Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 212

ENTERTAINMENT : बच्चे से दूर रहकर की नौकरी, दर-दर भटकीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, बताया क्यों लगाया ठेला

चंद्रिका दीक्षित ने एक बार फिर अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी सास ने युगम संग उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था. सास चाहती थीं कि वो पहले पैसे कमाएं. इसकी वजह से उन्हें 15 दिन के बच्चे से दूर होना पड़ा था.

‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. उन्होंने अब अपने पति संग टूटे रिश्ते और मिस्ट्री मैन संग अपने अफेयर की खबरों पर बात की है. चंद्रिका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. उन्होंने ये भी बताया कि शादी के बाद उनकी सास ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था.

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि चंद्रिका का पति युगम गेरा संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है. इसी बीच अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में चंद्रिका ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों पर बात की है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी वो पति से अलग रहती थीं, क्योंकि उनकी सास को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था.

चंद्रिका बोलीं- 15 दिन के बच्चे को मैंने क्रेच में एक आया के पास छोड़ा था. उस वक्त में किराए के घर में रहती थी. मेरी सासू मां ने भी मुझे एक्सेप्ट नहीं किया था तो हम पत्नी-पत्नी अलग ही रहते थे.

‘मेरी सास ने मुझसे कहा था- पहले अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाओ, तब तुम्हें हम अपनाएंगे. तब मैं 15 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाती थी. मेरे बच्चे को मां की जरूरत थी. मैं 12 घंटे हल्दीराम में नौकरी करती थी. तब तो मुझे किसी ने नहीं कहा कि चंद्रिका तू काम करती है. आज मेरे काम पर सवाल उठते हैं.’

चंद्रिका आगे बोलीं- कोरोना के टाइम जब मैं घर बैठी, तब युगम रैपिडो चलाता था. मुझे लगा कि ये अकेले कैसे करेगा. तब उसकी मदद के लिए मैंने ठेला लगाकर काम शुरू किया. मुझे लगा बच्चा कैसे पलेगा. घर का किराया देना होता था. बच्चा बीमार हो जाए तो डॉक्टर के इतने खर्चे होते थे.

वहीं, चंद्रिका को लेकर ऐसी खबरें भी हैं कि उनका मिस्ट्री मैन सैफी संग अफेयर चल रहा है. इसी वजह से उन्होंने पति संग अपना रिश्ता तोड़ा है. ऐसे में अब सैफी ने इंटरव्यू में चंद्रिका संग अपने रोमांटिक रिश्ते का सच बताया. चंद्रिका और सैफी से पूछा गया- इमोशनली कनेक्टिंग मोमेंट आप दोनों के बीच क्या था? इसपर सैफी बोले- चंद्रिका और मैं एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. ऐसा लोग कहते हैं, लेकिन हमारे बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

चंद्रिका ने कहा कि उनके और सैफी के विचार काफी मिलते हैं. दोनों की सोच एक जैसी है. इसलिए दोनों एक दूसरे संग काफी कनेक्ट कर पाते हैं.

NATIONAL : ‘मुझे तैरना आता है बहन, बच जाऊंगा…’, REEL बनाने के चक्कर में झांसी के डोंगरी बांध में डूबे छात्र; दो की मौत

0

झांसी में पिकनिक मनाने गए इंटरमीडिएट के चार दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. डोंगरी बांध में नाव पर मस्ती और रील बनाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से चारों छात्र पानी में गिर गए. हादसे में दो छात्रों को बचा लिया गया, जबकि दो की डूबने से जान चली गई.

उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी बांध पर रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे माउंट लिट्रा स्कूल के चार छात्र हादसे का शिकार हो गए. श्रवण तिवारी, शौर्य, वेदांश और आतिफ मंसूरी घर से कोचिंग का बहाना बनाकर निकले थे और बिना बताए बांध में खड़ी एक नाव लेकर बीच पानी में चले गए. वहां रील बनाने और आपस में हंसी-मजाक करने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और चारों छात्र डूबने लगे.

