Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 213

Utter Pradesh News : यूपी में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत, परिवार ने मनाया जश्न

शास्त्रीनगर निवासी सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता वशिष्ठ की तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया. उन्होंने अपनी बेटी का जोरदार स्वागत किया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक परिवार की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया. उन्होंने तलाक के बाद अपनी बेटी भव्य स्वागत किया है. इस दौरान मोहल्ले और आसपास के लोगों ने उनकी बेटी का उत्साह बढ़ाया है. यह अनोखी पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

आपको बता दें कि आमतौर पर जहां तलाक को दुख और सामाजिक दबाव से जोड़ा जाता है, वहीं मेरठ के इस परिवार ने इसे सम्मान और हौसले के रूप में देखा है. जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर निवासी सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता वशिष्ठ की तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया.

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब प्रणिता वशिष्ठ घर लौटीं, तो उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ किया गया. इस दौरान परिवार के लोगों ने सभी ने आई लव डॉटर के नाम से टीशर्ट पहन रखी थी. परिवार और आसपास के लोगों ने भी इस मौके पर उनका उत्साह बढ़ाया. इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि बेटी का आत्मसम्मान सबसे महत्वपूर्ण है.

पति से तलाक के बाद प्रणिता वशिष्ठ ने कहा कि यह उनके जीवन की नई शुरुआत है और उन्होंने अपने सम्मान के लिए यह फैसला लिया. उनकी मां ने कहा कि बेटी कभी बोझ नहीं होती और मायका हमेशा उसका अपना घर रहता है. सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को सिर झुकाकर नहीं, बल्कि सम्मान के साथ घर वापस लाया है. उनका मानना है कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए और उन्हें हर परिस्थिति में समर्थन देना चाहिए. इस मौके पर परिवार की एक चचेरी बहन, जो यूके से आई थीं, भी मौजूद रहीं. उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताया है. यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि तलाक अंत नहीं, बल्कि सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत भी हो सकता है.

Bollywood : करोड़ों की मालकिन हैं रश्मिका मंदाना, कभी नहीं थे किराया भरने के पैसे, आज साउथ से बॉलीवुड में हैं छाई

रश्मिका मंदाना साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल भरा रहा है. एक समय था जब उनके पास घर का किराया भरने के भी पैसे नही थे. रश्मिका मंदाना आज साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है. वहीं एक्ट्रेस बॉलीवुड ने भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं. लेकिन बहुत कम लोग को जानते है कि करोड़ों में कमाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के पास कभी कियारा देने तक के पैसे भी होते थे. आज, 5 अप्रैल को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर और स्ट्रगल पर.

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था. रश्मिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स करने के लिए मैसूर के इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में एडमिशन ले लिया था. वहीं, अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद, उन्होंने बेंगलुरु में स्थित एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन ले लिया और यहां से उन्होंने साइकोलॉजी और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की.

बता दें, रश्मिका के पिता मदन मंदाना उस समय एक कॉफी एस्टेट और फंक्शन हॉल चलाते थे. वहीं एक समय ऐसा था कि परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा. एक बार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने खुद बताया था कि परिवार की हालत इतनी खराब था कि घर का किराया देना भी मुश्किल हो रहा था. पैसों की कमी की वजह से उनके घर वाले हर दो महीने में मकान बदल लेते थे.

रश्मिका को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था. इसलिए पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुछ टेलीविजन ऐड और मॉडलिंग इवेंट्स में काम करना शुरू कर दिया था. कॉलेज के दौरान ही रश्मिका ने साल 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का कम्पटीशन जीता, जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था.रश्मिका मंदाना को उनकी पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ (2016) मॉडलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद मिली थी. मेकर्स ने अखबार में छपी उनकी एक तस्वीर देखकर उन्हें कॉल किया, हालांकि उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया.

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की. साउथ फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार से उन्हें देश भर में बड़ी पहचान मिली. साउथ में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी छा गई.रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया, जो उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ. इसके बाद ‘छावा’ और ‘थामा’ में भी एक्ट्रेस ने कमाल कर दिया. वहीं अब वो बॉलीवुड की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आने वाली हैं. नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ 66 करोड़ रुपए है.

