Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 211

ENTERTAINMENT : ‘दयाबेन’ दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, सलमान-आमिर संग किया था काम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की स्टार एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता का निधन हो गया है. फैंस ने भीम वकानी को नम आंखों से याद किया है. दिशा अपने पिता के काफी करीब थीं. उनके पिता ने कई बड़े स्टार्स संग काम किया था.

सबके चहेती दिशा वकानी (तारक मेहता शो की दयाबेन) पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके पिता भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. परिवार के करीबी ने बताया कि भीम वकानी को डेढ़ साल पहले पैरालिसिस हो गया था. कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया भी हुआ. वो अस्पताल में एडमिट थे. आज सुबह, मंगलवार को 8.30 बजे उनका निधन हो गया.

हमेशा हंसने-हंसाने और खिलखिलाने वाली दिशा पिता के जाने पर गमगीन हैं. उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. फैंस ने लेजेंडरी थियेटर आर्टिस्ट भीम वकानी के निधन पर शोक जताया है. दुख के इन पलों ने सभी ने दिशा को हिम्मत दी है.

कम लोग जानते होंगे कि दिशा के पिता भी शोबिज से जुड़े हुए थे. उन्होंने बॉलीवुड के बडे़ कलाकारों संग काम किया था. इनमें शाहरुख खान, आमिर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं. वो जाने माने गुजराती थियेटर्स आर्टिस्ट थे. वो आमिर खान की मूवी लगान में सपोर्टिंग रोल में दिखे थे. शाहरुख संग स्वदेश और माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में भीम वकानी नजर आए थे. उन्होंने अपनी बेटी के हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया था.

दिशा के पिता एपिसोड नंबर 1320 में चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा के रोल में दिखे थे. उनकी एंट्री ने एपिसोड में काफी हंगामा क्रिएट किया था. एक एपिसोड में आकर भीम वकानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको इंप्रेस कर लिया था. हिंदी मूवीज के अलावा भीम वकानी ने गुजराती सिनेमा में बेहतरीन काम किया था. उनकी एक्टिंग की ये विरासत हमेशा याद रखी जाएगी.

दिशा को एक्टिंग की दुनिया में उनके पिता ही लेकर आए थे. कम उम्र में भीम वकानी ने बेटी को थियेटर में इंट्रोड्यूस किया था. दिशा ने पिता के साथ बतौर चाइल्ड थियेटर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी. तारक मेहता शो का हिस्सा बनने से पहले वो कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा बनी थीं. लेकिन उन्हें फेम दयाबेन का रोल करने के बाद मिला. सिटकॉम शो ने एक्ट्रेस को नाम, दौलत और शोहरत दिलाई. सालों तक उन्होंने दयाबेन बनकर लोगों का दिल जीता. लेकिन….

दिशा 2017 के बाद से तारक मेहता शो में नहीं दिखी हैं. 2015 में एक्ट्रेस ने मयूर पडिया संग शादी की थी. पहले बच्चे के वक्त उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी. तबसे वो दूसरी बार भी मां बन चुकी हैं. मगर शो में नहीं लौटी हैं. उनके तारक मेहता में कमबैक करने के आसार बेहद कम नजर आते हैं. तारक मेहता शो में दिशा के भाई मयूर वकानी सुंदरलाल का रोल निभाते हैं. वो अभी भी शो में बने हुए हैं.

NATIONAL : एयरहोस्टेज से शादी, प्यार में बेची 15 बीघा जमीन… पलटी कानपुर में किडनी बेचने वाले आयुष की दर्दभरी कहानी

0

फीस जमा करने के लिए किडनी बेचने की बात करके सुर्खियों में आए आयुष की कहानी अब उलटती नजर आ रही है. उसने पहले झूठ बोला था, असल में उसने अपनी 15 बीघा जमीन बेचकर पैसे उड़ाए. इसी बीच एयर होस्टेस से शादी भी की, जो जल्द ही टूट गई. जांच-पड़ताल में उसकी ‘दर्दभरी’ कहानी की परतें खुल रही हैं और सच सामने आ रहा है.

मजबूरी में किडनी बेचने वाला बताकर सुर्खियों में आए आयुष की कहानी अब पलटती नजर आ रही है. जो कहानी अब तक सामने थी, वह दर्द और मजबूरी से भरी थी, लेकिन गांव से निकलकर आई नई जानकारी ने आयुष की पोल खोल दी है.