पास में बकरियां चरा रहे चरवाहे कल्लू केवट ने तत्परता दिखाते हुए दो छात्रों, श्रवण और शौर्य को बचा लिया, जबकि वेदांश और आतिफ गहरे पानी में समा गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और 12 घंटे बाद एक छात्र का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

डूबने से पहले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है. छात्र वेदांश ने अपनी बहन को वीडियो भेजकर कहा था कि उन्होंने नाव हाईजैक कर ली है और पूरे डैम में घूम रहे हैं. वीडियो में वह आत्मविश्वास के साथ कह रहा था कि उसे तैरना आता है और वह बच जाएगा, लेकिन अफसोस वही पानी की लहरों में खो गया. परिजनों के मुताबिक, बच्चे घर से झूठ बोलकर निकले थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मजाक उनकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा.

प्रत्यक्षदर्शी कल्लू केवट ने बताया कि वह बांध के किनारे बकरियां चरा रहे थे, तभी उन्होंने छात्रों को डूबते देखा. वह तुरंत दूसरी नाव लेकर मौके पर पहुंचे और डूब रहे दो छात्रों को बाहर निकाला. कल्लू ने सूझबूझ दिखाते हुए छात्रों के शरीर से पानी निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अन्य दो छात्र उनकी पहुंच से दूर निकल चुके थे. पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

हादसे की खबर मिलते ही छात्रों के घरों में कोहराम मच गया. वेदांश के नाना लाल दीवान यादव ने बताया कि उनका नाती कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था. हंसी-मजाक और चश्मा पहनकर रील बनाने के शौक ने हंसते-खेलते परिवारों को गम में डुबो दिया है. पुलिस ने एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर दूसरे छात्र की तलाश की निगरानी कर रहे हैं.

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

Delhi News : कमर्शियल गैस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिना PNG फॉर्म नहीं मिलेगा सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब बिना PNG फॉर्म सिलेंडर नहीं मिलेगा. इस फैसले से कारोबारियों पर असर पड़ा है और बुकिंग में गिरावट देखी जा रही है. कमर्शियल गैस लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब कारोबारियों को LPG सिलेंडर लेने से पहले PNG फॉर्म भरना अनिवार्य होगा. इस फैसले का असर खासतौर पर होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, जो अब तक पूरी तरह LPG सिलेंडर पर निर्भर थे. सरकार का कहना है कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और पाइप्ड गैस (PNG) को बढ़ावा मिलेगा.

नई व्यवस्था के तहत अब गैस एजेंसियां बिना PNG फॉर्म के कमर्शियल सिलेंडर नहीं देंगी. यानी पहले जहां आसानी से सिलेंडर मिल जाता था, अब कागजी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी हो गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम शहरी इलाकों में पाइप्ड गैस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उठाया गया है. इससे आने वाले समय में गैस सप्लाई का पूरा सिस्टम बदलता नजर आ सकता है. सरकार का फोकस अब धीरे-धीरे LPG से हटाकर PNG पर शिफ्ट करने का है. वजह साफ है कि PNG को ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है. जैसे-जैसे शहरों में पाइप्ड गैस नेटवर्क बढ़ेगा, वैसे-वैसे LPG की खपत कम करने की योजना है. इससे गैस सप्लाई पर दबाव भी कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आ सकती है.

राजधानी दिल्ली में इस बदलाव का असर साफ दिखाई देने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और बढ़ सकता है, क्योंकि लोग अब PNG की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं.

हालांकि इस बदलाव से कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही हैं. खासतौर पर छोटे दुकानदार, रेस्तरां और ढाबा संचालक परेशान हैं. उनका कहना है कि PNG कनेक्शन हर जगह उपलब्ध नहीं है, और LPG लेने के लिए नई प्रक्रिया समय लेने वाली है. ऐसे में उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है और खर्च भी बढ़ सकता है. नई व्यवस्था लागू होते ही कई शहरों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं. लोग जरूरी फॉर्म भरने और दस्तावेज जमा करने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए. इससे साफ है कि शुरुआत में सिस्टम को लेकर काफी भ्रम और परेशानी है.

कुछ इलाकों में यह भी देखने को मिला है कि LPG सिलेंडर की सप्लाई सीधे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रही. कई जगहों पर आधी सप्लाई गोदामों में ही अटक रही है. इससे छोटे व्यापारियों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा और उनके काम पर असर पड़ रहा है.