Telangana News : फ्रिज फटने से 2 लोगों की मौत, शॉर्ट सर्किट बना कारण, ना करें ये लापरवाही

निर्मल जिले के एक घर में रखा फ्रिज अचानक फट गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह विस्फोट हुआ, जिसके बाद घर में तेजी से आग फैल गई. निर्मल जिले के महालक्ष्मीवाड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में फ्रिज फटने से 2 लोगों की मौत हो गई. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और गर्मियों में घरेलू उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

महालक्ष्मीवाड़ा क्षेत्र में रविवार (5 अप्रैल) को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां एक घर में रखा फ्रिज अचानक फट गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह विस्फोट हुआ, जिसके बाद घर में तेजी से आग फैल गई. इस हादसे में विजय नाम के व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई. इसी कारण घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. फ्रिज के फटने के साथ ही तेज धमाका हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. इस घटना के बाद विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

उनका कहना है कि गर्मियों में फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए. फ्रिज के पीछे पर्याप्त हवा का प्रवाह होना चाहिए और वायरिंग की नियमित जांच जरूरी है. विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि पुराने या खराब उपकरणों का उपयोग करने से बचना चाहिए और समय-समय पर उनकी सर्विसिंग करानी चाहिए. छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

Business : ये 5 कारण. जिनका शेयर बाजार पर अगले हफ्ते दिखेगा असर, अमेरिका से भी है कनेक्शन

सोमवार 6 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रहे हफ्ते में निफ्टी और सेंसेक्स की दिशा 5 बड़े कारकों से तय होंगे. इनमें RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक और रेपो रेट पर फैसला भी शामिल है. भारतीय शेयर बाजार के लिए 6 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रहा हफ्ता काफी खास होने वाला है. इस हफ्ते कई बड़े घटनाक्रमों का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है. हम आज आपको इस खबर के जरिए 5 ऐसे ही कारक बताने जा रहे हैं, जो अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की वित्त वर्ष 2026–27 (FY27) के लिए बैठकें सोमवार, 6 अप्रैल से बुधवार, 8 अप्रैल तक चलेंगी. रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च SVP अजीत मिश्रा ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक का मॉनेटरी पॉलिसी फैसला एक अहम घटना होगी, जिसमें शामिल लोग ब्याज दरों और महंगाई के अनुमान पर मिलने वाले संकेतों पर बारीकी से नजर रखेंगे.”

बाजार को उम्मीद है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए रिजर्व बैंक रेपो रेट को स्थिर रखेगा या उसमें मामूली बदलाव की संभावना है. इसके अलावा, देश के GDP ग्रोथ और महंगाई पर गवर्नर की टिप्पणी का भी निवेशकों के सेंटिमेंट्स पर असर देखने को मिल सकता है. अमेरिका और ईरान में जंग का छठवां हफ्ता चल रहा है. तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है. खबरों के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के दो विमानों को मार गिराया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान किसी समझौते पर राजी नहीं होता या होर्मुज के रास्ते को फिर से नहीं खोलता, तो वह तबाही मचा देंगे.

दोनों देशों के बीच अगर तनाव और बढ़ता है, तो विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने या डॉलर जैसे सुरक्षित निवेश में लगाएंगे. इससे शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ेगी और कंपनियों व निवेशकों को तगड़ा नुकसान होगा. होमुर्ज स्ट्रेट की नाकाबंदी और ईरान व लाल सागर में संकट के कारण तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. शनिवार को ब्रेंट क्रूड का बेंचमार्क 109 डॉलर तक पहुंच गया. जंग शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा था, लेकिन 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से इसकी कीमतों में 50 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

चूंकि भारत अपनी जरूरत का 80 परसेंट तेल आयात करता है. ऐसे में कच्चा तेल महंगा होगा, तो आयात पर भी खर्च बढ़ेगा. इससे रुपया कमजोर होगा और पेंट, टायर व लुब्रिकेंट्स जैसी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बढ़ेगा. कंपनियां इसी हफ्ते से चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान करने लगी हैं. ऐसे में कंपनियों के नतीजे और उनके कमाए गए मुनाफे का असर उनके शेयरों पर दिखेगा.

सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में शेयर बाजार पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान और वहां महंगाई के आंकड़ों का असर देखने को मिलेगा. अगर अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आते हैं, तो फेड रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने से इसका नकारात्मक असर ग्लोबल शेयर बाजारों पर पड़ता है. इसी तरह से अगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो भी भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है.

Sports : IPL 2026 में कब तक वापसी कर पाएंगे हार्दिक पांड्या? अचानक बदला था MI का कप्तान, जानें ताजा अपडेट

0

हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. यहां जानिए उनकी वापसी पर ताजा अपडेट क्या है.

हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था. MI की टीम वह मैच 6 विकेट से हार गई थी. अब सवाल है कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि पांड्या की तबीयत खराब है और वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. वो मैच खेल पाने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हार्दिक पांड्या की तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं है. दिल्ली के खिलाफ हार्दिक को इसलिए बाहर बैठाया गया था, क्योंकि टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती चरण में है और MI की टीम अपने कप्तान और स्टार ऑलराउंडर को लेकर कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती थी. उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक, राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच में खेलेंगे, जो 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाना है. दिल्ली में मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले वेन्यू के लिए रवाना हो गई थी.

मुंबई इंडियंस ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और एक हार मिली है. मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों का टारगेट चेज कर डाला था. मगर दूसरे मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट की हार का शिकार बनना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में मुंबई अभी 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है.

मुंबई को अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और अब तक दोनों मैच जीत चुकी है. राजस्थान अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को हरा चुकी है. मुंबई बनाम राजस्थान मैच 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

Bollywood : जब अश्लील साइट पर डाल दी गई थीं जाह्नवी कपूर की मॉर्फ्ड फोटोज, एक्ट्रेस बोलीं- मैं सिर्फ 15 साल की थी

जाह्नवी कपूर ने बताया जब वो स्कूल में थी तो किसी ने उनकी फोटोज को मॉर्फ्ड करके अश्लील साइट पर डाल दिया था. एक्ट्रेस इस घटना से बहुत डिस्टर्ब हो गई थीं. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं. हाल ही में उन्होंने डीपफेक्स को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने अपने साथ स्कूल में हुई एक डिस्टर्बिंग घटना के बारे में भी बताया.

राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता इसे टेक्निकली डीपफेक कहेंगे, लेकिन ये कुछ ऐसा ही था. मैंने अपनी फोटोज अश्लील साइट पर देखी थी. हमारी आईटी क्लास थी स्कूल में. लड़के उन साइट्स पर जाते थे फन के लिए और मेरी फोटोज वहां थीं. मैं उस वक्त 15 साल की थीं. ये बहुत खराब एक्सपीरियंस था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘एक प्वॉइंट पर, मुझे लगा क्यो? क्या ये वो कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है? जैसे कि इन चीज़ों में कोई नैतिकता ही न हो. सोशल मीडिया पर सब अपनी बातें रख रहे हैं. अब नैतिकता के मामले में बिहेवियर थोड़ा-बहुत सुधरा है लेकिन बड़े पैमाने पर ये अभी भी समस्या है. बहुत से लोगों को ये नॉर्मल लगता है. आप एक पब्लिक फिगर हैं, इसलिए ऐसा होगा ही.’

जाह्नवी ने AI जेनरेटेड फोटोज को लेकर भी कहा, ‘इससे मैं शांति में नहीं हूं. मेरे कई ऐसे विजुअल्स हैं, यहां तक कि ऑफिशियल न्यूज पेजेस पर भी सर्कुलेट हुए हैं जो पूरी तरह से AI से बने हैं. मैंने कभी वो चीजें नहीं पहनी, मैंने कभी वैसे फोटोज नहीं क्लिक करवाए. लेकिन वो ऐसे सर्कुलेट हुए जैसे वो रियल हैं.’

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो बवाल, मिली, गुड लक जैरी, रूही, उलझ, परम सुंदरी जैसी फिल्मों में दिखीं. पिछली बार उन्हें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया. अब वो पेड्डी में दिखेंगी. इस फिल्म में वो राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है.