जब आयुष ने पुलिस को बताया कि उसने फीस जमा करने के लिए किडनी बेच दी, तो यह कहानी तेजी से वायरल हुई. लेकिन जांच आगे बढ़ी तो तस्वीर बदलने लगी. गांव के लोगों और परिवार से जो जानकारी सामने आई, उसने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या सच में आयुष मजबूर था, या उसने अपनी जिंदगी के फैसले खुद लिए और अब उन्हें मजबूरी का नाम दिया?

आयुष बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के औगान गांव का रहने वाला है. गांव में उसका परिवार कभी अच्छी स्थिति में माना जाता था. उसके पिता राजेश चौधरी जमीनदार थे और दोनों बेटों को पढ़ाकर आगे बढ़ाना चाहते थे. 2015 में जब आयुष ने इंटर पास किया, तो परिवार की उम्मीदें और बढ़ गईं. पिता ने उसे डॉक्टर बनाने का सपना देखा और विशाखापट्टनम के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला दिलाया.

यहीं से कहानी का दूसरा मोड़ शुरू होता है. बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही आयुष का ध्यान भटकने लगा. वह पढ़ाई से ज्यादा दोस्तों और निजी जिंदगी में उलझता गया. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. गांव के लोग बताते हैं कि इसके बाद आयुष का पढ़ाई से ध्यान पूरी तरह हट गया और वह बार-बार घर लौटने लगा. 2017 में पिता की आत्महत्या ने परिवार को झकझोर दिया. लेकिन गांव के लोगों के मुताबिक, यह घटना आयुष की जिंदगी में एक मोड़ जरूर बनी, मगर उस दिशा में नहीं जिसकी उम्मीद की जाती है. पिता के जाने के बाद जहां जिम्मेदारियां बढ़नी चाहिए थीं, वहीं आयुष और ज्यादा बेपरवाह हो गया.

गांव के लोगों के अनुसार, पिता की मौत के कुछ ही महीनों बाद आयुष ने अपने हिस्से की जमीन बेचनी शुरू कर दी. करीब 15 बीघा जमीन धीरे-धीरे बिक गई. यह वही जमीन थी, जिसे पहले गिरवी बताकर आयुष ने अपनी मजबूरी की कहानी बनाई थी. लेकिन अब सामने आ रहा है कि जमीन न सिर्फ गिरवी नहीं थी, बल्कि उसे खुद बेचकर पैसे खर्च किए गए.

इसी दौरान आयुष की जिंदगी में एक और बड़ा मोड़ आया प्यार और शादी. बताया जाता है कि यूपी की रहने वाली एक एयर होस्टेस से उसका रिश्ता बना. 2018 में वह उसे गांव लेकर आया. कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे, फिर सामाजिक दबाव में देवघर जाकर शादी कर ली. शादी के शुरुआती महीनों में सब ठीक लगा, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला. करीब तीन महीने बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई और फिर कभी वापस नहीं आई.

गांव के लोग बताते हैं कि इसी दौरान आयुष ने जमीन बेचकर मिले पैसों को खुलकर खर्च किया. दोस्तों की मंडली, घूमना-फिरना और खर्चीली जिंदगी यही उसका रूटीन बन गया. वह गांव में यह कहता रहा कि वह बाहर पढ़ाई कर रहा है, लेकिन असल में कहानी कुछ और थी. 2021 के बाद आयुष गांव लौटा ही नहीं. एक बार जब वह वापस आया, तो छोटे भाई ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने गांव से लगभग रिश्ता ही तोड़ लिया. आज स्थिति यह है कि गांव में उसकी विधवा मां अकेली रहती हैं, और लोगों के बीच आयुष का नाम लेना भी पसंद नहीं किया जाता.

जब आयुष ने अपनी ‘मजबूरी’ की कहानी सुनाई, तो उसमें आर्थिक तंगी, जमीन गिरवी और पढ़ाई का दबाव जैसे कई भावनात्मक पहलू थे. लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, वह इस कहानी के कई हिस्सों पर सवाल खड़े कर रही है. क्या वाकई वह आर्थिक रूप से इतना मजबूर था? क्या जमीन पहले से गिरवी थी या बाद में बेची गई? क्या उसने सच्चाई छुपाकर कहानी को अलग रूप दिया? ये सवाल अब जांच का हिस्सा बन चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, आयुष बार-बार यह कहता है कि उसकी मां इस सच्चाई को सह नहीं पाएंगी. वह चाहता है कि परिवार को पूरी जानकारी न दी जाए.