सरकार का यह कदम भविष्य को देखते हुए उठाया गया है, लेकिन जमीन पर इसे लागू करने में अभी कई चुनौतियां सामने आ रही हैं. आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि यह बदलाव कारोबारियों के लिए राहत लाता है या परेशानी बढ़ाता है.

Sports : क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट

0

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2026 के तीसरे लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने मैदान पर होगी. तो आइए जानते हैं कि क्या मुकाबले में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं. आज रविवार (05 अप्रैल) को शाम साढ़े सात बजे आईपीएल 2026 के 10वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. इस मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी को लेकर है. क्या धोनी इस मैच में सीएसके की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे? तो आइए जानते हैं कि माही के खेलने को लेकर क्या अपडेट है.

बता दें कि धोनी को सीजन की शुरुआत से पहले इंजरी हुई थी. चेन्नई ने 28 मार्च को माही की इंजरी का अपडेट साझा करते हुए बताया था कि वह शुरुआती दो हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. दो हफ्तों में राजस्थान, पंजाब, बेंगलुरु और दिल्ली के मुकाबले शामिल हैं. लिहाजा बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में भी धोनी का खेलना बहुत मुश्किल दिख रहा है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि धोनी आरसीबी मैच के लिए टीम के साथ बेंगलुरु नहीं गए हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मैच से पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें धोनी को अभ्यास करते हुए देखा गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी किस मैच के जरिए मैदान पर वापसी करते हैं.

इस मैच के जरिए चेन्नई सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. यह सीएसके का तीसरा लीग मैच होगा. शुरुआती दो मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, आरसीबी ने पहले मैच में जीत हासिल करते हुए सीजन की शुरुआत की थी.

मुकाबले के लिए चेन्नई का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस.

मुकाबले के लिए बेंगलुरु का स्क्वॉड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.

Bollywood : फैन की हरकत से सहमीं सुनंदा शर्मा, स्टेज पर मचा हड़कंप, अब दिखाई दरियादिली

गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऐसी घटना घटी कि पंजाबी सिंगर सुनमदा शर्मा को कॉन्सर्ट छोड़कर भागना पड़ गया. अब एक्ट्रेस ने अपना बयान जारी किया है.गाजियाबाद के राजकुमार गोयल कॉलेज में नए बच्चों के वेलकम के लिए कार्यक्रम रखा गया था. पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया। छात्र ने महिला सिंगर के पैर छूने की कोशिश की. सुनंदा इस अब तक से गुस्सा हो गई और वह कार्यक्रम छोड़कर चली गई.

गाजियाबाद में राजकुमार गोयल कॉलेज के चेयरमैन के PA अमित कुमार ने बताया की कॉलेज में फीस्ट का आयोजन किया गया था. ये आयोजन नए आए बच्चों के स्वागत में रखा गया था. इसके लिए एक घंटे के लिए सुनंदा शर्मा को भी बुलाया गया था. सुनंदा शर्मा स्टेज पर कार्यक्रम दे रहे हैं लोग मजे में झूम रहे थे. इसी दौरान एक छात्र ने स्टेज पर चढ़कर गायिका के पैर छूने का प्रयास किया. इसके बाद सुनंदा शर्मा ने कार्यक्रम बंद कर दिया. अमित कुमार ने बताया कि जिस दौरान सुनंदा शर्मा कार्यक्रम छोड़कर गई उसे दौरान तकरीबन कार्यक्रम खत्म हो चुका था.

हालांकि इस मामले में सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि ऐसे स्टेज के कार्यक्रमों के दौरान ऐसी हरकतें हो जाती हैं मैंने उसे माफ कर दिया है और उम्मीद करती हूं कि कॉलेज मैनेजमेंट भी उसको माफ कर देगा.

वही कॉलेज के डायरेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि हम छात्र का नाम तो डिस्क्लोज नहीं करेंगे लेकिन वह बीटेक के सेकंड ईयर का छात्र है. हमने इंक्वारी सेटअप की है. इंक्वारी कमिटी जांच करेगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया क्या उसको किसी ने इसके लिए प्रवोक किया था। इंक्वारी कमिटी के रिजल्ट आने के बाद आगे का डिसीजन लिया जाएगा.

