस वीडियो को लेकर बहुत कंट्रोवर्सी हुई है. हालांकि बाद में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वीर तारा और एपी ढिल्लों के लिए चियर करते नजर आए थे. वीर ने भी इस वीडियो को शेयर किया था और लिखा था सच की हमेशा जीत होती है.

वीडियो वायरल होने के बाद तारा सुतारिया ने ढेर सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करके बताया था कि ये पीआर का काम था. उन्होंने लंबे-चौड़े पोस्ट शेयर किए थे जिसमें बताया था कि ये सब पैसे देकर करवाया गया है.

बता दें तारा और वीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों किसी भी इवेंट में साथ में नजर आते हैं और वीर उन्हें बहुत प्रोटैक्ट करते नजर आते हैं. तारा और वीर अपने क्यूट अंदाज से लोगों के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं. मगर अब ये कपल अलग हो गया है. हालांकि अभी तक दोनों ने ब्रेकअप पर चुप्पी साधी हुई है.

SPORTS : आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट की पूरी लिस्ट

0

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली भव्य ओपनिंग सेरेमनी से होगी. यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू की मौजूदगी में क्रिकेट और ग्लैमर का तड़का देखने को मिलेगा.

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा.

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है.

भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा.

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स. इस बार टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

इस सीजन के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे. शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.हर सीजन के साथ WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. नए कप्तानों, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट के दम पर इस बार भी टूर्नामेंट से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद है.

- Advertisement -