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नई योजनाएँ बनेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मिथुन
आज धैर्य रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। काम में प्रगति होगी।

सिंह
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी या व्यापार में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या
काम में व्यस्तता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संयम और समझदारी से काम लें। विवाद से बचें।

धनु
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है।

मकर
करियर में सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन
आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

ENTERTAINMENT : राकेश बेदी ने मांगी माफी, पुराने बयान पर हुआ विवाद, बोले- पता नहीं था भारत में बैन है शब्द

धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली के किरदार से सुर्खियों में आए राकेश बेदी अब एक पुराने बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं. ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद एक्टर ने सामने आकर माफी मांगी और अपनी सफाई दी.

राकेश बेदी इन दिनों फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में अपने किरदार जमील जमाली को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. लेकिन न सिर्फ उनका डायलॉग “बच्चा है तू मेरा…” वायरल हो रहा है बल्कि उनके पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो सामने आया जहां राकेश दलित समाज के बारे में बात करते दिखे. बोलते हुए उन्होंने एक ऐसा शब्द कहा, जो भारत में प्रतिबंधित है.

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा तो राकेश से माफी की मांग की गई. एक्टर ने भी बिना देर किए एक वीडियो जारी किया और गलती से इस्तेमाल किए उस शब्द के लिए माफी मांगी.

राकेश बेदी ने एक पुराने इंटरव्यू में ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर आजाद समाज पार्टी के मुंबई स्टेट प्रेसिडेंट कैलाश जैसवार ने आपत्ति जताई. विवाद के बाद राकेश बेदी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने ये शब्द अनजाने में इस्तेमाल किया था, उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

बिना किसी झिझक के माफी मांगते हुए राकेश बेदी ने वीडियो में कहा- नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी बोल रहा हूं. कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मैंने कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों, हरिजनों और पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत काम किया. उन्होंने उनके उत्थान के लिए बहुत मेहनत की.

उन्होंने आगे कहा- मुझे अब पता चला है कि ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल भारत में प्रतिबंधित है. मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. अगर मेरे इस शब्द के इस्तेमाल से किसी व्यक्ति या समाज को बुरा लगा है, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. मैंने ये जानबूझकर नहीं कहा था. मुझे नहीं पता था कि ये प्रतिबंधित है.

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर लोगों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की तारीफ करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर को ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ तक कह दिया. भारत में फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ पार जा चुका है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है.

फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये हाई-ऑक्टेन एक्शन और जासूसी से भरपूर फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है.

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानें आज आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 6 अप्रैल को सोना-चांदी फ्लैट कारोबारी कर रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे. हालांकि, बाद में इनमें थोड़ी रिकवरी देखनी को मिली.

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 6 अप्रैल को सोना-चांदी फ्लैट कारोबारी कर रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे. हालांकि, बाद में इनमें थोड़ी रिकवरी देखनी को मिली.

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 220 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,48,847 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,49,680 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 11:10 बजे, गोल्ड वायदा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,904 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,50,319 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपको इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा.

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब फ्लैट कारोबार कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,30,716 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,33,479 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,500 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,280 रुपए
22 कैरेट – 1,36,850 रुपए
18 कैरेट – 1,12,000 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,130 रुपए
22 कैरेट – 1,36,700 रुपए
18 कैरेट – 1,11,850 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,50,660 रुपए
22 कैरेट – 1,38,110 रुपए
18 कैरेट – 1,15,200 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,130 रुपए
22 कैरेट – 1,36,700 रुपए
18 कैरेट – 1,11,850 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,180 रुपए
22 कैरेट – 1,36,750 रुपए
18 कैरेट – 1,11,900 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,280 रुपए
22 कैरेट – 1,36,850 रुपए
18 कैरेट – 1,12,000 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,180 रुपए
22 कैरेट – 1,36,750 रुपए
18 कैरेट – 1,11,900 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,130 रुपए
22 कैरेट – 1,36,700 रुपए
18 कैरेट – 1,11,850 रुपए

NATIONAL : महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी प्रतीका के बार में जानिए

0

प्रयागराज महाकुंभ में अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के कारण देशभर में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है. लंबे समय बाद सोमवार को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई.

अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं. शादी के बाद दोनों फिलहाल धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं. सोमवार को वे झज्जर में अपने परिवार और माता-पिता से मिलने पहुंचे थे.