सुनंदा ने रिएक्शन देते हुए कहा,’हैलो दोस्तों, कल गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में एक छोटी सी घटना घट गई, जब मैं मंच पर थी, मेरा ध्यान कहीं और था. अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर आया और किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था कि वो कैसे स्टेज पर चढ़ गया. सभी लोग डर गए थे, और मैं भी. मेरा रिएक्शन बहुत लॉउड था. सुरक्षा कारणों से हम जैसे कलाकारों को थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है.’

वीडियो में सुनंदा ने आगे कहा,’मैं सभी से उसे माफ करने का अनुरोध करती हूं, क्योंकि मैंने भी उसे माफ कर दिया है. कभी-कभी प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उसकी कोई बुरी मंथा थी, लेकिन प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत था.’

Business : ग्लोबल टेंशन के बीच रेपो रेट पर क्या होगा फैसला? जानिए SBI रिपोर्ट का दावा

कल यानी 6 अप्रैल से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुरू होने जा रही है. जिस पर लोगों की खास नजर बनी हुई है. आइए जानते हैं, इस विषय में. कल यानी 6 अप्रैल से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुरू होने जा रही है. जिस पर लोगों की खास नजर बनी हुई है. मौजूदा वैश्विक हालात, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि RBI फिलहाल रेपो रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी यही संकेत देती है कि इस समय केंद्रीय बैंक सतर्क रुख अपनाते हुए ब्याज दरों को स्थिर रख सकती है. आइए जानते हैं, इस विषय में. मौजूदा हालात को देखते हुए आरबीआई इस बार रेपो रेट में बदलाव करने से बच सकती है. एसबीआई की रिसर्च के मुताबिक, दरें करीब 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रह सकती हैं. इसकी बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव है.

जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जारी रुकावट के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं. वैश्विक स्तर पर बनी इन परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है. भारतीय करेंसी रुपया लगातार कमजोर हो रही है. रुपया अब तक के अपने सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया था. ऐसे में RBI रेपो रेट में बदलाव करने से दूरी बना सकती हैं.

आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव कम होने की संभावना कम दिख रही है. State Bank of India की रिसर्च के अनुसार, अगले तीन तिमाहियों तक CPI महंगाई 4.5 फीसदी से ऊपर बनी रह सकती है.

इसके साथ ही संभावित सुपर अल नीनो का असर भी कीमतों को और बढ़ा सकता है. जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. ऐसे में रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम है.

Maharashtra News : नाशिक में यूट्यूबर को आपत्तिजनक वीडियो की धमकी देकर 12 लाख की डिमांड, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि यूट्यूबर एरंडे के पास मौजूद एक हार्ड डिस्क में करीब 121 आपत्तिजनक वीडियो और फोटो थे. यह खुलासा उसके ही पूर्व कर्मचारी आकाश बकरे ने किया. नाशिक में अशोक खरात का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक और चौंकाने वाला प्रकरण सामने आ गया है. शहर के यूट्यूबर रविंद्र गणपत एरंडे (63) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पूर्व कर्मचारी उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की मांग कर रहा है.

शिकायत के आधार पर सातपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब जांच के दौरान एक पीड़ित महिला सामने आई. उसकी शिकायत पर पुलिस ने रविंद्र एरंडे के खिलाफ एट्रोसिटी और यौन शोषण का मामला भी दर्ज कर लिया.

पुलिस जांच में सामने आया कि एरंडे के पास मौजूद एक हार्ड डिस्क में करीब 121 आपत्तिजनक वीडियो और फोटो संग्रहित थे. यह खुलासा उसके ही पूर्व कर्मचारी आकाश बकरे के जरिए हुआ, जो पहले एरंडे की पत्नी के नाम पर संचालित सावरकर नगर स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र में काम करता था.

बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद बकरे दोबारा एरंडे के मीडिया संस्थान से जुड़ा. इसी दौरान उसे दफ्तर के कंप्यूटर में एक ‘हिडन फोल्डर’ मिला, जिसमें महिलाओं के साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें थीं. इसके बाद उसने हार्ड डिस्क चुराकर एरंडे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोप है कि उसने ‘सैंपल’ के तौर पर कुछ तस्वीरें भेजीं और एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये भी वसूल लिए.