Life Style : अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली

मच्छरों से जुड़ी एक अहम खोज की है, जो भविष्य में इनके काटने की आदत को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं. गर्मी का मौसम आतके ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. अब साइटिस्ट ने मच्छरों से जुड़ी एक अहम खोज की है, जो भविष्य में इनके काटने की आदत को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है. रिसर्च में पता चला है कि मादा मच्छरों के शरीर में एक खास तरह की सेल्स मौजूद होती हैं, जो खून पीने के बाद इंसानों को काटने की इच्छा को कुछ समय के लिए रोक देती हैं. यह खोज इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि यह नियंत्रण दिमाग में नहीं बल्कि मच्छर के पेट के आखिरी हिस्से में मौजूद सेल्स से जुड़ा है.

कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साइंटिस्ट लौरा डुवाल की टीम ने पाया कि ये सेल्स वहीं स्थित होती हैं, जहां मच्छर के शरीर में भोजन और पोषण का संतुलन बनता है. दरअसल, मादा मच्छर खून पीने के बाद कुछ दिनों तक इंसानों को काटने में रुचि नहीं दिखाती. लंबे समय से वैज्ञानिक इस स्विच को समझने की कोशिश कर रहे थे. अब पता चला है कि यह प्रक्रिया NPYLR7 नाम के एक रिसेप्टर से जुड़ी है, जो भोजन के बाद भूख और गतिविधि को कंट्रोल करता है।

स्टडी में पाया गया कि जब इस रिसेप्टर को हटाया गया, तो मच्छरों ने खून पीना तो जारी रखा, लेकिन उनके अंडों का विकास प्रभावित हो गया. उनके अंडे कम सफलतापूर्वक फूटे और उनमें पोषण की कमी देखी गई. इससे यह साफ हुआ कि यह सिस्टम सिर्फ खाने की इच्छा को नहीं, बल्कि प्रजनन प्रक्रिया को भी कंट्रोल करता है.

रिसर्च के दौरान यह भी सामने आया कि खून पीने के बाद मच्छर के शरीर में कुछ खास सिग्नल सक्रिय हो जाते हैं. नर्व एंडिंग्स से निकलने वाला एक पेप्टाइड सिग्नल इन कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जिससे वे शरीर को यह संदेश देती हैं कि अब पोषण मिल चुका है. दिलचस्प बात यह है कि यह प्रक्रिया सिर्फ मच्छरों तक सीमित नहीं हो सकती. साइंटिस्ट का मानना है कि कई जीवों में आंत और दिमाग के बीच इसी तरह का संबंध होता है, जो खाने और भूख को कंट्रोल करता है.

यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मच्छरों के दिमाग की तुलना में उनके पेट में मौजूद इस सिस्टम को टारगेट करना आसान हो सकता है. शुरुआती टेस्ट में ऐसे केमिकल्स भी सामने आए हैं, जो इस रिसेप्टर को एक्टिव करके मच्छरों के काटने की इच्छा को कम कर सकते हैं. यह स्टडी करंट बॉयोलॉजी में प्रकाशित हुआ है, जो यह संकेत देता है कि भविष्य में मच्छरों को नियंत्रित करने के नए और प्रभावी तरीके सामने आ सकते हैं.

Bihar News : बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- ‘तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी’

0

सीएम ममता बनर्जी के वोट न देने वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ममता बनर्जी की चिंता साफ झलक रही है. अब तो वे मतदान का बहिष्कार करने की बात भी कर रही हैं. बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने चंडीगढ़ में हुए धमाके को लेकर पंजाब सरकार और ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसके साथ ही तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा विकास के मुद्दे पर खुली चुनौती देने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा, “आरजेडी के शासन में जंगल राज था, ये बातें कोर्ट ने कही थी. उस समय सत्ता के संरक्षण में अपराध होता था. अस्पतालों के बेड पर कुत्ते बैठते थे. वहीं, नीतीश कुमार के शासन में बिहार की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार हुआ है, निशुल्क दवा वितरण मामले में राज्य सबसे आगे है. आज हर पंचायत में 12वीं तक के स्कूल हैं. प्रखंड स्तर पर महाविद्यालय खोलने की योजना है. ऐसे में तेजस्वी यादव क्या चुनौती देंगे? तेजस्वी की हालत ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है.”

चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह पंजाब सरकार के प्रशासन की विफलता है. चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए हमले में पंजाब सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसा करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करना चाहिए. यदि इसमें राष्ट्रविरोधी तत्व शामिल हैं, तो यह पंजाब सरकार की स्पष्ट विफलता है.”

ममता बनर्जी के वोट न देने वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “ममता बनर्जी की चिंता साफ झलक रही है. अब तो वे मतदान का बहिष्कार करने की बात भी कर रही हैं. लोकतंत्र में यह एक निंदनीय रवैया है. ऐसा लगता है कि उन्हें यह एहसास हो गया है कि वे जल्द ही सत्ता से बाहर हो सकती हैं. जिस तरह मालदा में एसआईआर कार्य कर रहे 7 अधिकारियों को बंधक बनाया गया, इससे पता चलता है कि टीएमसी को सत्ता से बाहर जाने का डर सता रहा है.”

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट पर संजय सरावगी ने कहा, “बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई भी हो रही है. दरभंगा लूटकांड में पुलिस-प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेगुसराय से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल भी हुआ है. जल्द ही लूटा गया माल भी बरामद हो जाएगा. हमारी सरकार का कहना है कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दे या बिहार छोड़ दे.”

Bollywood : 50 किलो का लंहगा पहन दुल्हन बनकर रैंप पर छाई बिपाशा बसु, कमबैक को लेकर कहा ये

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में फैशन वीक में रैंप वॉक की. इस दौरान वो दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत दिख रहीं थी. सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ हो रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक टाइम में अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना रखा था. वहीं एक्ट्रेस शादी और मां बनने के बाद एक्टिंग से दूर हो गई. हालांकि, वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने अपने लुक्स से सबका ध्यान खींच लिया.

फैशन वीक में बिपाशा ने दुल्हन के गेटअप में रैंप पर एंट्री ली और जैसे ही उनका लुक सामने आया, सभी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं. एक्ट्रेस ने रेड कलर का 50KG का लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने गोल्डन एक्सेसरीज पहनी थी और उनका मेकअप भी कमाल का था. इवेंट से उनके कई वीडियोज समाने आए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उनके गॉर्जियस कह रहा है, तो कोई ब्यूटीफुल बता रहा हैं.

बिपाशा बसु ने काम को लेकर बात की. मीडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब फिर से काम शुरू करने का समय है और मैं बहुत खुश हूं. आप जानते हैं, यह मेरा पुराना प्यार है. मैंने सबसे पहले मॉडलिंग की थी, फिर एक्टिंग की. लोगों का प्यार मुझे हमेशा मिलता रहा है और आज भी मुझे वही प्यार मिला, जिससे मैं बहुत खुश हूं.’

बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी. साल 2001 में उन्होंने फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने राज (2002), जिस्म (2003), नो एंट्री (2005) और धूम 2 (2006) जैसी हिट फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. वहीं बिपाशा ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की, और 2022 में वे एक बेटी की मां बनीं. वे अब बड़े पर्दे से दूर हैं.

Sports : रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’, IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का बनाया कीर्तिमान

0

रोहित शर्मा ने किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. छक्के लगाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वो किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया.

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का भी निकला. बस एक सिक्स लगाते ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. मुंबई बनाम दिल्ली मैच से पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50-50 सिक्स लगाए थे. DC के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही रोहित किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. अब रोहित ने दिल्ली टीम के खिलाफ 51 छक्के लगा दिए हैं, जबकि धोनी ने 50 सिक्स लगाए हैं.

रोहित को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना पसंद रहा है. दिल्ली उन 2 टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ ‘हिटमैन’ ने 1000 से अधिक आईपीएल रन बनाए हैं. DC के खिलाफ 38 मैचों में रोहित ने अब तक 1092 रन बना लिए हैं.

किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो यह क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 54 छक्के लगाए. इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

61 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम पंजाब किंग्स)

54 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)

51 सिक्स – रोहित शर्मा (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

50 सिक्स – एमएस धोनी (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

रोहित शर्मा एक और खास कीर्तिमान रचने से केवल 11 रन दूर हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए 5,989 रन बना चुके हैं. वो पहले ही मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

- Advertisement -

News of the Day