अभय सिंह भगवा वस्त्रों में अपने पिता के चैंबर में पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अक्सर अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी एप्लीकेशन और केस स्टडी देखा करते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी के अर्थ की तलाश ने उन्हें विज्ञान और तकनीक की दुनिया से आध्यात्म की ओर मोड़ दिया.

उनकी पत्नी प्रतीका ने कहा कि अभय बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं. उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी. प्रतीका ने कहा कि अब दोनों मिलकर सनातन और अध्यात्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. उन्होंने भविष्य में एक “सनातन यूनिवर्सिटी” बनाने की भी योजना साझा की, जहां गुरु, साधक और अध्यात्म से जुड़े लोग एक मंच पर आ सकें.

अभय सिंह मूल रूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता कर्ण सिंह पेशे से वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रह चुके हैं. अभय ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में कनाडा में एक एयरोस्पेस कंपनी में नौकरी भी की. बताया जाता है कि वह वहां करीब 3 लाख रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत थे, लेकिन बाद में उन्होंने सब कुछ छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग चुन लिया.

महाकुंभ 2025 में साधु वेश में दिखाई देने के बाद अभय सिंह सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तेजी से वायरल हुए थे. उनकी कहानी एक सफल इंजीनियर से आध्यात्मिक साधक बनने तक देश और विदेश में चर्चा का विषय बनी रही.

ENTERTAINMENT: 1600 करोड़ की नेटवर्थ, फिर क्यों अमिताभ बच्चन काम से नहीं ले सकते एक दिन की भी छुट्टी? बिग बी ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुलासा किया कि वो काम से एक दिन का भी छुट्टी नहीं ले सकते हैं. 83 की उम्र में भी उन्हें काम करना पसंद है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में छह दशक से भी ज्यादा समय में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आज भी उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी दर्शकों को बांधे रखती है. फिल्मों के अलावा वह कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि काम से दूर रहना उन्हें असहज क्यों महसूस कराता है.

अमिताभ बच्चन ने अपने खाली दिन के बारे में कहा कि जब दिन बिना किसी प्लान के गुजरता है तो उन्हें अजीब लगता है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम न करने की स्थिति उन्हें परेशान करती है और ऐसा लगता है कि दिन अधूरा रह गया.

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘एक दिन जो केवल आलस से भरा हो, बिना किसी कारण के, हर दिन काम न करना मेरे लिए परेशान करने वाला लगता है. जब आप रोज़ाना शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं करते, तो सालों की आदत और डिसिप्लिन से बनी चीजे टूट जाती है. ‘

उन्होंने कहा कि ऐसे दिन उनके लिए भावनात्मक रूप से असर डालते हैं. जब चीज़ें प्लान के हिसाब से नहीं होतीं, तो स्ट्रेस बढ़ जाता है. कुछ लोगों को आराम मिलता है, लेकिन उनके लिए यह स्थिति चिंता और बेचैनी पैदा कर सकती है. उनका मानना है कि यह बेचैनी दिमाग और शरीर दोनों के लिए ठीक नहीं है, इसलिए रोज़ाना की दिनचर्या बनाए रखना बहुत जरूरी है.

बता दे, फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ1600 करोड़ रुपये मानी जाती है. लेकिन इसके बावजूद उनका नजरिया अब भी वही है. वो हमेशा एक्टिव और बिजी रहना पसंद करते हैं.

HIMACHAL : ‘अंकल बचा लो…’, सीढ़ियों से बंधी बच्ची की चीखें चीर देंगी कलेजा, रिटायर्ड फौजी बना हैवान, बोला- इसने हमारे अमरूद तोड़े

0

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मासूम बच्ची का ‘गुनाह’ सिर्फ इतना था कि उसने पेड़ से कुछ अमरूद तोड़ लिए थे. इस छोटी सी बात पर एक रिटायर्ड फौजी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और बच्ची को बंधक बनाकर पीटा.

दरअसल, पीड़ित बच्ची एक प्रवासी परिवार की बेटी है और उसका अपराध बस इतना था कि उसने एक रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर पेड़ से अमरूद तोड़े थे. लेकिन उसकी यही मासूमियत भरी चोरी ही फौजी को इतना बड़ा अपराध लगा कि उसने पीड़िता को घर के अंदर सीढ़ियों से बांधकर पीटा.