पुलिस ने संभावित पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर के आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं. उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

Utter Pradesh News : यूपी में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत, परिवार ने मनाया जश्न

शास्त्रीनगर निवासी सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता वशिष्ठ की तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया. उन्होंने अपनी बेटी का जोरदार स्वागत किया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक परिवार की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया. उन्होंने तलाक के बाद अपनी बेटी भव्य स्वागत किया है. इस दौरान मोहल्ले और आसपास के लोगों ने उनकी बेटी का उत्साह बढ़ाया है. यह अनोखी पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

आपको बता दें कि आमतौर पर जहां तलाक को दुख और सामाजिक दबाव से जोड़ा जाता है, वहीं मेरठ के इस परिवार ने इसे सम्मान और हौसले के रूप में देखा है. जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर निवासी सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता वशिष्ठ की तलाक के बाद घर वापसी को एक नई सोच के साथ पेश किया.

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब प्रणिता वशिष्ठ घर लौटीं, तो उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ किया गया. इस दौरान परिवार के लोगों ने सभी ने आई लव डॉटर के नाम से टीशर्ट पहन रखी थी. परिवार और आसपास के लोगों ने भी इस मौके पर उनका उत्साह बढ़ाया. इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि बेटी का आत्मसम्मान सबसे महत्वपूर्ण है.

पति से तलाक के बाद प्रणिता वशिष्ठ ने कहा कि यह उनके जीवन की नई शुरुआत है और उन्होंने अपने सम्मान के लिए यह फैसला लिया. उनकी मां ने कहा कि बेटी कभी बोझ नहीं होती और मायका हमेशा उसका अपना घर रहता है. सेवानिवृत्त जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को सिर झुकाकर नहीं, बल्कि सम्मान के साथ घर वापस लाया है. उनका मानना है कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए और उन्हें हर परिस्थिति में समर्थन देना चाहिए. इस मौके पर परिवार की एक चचेरी बहन, जो यूके से आई थीं, भी मौजूद रहीं. उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताया है. यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि तलाक अंत नहीं, बल्कि सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत भी हो सकता है.

Bollywood : करोड़ों की मालकिन हैं रश्मिका मंदाना, कभी नहीं थे किराया भरने के पैसे, आज साउथ से बॉलीवुड में हैं छाई

रश्मिका मंदाना साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल भरा रहा है. एक समय था जब उनके पास घर का किराया भरने के भी पैसे नही थे. रश्मिका मंदाना आज साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है. वहीं एक्ट्रेस बॉलीवुड ने भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं. लेकिन बहुत कम लोग को जानते है कि करोड़ों में कमाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के पास कभी कियारा देने तक के पैसे भी होते थे. आज, 5 अप्रैल को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर और स्ट्रगल पर.

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था. रश्मिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स करने के लिए मैसूर के इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में एडमिशन ले लिया था. वहीं, अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद, उन्होंने बेंगलुरु में स्थित एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन ले लिया और यहां से उन्होंने साइकोलॉजी और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की.

बता दें, रश्मिका के पिता मदन मंदाना उस समय एक कॉफी एस्टेट और फंक्शन हॉल चलाते थे. वहीं एक समय ऐसा था कि परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा. एक बार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने खुद बताया था कि परिवार की हालत इतनी खराब था कि घर का किराया देना भी मुश्किल हो रहा था. पैसों की कमी की वजह से उनके घर वाले हर दो महीने में मकान बदल लेते थे.

रश्मिका को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था. इसलिए पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुछ टेलीविजन ऐड और मॉडलिंग इवेंट्स में काम करना शुरू कर दिया था. कॉलेज के दौरान ही रश्मिका ने साल 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का कम्पटीशन जीता, जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था.रश्मिका मंदाना को उनकी पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ (2016) मॉडलिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद मिली थी. मेकर्स ने अखबार में छपी उनकी एक तस्वीर देखकर उन्हें कॉल किया, हालांकि उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया.

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की. साउथ फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार से उन्हें देश भर में बड़ी पहचान मिली. साउथ में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी छा गई.रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया, जो उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ. इसके बाद ‘छावा’ और ‘थामा’ में भी एक्ट्रेस ने कमाल कर दिया. वहीं अब वो बॉलीवुड की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आने वाली हैं. नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ 66 करोड़ रुपए है.

- Advertisement -