इस दौरान मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक स्थानीय युवक ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित बच्ची रोती बिलखती हुई उस स्थानीय युवक से अंकल मुझे बचा लो की गुहार लगा रही है लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले स्थानीय युवक ने पूछा भी कि ”अमरूद चुराए तो ऐसे मारोगे?” दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में स्थानीय युवक ने बताया कि उसने ही इस मामले की चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस को इस घटना की सूचना दी. हालांकि, शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में आरोपी ने पीड़ित परिवार और शिकायतकर्ता से माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की.

DSP संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने भी इस अमानवीय घटना पर संज्ञान लेकर आरोपी रिटायर्ड फौज से पूछताछ की. पुलिस ने पीड़िता के परिवार के बयान दर्ज पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया. जबकि आरोपी रिटायर्ड फौजी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

SPORTS : हार की हैट्रिक से टूट चुकी CSK के लिए गुड न्यूज, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इस मैच से करेंगे वापसी

0

आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों फिटनेस हासिल करने के करीब हैं. धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वह पास हो जाते हैं तो शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर अबतक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेलना है. लेकिन इससे पहले टीम को बड़ी राहत मिल सकती है. चोटिल एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों के ही अगले मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट से गुजर सकते हैं. अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो शनिवार को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

धोनी को प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. 44 वर्षीय धोनी टीम के साथ बाहर के मुकाबलों के लिए यात्रा भी नहीं कर रहे थे और पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में भी चेपॉक में मौजूद नहीं थे. हालांकि वह लगातार टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण मैच के दिन स्टेडियम नहीं जा रहे थे.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी ने एमएसी बी ग्राउंड में लंबा बल्लेबाजी अभ्यास किया था. मैच से एक दिन पहले भी उन्होंने मुख्य स्टेडियम की प्रैक्टिस पिचों पर बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहती है. ऐसे में शनिवार के मुकाबले में धोनी के खेलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.

इसी तरह डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी अच्छी खबर है. मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज की कमी चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती तीन मैचों में साफ तौर पर महसूस हुई है. ब्रेविस को भी प्री-सीजन कैंप के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके कारण वह इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

हालांकि वह गुवाहाटी और फिर बेंगलुरु तक टीम के साथ गए थे, लेकिन पूरी तरह मैच फिट नहीं होने के कारण उन्हें अंतिम 12 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि ब्रेविस वापसी के करीब हैं.

ब्रेविस की वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है.

BIHAR : ‘पत्नी को तलाक दो, तुम सिर्फ मेरे हो’, प्रेमिका ने की जिद्द, तो टीचर ने उठाया खौफनाक कदम

0

बिहार के समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षक तरुण कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने एक महिला शिक्षक पर शादी के दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. तरुण की 2017 में शादी हुई थी और 2023 में वह शिक्षक बने थे. प्रेम प्रसंग को लेकर घर में विवाद बढ़ता गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है.

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बीपीएससी शिक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले में परिजनों ने एक महिला शिक्षक पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. प्रेमिका ने कहा, ‘पत्नी को तलाक दो, तुम सिर्फ मेरे हो’. प्रेमिका की जिद पर टीचर ने अपनी जान दे दी.

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार की शादी वर्ष 2017 में वैशाली निवासी राइमा प्रसाद से हुई थी. दोनों ने तय किया था कि नौकरी मिलने के बाद ही परिवार बढ़ाएंगे. लंबे संघर्ष के बाद 2023 में दोनों ने बीपीएससी टीआरई-1 परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी हासिल की. तरुण की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में और पत्नी की समस्तीपुर के केशोपट्टी गांव में हुई.

बताया जा रहा है कि पत्नी के स्कूल के पास रहने के दौरान तरुण की मुलाकात उसी स्कूल में कार्यरत एक महिला शिक्षक से हुई, जो नालंदा की रहने वाली है. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया. परिजनों के अनुसार, महिला शिक्षक तरुण पर शादी के लिए दबाव बना रही थी.

इस संबंध को लेकर घर में विवाद बढ़ने लगा. मृतक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी. यहां तक कि पत्नी राइमा प्रसाद ने भी समझौते के तहत साथ रहने की बात कही, लेकिन महिला शिक्षक तलाक की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें शादी को लेकर दबाव की बात कही जा रही है.

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.वहीं मृतक के पिता ने संबंधित महिला शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -